IPL 2026: 'चैंपियन बनने वाली टीम नहीं...' श्रीकांत ने इस फ्रेंचाइजी को लेकर दिया बड़ा बयान, कप्तान पर भी उठाए सवाल

Kris Srikkanth on Rajasthan Royals: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स द्वारा रियान पराग को कप्तान बनाए जाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Kris Srikkanth on Rajasthan Royals

Kris Srikkanth on Rajasthan Royals and Riyan parag: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स द्वारा रियान पराग को कप्तान बनाए जाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं. श्रीकांत ने कहा कि आरआर में पराग के साथ राजा जैसा बर्ताव होता है. बता दें, पिछले साल खिलाड़ियों की नीलामी से पहले राजस्थान ने संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड किया था. राजस्थान फ्रेंचाइजी ने इसके बदले चेन्नई से सैम करन और रवींद्र जडेजा को लिया था. कयास लगाए जा रहे थे कि जडेजा टीम के कप्तान बनेंगे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने युवा खिलाड़ी के साथ जाने का फैसला लिया, जिन्होंने संजू के न रहने पर आईपीएल 2025 में कुछ मैचों में टीम की अगुवाई की थी.

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,"आरआर का रियान पराग को कप्तान बनाने का फैसला हैरानी भरा लगा, खासकर तब जब टीम में उनसे ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी मौजूद थे. फ्रेंचाइजी भले ही ऐसे फैसले ले सकती है, लेकिन पराग के प्रदर्शन में लगातार उतार-चढ़ाव के बावजूद, ऐसा लगता है कि उन्हें बहुत ज्यादा अहमियत दी जा रही है. वहां उसके साथ राजा जैसा बर्ताव होता है." उन्होंने कहा, "पिछले साल पराग का सीजन अच्छा नहीं रहा था, लेकिन उससे पिछले साल उसने शानदार प्रदर्शन किया था. इसके बावजूद उसे कप्तान बनाने की वजह हर कोई जानता है." 

संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में 18 करोड़ रुपये की बड़ी रकम के बदले ट्रेड होने के बाद पराग को रॉयल्स का कप्तान घोषित किया गया था. इस ट्रेड में पिछले दिसंबर में हुए मिनी-ऑक्शन से पहले रवींद्र जडेजा और सैम करन का रॉयल्स में आना भी शामिल था. श्रीकांत ने आगे यह सवाल उठाया कि यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और हाल ही में टीम में शामिल हुए जडेजा जैसे दूसरे संभावित कप्तानों को नजरअंदाज क्यों किया गया.

पिछले साल, जब सैमसन चोटिल थे, तब पराग ने आठ मैचों में रॉयल्स की कप्तानी की थी, लेकिन टीम को सिर्फ दो जीत ही दिला पाए थे. इसके बावजूद, फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपने लंबे समय के कप्तान के तौर पर लगातार समर्थन देना जारी रखा है. पिछले सीजन में पराग ने 166.52 के शानदार स्ट्राइक रेट से 393 रन बनाए और आईपीएल के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने एक ही पारी में लगातार छह छक्के लगाए. उन्होंने उपलब्धि आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ हासिल की थी.

Advertisement

आने वाले सीजन में आरआर के प्रदर्शन पर श्रीकांत ने कहा,"जायसवाल और सूर्यवंशी की ओपनिंग जोड़ी टीम की सबसे बड़ी ताकत है. उनमें अकेले दम पर मैच जिताने की काबिलियत है. टीम भी ठीक-ठाक है और इसमें बड़ी टीमों को हराने की क्षमता है, लेकिन इसमें चैंपियन बनने वाली टीम के लिए जरूरी निरंतरता और गहराई की कमी है, और इसलिए उनके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना भी पक्की नहीं है. यह चैंपियन बनने वाली टीम नहीं है."

यह भी पढ़ें: IPL vs PSL: वो खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल के लिए पीएसएल को कहा टाटा बाय-बाय

यह भी पढ़ें: PSL 2026: विदेशी खिलाड़ियों को धमकी, फैंस को 'नो-एंट्री'...पाकिस्तान में PSL को लेकर हंगामा है क्यों बरपा

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War Update: होर्मुज पास करने का 18 करोड़ टैक्स, Donald Trump की ईरान को बड़ी धमकी