IPl 2025: 'यह कुछ नहीं, बल्कि...', हार्दिक के साथ दरार की खबरों पर गिल ने दी यह सफाई

Shubman Gill vs Hardik Pandya: इलिमिनेटर मैच में टॉस के समय से आई तस्वीरों ने दोनों को लकेर फैंस के बीच चर्चा बहुत ही जोर-शोर से चल रही थी

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नयी दिल्ली:

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने मैसेज पोस्ट करके चल रहीं उन अफवाहों पर विराम लगा दिया है कि उनके और मुंबई इंडियंस कप्तान हार्दिक पांड्या के बीच किसी भी तरह की कोई दरार है. दरअसल शुक्रार को 'इलिमनेटर' राउंड में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस (MI vs GT) मुकाबले से पहले टॉस के बाद जब गिल एमआई कप्तान हार्दिक पांड्या (Gill vs Pandya) से बिना हाथे मिलाए बहुत ही रुखे अंदाज में चले गए, तो इन तस्वीरों से सोशल मीडिया पट गया. इन तस्वीरों से इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया कि इन दोनों खिलाड़ियों के बीच यह कैसा शीत युद्ध चल रहा है. बहरहाल, अब गिल ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर तस्वीर पोस्ट कर फैंस को संदेश देने की कोशिश की है कि ऐसी कोई बात नहीं है. लेकिन यह भी एक तथ्य है कि करोड़ों फैंस दिखाई पड़ रही तस्वीरों और संदेश के अंतर को बखूबी समझ सकते हैं.

गिल ने इंस्टाग्राम पर पांड्या के साथ पोस्ट करते हुए लिखा, 'नथिंग बट लव'. उम्मीद है कि इस पोस्ट के बाद दोनों ही खिलाड़ियों के बीच रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम जरूर लगेगा. गिल की पोस्ट ने यह कहने की कोशिश जरूर की है कि दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं. और टॉस के समय की घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है. गिल के सफाई देने से पहले फैंस बहुत ही जोर-शोर से सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर चर्चा कर रहे थे. 

फैंस हुई इस घटना पर गिल को आड़े हाथ ले रहे थे. उन्हें अहंकारी तक बता रहे थे. वीडियो में हार्दिक ने हाथ बढ़ाने की पहली की, लेकिन गिल की तरफ से कोई जवाब नहीं आया

Advertisement

फैंस को गिल का यह अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. गिल खास तौर पर फैंस के निशाने पर थे. हो सकता है कि इसी वजह से गिल ने सफाई दी हो

Advertisement
Featured Video Of The Day
Lebanon में तबाही! Israel ने पावर स्टेशन तबाह कर दिया, तायर इलाका बर्बाद | Nazir Masoodi | War