IPl 2025: 'मैच को तब तक बिल्कुल भी...', डिविलियर्स ने बुमराह को लेकर कह दी यह बड़ी बात

Jasprit Bumrah: बुमराह ने इलिमिनेटर मैच में गुजरात के खिलाफ दिखाया कि वह दिन विशेष पर कितने बड़े और अंतर पैदा करने वाले गेंदबाज हैं

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Indian Premier League: जसप्रीत बुमराह ने दिखाया कि वह दिन विशेष पर कितने मारक हैं
नयी दिल्ली:

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में शुक्रवार को 'इलिमिनेटर' में प्रबल दावेदार गुजरात टाइटंस (GT vs MI) के खिलाफ मुंबई को मिली 20 रन से जीत में भले ही बुमराह को एक ही विकेट मिला, लेकिन जिस यॉर्कर पर उन्होंने वॉशिंगटन को बोल्ड किया, उसके और 6.80 के इकॉनमी रन-रेट के साथ इस दिग्गज पेसर ने दिखाया कि  वह बड़े मैच में किसी भी टीम के लिए कितना अंतर पैदा कर सकते हैं. और अब एबीडि विलियर्स ने इस पेसर की तारीफ करते हुए उन्हें गेम चेंजर बताते हुए कहा है, 'जब तक बुमराह की गेंदबाजी खत्म न हो जाए, तब तक मैच खत्म नहीं होता.'

जियो-स्टार से बातचीत में एबीडि विलियर्स ने कहा, 'ठीक यही बात उन्होंने अपने बेटे से बुमराह के आखिरी दो ओवर से पहले कही थी. मैंने बेटे से कहा कि जब तक बुमराह की बॉलिंग खत्म नहीं हो जाती, तब तक यह मैच खत्म नहीं है. और इस पेसर ने एक बार फिर से साबित किया कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पेसरों में से एक हैं.'

वहीं, एबी ने कप्तान हार्दिक पांड्या की भी प्रशंसा करते हुए कहा, 'हार्दिक ने यह अच्छा फैसला किया कि उन्होंने बुमराह के आखिरी ओवर रोके. सही समय तक बुमराह को रोके जाने का श्रेय पांड्या को जाता है. साई सुदर्शन, बुमराह के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था. ऐसे में बुमराह को रोकनाएक अच्छा बौद्धिक फैसला था.'

सुदर्शन के विकेट का जिक्र करते हुए एबी बोले, 'साई ने पूरे सीजन में यह शॉट खेला. इस शॉट पर उन्होंने अच्छा काम भी किया था. लेकिन इलिमिनेटर मैच में वह इसी शॉट पर बोल्ड हो गए. गुजरात के पास जीतने के मौके थे, लेकिन जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब यह टीम गलती कर गई'

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War | Bharat Ki Baat Batata Hoon | LPG Price | भारत का दम, होर्मुज पार कर गए हम!