'पावर-प्ले' का बच्चा, या शुरुआती 6 ओवरों का 'बाप'! कोहली सहित कई दिग्गज वैभव से पीछे छूटे, आंकड़े चौंका देंगे

Vaibhav Sooryavanshi V/S Jasprit Bumrah: मंगलवार के मुकाबले से पहले वैभव बनाम बुमराह मुकाबले के बहुत ही जोर-शोर से चर्चे थे. और सूर्यवंशी ने अपने से दोगुनी उम्र से भी ज्यादा के दिग्गज बॉलर के अनुभव पर वर्चस्वता की जंग अपने नाम कर ली

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

Vaibhav Sooryavanshi's big record: शुरुआती मैचों में सुस्त पड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) ने मानो मंगलवार नए स्तर पर पहुंच गई. और वजह बना 15 साल के 'सुपर किड' वैभव सूर्यवंशी का सुपर से ऊपर अंदाज! जिसने भी सूर्यवंशी बनाम बुमराह की जंग के करीब 4 मिनट को देखा, उनकी यादों से ये पल शायद ही खभी मिट पाएंगे. और शायद ही बुमराह यह जीवन भर भुला पाएं कि कैसे उनकी उम्र में आधे से भी कम सूर्यवंशी ने मानो उनका मानमर्दन कर दिया. सिर्फ 5 गेंदों पर दो छक्कों से 14 रन.और जो नई तस्वीर निकल कर आ रही है, उसे देखकर तो फैंस यही कह रहे हैं कि यह पावर-प्ले का बच्चा नहीं, बल्कि शुरुआती 6 ओवरों का 'बाप' है. हालांकि, अभी सैंपल साइज कम है, लेकिन प्रदर्शन और भविष्य के संकेतों की नजर से शुरुआती छह ओवरों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए, तो वैभव ने विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है. साथ ही, और भी कई बड़े नामों को पीछे छोड़ते दिख  रहे हैं. 

'पावर-प्ले' में वैभव बनाम सूर्यवंशी

विराट कोहली ने पिछले साल से बतौर ओपनर एक नया ही रूप धारण किया है. लेकिन अगर शुरुआती 6 ओवरों में वैभव से तुलना की जाए, तो वैभव ने इन ओवरों मेंपिछले साल 70 गेंद खेलकर 14 छक्के जड़े थे. वहीं इस सजीन की तो विराट ने अभी तक 2 मैचों में 6 छक्के जड़े हैं, तो रोहित ने इस दौरान 7 छक्के लगाए हैं.  वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने तीन ही मैचों में शुरुआती 6 ओवरों के दौरान 11 छक्के जड़ दिए हैं. इसमें चेन्नई के खिलाफ 5, गुजरात के खिलाफ 1 और मुंबई के खिलाफ 5 छक्के शामिल हैं.

शुरुआती 6 ओवरों में छक्कों का औसत

जाहिर है कि जब छक्के  ज्यादा हैं, तो  वैभव का औसत भी आगे होगा, लेकिन यह कहीं ज्यादा और चौंकाने वाला है. औसत मतलब कितनी गेंदों के अंतराल पर हर छक्का. प्रदर्शन के लिहाज से पावर-प्ले में वैभव के 11 छक्कों की बात करें, तो हर 4.45 गेंद के बाद उनके बल्ले से सिक्स फूटा है, तो रोहित का छक्का हर 12.50 गेंद के बाद और कोहली के बल्ले से इस दौरान हर 18.30 गेंद के बाद छक्का आया है. 

सर्वश्रेष्ठ पावर-प्ले स्कोर और बनाम बुमराह

जब पावर-प्ले के सर्वश्रेष्ठ स्कोर की बात आती है, तो इसमें वैभव का बेस्ट स्कोर पंजाब के खिलाफ 15 गेंदों पर 40 रन रहा, तो वहीं विराट ने हैदराबाद के खिलाफ 38 गेंदों पर नाबाद 69* ठोक दिए धे. और अगर दोनों के बुमराह के खिलाफ जड़े छक्कों की तुलना करें, तो वैभव ने बुमराह पर 5 गेंदों में 2 छक्के लगाए, तो विराट ने 40 गेंद खेलकर 3 छक्के जड़े हैं

Advertisement

करियर के दस मैच बाद तीनों के छक्के

वैभव सूर्यवंशी अभी तक आईपीएल में 10 मैच खेले है, लेकिन वह अभी तक इनमें 35 छक्के जड़ चुके हैं. मतलब हर मैच में अभी तक 3.5 छक्के. वहीं, बतौर ओपनर इतने ही मैच खेलने के बाद रोहित ने 14, विराट ने 9 छक्के अपने खाते में जमा किए थे और यह भी एक सबूत है कि शुरुआती 6 ओवरों में  वैभव कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं. 

इस सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के और स्ट्राइक-रेट

पावर-प्ले से अलग मानो आईपीएल के आगाज के साथ ही दिग्गज बल्लेबाजों के बीच छक्कों की रेस भी शुरू हो चुकी है. इसमें 3 मैचों में 11 छक्के जड़कर वैभव सबसे ऊपर हैं, तो 2 मैचों में इतने ही छक्के समीर रिजवी ने लगाए हैं.टिम डेविड 9 छक्कों के साथ तीसरे, रोहित 7 छक्कों के साथ चौथे और विराट 2 मैचों में 6 छक्कों से पांचवे नंबर पर हैं. लेकिन जब बात स्ट्राइक-रेट की आती है, तो रजत पाटीदार (254.83) पहले नंबर पर हैं, तो वैभव (248.98) दूसरे पर हैं.  के स्ट्राइक-रेट से रन बटोरे हैं, तो कोहली (173.21) काफी पीछे हैं. 

यह भी पढ़ें:  15 साल के वैभव को सिक्स पसंद है! आंकड़े बोल रहे कम उम्र में कितने बड़े 'पावर हिटर' हैं सूर्यवंशी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War | ईरान ने तोड़ा सीजफायर- UAE का दावा | Trump | Iran US Ceasefire | NDTV India