IPL 2026 SRH vs LSH, Mohammed Shami: रविवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मोहम्मद शमी की कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. हैदराबाद शुरुआती 10 ओवर में सिर्फ 35 रन बना पाई और उसने 4 विकेट गंवाए. यह हैदराबाद का आईपीएल इतिहास में पहले 10 ओवर के बाद सबसे लोएस्ट टोटल है. जबकि आईपीएल इतिहास में शुरुआती 10 ओवर के बाद किसी टीम का चौथा लोएस्ट टोटल है. लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी की फैसला लिया था और शमी ने पहले ही ओवर में अभिषेक का विकेट निकाल, कप्तान के फैसले को सही साबित किया.
4 ओवर 9 रन, फेंकी 18 डॉट
कप्तान ऋषभ पंत ने शमी को बॉल थमाई तो उन्होंने अपनी पिछली टीम के खिलाफ कहर बरपा दिया. पहले ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने अभिषेक को जाल में फंसाया तो इसके बाद अलगे ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने ट्रेविस हेड का शिकार किया. पावरप्ले के अपने तीन ओवर में शमी ने सिर्फ 9 रन दिए और 2 विकेट हासिल किए. लियाम लिविंगस्टोन शमी के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए.
पावरप्ले में हैदराबाद सिर्फ 22 रन बना पाई. यह लखनऊ के खिलाफ पावरप्ले में किसी भी टीम का लोएस्ट टोटल है. पावरप्ले के बाद कप्तान पंत ने 9वें ओवर में फिर शमी को गेंद थमाई. शमी ने इस ओवर में सिर्फ 2 रन दिए. मोहम्मद शमी ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में 4 ओवर में सिर्फ 9 रन दिए और दो विकेट हासिल किए. शमी की इकॉनमी 2.20 की रही.
पावरप्ले में होश उड़ा रहे शमी
शमी साल 2023 से अब तक आईपीएल मैच में पावरप्ले के दौरान सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. 2023 से अब तक पावरप्ले में इस तेज गेंदबाज ने कुल 25 विकेट हासिल कर लिए. इस दौरान सर्वाधिक विकेट लेने वालों की फेहरिस्त में ट्रेंट बोल्ट शीर्ष पर हैं, जिनके नाम 32 विकेट हैं. शमी के अलावा, भुवनेश्वर कुमार भी इस दौरान 25 विकेट निकाल चुके हैं. मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर ने 24-24 विकेट प्राप्त किए हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2026, SRH vs LSG: मोहम्मद शमी ने बरपाया कहर, अभिषेक-ट्रेविस का किया शिकार, संजीव गोयनका का रिएक्शन वायरल
यह भी पढ़ें: IPL 2026 RCB vs CSK Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देख पाएंगे लाइव














