VIDEO: कोलंबो पहुंची भारतीय टीम, श्रीलंका में हुआ भव्य स्वागत, पाकिस्तान के होटल तक पहुंचा जश्न का शोर

Suryakumar Yadav And Co Arrives In Colombo For Pakistan Clash: कोलंबो शहर के बीचो-बीच आईटीसी होटल पहुंचने पर भारतीय टीम का जमकर स्वागत हुआ. टीम के स्वागत की आवाज सामने के सिनेमोन लाइफ होटल में रह रहे पाकिस्तानी तक भी पहुंचती हुई नजर आई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भारतीय टीम कोलंबो पहुंची
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारतीय टीम 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए कोलंबो के भंडारनायका अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची.
  • भारतीय टीम का पारंपरिक कैंडियन नृत्य के साथ स्वागत किया गया, जहां समर्थकों ने भारत माता की जय के नारे लगाए.
  • भारतीय टीम और पाकिस्तान टीम दोनों ने मैच से पहले प्रेमदास स्टेडियम में अभ्यास सत्र आयोजित किए.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Suryakumar Yadav And Co Arrives In Colombo For Pakistan Clash: 15 फरवरी के महामुकाबले के लिए भारतीय टीम कोलंबो के भंडारनायका अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची तो उनका पारंपरिक कैंडियन नृत्य के साथ स्वागत किया गया. भारतीय समर्थकों ने भारत माता की जय के नारे लगाए. हार्दिक पंड्या अपनी खूबसूरत गर्लफ्रेंड के साथ बाहर आए और फैंस उन्हें हेलो कहकर उनका हौसला बढ़ाते रहे. सबकी नजरें खासकर अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव पर भी टिकी रहीं. अभिषेक शर्मा को स्वस्थ देखना भारतीय खेल प्रेमियों के लिए बड़े राहत की बात रही. 

कोलंबो शहर के बीचो-बीच आईटीसी होटल पहुंचने पर टीम का जमकर स्वागत हुआ. टीम के स्वागत की आवाज सामने के सिनेमोन लाइफ होटल में रह रहे पाकिस्तान टीम तक भी पहुंची. 

दोनों टीमें मैच से पहले कल अभ्यास करेंगे पाकिस्तान की टीम 2:00 बजे से 5:00 बजे शाम तक प्रेमदास स्टेडियम में अभ्यास करेगी जबकि भारतीय टीम 6 से 9 बजे रात तक फ्लडलाइट्स में प्रेमदास स्टेडियम में अभ्यास करेगी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत और पाकिस्तान की टीम

भारतः सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह.

Advertisement

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारिक

यह भी पढ़ें- T20 WC 2026 Latest Points Table: यूएसए की जीत से अंकतालिका में हुआ बदलाव, जानें भारत की स्थिति

Advertisement
Featured Video Of The Day
Aligarh Viral Saas का Shocking खुलासा! Damad राहुल पर लगाया Human Trafficking और टॉर्चर का आरोप
Topics mentioned in this article