IPL 2026: आईपीएल में सबसे अधिक छक्के ठोकने वाले भारतीय धुरंधर, टॉप पर रोहित का कब्जा, जानें कोहली किस नंबर पर

Indian Players With Most Sixes in IPL: हिटमैन रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. जबकि किंग कोहली उनसे अधिक पीछे नहीं है. वहीं इस बार संजू सैमसन के पास थाला महेंद्र सिंह धोनी से आगे निकलने का अहम मौका होगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Indian Players With Most Sxies in IPL

Indian Players With Most Sixes in IPL: रोहित शर्मा को यूं ही हिटमैन नहीं कहा जाता है. मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान के नाम इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड है. इस साल अगर उनके बल्ले ने आग उगली तो वह क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़ आईपीएल के नए सिक्सर किंग बन जाएंगे. विराट कोहली भी रोहित शर्मा से अधिक पीछे नहीं है. आईपीएल का टॉप रन स्कोरर इस सीजन लीग के इतिहास में 300 छक्कों के खाल क्लब में शामिल हो सकता है. बता दें, इस बार इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. सीजन ओपनर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद में खेला जाना है. 

सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय धुरंधर

आईपीएल के 272 मैचों की 267 पारियों में रोहित शर्मा के नाम 302 छक्के हैं. रोहित एकमात्र भारतीय हैं, जिन्होंने लीग में 300 या उससे अधिक छक्के लगाए हैं. इसके बाद लिस्ट में दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं. कोहली के नाम 267 मैचों में 291 छक्के हैं. कोहली अगर आगामी सीजन में 9 छक्के और लगा लेते हैं तो वह आईपीएल में 300 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. इन दोनों के बाद लिस्ट में थाला हैं. सीएसके के पूर्व कप्तान के नाम 278 मैचों में 264 छक्के लगाए हैं. इन तीनों के अलावा कोई अन्य भारतीय खिलाड़ी 250 छक्कों के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है. हालांकि, संजू इस सीजन इस क्लब में शामिल हो सकते हैं. 

आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
खिलाड़ी का नाममैचछक्के
रोहित शर्मा272302
विराट कोहली267291
महेंद्र सिंह धोनी278264
संजू सैमसन177219
केएल राहुल 145208
सुरेश रैना205203
रॉबिन उथप्पा205182
अंबाती रायडू204173
ऋषभ पंत125170
सूर्यकुमार यादव166168

Featured Video Of The Day
Mathura Controversy: मथुरा गोरक्षक हत्या मामले में Yogi का बड़ा एक्शन! | UP Latest News | UP Police
Topics mentioned in this article