IPL 2026: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर रहने का शुभमन गिल की फॉर्म पर होगा असर? चेतेश्वर पुजारा ने सुनाया अपना फैसला

Cheteshwar Pujara Statement on Shubman Gill: पूर्व भारतीय दिग्गज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप से चूकने के बाद शुभमन गिल खुद को साबित करने के लिए बेककार होंगे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Cheteshwar Pujara on Shubman Gill

Cheteshwar Pujara Statement on Shubman Gill: पूर्व भारतीय दिग्गज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप से चूकने के बाद शुभमन गिल खुद को साबित करने के लिए बेककार होंगे और अगर उनका आगामी सीजन अच्छा जाता है तो एक बार फिर उनकी भारतीय टी20 टीम में वापसी हो सकती है. शुभमन गिल को खराब फॉर्म के चलते न्यूजीलैंड और उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम से ड्रॉप कर दिया गया था. भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान गिल ऐसे में आगामी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करके खुद को साबित करना चाहेंगे. पिछले सीजन गुजरात का सफल एलिमिनेटर में समाप्त हुआ था, ऐसे में गिल एंड कंपनी इस सीजन अपने दूसरे खिताब से नहीं चूकना चाहेगी. 

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले जियो स्टार के खास शो 'गेम प्लान' पर बोलते हुए चेतेश्वर पुजारा ने कहा,"टी20 विश्व कप टीम में जगह न मिलने से निश्चित रूप से शुभमन गिल में जोश आएगा. वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, जो तीनों प्रारूपों के लिए उपयुक्त हैं. यदि उनका आईपीएल 2026 सीज़न अच्छा रहा, तो वह निश्चित रूप से भारतीय टी20 टीम में वापसी कर सकते हैं.  वह टेस्ट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं और वनडे कप्तान भी हैं. वह मल्टी फॉर्मेट प्लेयर हैं. यदि उनके पास अच्छा सीज़न है, तो वह भारतीय टीम की योजना में फिस से वापिस आ जाएंगे."

चेतेश्वर पुजारा ने आगे कहा,"उस पर कुछ दबाव होगा क्योंकि वह सबसे छोटे प्रारूप में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है. लेकिन साथ ही, यह उसके लिए एक शानदार मौका है कि वह जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहा है उसे जारी रखे. उसे थोड़ी और तेजी लाने की कोशिश करने की जरूरत है और वो इस पर काम कर रहे हैं.  यह आईपीएल सीजन उसके लिए यह दिखाने के लिए एकदम सही है कि वह 150 से 160 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर सकता है."

गुजरात टाइटंस ने नीलामी में 150 की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले अशोक शर्मा को 90 लाख रुपये में खरीदा था. क्या वो इस सीजन प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाएंगे? इस पर पुजारा ने कहा कि यह युवा खिलाड़ी इस सीजन में आईपीएल में डेब्यू कर सकता है. पुजारा ने कहा,"आशीष नेहरा के मार्गदर्शन में गुजरात जैसी टीम के साथ अपना पहला आईपीएल सीजन खेलना, अशोक शर्मा के लिए एक बड़ा अवसर होगा."

Advertisement

चेतेश्वर पुजारा ने आगे कहा,"हो सकता है कि वह सीजन की शुरुआत में तुरंत प्लेइंग इलेवन में न आएं, क्योंकि आपके पास तीसरे सीमर के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और कैगिसो रबाडा हैं. लेकिन अगर रबाडा किसी प्वॉइंट पर चूक जाते हैं तो मुझे हैरानी नहीं होगी. अगर वे जेसन होल्डर जैसे किसी को लाने के बारे में सोचते हैं, जो टी20 क्रिकेट में प्रमुख फॉर्म में है, तो उनके पास एक अतिरिक्त भारतीय सीमर हो सकता है. रबाडा की जगह अशोक शर्मा एक ऐसा संयोजन हो सकता है जिस पर गुजरात विचार कर सकता है, लेकिन आईपीएल के पहले चरण में उनकी प्लेइंग इलेवन संभवतः पहले जैसी ही रहेगी." इसके साथ ही पुजारा ने गुजरात टाइटंस की ताकत और कमजोरियों का भी विश्लेषण किया. पुजारा की मानें तो गुजरात इस सीजन खिताब की प्रवल दावेदार है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: 'चीजें और मुश्किल होंगी...'सीजन की शुरुआत से पहले विराट कोहली की RCB के साथी खिलाड़ियों को वॉर्निंग

Advertisement

यह भी पढ़ें: IPL 2026: 'जैसे पिछले साल राहुल द्रविड़ ने...' पूर्व भारतीय स्टार ने वैभव सूर्यवंशी को मिली अहम सलाह

Featured Video Of The Day
War Breaking: Iran Israel War में 3 और युद्धपोत उतारेगा US 2500 Marines के साथ Hormuz पर बड़ा मोर्चा