Hardik Pandya Statement on Vaibhav Sooryavanshi: गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के सामने मुंबई इंडियंस के गेंदबाज उड़ गए. जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गज गेंदबाज भी समझ नहीं पाए कि इस सलामी जोड़ी की कैसे रोका जाए. दोनों ने सिर्फ 4.6 ओवर में पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़ लिए. वैभव ने तो बुमराह को पहली ही गेंद पर दमदार छक्का जड़ा. इस जोड़ी ने जो कोहराम मचाया, उसके चलते राजस्थान ने अपने दूसरे होम ग्राउंड पर बारिश से बाधित मैच को अपने नाम किया और इस सीजन जीत की हैट्रिक लगाई. वहीं मुंबई की हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या भी युवा सनसनी वैभव की तारीफ करते थके नहीं. मैच के बाद हार्दिक ने वैभव की बैटिंग को लेकर कहा कि जिस तरह वो बल्लेबाजी करते हैं और जिस तरह के शॉट्स खेलते हैं उसे देखना आश्चर्यजनक है.
वैभव की बैटिंग से हैरान हार्दिक
राजस्थान के खिलाफ 27 रनों से मिली हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बोलते हुए हार्दिक पांड्या ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा,"17 या 16 साल के लड़के को देखना और उसके खेलने के तरीके को देखना काफी आकर्षक है. साथ ही खेल से पहले की तैयारियों को लेकर उनके बारे में काफी चर्चा हो रही है. तो हां, वह जिस तरह से बल्लेबाजी करता है, जिस तरह की निडरता रखता है, जिस तरह के शॉट्स लगाता है, यह देखना आश्चर्यजनक है. मैं उनके भविष्य के लिए पूर्ण शुभकामनाएँ देता हूं."
हार्दिक ने गेंदबाजों पर हार का ठिकरा फोड़ते हुए कहा,"मुझे लगता है कि हमने वैसी गेंदें नहीं की, जैसी हमें करनी चाहिए थीं. उन्होंने अच्छा खेला. हमारे बॉलर्स को ज़िम्मेदारी लेनी होगी. एक बॉलिंग ग्रुप के तौर पर, हम बिल्कुल भी अच्छे नहीं थे और उन्होंने ज़बरदस्त क्रिकेट खेला."
मुंबई के बल्लेबाज 11 ओवर में 123 रन बनाने में सफल हुए. लेकिन जब हार्दिक से पूछा गया कि क्या वो बल्लेबाजों के चलते हारे तो हार्दिक ने कहा,"मैं इस हार का जिम्मेदार बल्लेबाजों पर नहीं डालूंगा. यह पक्का बॉलिंग यूनिट थी जिसे ज़िम्मेदारी लेनी थी. यह T20 क्रिकेट है, यह हमेशा सही दो बॉल फेंकने के बारे में है. और अगर आप 27 देखते हैं, तो इसका मतलब है कि हम पांच अच्छी बॉल और पांच कम छक्के की बात कर रहे हैं. तो अगर हमने सही बॉल फेंकी होती, तो हां, हम गेम में होते. लेकिन जैसा कि मैंने कहा, उनके ओपनर्स ने कुछ ओवर में ज़बरदस्त बल्लेबाजी की. हमें गेम से बाहर कर दिया. फिर पूरे समय हम बराबरी कर रहे थे और हां, हम पीछे रह गए."
यह भी पढ़ें: IPL 2026: जीत के साथ टॉप पर राजस्थान, पंजाब, बेंगलुरु को नुकसान, ऐसा है टॉप-4 का समीकरण
यह भी पढ़ें: DC vs GT IPL 2026: लगातार दो हार के बाद भी गुजरात को क्यों है जीत उम्मीद, किस खिलाड़ी का दम भर रही है गुजरात














