- भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीता.
- न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जबकि भारत ने 256 रन बनाए थे.
- भारत तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन चुकी है और लगातार दूसरी बार विजेता बनी है.
India Won T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. अहमदाबाद में खेले गए ICC टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के अंतर से हराते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. टीम इंडिया से मिले 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हुई. फाइनल में भारत से मिले 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम इंडिया के लिए बधाई का तांता लगा है. सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, विरेंद्र सहवाग सहित कई पूर्व खिलाड़ियों ने टीम इंडिया को बधाई दी है.
भारतीय क्रिकेट टीम ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए
- भारतीय टीम तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन चुकी है.
- टीम इंडिया दुनिया की पहली टीम बनी, जिसने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता.
- मेजबानी में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम पहली टीम बनी है.
- अब भारतीय क्रिकेट टीम के पास 5 वर्ल्ड कप हो चुके हैं. तीन टी-20 वर्ल्ड के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट टीम दो बार ODI वर्ल्ड कप भी जीत चुकी है.
टीम इंडिया को पूर्व क्रिकेटरों ने दी बधाई
इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट के टीम के कई पूर्व खिलाड़ियों ने टीम को बधाई दी है. टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक्स पोस्ट में मजेदार बधाई दी है. सहवाग ने लिखा- प्रेशर, वो क्या होता है... हमारे लड़कों ने संडे गली मैच की तरह खेला. टी-20 वर्ल्ड कप में भारत तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना.
सचिन तेंदुलकर ने ऐसे किया टीम को विश
मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखे एक पोस्ट में टीम इंडिया को बधाई दी है. सचिन ने लिखा- लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतना, टी20 प्रारूप में ऐसा करने वाली पहली टीम है. ट्रॉफी के ये विजेता पूरी तरह से हकदार हैं. हमारी टीम का शानदार प्रदर्शन और क्रिकेट का एक विशेष अंदाज देखने को मिला. शाबाश, टीम इंडिया! जय हिंद!
कोहली ने लिखा- हमारे सामने कोई टीम नहीं सका
विराट कोहली ने एक्स पर लिखा- चैंपियन, अहमदाबाद में भारतीय टीम की शानदार जीत. पूरे टूर्नामेंट में हमारे द्वारा खेले गए विस्फोटक क्रिकेट के आगे कोई टिक नहीं पाया. मुश्किल परिस्थितियों में भी डटे रहकर विश्व चैंपियन बनने का लड़कों का जज्बा वाकई सराहनीय है. इस उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों और प्रबंधन टीम के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई. जय हिंद.
युवराज सिंह ने टीम इंडिया को यूं दी वर्ल्ड चैंपियन बनने की बधाई
सिक्सर किंग के नाम से मशहूर भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने एक लंबे पोस्ट के जरिए टीम इंडिया को बधाई दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में संजू सैमसन, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या सहित अन्य खिलाड़ियों का जिक्र भी किया है.














