55 minutes ago

India vs Sri Lanka XI Warm-up Match LIVE Updates: कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में अभ्यास मैच के पहले दिन चायकाल का ऐलान हो गया है. दूसरे सेशन में भारत को तीन सफलता मिली है. हालांकि, श्रीलंका बढ़त पर है और उसने 246 रन बना लिए हैं. श्रीलंका को चौथा झटका पवन रथनायके के रूप में लगा, जिन्हें गुरनूर बराड़ ने 39 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. इससे पहले दिन में, केएल राहुल टॉस के लिए आए क्योंकि भारत के कप्तान शुभमन गिल अपनी उगंली की चोट के कारण अभ्यास मैच से बाहर हो गए. 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारत के तीन दिवसीय अभ्यास मैच में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

Aug 07, 2026 15:09 (IST)

IND vs SL XI LIVE Updates: भारत को पांचवीं सफलता


दिन के आखिरी सेशन की शुरुआत तो अच्छी हुई. कुलदीप ने विकेट निकाला. अहान विक्रमसिंघे को जाना होगा. गुरनूर बराड़ ने कैच लपका. अहान ने स्वीप पर टॉप-एज किया जिस पर उनका कोई कंट्रोल नहीं था. कुलदीप ने अपनी लेंथ छोटी की, इसे थोड़ा ज़्यादा बाउंस कराया और बैटर ट्रैप में फंस गया. अहान विक्रमसिंघे  31 रन बनाकर आउट हुए. 

60.4 ओवर: श्रीलंका इलेवन 250/5

Aug 07, 2026 15:04 (IST)

IND vs SL XI LIVE Updates: चाय के बाद फिर मैच शुरू

चाय के बाद एक बार फिर मैच शुरू हुआ. दिन के आखिरी सेशन में भारत की नजर पलटवार पर होगी.. अभी क्रीज पर सोनल और अहन है. भारतीय गेंदबाजों की कोशिश 300 से अंदर श्रीलंकाई टीम को रोकने की होगी.

Aug 07, 2026 14:52 (IST)

IND vs SL XI LIVE Updates: चाय का ऐलान


चलिए चाय का ऐलान हुआ. श्रीलंक मजबूत स्थिति में है. भारत ने इस सेशन में 3 विकेट निकाले हैं और वापसी का प्रयास किया है. लेकिन श्रीलंका को पकड़ने के लिए अभी और कुछ करना होगा.

Aug 07, 2026 14:51 (IST)

IND vs SL XI LIVE Updates: भारत को चौथी सफलता

भारत को चौथी सफलता मिली. गुरनूर बराड़ की गेंद पर पवन रथनायके ने देवदत्त पडिक्कल को कैच आउट किया. शॉर्ट-बॉल की चाल काम कर गई. डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग को बिल्कुल भी हिलने की ज़रूरत नहीं पड़ी. एक और बाउंसर, कंधे की ऊंचाई तक उठी, और रत्नाके, अपनी क्रीज़ में गहराई तक कदम रखते हुए, बिना नीचे रखने की कोशिश किए घूमे और हुक किया, और बाउंड्री पर खड़े फील्डर के हाथों में गई.

59.3 ओवर: श्रीलंका इलेवन 246/4

 

Advertisement
Aug 07, 2026 14:10 (IST)

IND vs SL XI LIVE Updates: भारत को तीसरी सफलता

भारत को तीसरी सफलता मिली. मानव सुथार ने आखिरकार साझेदारी को तोड़ा.   रविंदु रशनथा खुद के निराश है. वह शतक की ओर बढ़ रहे थे. लेकिन इस बार मिस कर गए. आगे बढ़कर एक बार फिर बड़ा शॉट खेलने गए थे, लेकिन कनेक्शन सही नहीं हुआ. 71 रन बनाकर आउट हुए. पारी के दौरान छह चौके और एक छक्का लगाया.

Aug 07, 2026 14:04 (IST)

IND vs SL XI LIVE Updates: श्रीलंका का स्कोर 200 पार

अभी दो सेशन का खेल पूरा नहीं हुआ है. भारत को तीसरे विकेट की तलाश है. अभी एक छोर से सारांश जैन हैं और दूसरे से मानव सुथार. दोनों ही स्पिनर्स भारत को वापसी करवाने के प्रयास में हैं. दूसरी तरफ पवन रथनायके और रविन्धु की श्रीलंकाई जोड़ी आसानी से रन बटोर पा रही है. भारत ने अगर इस मुकाबले के लिए तैयारी की थी, तो उसकी पोल खुल रही है.

49.0 ओवर: श्रीलंका इलेवन 201/2

Advertisement
Aug 07, 2026 13:37 (IST)

IND vs SL XI LIVE Updates: भारत को दूसरी सफलता

भारत को दूसरी सफलता मिली है. रवींद्र जडेजा ने एक अहम ब्रेकथ्रू दिलाया. इस स्पिनर ने मेहमान टीम को एक मुश्किल दिन में खुश होने का मौका दिया. जडेजा ने ऑफ स्टंप पर एक टाइट शॉर्ट-ऑफ-ए-लेंथ गेंद डाली, और पासिंदु सूरियाबंदारा लेंथ को समझने में चूक गए. वह बैकफुट पर गए और पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके ऑफ स्टंप पर जा लगी. भारत के लिए यह बहुत ज़रूरी विकेट. सूरियाबंदारा 35 रन बनाकर आउट हुए.

Aug 07, 2026 12:51 (IST)

IND vs SL XI LIVE Updates: विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज

भारतीय गेंदबाज विकेट को तरस गए हैं. लंच के बाद का खेल शुरू हुआ. टीम इंडिया को दूसरे विकेट की तलाश है. लंच के बाद सिराज ने गेंदबाजी की शुरुआत की है. श्रीलंकाई बल्लेबाज बेहद आसानी से स्पिन खेल पा रहे है. पिच फ्लैट लग रही है. लंच से पहले अपनी फिफ्टी लगा चुके रविन्दु की नजर शतक पर होगी.

30.0 ओवर: श्रीलंका इलेवन 143/1

Aug 07, 2026 12:11 (IST)

IND vs SL XI LIVE Updates: केएल राहुल ने छोड़ा कैच

केएल राहुल ने कैच छोड़ दिया है. वास्तव में गेंदबाजी से आया यह पहला मौका था, लेकिन स्लिप में खड़े केएल राहुल ने इसे गंवा दिया. कुलदीप यादव के ओवर की चौथी गेंद पर रविन्दु रसांथा के बल्ले का किनारा लगा. राहुल ने कैच लेने के लिए अपना दाहिना हाथ बढ़ाया. हालांकि, गेंद उनके हाथ से टकराकर बाहर गिर गई. यह कितना महंगा होने वाला है? रसांथा पहले से ही 44 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

Aug 07, 2026 11:53 (IST)

IND vs SL XI LIVE Updates: भारत को दूसरे विकेट की तलाश

भारत को दूसरे विकेट की तलाश है. अभी एक छोर पर मानव सुथार हैं और दूसरे से कुलदीप यादव. भारतीय स्पिनर्स को विकेट से अधिक मदद नहीं मिल रही है. श्रीलंकाई बल्लेबाजी आसानी से रन बटोर पा रहे हैं. अभ्यास मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों को श्रीलंकाई चुनौती समझ आ रही होगी. 

25.0 ओवर: श्रीलंका इलेवन 128/1

 

Advertisement
Aug 07, 2026 11:51 (IST)

IND vs SL XI LIVE Updates: भारत को पहली सफलता

चलिए भारत को पहला विकेट मिला. मिक्स-अप हुआ विकेट के बीच .निशान मदुष्का को पवेलियन लौटना पड़ा. उन्होंने कवर पर खड़े यशस्वी जयसवाल के दाईं ओर शॉर्ट खेला. भारतीय फील्डर ने इसे नॉन-स्ट्राइकर छोर पर थ्रो फेंक, रविन्दु रसांथा पहले ही अपनी जगह बना चुके थे, मदुश्का उनके पीछे थे. मानव सुथार ने तेजी से गेंद को इकट्ठा किया और दूसरे छोर पर फेंककर भारत को पहली सफलता दिलाने में मदद की.

 

Aug 07, 2026 11:11 (IST)

IND vs SL XI LIVE Updates: श्रीलंकाई इलेवन की सधी शुरुआत

श्रीलंकाई इलेवन की शुरुआत सधी हुई है. रविन्दु रसानन्त और निशान मदुश्का की जोड़ी क्रीज पर है और दोनों ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़ लिए हैं. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने गेंदबाजी की शुरुआत की थी. लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. अभी एक छोरे से गुरनूर बराड़ हैं और दूसरे से रवींद्र जडेजा. पिच ने अभी तक अधिक हरतक नहीं दिखाई है. जब दोनों छोर से स्पिन होगी, तब बल्लेबाजों का टेस्ट होगा. 

14.0 ओवर: श्रीलंका इलेवन 60/0

Advertisement
Aug 07, 2026 10:03 (IST)

Aug 07, 2026 10:02 (IST)

IND vs SL XI LIVE Updates: श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू

श्रीलंका ने बल्लेबाजी शुरू कर दी है और इसके साथ ही गेंदबाजी का आगाज मोहम्मद सिराज ने किया है. 

Aug 07, 2026 10:01 (IST)

IND vs SL XI LIVE Updates: श्रीलंकाई इलेवन ने जीता टॉस

चलिए श्रीलंकाई इलेवन ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला लिया है. टॉस के दौरान भारत की तरफ से उपकप्तान केएल राहुल आए. भारतीय गेंदबाज की कोशिश अब जल्द से जल्द श्रीलंकाई पारी को समेटने की होगी. शुभमन गिल खेल रहे हैं या नहीं, इसका पता थोड़ी देल में चल पाएगा.

Aug 07, 2026 09:36 (IST)

IND vs SL XI LIVE Updates: सारांश जैन पर नजरें

ऑफस्पिनिंग ऑलराउंडर सारांश जैन उन नए चेहरों में से एक हैं जो इस टूर गेम में बड़ी छाप छोड़ना चाहेंगे. सारांश के बुलावे ने परंपरा का उल्लंघन किया है. 1955 के बाद से, केवल दो भारतीयों - रॉबिन सिंह और राकेश शुक्ला - ने 33 साल की उम्र के बाद अपना टेस्ट डेब्यू किया है. यहां, उन्होंने हेमंत बरार के साथ भारत के ड्रेसिंग रूम तक की अपनी यात्रा साझा की है.

Aug 07, 2026 09:26 (IST)

IND vs SL XI LIVE Updates: 8 साल बाद श्रीलंकाई दौरा

भारत की श्रीलंका में आखिरी टेस्ट सीरीज 2017 में थी और पिछले दशक में टीम संयोजन में व्यापक बदलाव हुए हैं. दरअसल, इस टीम में केवल राहुल, कुलदीप यादव और रवींद्र जड़ेजा ही श्रीलंका में टेस्ट मैचों में उतरे हैं. चोटिल जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भारत की गेंदबाजी की कमान संभालेंगे, जिसमें प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मानव सुथार और सारांश जैन का सहयोग मिलेगा. सिराज और कुलदीप को छोड़कर यह काफी हद तक अनुभवहीन गेंदबाजी लाइनअप एक बार फिर लंकाई पिच पर गेंदबाजी करने के लिए उत्सुक होगा.

 

Aug 07, 2026 09:25 (IST)

IND vs SL XI LIVE Updates: लोकल कंडीशन पर फोक्स


कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और यशस्वी जयसवाल जैसे टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज ने कोलंबो के लिए उड़ान भरने से पहले अपने घरेलू सुविधाओं पर व्यक्तिगत रूप से स्पिन के खिलाफ तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन यह वास्तव में श्रीलंकाई पिच पर आउटिंग की जगह नहीं ले सकता. तीन दिवसीय मैच से उन्हें स्थानीय परिस्थितियों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी मिलेगी और यह महत्वपूर्ण है क्योंकि उनमें से कई लोग इन तटों पर पहली बार लाल गेंद प्रारूप खेल रहे हैं.

Aug 07, 2026 09:23 (IST)

IND vs SL XI LIVE Updates: ऐसी हैं दोनों टीमें

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), लोकेश राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुतार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी

श्रीलंका एकादश : निशान मधुष्का, रविंदु रशनथा, पसिंदु सूरियाबंदर, पवन रतनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुषा (कप्तान), अंजला बंडारा (विकेटकीपर), निपुन दनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, केसारा नुवंथा, दिलुम सुदीरा.

Aug 07, 2026 09:23 (IST)

IND vs SL XI LIVE Updates: भारत का स्पिन टेस्ट


नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. थोड़ी देर में भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच तीन दिनों का अभ्यास मैच शुरू होने वाला है. भारतीय बल्लेबाज बीते कुछ समय में स्पिन के सामने सरेंडर करते नजर आए हैं. श्रीलंका की पिचें स्पिन फ्रेंडली होती हैं, ऐसे में यह अभ्यास मैच पहली बार श्रीलंकाई धरती पर रेड बॉल क्रिकेट खेलने आए कई युवा खिलाड़ियों को अपनी तैयारी आजमाने का अच्छा मौका देगा.

Featured Video Of The Day
छात्र आंदोलन का 14वां दिन: आज सरकार और प्रतिनिधिमंडल के बीच हो सकती है बातचीत
Topics mentioned in this article
India
Sri Lanka
Cricket