Abhishek Sharma upcoming record, IND vs WI:अभिषेक शर्मा फॉर्म में आ गए हैं. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में अभिषेक पर सबकी नजर रहेगी. अभिषेक के पास इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. अभिषेक शर्मा आज यदि 7 छक्के लगाने में सफल रहे तो टी-20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरा कर लेंगे. बता दें कि T20I में सबसे तेज 100 छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल और सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. बता दें कि अभिषेक ने अबतक 42 पारी में 93 छक्के लगाए हैं. अब वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 छक्का लगाते ही अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में 100 छक्के लगाने में सफल हो जाएंगे, और वह ऐसा 43 पारी में कर पाएंगे.
ऐसा हुआ तो अभिषेक टी-20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे तेज 100 छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएगे. बता दें कि सूर्या ने 49 पारी में यह कारनामा किया है. वहीं, क्रिस गेल ने टी-20 इंटरनेशनल में 100 छक्के 49 पारी में पूरे किए थे.
वैसे, टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इविन लुईस के नाम दर्ज है. इविन लुईस ने केवल 42 पारी में 100 छक्के टी-20- इंटरनेशनल में पूरा कर लिए थे. इसके अलावा अभिषेक शर्मा T20 में ओपनर के तौर पर 300 छक्के लगाने से केवल 6 छक्के दूर हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs WI, T20 World Cup 2026: गुरु गंभीर ने बनाया यह चक्रव्यूह, जसप्रीत बुमराह से ली मदद, वरुण चक्रवर्ती से की बात
कोलकाता में होगा महामुकाबला
कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. ग्राउंड पर बढ़िया बाउंस होने की वजह से गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है. हालांकि, शुरुआती ओवर्स के बाद स्पिन गेंदबाजों को भी पिच से मदद मिलती है. ईडन गार्डन्स में पहली पारी का औसतन स्कोर 161 रन रहा है. वहीं, दूसरी पारी में औसत स्कोर 139 रन है.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले अहम मुकाबले में बारिश होने की आशंका न के बराबर है. रविवार को यहां का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी। यानी फैंस को पूरे 40 ओवरों का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.














