आज टूटेगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शको का भी रिकॉर्ड? IPL फाइनल के लिए अहमदाबाद में मेले सा माहौल

Gujarat Titans face Royal Challengers Bengaluru in IPL final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स आज अहमदाबाद में IPL 2026 के फाइनल में आमने-सामने होंगे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
IPL 2026 Final in Narendra Modi Stadium: RCB vs GT Final: अहमदाबाद में सुपरहिट मुकाबला

IPL 2026 Final in Ahmedabad: अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम एक बार फिर सुर्खियों में होगा, एक बार फिर इस मैदान पर आईपीएल का फाइनल खेला जाने वाला है.  गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सुपरहिट मुकाबला आज खेला जाएगा, फैन्स के लिए क्रिकेट का रोमांच आज चरम पर होगा.  गुजरात टाइटन्स के लिए यह मौका एक अतिरिक्त फायदे के साथ आया है. 2022 की चैंपियन टीम अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी, एक ऐसा मैदान जहां उन्हें पिछले कुछ सालों में जबररदस्त सफलता मिली है. दूसरी ओर 

जहां गुजरात टाइटंस को घरेलू मैदान का फ़ायदा मिलेगा, वहीं नरेंद्र मोदी स्टेडियम से आरसीबी की कुछ खास यादें भी जुड़ी हैं.  इसी मैदान पर आरसीबी ने आखिरकार  अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था. आईपीएल 2025 के फाइनल में, बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. ये यादें निश्चित रूप से मौजूदा चैंपियन टीम का हौसला बढ़ाएंगी, जब वे एक और खिताब के मुकाबले के लिए अहमदाबाद लौटेंगे.  हालांकि, इस बार चुनौती और भी मुश्किल लग रही है, क्योंकि उनका मुकाबला गुजरात से है, जो इस मैदान के चप्पे-चप्पे से वाकिफ हैं.

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कितनी है दर्शकों की क्षमता

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 132,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है.  इसे दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम और कैपेसिटी के हिसाब से सबसे बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम है. 

2025 फाइनल को देखने कितने फैन्स पहुंचे थे स्टेडियम में

पिछले आईपीएल फाइनल को देखने के लिए इस स्टेडियम में फैंस का हुजूम उमड़ा था.  आईपीएल  2025 के फाइनल को देखने के लिए कुल 90,871 दर्शक मौजूद थे. इस बार भी ऐसी ही उम्म्मीद है. 

Advertisement

2023 फाइनल को देखने के लिए कितने फैन्स आए थे

बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल भी इस मैदान पर खेला गया था. जिसमें भारत को हार मिली थी. उस ऐतिहासिक फाइनल को देखने के लिए इस स्डेडियम में आधिकारिक तौर पर 92,453 दर्शक मौजूद थे.

2026 फाइनल में भी लगेगा फैन्स का हुजूम

इस बार का आईपीएल फाइनल भी इस मैदान पर खेला जाने वाला है. इस बार के फाइनल में विराट कोहली मैदान पर होंगे. कोहली के अलावा शुभमन गिल भी मैदान पर होंगे. यानी आज फाइनल को देखने के लिए इस स्डेडियम में फैन्स का  हुजूम पहुंच सकता है. हाई-वोल्टेज फाइनल मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि स्टेडियम के गेट शाम 4:30 बजे से खुल जाएंगे, उम्मीद की जा रही है कि 1.3 लाख से ज़्यादा दर्शक इस मैच को देखने पहुंच सकते हैं. वैसे-वैसे कई बुकिंग प्लेटफॉर्म पर टिकट तेजी से बिकते जा रहे हैं.

Advertisement

आईपीएल फाइनल ब्रॉडकास्ट, किस चैनल पर और कहां होगा लाइव स्ट्रीमिंग

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स आईपीएल फाइनल मैच का सीधा प्रसारण भारत में Star Sports पर होगा तो वहीं, हॉट स्टार पर मैच का लाइव स्ट्रीमिंग होगा. 

स्टेडियम के आस-पास कैसा है माहौल

कोई भी बड़े मैच के दिन स्टेडियम के आस-पास मेले सा माहौल रहता है. आज भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आसपास मेले जैसा माहौल है. मैच के दिन फैन्स का उत्साह चरम पर होता है. जब कोई बड़ा मैच होता है तो फैन्स अपनी पसंद की टीम की जर्सी पहन कर स्टेडियम तक पहुंचते हैं. वैसे ही आज विराट कोहली मैदान पर होंगे, यानी फैन्स के लिए अपने चेहते खिलाड़ी को देखने का बेहतरीन मौका होगा. कोहली दुनिया के महान खिलाड़ी हैं. ऐसे में उम्मीद है कि स्टेडियम के आस-पास प्रशंसकों की भारी भीड़ देखने को मिलेगी.  

होटल बुक: होटलों के रेट्स थोड़े बढ़े हुए हैं, लेकिन बाहर से आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त कमरे उपलब्ध हैं. 

ट्रैफिक: सुरक्षा के लिहाज से स्टेडियम के आसपास के पूरे हिस्से को कोर्डन किया जाएगा और वहां नो-एंट्री ज़ोन रहेगा. 

शहर में क्या सहूलियतें-दिक्कतें:

सहूलियतें: स्टेडियम के गेट नंबर 1 के पास ही मेट्रो स्टेशन है,  मैच के दौरान दर्शकों के लिए देर रात तक ज्यादा मेट्रो ट्रेनें चलाई जाएंगी. 

Advertisement

दिक्कतें: फ्लाइट की टिकटें सामान्य से 2 से 3 गुना महंगी हो चुकी हैं और ट्रेनों में बिल्कुल बुकिंग उपलब्ध नहीं है (फुल हैं), जिसके कारण लोगों को बाई रोड आना पड़ सकता है.

अहमदाबाद में फैन्स उठा सकते हैं स्ट्रीट फूड और  स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ

अहमदाबाद में आईपीएल का फाइनल मैच खेला जाएगा. फाइनल मैच के दौरान फैन्स स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं. खासकर ढोकला, खाखरा जैसे व्यंजनों  का मजा फैन्स ले सकते हैं. स्टेडियम के आस-पास खान-पान और स्ट्रीट फूड के  फूड स्टॉल लगाए जाते हैं. यानी फैन्स को क्रिकेट के अलावा स्थानीय व्यंजनों  का भी मजा मिलेगा. 

Advertisement

Reported by saurabh vaktania

Featured Video Of The Day
सूर्या के कातिल असद का कैसे हुआ एनकाउंटर? ग्राउंड रिपोर्ट से समझिए