वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग XI से IN या OUT? लक्ष्मण ने दिखाया रास्ता, क्या गौतम गंभीर चलेंगे उनकी राह पर

वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में होने वाली पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में क्या वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहेंगे? यह सवाल बना हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वेस्टइंडीज के खिलाफ वैभव प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या बाहर रहेंगे?

एशियाड 2026 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय टीम अब वेस्टइंडीज का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. 6 अक्टूबर से  लखनऊ में पांच मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है और उससे पहले एक सवाल फिर उठ खड़ा हुआ है कि क्या वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं? हालांकि, अगर गौतम गंभीर चाहें तो संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी दोनों ही टीम का हिस्सा हो सकते हैं. एशियन गेम्स के दौरान टीम इंडिया के साथ बतौर कोच रहे एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने इसकी राह जरूर दिखाई है. अब देखना होगा कि क्या गंभीर उसी रास्ते पर चलते हैं या फिर अपने प्लान पर रहते हैं.

वैभव ओपनर-संजू नंबर 3

जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए पारी की शुरुआत की. लेकिन एशियाड के सेमीफाइनल और फाइनल, दोनों में ही वैभव ने अभिषेक के साथ ओपनिंग की. जबकि संजू सैमसन नंबर-3 पर बैटिंग के लिए आए. टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला पिच को देखकर लिया था, जिस पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिली थी. हालांकि, टीम ने सिर्फ एक तेज गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग इलेवन में रखा.  लक्ष्मण ने यह दिखाया कि अगर मैनेजमेंट चाहे तो वैभव और संजू दोनों ही इलेवन का एक साथ हिस्सा हो सकते हैं.

क्या गंभीर लेंगे फैसला

हालांकि, सबसे बड़ा सवाल गौतम गंभीर का है. गंभीर ने बीते दिनों जो फैसले लिए हैं, उससे स्पष्ट है कि वह संजू मुख्य कोच की पहली पंसद के ओपनर है. जबकि वैभव को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है, भले ही बाहर वैभव को लेकर शोर हो, गंभीर इससे दूर हैं. लेकिन गंभीर अगर दोनों को खिलाने का फैसला लेते हैं तो उनके सामने एक बड़ा सवाल भी होगा कि जिस गेंदबाज की जगह वैभव आएंगे उनकी जगह कौन लेगा?

अभिषेक कर सकते हैं मुश्किल हल

अगर गंभीर ने वही रास्ता अपनाया जो लक्ष्मण ने चुना था, तो इसके लिए अभिषेक शर्मा को थोड़ी और जिम्मेदारी उठानी होगी. बल्ले से धमाल मचा रहे अभिषेक को गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया होगा. अभिषेक ऑफ स्पिनर हैं और जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी कर सकते हैं. अगर नेट्स पर वह गेंदबाजी में पसीना बहाते हैं और एक भरोसेमंद विकल्प के तौर पर उभरते हैं, तो काम आसान हो  सकता है, क्योंकि तब टीम कॉम्बिनेशन नहीं बिगड़ेगा. 

Advertisement

क्या होगा टीम कॉम्बिनेशन

सबसे बड़ा सवाल टीम कॉम्बिनेशन का है. पहले टी20 के लिए अगर वैभव, अभिषेक और संजू तीनों ही प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं तो बाहर कौन बैठेगा, क्या वो कुलदीप होंगे या फिर शिवम दुबे या नितीश कुमार रेड्डी में से कोई एक.  अगर शिवम दुबे को बाहर का रास्ता दिखाया जाता है तो अभिषेक उनके कोटे के ओवर डाल सकते हैं. लेकिन एक सवाल और है. बैटिंग में लेफ्ट-राइट हैंड कॉम्बिनेशन. टॉप-6 में सिर्फ एक दो बल्लेबाज ही राइड हैंड के होंगे और यह विरोधी टीम के ऑफ स्पिनर्स के लिए एक मौका हो सकता है, भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने का. 

वैभव-संजू के होने पर संभावित इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी/शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव/ मयंक यादव

Advertisement

यह भी पढ़ें: नागोया एशियाड 2026 का समापन, अगली मेजबानी के लिए दोहा को सौंपी गई मशाल

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026: भारत की 25 सबसे बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धियां, जिन्होंने रचा नया इतिहास, पहली बार आया मेडल

Featured Video Of The Day
प्रेमानंद महाराज को अपनों से ही खतरा? दिनेश शर्मा ने CM योगी से मांगी अतिरिक्त सुरक्षा

Topics mentioned in this article
India
West Indies
Cricket
Vaibhav Sooryavanshi