- अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड कर लिया है.
- अर्जुन तेंदुलकर ने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था और पांच मैच खेले हैं
- मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
IPL Retention 2026, Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अब मुंबई इंडियंस से खुद को अलग कर दिया है. अर्जुन अब इस साल आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं. युवा ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को शनिवार को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 की रिटेंशन डेडलाइन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में ट्रेड कर लिया है. महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन, 30 लाख रुपये की मौजूदा फीस पर LSG में शामिल हुए हैं. 2021 की आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की ओर से पहली बार चुने जाने के बाद, उन्होंने 2023 में फ्रेंचाइज़ी के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. अब तक, अर्जुन ने आईपीएल में 5 मैच खेले हैं और 9.37 की इकॉनमी से तीन विकेट लिए हैं.
मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को कहा थैंक्यू
मुंबई इंडियंस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अर्जुन को बधाई दी और उन्हें मुंबई की टीम की ओर से खेलने के लिए धन्यवाद भी दिया. पोस्ट में लिखा, "मुंबई इंडियंस परिवार का एक अहम सदस्य बनने के लिए धन्यवाद, अर्जुन. मुंबई इंडियंस में हर कोई आपको लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ आपके सफ़र के अगले चरण के लिए शुभकामनाएं देता है. हमें आपके विकास का हिस्सा बनने पर गर्व है और हम आपको आगे बढ़ते हुए और अपनी पहचान बनाने के अवसर प्राप्त करते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं."
लखनऊ में ट्रैड हुए मोहम्मद शमी
इसके अलावा मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से एक सफल ट्रेड के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलेंगे. आईपीएल 2025 सीज़न से पहले SRH के लिए 10 करोड़ रुपये में दूसरे सबसे महंगे अधिग्रहण शमी, अपनी मौजूदा फीस पर LSG में शामिल होंगे.














