IPL 2026: एक क्लिक पर मिलेगी सारी जानकारी, जानें NDTV कवरेज में क्या है खास

देश में खेलों का त्योहार कहे जाने वाला आईपीएल का आगाज हो चुका है. टूर्नामेंट से संबंधित खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए हमने भी कमर कस ली है. यहां आपको एक क्लिक पर टूर्नामेंट से संबंधित सारी खबरें मिल जाएंगी, जो कुछ इस प्रकार है- 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
IPL 2026

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन का आगाज हो चुका है. टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में पिछले साल की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ है. देश में खेलों का त्योहार कहे जाने वाला यह टूर्नामेंट करीब दो महीने तक जारी रहेगा. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. टूर्नामेंट से संबंधित खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए हमने भी कमर कस ली है. यहां आपको एक क्लिक पर टूर्नामेंट से संबंधित सारी खबरें मिल जाएंगी, जो कुछ इस प्रकार है- 

लाइव ब्लॉग

टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का लाइव ब्लॉग हम चलाएंगे. जहां आपको एक-एक गेंद की जानकारी मिलती रहेगी. यहीं नहीं टूर्नामेंट से क्या रिकॉर्ड बन रहे हैं और क्या टूट रहे हैं. इसकी जानकारी भी हम लाइव ब्लॉग के जरिए आप तक पहुंचाते रहेंगे. (RCB vs SRH LIVE Score)

प्वाइंट टेबल 

मैच समाप्त होने के कुछ समय पश्चात ही हम आप तक लेटेस्ट प्वाइंट टेबल लेकर आएंगे. यहां आपको सभी टीमों की स्थिति का पता चलेगा. कौन सी टीमें मैच समाप्त होने के बाद किस स्थान पर काबिज हैं और उनके प्लेऑफ में पहुंचने की कितनी संभावनाएं हैं. सारी जानकारी हम आप तक साझा करेंगे. 

ऑरेंज कैप

आईपीएल टूर्नामेंट में जो बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाता है. उसे फाइनल मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप से सम्मानित किया जाता है. यहां हम आपको प्रत्येक मुकाबले की लेटेस्ट लिस्ट लेकर आएंगे. जहां आप देख पाएंगे कि कौन सा बल्लेबाज किस स्थान पर काबिज है. 

Advertisement

पर्पल कैप

जैसे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप से नवाजा जाता है. ठीक उसी प्रकार गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप से सम्मानित किया जाता है. टूर्नामेंट के प्रत्येक मुकाबले के बाद कौन सा गेंदबाज किस स्थान पर काबिज है. उसका ताजा अपडेट हम आप तक पर्पल कैप लिस्ट के माध्यम से पहुंचाते रहेंगे. 

ताजातरीन स्टोरी

यहीं नहीं मैच के दौरान घटने वाली हर एक चीज पर हमारी नजर बनी रहेगी. किस खिलाड़ी को फाइन लगा, मैदान में क्या नोकझोंक हुई, किसने कौन सा रिकॉर्ड बनाया. सारी खबरें स्टोरी के माध्यम से हम आप तक पहुंचाते रहेंगे. 

Advertisement

समीक्षात्मक खबरें 

मैच से पहले हम टीमों और खिलाड़ियों के आंकड़े भी आप तक पहुंचाते रहेंगे. आंकड़ों के आधार पर कौन सी टीम बेस्ट है. क्या उसमें सुधार की गुंजाइश है. सारी जरूरी अपडेट हम आप तक लाते रहेंगे.

मौसम की जानकारी

मैच से पहले जहां मुकाबला खेला जा रहा है. वहां के मौसम की जानकारी भी हम आप तक साझा करते रहेंगे. देश में फिलहाल गर्मी का मौसम चल रहा है. ऐसे में खिलाड़ियों को किस शहर में किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. सारी जानकारी से हम आपको रूबरू करवाते रहेंगे. 

#NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री: फैंस की कमेंट्री 

आईपीएल के सभी मुकाबलों से पहले हम फैंस की कमेंट्री लेकर आएंगे. जहां आप हमारे साथ जुड़ सकते हैं और अपने विचार साझा कर सकते हैं. यहां आपको बस इतना करना होगा कि आज के टी20 मैच के दौरान ट्विटर यानी एक्स या फेसबुक पर आप जो भी पोस्ट करें तो उसके साथ हैशटैग #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री का इस्तेमाल जरूर करें.

आईपीएल का पुरा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें- IPL 2026: धोनी के बाहर होती ही अश्विन ने चुनी CSK की तगड़ी प्लेइंग 11, जानें किसे मिला मौका, कौन हुआ बाहर

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
Prahar Guns: भारतीय सेना की बढ़ी ताकत, Adani Defense ने समय से पहले सौंपी 'प्रहार' गन की पहली खेप
Topics mentioned in this article