5 hours ago

India vs West Indies 3rd T20I Updates: भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 14 रनों से हराया है. जिसके साथ ही पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारतीय टीम की 2-1 की बढ़त भी हो गई है. भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरूआत कुछ खास नहीं रही. कैप्टन शाई होप (05) दूसरे ओवर में ही आउट गए. मगर उसके बाद कामिल पूरन (42) और शिमरॉन हेटमायर (43) ने पारी को बखूबी संभाला, लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कैरेबियन पारी पूरी तरह से ढह गई. बीच में शेरफेन रदरफोर्ड ने 32 रनों का योगदान दिया, जबकि निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए शमार स्प्रिंगर ने 11 गेंदों में नाबाद 35 रनों का योगदान दिया. मगर वह भी टीम को जीत नहीं दिला सके और टीम को 14 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. लक्ष्य का पीछा करते हुए कैरेबियन टीम 20 ओवरों में 209/7 रन ही बना पाई. 

अर्शदीप सिंह ने चटकाए तीन विकेट 

गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह का जलवा रहा. टीम के लिए उन्होंने चार ओवरों के स्पेल में 34 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा नमन धीर के खाते में दो और अक्षर पटेल एवं नीतीश कुमार रेड्डी को एक-एक सफलता हाथ लगी. मयंक यादव और प्रिंस यादव खाली हाथ रहे. 

223 रन बनाने में कामयाब हुई थी भारत 

इससे पहले इंदौर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में 223 रन बनाने में कामयाब हुई थी. अभिषेक शर्मा सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 30 गेंद में 69 रन की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा ईशान किशन ने 18 गेंदों में 37 और तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 28 रनों का योगदान दिया. बाकी के बल्लेबाज कैरेबियन गेंदबाजों के सामने हमेशा रनों के लिए जूझते हुए ही नजर आए. 

चेज, जोसेफ और स्प्रिंगर ने चटकाए दो-दो विकेट

वेस्टइंडीज की तरफ से रॉस्टन चेज, शमार जोसेफ और शमार स्प्रिंगर ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की. उनके अलावा कीमो पॉल और गुडाकेश मोती के खाते में एक-एक विकेट आए. 

Oct 11, 2026 22:49 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: अभिषेक की तूफानी बल्लेबाजी, अर्शदीप का कहर, भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया

भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 14 रनों से हराया है. जिसके साथ ही पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारतीय टीम की 2-1 की बढ़त भी हो गई है. भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरूआत कुछ खास नहीं रही. कैप्टन शाई होप (05) दूसरे ओवर में ही आउट गए. मगर उसके बाद कामिल पूरन (42) और शिमरॉन हेटमायर (43) ने पारी को बखूबी संभाला, लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कैरेबियन पारी पूरी तरह से ढह गई. बीच में शेरफेन रदरफोर्ड ने 32 रनों का योगदान दिया, जबकि निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए शमार स्प्रिंगर ने 11 गेंदों में नाबाद 35 रनों का योगदान दिया. मगर वह भी टीम को जीत नहीं दिला सके और टीम को 14 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. 
 

Oct 11, 2026 22:39 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: जीत के करीब भारत

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी पारी के 19 ओवर समाप्त हो गए हैं. टीम ने 19 ओवरों की समाप्ति के बाद 187/7 रन बनाए हैं. टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 37 रन की जरूरत है, जो कि बहुत ही मुश्किल है. 
 

Oct 11, 2026 22:36 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: शेरफेन रदरफोर्ड ने भी छोड़ा साथ

शेरफेन रदरफोर्ड ने भी साथ छोड़ दिया है. उन्हें अर्शदीप ने बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व रदरफोर्ड ने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 20 गेंदों का सामना किया. इस वह 32 रन बनाने में कामयाब रहे. 
 

Oct 11, 2026 22:32 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: कीमो पॉल आउट

कीमो पॉल आउट हो चुके हैं. उन्हें अर्शदीप ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है. जिनका शानदार कैच तिलक ने पकड़ा है. आउट होने से पूर्व पॉल ने कुल छह गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 10 रन बनाने में कामयाब रहे. 

Advertisement
Oct 11, 2026 22:30 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: वेस्टइंडीज को जीत के लिए 18 गेंदों में 56 रनों की दरकार

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी पारी के 17 ओवर समाप्त हो गए हैं. टीम ने 17 ओवरों की समाप्ति के बाद 168/5 रन बनाए हैं. आखिरी के 18 गेंदों में जीत के लिए 56 रनों की दरकार है. शरफेन रदरफोर्ड 18 गेंद में 31 और कीमो पॉल पांच गेंद में 10 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Oct 11, 2026 22:24 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: भारत को मिली एक और बड़ी सफलता, क्वेंटिन सैम्पसन आउट

नितीश कुमार रेड्डी ने क्वेंटिन सैम्पसन को 21 रन के निजी स्कोर पर आउट कर वेस्टइंडीज का छठा विकेट गिराया. सैम्पसन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे लॉन्ग-ऑफ पर खड़े तिलक वर्मा के हाथों में चली गई.
 

Advertisement
Oct 11, 2026 22:19 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: 15 ओवर समाप्त: रदरफोर्ड-सैम्पसन ने बढ़ाया भारत का दबाव

15 ओवर की समाप्ति पर वेस्टइंडीज का स्कोर 147/5 हो गया है. इस ओवर में 15 रन आए और शेरफेन रदरफोर्ड तथा क्वेंटिन सैम्पसन ने बड़े शॉट्स लगाकर रनगति को तेज करने की कोशिश की. मयंक यादव के ओवर में रदरफोर्ड ने 88 मीटर लंबा छक्का जड़ा, जबकि सैम्पसन ने भी एक शानदार सिक्स लगाया. हालांकि वेस्टइंडीज को अभी भी जीत के लिए काफी तेज रन बनाने होंगे.

Oct 11, 2026 22:12 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: भारत जीत के करीब, वेस्टइंडीज को 38 गेंदों में चाहिए 93 रन

13.5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 132/5 है. शेरफेन रदरफोर्ड 11 गेंदों में 16 रन और क्वेंटिन सैम्पसन 8 गेंदों में 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. वेस्टइंडीज को जीत के लिए 38 गेंदों में 93 रन चाहिए, यानी उसे 14.92 रन प्रति ओवर की दर से बल्लेबाजी करनी होगी.
 

Oct 11, 2026 22:09 (IST)

13 ओवर समाप्त: वेस्टइंडीज का स्कोर 123/5

13 ओवर की समाप्ति पर वेस्टइंडीज का स्कोर 123/5 है. शेरफेन रदरफोर्ड 9 गेंदों में 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, जबकि क्वेंटिन सैम्पसन 5 गेंदों में 4 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. नितीश कुमार रेड्डी ने अपने पहले ओवर में सिर्फ 9 रन दिए और वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. 

Oct 11, 2026 22:03 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: पूरन के विकेट के बाद दबाव में वेस्टइंडीज

12 ओवर की समाप्ति पर वेस्टइंडीज का स्कोर 114/5 है. कमिल पूरन के विकेट के बाद भारतीय गेंदबाजों ने रनगति पर अच्छी तरह कंट्रोल बनाए रखा है शेरफेन रदरफोर्ड 5 गेंदों में 8 रन और क्वेंटिन सैम्पसन 3 गेंदों में 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

Advertisement
Oct 11, 2026 21:58 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: नमन ने कमिल पूरन की तूफानी पारी का किया अंत

11 ओवर की समाप्ति पर वेस्टइंडीज का स्कोर 105/5 है. ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को बड़ी सफलता मिली, जब नमन धीर ने सेट बल्लेबाज कमिल पूरन को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच आउट करा दिया. पूरन ने 27 गेंदों में 42 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. यह ओवर वेस्टइंडीज के लिए मिश्रित रहा. एक तरफ 21 रन आए, लेकिन दूसरी ओर कमिल पूरन का अहम विकेट भी गिर गया.

Oct 11, 2026 21:49 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: अक्षर पटेल ने रोवमैन पॉवेल को भेजा पवेलियन

अक्षर पटेल ने  रोवमैन पॉवेल को 5 रन के निजी स्कोर पर आउट कर वेस्टइंडीज को चौथा झटका दिया. पॉवेल ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे ईशान किशन के हाथों में चली गई. 224 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही वेस्टइंडीज अब दबाव में है.
 

Advertisement
Oct 11, 2026 21:39 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: नमन धीर ने किया क्लीन बोल्ड

7 ओवर की समाप्ति पर वेस्टइंडीज का स्कोर 67/2 है. शिमरोन हेटमायर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और महज 26 गेंदों में 43 रन ठोक चुके थे, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर नमन धीर ने उन्हें बोल्ड कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई. हेटमायर की पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.

 

Oct 11, 2026 21:35 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: 6 ओवर समाप्त: पावरप्ले में वेस्टइंडीज ने बनाए 48/1

पावरप्ले की समाप्ति पर वेस्टइंडीज का स्कोर 48/1 है. शिमरोन हेटमायर  16 गेंदों में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कमिल पूरन 8 गेंदों में 6 रन पर मौजूद हैं. छठे ओवर में मयंक यादव की गेंदों पर भी वेस्टइंडीज ने 10 रन बटोरे.

Oct 11, 2026 21:24 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score हेटमायर का पलटवार

224 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही वेस्टइंडीज ने शुरुआती झटके के बाद आक्रामक रुख अपना लिया है. 4 ओवर की समाप्ति पर उसका स्कोर 35/1 है. शिमरोन हेटमायर 12 गेंदों में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कमिल पूरन 7 गेंदों में 5 रन पर मौजूद हैं.

Oct 11, 2026 21:16 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: वेस्टइंडीज पर मयंक यादव का कहर

224 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही वेस्टइंडीज की शुरुआत दबाव में रही है. दो ओवर की समाप्ति पर उसका स्कोर 8/1 है. कप्तान शाई होप को अर्शदीप सिंह ने बोल्ड कर भारत को शुरुआती सफलता दिलाई, जबकि कमिल पूरन और शिमरोन हेटमायर क्रीज पर मौजूद हैं. इस बीच मयंक यादव ने दूसरे ओवर में 151 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर सभी का ध्यान खींचा.

Oct 11, 2026 21:12 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: भारत को बड़ी सफलता, कप्तान शाई होप बोल्ड

गुड न्यूज! भारतीय टीम को शुरुआती सफलता मिल गई है. अर्शदीप सिंह ने वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया. होप 5 गेंदों में 5 रन ही बना सके.

Oct 11, 2026 21:06 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: 1 ओवर समाप्त: मयंक यादव ने कसी लगाम

224 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद धीमी रही है. पहले ओवर में मयंक यादव ने शानदार गेंदबाजी की और सिर्फ 2 रन खर्च किए. शाई होप 2 गेंदों में 1 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कमिल पूरन 4 गेंदों का सामना करने के बावजूद खाता नहीं खोल सके हैं.

Oct 11, 2026 20:51 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 224 रन का लक्ष्य

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 223 रन बनाकर वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 224 रन का विशाल लक्ष्य रखा है. भारत की शुरुआत भले ही संजू सैमसन (3) के जल्दी आउट होने से खराब रही, लेकिन अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने अटैकिंग बल्लेबाजी करते हुए रनगति को तेज रखा. अभिषेक ने 30 गेंदों में 69 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे, जबकि ईशान किशन ने 18 गेंदों में 37 रन बनाए.

Oct 11, 2026 20:42 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: भारत को 9वां झटका, अर्शदीप सिंह LBW

19वें ओवर में शमार स्प्रिंगर की फुलटॉस गेंद पर अर्शदीप सिंह फ्लिक लगाने से चूक गए और अंपायर ने उन्हें LBW आउट दे दिया. अर्शदीप ने रिव्यू लिया, लेकिन थर्ड अंपायर ने भी फैसला बरकरार रखा. वह 8 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसमें एक छक्का शामिल था.
 

Oct 11, 2026 20:38 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: भारत की मुश्किलें बढ़ीं, अक्षर पटेल रन आउट

19वें ओवर की पहली ही गेंद पर टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. रन लेने की कोशिश में अक्षर पटेल रन आउट हो गए. अक्षर ने 14 गेंदों में 20 रन की उपयोगी पारी खेली, जिसमें 2 चौके शामिल रहे.
 

Oct 11, 2026 20:35 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: आखिरी दो ओवर में बड़े धमाके की उम्मीद

18 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 202/7 है. अक्षर पटेल 13 गेंदों में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि अर्शदीप सिंह 4 रन पर उनका साथ दे रहे हैं.

Oct 11, 2026 20:31 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: तिलक वर्मा 28 रन बनाकर लौटे पवेलियन

अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे तिलक वर्मा रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. तिलक ने 16 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें 4 चौके शामिल रहे. 

Oct 11, 2026 20:20 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: 15 ओवर बाद भारत 174/6

15 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 174/6 है. तिलक वर्मा 13 गेंदों में 22 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं, जबकि अक्षर पटेल उनका साथ निभा रहे हैं. कीमो पॉल के ओवर में नितीश कुमार रेड्डी का विकेट गिरा, जिससे भारत की पारी को झटका लगा.

Oct 11, 2026 20:16 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: 21 रन बनाकर लौटे नितीश रेड्डी

नितीश कुमार रेड्डी की पारी का अंत हो गया है. कीमो पॉल ने उन्हें विकेटकीपर शाई होप के हाथों कैच कराकर भारत को छठा झटका दिया. नितीश ने 14 गेंदों में 21 रन बनाए, जिसमें 3 चौके शामिल रहे.

Oct 11, 2026 20:11 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी ने संभाली पारी

लगातार विकेट गिरने के बाद तिलक वर्मा और नितीश कुमार रेड्डी ने भारतीय पारी को संभाल लिया है. 13 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 162/5 है. तिलक 8 गेंदों में 16 रन और नितीश 9 गेंदों में 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. 

Oct 11, 2026 20:04 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: 11 ओवर समाप्त: भारत का स्कोर 136/5

भारत की धमाकेदार शुरुआत के बाद वेस्टइंडीज ने लगातार विकेट झटककर मुकाबले का रुख बदल दिया है. 11 ओवर की समाप्ति पर टीम इंडिया का स्कोर 136/5 है. तिलक वर्मा 6 रन और नितीश कुमार रेड्डी 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

Oct 11, 2026 19:59 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: भारत को पांचवां झटका, नमन धीर भी लौटे पवेलियन

अभिषेक शर्मा के विकेट के बाद भारत को एक और झटका लगा है. गुडाकेश मोती ने नमन धीर को शमार स्प्रिंगर के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया. नमन धीर 5 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें एक छक्का भी शामिल रहा. एक समय भारत बेहद मजबूत स्थिति में दिख रहा था, लेकिन लगातार विकेट गिरने से वेस्टइंडीज ने मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. अब टीम इंडिया की उम्मीदें तिलक वर्मा और बाकी बल्लेबाजों पर टिकी हैं.

Oct 11, 2026 19:56 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: अभिषेक शर्मा की पारी का अंत

 शानदार लय में दिख रहे अभिषेक शर्मा 30 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हो गए. शमार स्प्रिंगर की शॉर्ट गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अभिषेक ने गेंद को हवा में उछाल दिया और गेंदबाज ने खुद कैच लपक लिया. उनकी पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे.

Oct 11, 2026 19:51 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: अभिषेक ने भी छोड़ा साथ

अभिषेक शर्मा भी आउट हो चुके हैं. उन्हें शमार स्प्रिंगर ने अपने जाल में फंसाया है. आउट होने से पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज से कुल 30 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 69 रन बनाने में कामयाब रहे.  
 

Oct 11, 2026 19:49 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: तिलक वर्मा क्रीज पर उतरे

श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद नए बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर तिलक वर्मा आए हैं. खबर लिखे जाने तक वह तीन गेंद में एक चौका की मदद से पांच रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Oct 11, 2026 19:45 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: ईशान के बाद श्रेयस भी आउट

ईशान किशन का विकेट गिरने के तुरंत बाद भारत को एक और बड़ा झटका लगा. रोस्टन चेज ने श्रेयस अय्यर को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत का तीसरा विकेट गिराया. अय्यर सिर्फ 2 गेंदों में 1 रन बना सके. लगातार दो विकेट लेकर चेज ने वेस्टइंडीज को मैच में मजबूत वापसी दिलाई है.
 

Oct 11, 2026 19:40 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: भारत को दूसरा झटका, 37 रन बनाकर आउट हुए ईशान किशन

तेज शुरुआत दिलाने के बाद ईशान किशन की पारी का अंत हो गया. वेस्टइंडीज के अनुभवी स्पिनर रोस्टन चेज ने उन्हें स्टंप आउट कराकर भारत को दूसरा झटका दिया. ईशान ने 18 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. इससे पहले ईशान और अभिषेक शर्मा ने तेज साझेदारी कर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई थी, लेकिन चेज ने यह अहम विकेट लेकर वेस्टइंडीज को मैच में वापस लाने की कोशिश की है.

Oct 11, 2026 19:27 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: 5 ओवर समाप्त: भारत ने ठोके 66 रन

संजू सैमसन का विकेट जल्दी गंवाने के बावजूद टीम इंडिया ने धमाकेदार वापसी की है. पांच ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 66/1 है. अभिषेक शर्मा 15 गेंदों में 38 रन और ईशान किशन 9 गेंदों में 19 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
 

Oct 11, 2026 19:12 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: संजू सैमसन सिर्फ 3 रन बनाकर आउट

तीसरे टी20 में भारत की खराब शुरुआत देखने को मिली है. शमार जोसेफ ने संजू सैमसन को पवेलियन भेज दिया है. सैमसन सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए.
 

Oct 11, 2026 19:02 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है. भारतीय पारी का आगाज करने के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं. संजू सैमसन स्ट्राइक पर हैं, जबकि वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज पहला ओवर लेकर आए हैं.

Oct 11, 2026 18:46 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: शिवम दुबे और नीतीश प्लेइंग-11 से बाहर

श्रेयस अय्यर ने टॉस के बाद कहा कि, पिछले मैच में ओस का बहुत बड़ा रोल था. कभी-कभी ऐसा होता है और आपको उसे भुलाकर आगे बढ़ने की सोच रखनी चाहिए. एक अच्छा स्कोर बनाने के लिए हालात के हिसाब से खुद को ढालना और स्थिति को जल्दी समझना जरूरी है. शिवम दुबे बाहर, नीतीश को प्लेइंग में जगह मिली है. कुलदीप बाहर और प्रिंस यादव को जगह मिली है. मैदान के साइज़ को देखते हुए हमने ये बदलाव किए और हमें ऐसे खिलाड़ी की भी ज़रूरत थी जो यॉर्कर गेंदों पर अच्छे शॉट लगा सके.

Oct 11, 2026 18:43 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज़, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती.

Oct 11, 2026 18:37 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

Oct 11, 2026 18:36 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: टॉस जीतने के बाद क्या बोले शाई होप?

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. उन्होंने कहा कि सभी को पता है कि उनकी टीम क्या करने वाली है, इसलिए उन्होंने एक बार फिर पहले गेंदबाजी चुनी. होप के मुताबिक तीनों फॉर्मेट खेलने के दौरान खिलाड़ियों के लिए चुनौती बनी रहती है, लेकिन टीम भारतीय परिस्थितियों को जल्द से जल्द समझने और सीखने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि क्रिकेट में कैच मैच का रुख तय करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं और उनकी टीम इस पहलू पर खास ध्यान दे रही है. साथ ही उन्होंने बताया कि रोमारियो शेफर्ड फिट हैं, लेकिन उन्हें इस मुकाबले में आराम दिया गया है.

Oct 11, 2026 18:34 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. ऐसे में अब टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी. मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा.

Oct 11, 2026 18:27 (IST)

India vs West Indies 3rd T20I LIVE Score: इंदौर में फिर बरस सकते हैं रन

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में अब तक चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं, जहां पहली पारी का औसत स्कोर 200 रन रहा है. भारतीय टीम ने यहां खेले गए चार में से तीन मैच जीते हैं. इस मैदान पर आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जनवरी 2024 में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया था.

Featured Video Of The Day
UP में किसानों की तरक्की की कहानी! योगी सरकार की योजनाओं से कितना बदला जीवन?
Topics mentioned in this article
India
West Indies
Cricket