IPL 2026: हैदराबाद पर लटकी प्ले-ऑफ राउंड से बाहर होने की तलवार, RCB से मैच होगा नॉकआउट! जानें यहां से कैसे मिलेगा टिकट

IPL 2026, Sunrisers Hyderabad Playoffs Scenario: गुजरात के खिलाफ मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को झटका लगा है. टीम को अब बचे हुए अपने बाकी मैच हार हाल में जीतने होंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
SRH Playoffs Scenario After Defeat Against Gujarat Titans

IPL 2026, Sunrisers Hyderabad Playoffs Scenario: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले पर चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की भी नजरें थी. क्योंकि अब हैदराबाद अधिकतम 18 अंकों तक पहुंच सकती है और चेन्नई और राजस्थान का भी यही समीकरण है. हैदराबाद के अब दो मैच बचे हैं- 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और 22 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से. ऐसे में इन दो टीम टीम अधिकतम 18 अंक जाएगी. जबकि बेंगलुरु 20 अंकों तक जा सकती है. संभावना इसकी भी है कि बेंगलुरु और चेन्नई को प्लेऑफ की रेस में रहे, जबकि हैदराबाद यहां से बाहर हो जाए. 

क्या है हैदराबाद के प्लेऑफ का समीकरण 

चेन्नई और बेंगलुरु को हराया तो- अगर हैदराबाद ने अपने बचे मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद, दोनों को हरा दिया तो उसके 14 अंक हो जाएंगे और उसे प्लेऑफ का टिकट मिल सकता है. क्योंकि ऐसी सूरत में बेंगलुरु भी 18 अंकों पर रहेगी (यह मानते हुए कि वह बाकी दोनों मैच जीतेगी) जबकि चेन्नई 16 पर फिनिश करेगी. हैदराबाद ऐसे में दूसरे स्थान पर भी रह सकती है. इसके लिए उसे अपना नेट रन रेट बेंगलुरु से बेहतर रखना होगा. 

चेन्नई से जीते और बेंगलुरु से हारे- अगर हैदराबाद ने चेन्नई को हराया, लेकिन बेंगलुरु से हारे तो उसके 16 अंक रहेंगे. ऐसी सूरत में हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती है क्योंकि राजस्थान अधिकतम 18 अंक तक जा सकती है. हैदराबाद को ऐसी सूरत में अपना रन रेट चेन्नई से तो बेहतर रखना होगा, साथ ही उम्मीद करनी होगी कि कोलकाता, पंजाब और राजस्थान में से कोई एक टीम 16 से अधिक अंक हासिल ना कर पाए. 

चेन्नई से हारे तो- अगर हैदराबाद चेन्नई से हार जाती है तो ऐसी सूरत में बेंगलुरु और हैदराबाद का मुकाबला, पैट कमिंस एंड कंपनी के लिए वर्जुअल नॉकआउट रहेगा. क्योंकि चेन्नई ऐसी सूरत में 18 अंकों तक जा पाएगी. ऐसे में बेंगलुरु से आगे निकलने के लिए हैदराबाद को किसी भी सूरत में बेंगलुरु को हराना होगा. क्योंकि वह ऐसा नहीं कर पाई तो बेंगलुरु उससे आगे फिनिश करेगी और प्लेऑफ का टिकट उसका होगा. 

Advertisement

अगर दोनों हारे तो- अगर हैदराबाद अपने दोनों मैच हार गई तो उसके लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो जाएंगे. हैदराबाद 14 अंकों पर ही रहेगी और वह प्लेऑफ की रेस में रहेगी या नहीं, यह उसके हाथ में नहीं रहेगा.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoff Equation: गुजरात की जीत के बाद प्लेऑफ में पहुंचने के किस टीम के कितने चांस, RCB को हुआ नुकसान

Advertisement

यह भी पढ़ें: GT vs SRH IPL 2026: 'हम ऐसी टीम जो...', प्लेऑफ से पहले कप्तान शुभमन गिल ने दूसरी टीमों को दी वॉर्निंग

Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Death: सुबह 5:55 बजे Hospital पहुंचे थे प्रतीक यादव..CMO ने क्या बताया?|Akhilesh Yadav