Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans, 35th Match: जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में शनिवार को मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में रोमांचक मैच में केकेआर को 8 रन से हराकर हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस ने प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 पायदान पर कब्जा कर लिया है. जीत के लिए 157 रनों का पीछा करते हुए केकेआर की शुरुआत खराब रही, जब उसके दोनों ओपनर सैम बिलिंग्स और सुनील नरेन पैर जमने से पहले विदा हो गए, तो कप्तान श्रेयस अय्यर और नितीश राणा भी सस्ते में आउट हो गए. देखते ही देखते केकेआर का स्कोर पांचवें ओवर में 4 विकेट पर 34 रन हो गया. लेकिन बीच में रिंकू सिंह के 35 और फिर बाद में आंद्रे रसेल के आतिशी तेवरों ने केकेआर को मुकाबले में ला दिया. केकेआर को आखिरी ओवर में जीतने के लि 18 रन बनाने थे. अल्जारी जोसेफ की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर रसेल ने उम्मीदों परवान भी चढ़ायीं, लेकिन अगली ही गेंद पर उनके आउट होते ही ये उम्मीदें भी स्वाहा हो गयीं. यहां से केकेआर का जीतना मुश्किल था और हुआ भी ऐसा. अगली चार गेंदों पर उमेश यादव और साऊदी लंबे प्रहार नहीं लगा सके और केकेआर कोटे के 20 ओवरों में 8 विकेट पर 148 रन ही बना सका और गुजरात 8 रन से मुकाबला जीतकर प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 टीम बन गया.
पहली पाली में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और कप्तान हार्दिक पांड्या ने लगातार तीसरा अर्द्धशतक तब बनाया, जब शुबमन गिल सस्ते में आउट हो गए थे.हार्दिक ने 49 गेंदों पर 4 चौकों और छक्कों से 67 रन की पारी खेली. उनके बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर 27 रन मिलर का रहा. गुजरात को बड़ा स्कोर बनाना चाहिए था. लेकिन आखिरी ओवर में आंद्रे रसेल ने उसके चार विकेट गिरा दिए. और इससे गुजरात कोटे के 20 ओवरों में 8 विकेट पर 156 रनों पर सीमित हो गया. गुजरात की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुए हैं. विजय शंकर की जगह हार्दिक खेल रहे हैं तो वहीं केकेआर में टिम साउदी और सैम बिलिंग्स और रिंकू सिंह को शामिल किया गया.
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद शमी
कोलकाता प्लेइंग इलेवन: वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, टिम साउथी, शिवम मावी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती
IPL 2022 KKR vs GT Live Live Update 35th Match Live Cricket Score update From Dr DY Patil Sports Academy, Mumbai
ऋषभ पंत, शार्दुल ठाकुर और सहायक कोच प्रवीण आमरे को मिली सजा, लिया गया यह बड़ा फैसला














