IPL 2021: अर्जुन तेदुलकर अब इस साल नहीं कर पाएंगे IPL में डेब्यू, मुंबई इंडियंस टीम से हुए बाहर

IPL 2021: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से एक बड़ी खबर आई है, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) चोटिल हो गए हैं और अब वो इस सीजन में खेलते हुए नहीं दिखेंगे

विज्ञापन
Read Time: 23 mins
अर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर

IPL 2021: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से एक बड़ी खबर आई है, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) चोटिल हो गए हैं और अब वो इस सीजन में खेलते हुए नहीं दिखेंगे. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने बुधवार को बताया कि गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर चोट के कारण आईपीएल 2021 (IPL 2021) के शेष सत्र के लिए बाहर हो गए हैं,  गत चैंपियन ने अर्जुन की जगह सिमरजीत सिंह को टीम में शामिल कर लिया है.  मुंबई इंडियंस ने एक बयान में कहा, " आईपीएल 2021 के शेष सत्र के लिए अर्जुन तेंदुलकर की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर सिमरजीत सिंह को शामिल कर लिया है. "दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज ने आईपीएल के दिशानिर्देशों के अनुसार अनिवार्य क्वारंटीन पूरी कर लिया है और अब टीम के साथ अभ्यास करना शुरू कर दिया है. 

 ये भी पढ़ें 
टीम इंडिया में T20 वर्ल्डकप के लिए चुना गया, लेकिन इस बल्लेबाज़ पर अब नहीं रहा मुंबई इंडियन्स को भरोसा
केएल राहुल हो जाते आउट, लेकिन रोहित ने खेल भावना दिखाकर जीता दिल, पंजाब के कप्तान ने भी जताया आभार- Video
IPL 2021: बिग मैन पोलार्ड का धमाका, T20 में बनाया 'महारिकॉर्ड', ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने
IPL 2021: पंत ने अनजाने में चला दिया दिनेश कार्तिक पर बल्ला, बाल-बाल बचे, तुरंत मांगी माफी, देखें Video

Advertisement

इससे पहले आईपीएल 2021 के फिर से शुरू होने से पहले, मुंबई इंडियंस ने मोहसिन खान के स्थान पर गुजरात के बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज रोश कलारिया को अपनी टीम में शामिल किया था.  इस बीच, मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराकर जीत की राह पर वापसी कर ली है, मुंबई इंडियंस ने 136 रनों के लक्ष्य को 19 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.  टीम का अगला मुकाबला शनिवार को  दिल्ली कैपिटल्स  की टीम से होना है.

Advertisement

बता दें कि आईपीएल 2021 के ऑक्शन में अर्जुन को मुंबई फ्रेंचाइजी ने 20 लाख रूपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया था. लेकिन इस सीजन में उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिल पाया. वहीं, दूसरी ओर मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने सचिन को मेंटॉर के तौर रखा था.

Advertisement

मुंबई ने पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा

Advertisement
Featured Video Of The Day
Delhi Murder News: Holi के दिन सड़क विवाद में एक युवक की हत्या | Breaking News | NDTV India