IPL 2026 CSK vs PBKS Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला, कहां देख पाएंगे लाइव, जानें तमाम डिटेल

IPL 2026 Chennai Super Kings vs Punjab Kings Live Streaming: आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है. चेन्नई जहां सीजन की पहली जीत दर्ज करना चाहेगी, तो पंजाब की नजरें जीत की लय बरकरार रखने पर होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IPL 2026 Chennai Super Kings vs Punjab Kings Live Streaming and Live telecast Details

IPL 2026 Chennai Super Kings vs Punjab Kings Live Streaming:चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार को अपने होम ग्राउंड पर पंजाब किंग्स से भिड़ेगी. चेन्नई को सीजन के अपने पहले मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में उसकी नजरें जीत दर्ज करने की होगी, जबकि पंजाब, जिसने करीबी मुकाबले में गुजरात को हराया था, वो जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 बेहद निराशाजनक रहा था. यह टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही थी. ऐसे में इस साल टीम ने एक नई शुरुआत का लक्ष्य रखा होगा.

गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से मुकाबला गंवाया था. 19.4 ओवर में सिर्फ 127 रन पर ऑलआउट होने के बाद, चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को सिर्फ 12.1 ओवर में ही आसानी से लक्ष्य हासिल करने दिया. इस दौरान उनके सिर्फ दो विकेट गिरे. ऐसे में ना सिर्फ आज चेन्नई की गेंदबाजी बल्कि बल्लेबाजी पर भी फोक्स रहेगा. देखना होगा कि वह किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरते हैं. 

दूसरी ओर, पिछले सीजन की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स ने 31 मार्च को मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया था. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने एक मुश्किल पिच पर अपने प्रतिद्वंद्वी को 162/6 के स्कोर पर रोक दिया. मध्यक्रम के लड़खड़ाने के बावजूद, पंजाब किंग्स 19.1 ओवर में तीन विकेट शेष रहते हुए जीत की मंजिल तक पहुंचने में कामयाब रही.

ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच हाल के मुकाबलों में पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी रहा है, जिसने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले सात में से छह मैच जीते हैं. हालांकि, दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए कुल 32 मुकाबलों का रिकॉर्ड पूरी तरह से संतुलित है, जिसमें दोनों ही टीमों ने 16-16 मैच जीते हैं.

Advertisement

कब और कहां देख पाएंगे मैच

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुक्रवार 03 अप्रैल को खेला जाएगा. 

कितने बजे शुरू होगा मैच

यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. जबकि मैच का टॉस 7 बजे होगा. 

कहां देख पाएंगे लाइव

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास आईपीएल के प्रसारण अधिकार है. स्टार के विभिन्न चैनलों पर मैच का लाइव टेलिकास्ट होगा, जबकि मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी. 

Advertisement

ऐसी हैं दोनों टीमें

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायल अविनाश, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद.

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, अकील होसेन, सरफराज खान, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, अमन खान, गुरजापनीत सिंह, जैकरी फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर.

यह भी पढ़ें: 'एमएस धोनी और कपिव देव से...' पिता योगराज के विवादित बयानों पर युवराज सिंह ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें: बोर्ड ने नहीं दी NOC तो RCB स्टार ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, दिए संन्यास लेने के संकेत

Advertisement
Featured Video Of The Day
Chakravyu में Sangeet Som का तीखा बयान और घेरे में सवाल जवाब सिर्फ NDTV पर | Syed Suhail | Sucherita