IPL 2026 Tickets Price: कैसे बुक करें टिकट, क्या हो सकती है शुरुआती कीमत? सारे सवालों का जवाब यहां

IPL 2026 Tickets Price: लोग जानना चाहते हैं कि आगामी सीजन के लिए टिकटों की बिक्री कब से शुरू होगी. अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ट्रॉफी के साथ आरसीबी की टीम

IPL 2026 Tickets Price: आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल सामने आ गया है. उद्धघाटन मुकाबले में पहली भिड़ंत डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच देखने को मिलेगी. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले फेज का शेड्यूल सामने आने के बाद लोगों में ग्राउंड पर जाकर मैच देखने की इच्छा भी बढ़ने लगी है. लोग जानना चाहते हैं कि आगामी सीजन के लिए टिकटों की बिक्री कब से शुरू होगी. अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं. ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow के मुताबिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबलों के टिकट 26 मार्च से बिकने शुरू हो जाएंगे. हालांकि, अन्य मुकाबलों के टिकट कब से मिलेंगे. उनकी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है. 

आईपीएल 2026 के लिए टिकटों की संभावित कीमत

फिलहाल आईपीएल 2026 के लिए टिकटों की कीमत सामने नहीं आई है. मगर पिछले सीजन के आधार पर आगामी सीजन के लिए उम्मीद जताई सकती है कि टिकटों की कीमत क्या हो सकती है, जो कुछ इस प्रकार है- 

शुरुआती टिकट: 450 से 850 रुपये के करीब हो सकता है. 
मिड रेंज का टिकट: 900 से 3000 रुपये के बीच मिल सकता है.
प्रीमियम सीटें: 4000 से 18000 रुपये के बीच हो सकता है.
वीआईपी टिकट: वीआईपी टिकट की उम्मीद 19,000 रुपये से अधिक की लगाई जा रही है. 

Advertisement

मुकाबलों की अंतिम कीमत स्टेडियम, मैच और सीट कैटेगरी के अनुसार तय हो सकती है.

जल्द ही आएगा शेष मैचों का शेड्यूल!

आईपीएल ने साल 2026 के शुरुआती 20 मुकाबलों के फिक्स्चर जारी कर दिए हैं. शेष शेड्यूल की घोषणा कुछ दिनों में होने की उम्मीद है. शुरुआती फेज में कई रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद है. टीमें प्लेऑफ के लिए अपनी कोशिश में शुरुआती मोमेंटम हासिल करना चाहेंगी.

Advertisement

बढ़ सकती है मैचों की संख्या

अब तक टूर्नामेंट में कुल 74 मैच खेले जा रहे थे. जिसमें लीग राउंड के 70 और प्लेऑफ के चार मैच शामिल हैं. खबरों की माने तो इस बार 84 मैच आयोजित कराए जा सकते हैं. लीग मैचों की संख्या 80, जबकि प्लेऑफ में चार मैच शामिल हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें- गुजरात टाइटंस की टीम में नए शख्स की हुई एंट्री, फ्रेंचाइजी ने बड़ी जिम्मेदारी देकर सबको चौंका दिया


 

Featured Video Of The Day
Thiruvananthapuram International Airport पर इस वजह से थम गए विमानों के पहिए! Kerala News
Topics mentioned in this article