Ind(W) vs NZ(W), ICC Women's World Cup: कब और कहां देखें लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग, यह है डिटेल

आईसीसी महिला विश्वकप 2022 का आठवां मुकाबला आगामी 10 मार्च को भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 24 mins
भारतीय महिला क्रिकेट टीम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारतीय महिला टीम का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ
  • हैमिल्टन स्थित सेडॉन पार्क में गुरुवार को भिड़ेंगी दोनों टीमें
  • टीम इंडिया को अपने पहले मुकाबले में मिली है जीत
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही? हमें बताएं।
हैमिल्टन:

आईसीसी महिला विश्वकप 2022 (ICC Women's World Cup 2022) का आठवां मुकाबला आगामी 10 मार्च को भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (India Women's National Cricket Team) और न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (New Zealand Women's National Cricket Team) के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में जब भारतीय महिला टीम मैदान में उतरेगी तो उसकी मंशा एक और जीत हासिल करने पर टिकी रहेगी. कीवी टीम से पहले भारतीय महिला टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पड़ोसी देश पाकिस्तान महिला टीम को 107 रनों से शिकस्त देते हुए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की शुरुआत की है. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जानें वाले अगले मुकाबले को लेकर देश में भी क्रिकेट प्रेमी काफी उत्सुक हैं. ऐसे में बात करें भारतीय क्रिकेट प्रेमी भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले का लुत्फ कैसे उठा सकते हैं, तो उसके सारे विवरण इस प्रकार हैं- 

भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीम वर्ल्ड कप 2022 में कब आमने-सामने होंगी?

भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीम वर्ल्ड कप 2022 में 10 मार्च (गुरुवार) को आमने सामने होगी.

22 साल बाद क्रिकेट की पिच पर अजहर, बेटे के साथ जादुई अंदाज में बल्लेबाजी कर लूटी महफिल- Video

भारत और न्यूजीलैंड के बीच महिला वर्ल्ड कप 2022 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बीच महिला वर्ल्ड कप 2022 का मुकाबला हैमिल्टन स्थित सेडॉन पार्क में खेला जाएगा.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बीच महिला वर्ल्ड कप 2022 का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बीच महिला वर्ल्ड कप 2022 का मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े छह बजे से शुरू होगा, वहीं इस मुकाबले में टॉस के लिए दोनों टीमों की महिला कप्तान आधा घंटे पहले यानी छह बजे मैदान में आएंगी.

Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं.

Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग Disney+Hotstar पर देखने को मिलेगी.

'लाबुशेन' के नाम को लेकर PAK फैनगर्ल हुई कंफ्यूज, तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पूरी डिटेल में समझाया- Video

भारतीय महिला टीम: मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उपकप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष, तानिया भाटिया, स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़ और पूनम यादव. 

Advertisement

न्यूजीलैंड महिला टीम: सोफी डिवाइन (कप्तान), एमी स्टारेथवेट (उप-कप्तान), सुजे बेट्स, लॉरेन डाउन, मैडी ग्रीन, ब्रूक हालीडे, हेले यानसन, फ्रान जोंस, जैस केर, एमेलिया केर, फ्रांसेस मैक्काय, रोजमैरी माइर, कैटी मार्टिन, हनाह रोव और लिया तुहुहू.

Advertisement

बिहार के युवा क्रिकेटर ने तिहरा शतक जड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

. ​

Featured Video Of The Day
Dalai Lama के खोज की रहस्यमयी और अनोखी प्रक्रिया क्या है? | Buddhism | 15th Dalai Lama | NDTV India
Topics mentioned in this article