IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर ने बताया पापा सचिन और अपने बल्ले का वजन, LSG कप्तान ऋषभ पंत भी हुए हैरान, वीडियो वायरल

Arjun Tendulkar Reveal His Bat Weight to Rishabh Pant: अर्जुन तेंदुलकर और ऋषभ पंत की उम्र में ज्यादा अंतर नहीं है. इसलिए एलएसजी कैंप में मिलते ही दोनों दोस्त बन गए हैं. वीडियो में पंत एक जगह अर्जुन से यह कहते हुए दिखते हैं कि जब भी जरूरत होगी, वह उनके लिए मौजूद रहेंगे. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Arjun Tendulkar Reveal His Bat Weight:

Arjun Tendulkar Reveal His Bat Weight to Rishabh Pant: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का करियर अभी तक क्लिक नहीं कर पाया है. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में भी अर्जुन अपनी मजबूत पहचान बनाने के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं. आईपीएल 2026 में अर्जुन मुंबई इंडियंस की जगह लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे. अर्जुन अगले सीजन में अपना प्रभाव छोड़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इस सीजन में उन्हें कप्तान ऋषभ पंत के साथ काम करना है. एलएसजी ने अभ्यास सत्र का एक वीडियो साझा किया है जिसमें पंत और अर्जुन एक दूसरे से बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान पंत अर्जुन के बल्ले का वजन जानकर हैरान हो जाते हैं. 

वीडियो में पंत ने अर्जुन से उनके बल्ले का वजन पूछा. अर्जुन ने बताया, "1220 ग्राम." इतना सुनकर पंत हैरान रह गए. पंत ने पूछा कि भारी बल्ले से खेलने का क्या फायदा है, तो अर्जुन ने जवाब दिया, "इसे छूने पर भी उड़ता है. पापा 1310-1315 के साथ खेलते थे. मैं 1200 से नीचे नहीं जाता." 

अर्जुन तेंदुलकर और ऋषभ पंत की उम्र में ज्यादा अंतर नहीं है. इसलिए एलएसजी कैंप में मिलते ही दोनों दोस्त बन गए हैं. वीडियो में पंत एक जगह अर्जुन से यह कहते हुए दिखते हैं कि जब भी जरूरत होगी, वह उनके लिए मौजूद रहेंगे. 

पंत ने अर्जुन के डेडिकेशन की भी तारीफ की कि वह अपनी शादी के ठीक एक दिन बाद सीजन की तैयारी के लिए युवराज सिंह से जुड़ गए. 

Advertisement

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में गोवा की तरफ से खेलते हैं. अर्जुन ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से 2023 में केकेआर के खिलाफ डेब्यू किया था. 26 साल के इस खिलाड़ी ने 5 मैचों की 1 पारी में 13 रन बनाए हैं और 3 विकेट लिए हैं. आईपीएल 2026 से पहले अर्जुन एलएसजी से जुड़े थे.   

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: ईरान-इजरायल के बीच होगा तेल युद्ध? | Iran War News