श्रीलंका बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और श्रीलंका के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 21 mins
श्रीलंका बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

...रन चेज़...

इसी बीच श्रीलंका टीम के कप्तान दसुन शनाका ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उन्हें दिलशान मदुशंका ने 3 विकेट निकालकर दिया जबकि और दसुन शनाका और चमिका करुणारत्ने ने 2-2 सफ़लता अपने नाम किया| वहीँ महेश थीक्षाना ने 1 विकेट अपने नाम किया| ऐसे में अब देखना होगा कि क्या श्रीलंका की टीम पिछले मुकाबले की तरह इस मैच में भी ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए 174 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लेगी? या फिर रोहित की पलटन 173 रनों को डिफेंड करने में कामयाब हो जाएगी? ये देखना दिलचस्प होगा| तो बने रहिए हमारे साथ कुछ ही देर में हम हाज़िर होगें रन चेज़ के साथ|

दोनों के बीच 97 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई जिसके कारण टीम का स्कोर 100 रनों के पार चला गया| वहीँ हिट मैन ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया लेकिन बड़े-बड़े शॉट लगाने के दौरान रोहित ने अपना विकेट गंवा दिया | वहीँ स्काई भी कुछ देर के बाद कैच आउट होकर अपने कप्तान के पीछे-पीछे पवेलियन की ओर चल दिए| जिसके बाद विकटों के गिरने का सिलसिला जड़ी रहा और एक के बाद एक विकेट गिरती गई| अंत में आर अश्विन (15) ने कुछ रन बटोरे और अपनी टीम के स्कोर को 173 रनों तक पहुँचाया|

कप्तान ने खेली कप्तानी पारी!!! रोहित के बल्ले से अहम मुकाबले में आया अर्धशतक!!! स्काई और हिट मैन के बीच हुए तीसरे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी के बदौलत भारत ने श्रीलंका के सामने 174 रनों के लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई भारतीय टीम की शुरुआत सही नहीं रही और रोहित की सेना ने 13 रनों के स्कोर पर ही पहले केएल राहुल (6) के विकेट को गंवा दिया| तो उसके कुछ ही समय बाद विराट कोहली शून्य के स्कोर पर पवेलियन की ओर चलते बने| ऐसे में टीम को एक बड़े टोटल तक पहुँचने के लिए अहम साझेदारी की दरकार थी और वो आई कप्तान रोहित शर्मा (72) और सूर्यकुमार यादव (34) के द्वारा|

19.6 ओवर (2 रन) कैच ड्रॉप!! साथ में दो रन्स भी दे दिए| 13 के स्कोर पर अश्विन को मिला जीवनदान लेकिन ये आखिरी बॉल थी इस वजह से इसका कोई फायदा नहीं होगा अब लेकिन दो रन ज़रूर मिले| हसरंगा से हो गई एक बड़ी चूक| छोटी गेंद को सामने की तरफ हवा में पुल कर दिया था| फील्डर उसके नीचे आये लेकिन बॉल को लपक नहीं पाए और एक आसान सा कैच टपका दिया| जिसके बाद बल्लेबाजों ने दो रन भाग लिए| भारतीय पारी 173 रनों पर समाप्त हुई यानी अब श्रीलंका के सामने 174 रनों का लक्ष्य रखा गया है|

19.5 ओवर (6 रन) छक्का! वाह अश्विन वाह!! कमाल कर दिया आपने| लेंथ गेंद का पूरा फायदा उठाया| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण रन्स होंगे ये|

19.4 ओवर (1 रन) सिंगल, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया| डायरेक्ट हिट लग जाती तो बल्लेबाज़ अर्शदीप रन आउट हो जाते| अंत में एक रन मिल गए|

अगले बल्लेबाज़ अर्शदीप सिंह आये हैं...

19.3 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! चामिका करुणारत्ने ने भुवि को बोल्ड मारकर उन्हें आँख दिखाई| ये सही बात नहीं है| विकेट लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर सामने की तरफ शॉट लगाने गए| गति से चकमा खा गए और बल्ला पहले चल गए| गेंद सीधा जाकर मिडिल स्टम्प्स से टकराई और बूम| बोल्ड मारने के बाद चमिका ने बल्लेबाज़ को काफी देर तक घूरा| 164/8 भारत|

19.2 ओवर (1 रन) इस बार लॉन्ग ऑन की तरफ पुल शॉट खेला| फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये और एक ही रन पर रोक दिया|

19.1 ओवर (2 रन) ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद| अश्विन ने कवर पॉइंट पर उसे खेला| गैप से दो रन हासिल कर लिया|

18.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| 161/7 भारत|

18.5 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

18.4 ओवर (2 रन) दुग्गी!! इस बार कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड से दो रन ले लिया|

18.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट पाथुम निसंका बोल्ड दिलशान मदुशंका| एक और बड़ा झटका टीम इंडिया को लगता हुआ| पन्त भी निराश होकर पवेलियन लौट गए| ग़लत समय पर टीम इंडिया को लग गया झटका| छोटी पटकी हुई गेंद पर मिड विकेट की दिशा में पुल शॉट खेला गया| फ्लैट गई बॉल सीधा फील्डर की तरफ जहाँ से एक आसान सा कैच लपका गया| 158/7 भारत|

18.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

18.1 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! वाइड यॉर्कर के लिए फील्ड लगाई और ब्लफ करते हुए विकटों पर डाल दी गेंद| बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर शॉट लगाना चाहा लेकिन लाइन से बीट हुए और क्लीन बोल्ड हो गए| 3 रन बनाकर हूडा लौटे पवेलियन| कार्तिक को बैठाकर इनको खिलाने का दाव भारत का अबतक काफी ग़लत साबित होता हुआ| हूडा सबको निराश करते हुए वापिस लौटे| 157/6 भारत|

17.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ शनाका के एक लम्बे और महंगे ओवर की हुई समाप्ति| इस बार ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और दो रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े| 157/5 भारत|

17.6 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है|

17.5 ओवर (1 रन) सिंगल, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|

17.4 ओवर (2 रन) इस बार फ्री हिट का कोई फायदा नहीं उठा पाए बल्लेबाज़| लेग्सिदे पर लो फुल टॉस गेंद को हीव किया था| डीप में फील्डर तैनात, दो ही रन मिल पायेगा|

17.4 ओवर (1 रन) नो बॉल!!! नॉट आउट!!! बाल-बाल बचे यहाँ पर दीपक हूडा!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!!! दूसरा बाउंसर डाल बैठे गेंदबाज़ जिसका खामियाज़ा उन्हें विकेट मिलने के बाद भुगतना पड़ा!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने अपर कट शॉट लगाया| बल्ले के स्टिकर के पास लगकर बॉल सीधा शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े फील्डर के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ लिया| अम्पायर ने सेकंड बाउंस को चेक किया जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने ये बताया कि ये बॉल नो बॉल होगी क्योंकि ये ओवर की सेकंड बाउंसर डाली गई है| बल्लेबाज़ नॉट आउट पाए गए|

17.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! इसी के साथ भारतीय टीम का 150 रन पूरा हुआ!!! वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

17.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट पाथुम निसंका बोल्ड दसुन शनाका| 17 रनों पर हार्दिक की पारी का हुआ अंत| शनाका के खाते में गई एक और बहुमूल्य विकेट| मारने वाली गेंद थी लेकिन उसपर बड़ा शॉट नहीं लगा पाए हार्दिक| पैरों पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में हीव तो किया| बल्ले पर भी ठीक ठाक आई थी गेंद लेकिन दूरी और एलिवेशन दोनों ही नहीं मिल पाया| डीप में फील्डर तैनात थे जिनकी गोद में चली गई बॉल| 149/5 भारत|

17.2 ओवर (2 रन) इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला गेंद को और तेज़ी से दो रन्स भाग लिए|

17.2 ओवर (1 रन) वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|

17.1 ओवर (6 रन) छक्का! ये है हार्दिक का हार्ड हिट!! स्लॉट में थी गेंद और फिर उसको भेजा सामने वाले प्लाट में!! इस बल्लेबाज़ से बचना इस साल काफी मुश्किल है| इस बार भी गेंद को सामने की तरफ मारा, टाइमिंग और ताक़त इतनी शानदार कि गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी छह रनों के लिए|

16.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एक कसे हुए ओवर की समाप्ति हुई| एक भी बड़े शॉट का प्रयास इस ओवर में नहीं किया गे जो एक सही सोच थी| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| 140/4 भारत, 18 गेंद शेष, कितना स्कोर बनेगा?

16.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| डीप में फील्डर द्वारा बढ़िया फील्डिंग हुई|

16.4 ओवर (0 रन) इस बार शॉर्ट फाइन लेग फील्डर की तरफ गेंद को खेला| फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल सका|

16.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

16.2 ओवर (1 रन) इस बार घुटना टिकाकर स्क्वायर लेग की दिशा में खेला स्वीप शॉट एक रन के लिए|

16.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| एक ही रन मिल सका|

15.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| रन लेना चाहते थे पन्त लेकिन हार्दिक ने मना कर दिया| कोई रन नहीं हुआ| 135/4 भारत|

15.5 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|

15.4 ओवर (1 रन) सिंगल, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

15.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

15.2 ओवर (4 रन) चौका! थोड़ी छोटी थी गेंद और ऋषभ इस वक़्त चौकों में डील करते हुए| इस बार बैकफुट का इस्तेमाल करते हुए स्क्वायर लेग की तरफ गेंद को गैप में खेला और चार रन बटोर लिया|

15.2 ओवर (1 रन) वाइड! डाउन द लेग साइड थी गेंद| बल्ला चलाया लेकिन बीट हुए पन्त| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

15.1 ओवर (1 रन) ऊपर की गेंद को ड्राइव किया मिड ऑफ़ की दिशा में और एक रन ले लिया|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Iran US War: कुवैत में अमेरिकी CH-47 Chinook हेलीकॉप्टर तबाह! ईरान का ड्रोन अटैक | Trump | Khamenei