IPL 2022, RR vs DC: दिल्ली ने राजस्थान को दी 8 विकेट से मात, मिचेल मार्श का मैच जिताऊ प्रदर्शन

IPL 2022, Rajasthan Royals vs Delhi Capitals Score Updates: आज की जीत राजस्थान को दूसरी पायदान दिला सकती है, तो दिल्ली के लिए खुद को प्ले-ऑफ की होड़ में बनाए रखने के लिए जीत बहुत ही जरूरी है. दिल्ली के लिए परेशानी वाली बात यह है कि ब्रेबोर्न स्टेडियम के बाहर खेले सात में से दिल्ली ने छह मैच हारे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
IPL 2022, RR vs DC Score: डेविड वॉर्नर ने नाबाद अर्द्धशतकी पारी खेली
मुंबई:

Rajasthan Royals vs Delhi Capitals, 58th Match Live Cricket Score, Commentary: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL2022) में मंगलवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने लिए बहुत ही अहम मुकाबले में राजस्थान को 8 विकेट से हराकर खुद की प्ले-ऑफ में खेलने की संभावनाएं बरकरार रखी हैं. दिल्ली के लिए इस मुकाबले में शुरुआती मैचों में कोरोना के कारण न खेल पाने वाले कंगारू ऑलराउंडर मिचेल मार्श बड़े  हीरो के रूप में उभरकर सामने आए. मार्श ने पहली पाली में 2 विकेट लिए,तो फिर बाद में 161 रनों का पीछा करने के दौरान पहला विकेट सस्ते में गिरने के बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों पर 7 छक्कों और 5 चौकों से 89 रन की पारी खेलते हुए दिल्ली को जीत दिला दी. इससे दिल्ली ने 18.1 ओवरों में 8 विकेट बाकी रहते हुए जीत का लक्ष्य हासिल किया. डेविड वॉर्नर ने भी नाबाद 52 रन की पारी खेली.

SCORE BOARD

पहली पाली में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 161 रनों का लक्ष्य रखा है, जो इस पिच पर उसके लिए आसान होने नहीं जा रहा. दिल्ली से न्योता पाने के बाद राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब उसके आतिशी बल्लेबाज जोस बटलर इस बार सस्ते में लौट गए, लेकिन राजस्थान ने सरप्राइज करते हुए आर. अश्विन को नंबर तीन पर भेजा  और यह दांव चल गया. अश्विन ने 38 गेंदों पर 50 रन बनाए, तो देवदत्त पडिक्कल ने भी 48 रनों का अच्छा सहयोग दिया, लेकिन कप्तान सैमसन सिर्फ छह ही रन बना सके, तो पराग भी नहीं चले. बहरहाल, राजस्थान कोटे के 20 ओवरों में 6 विकेट पर 160 का स्कोर छूने में सफल रहा, जहां से लड़ाई लड़ी जा सकती है. मिशेल मार्श, नॉर्किया और चेतन साकरिया ने दो-दो विकेट लिए. इससे पहले दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया.  मैच में खेलीं फाइनल इलेवन इस प्रकार रहीं: 

राजस्थान:  जोस बटलर यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान एवं विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रेसी वॉन डेर डुसेन, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल और कुलदीप सेन

दिल्ली: डेविड वॉर्नर, केएस भारत, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान एवं विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, एनरिच नॉर्किया
 

जहां, 11 मैचों में से 7 में जीत के साथ 14 प्वाइंट्स के साथ राजस्तान टेबल में तीसरे नंबर पर हैं, तो दिल्ली कैपिटल्स 11 मुकाबलों में से 5 में जीत से बटोरे 10 प्वाइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर है. आज की जीत राजस्थान को दूसरी पायदान दिला सकती है, तो दिल्ली के लिए खुद को प्ले-ऑफ की होड़ में बनाए रखने के लिए जीत बहुत ही जरूरी है. दिल्ली के लिए परेशानी वाली बात यह है कि ब्रेबोर्न स्टेडियम के बाहर खेले सात में से दिल्ली ने छह मैच हारे हैं. दिल्ली के लिए यहां से तीन मैच बचे हैं. और इन तीनों में एक मुकाबले में हार दिल्ली के लिए प्ले-ऑफ के दरवाजे लगभग बंद कर देगी. 

Rajasthan Royals vs Delhi Capitals, 58th Match - Live Cricket Score, Commentary



Featured Video Of The Day
केरल के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्या हुआ, रोकनी पड़ी सारी उड़ानें, झुक गए लोगों के सिर