IPL 2024 Auction: मिचेल स्टार्क का ऐतिहासिक कमाल, आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने

IPL 2024 Auction most expensive player, आईपीएल 2024 के ऑक्शन में मिचेल स्टार्क ने इतिहास रच दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 14 mins
IPL 2024 Auction most expensive player, Pat Cummins ने रचा इतिहास

IPL 2024 Auction most expensive player: आईपीएल 2024 के ऑक्शन में मिचेल स्टार्क को केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया. स्टार्क अब आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में दूसरे नंबर पर पैट कमिंस हैं.  कमिंस को 20 करोड़  50 लाख में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है. बता दे कि इससे पहले साल 2023 में कुरेन को पंजाब  किंग्स ने 18.5 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया था. पैट कमिंस को खरीदने के लिए हैदराबाद, आरसीबी, और सीएसके ने बोली लागई थी, आखिर में हैदराबाद ने सबसे बड़ी बोली लगाकर पैट कमिंस को अपनी टीम में शामिल कर लिया.

वहीं ,आईपीएल ऑक्शन 2024 में रोवमेन पॉवेल को 7.40 करोड़ में राजस्थान ने खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया. वहीं, इस ऑक्शन में हर्षल पटेल को 11.75 करोड़ में पंजाब ने खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया  है. इसके अलावा डेरिल मिशेल को 14.00 करोड़ में  सीएसके ने अपनी टीम में शामिल किया है. 

आईपीएल  ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी 

मिचेल स्टार्क 24 करोड़ 75 लाख (केकेआर), 2024

पैट कमिंस (20 करोड़, 50 लाख), सनराइजर्स हैदराबाद (2024)
सैम कुरेन (18.5 करोड़) पंजाब किंग्स, 2023
कैमरून ग्रीन (17.5 करोड़) मुंबई इंडियंस, 2023
बेन स्टोक्स (16.25 करोड़), सीएसके, 2023
क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़) राजस्थान रॉयल्स, 2021
निकोलस पूरन (16 करोड़),लखनऊ सुपरजायंट्स, 2023
युवराज सिंह (16 करोड़)    , दिल्ली कैपिटल्स, 2015
पैट कमिंस (15.5 करोड़)कोलकाता नाइट राइडर्स, 2020
ईशान किशन (15.25 करोड़), मुंबई, 2022
काइल जैमिसन (15 करोड़), बैंगलोर , 2021
बेन स्टोक्स (14.5 करोड़), राइजिंग सुपरजायंट , 2017

Advertisement

सबसे महंगे खिलाड़ी आईपीएल 2024

मिचेल स्टार्क- 24 करोड़ 75 लाख (केकेआर)
पैट कमिंस-  20 करोड़ 50 लाख (सनराइजर्स हैदराबाद)
डेरिल मिशेल 14.00 करोड़ में  सीएसके
हर्षल पटेल 11.75 करोड़ (पंजाब किंग्स)
रोवमेन पॉवेल  7.40 करोड़ (राजस्थान)

Advertisement
Featured Video Of The Day
BRICS summit 2024: ये नंबर 1 यारी है!... भारत-रूस की दोस्ती का यादगार पल... | Khabron Ki Khabar
Topics mentioned in this article