30 minutes ago

India vs Sri Lanka Score Update: कोलंबो टेस्ट आखिरकार ड्रॉ पर समाप्त हुआ. श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी 9 विकेट पर 429 रन बनाकर घोषित कर दी, जिसके बाद दोनों टीमों ने हाथ मिलाकर मैच खत्म करने पर सहमति जताई. भारत की पहली पारी के 503/9 घोषित के जवाब में श्रीलंका ने शानदार वापसी की और सोनल दिनुषा ने नाबाद 133 रन की जुझारू पारी खेलकर मैच बचाने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन मेहमान टीम ने सीरीज 1-0 से जीत ली.

भारत ने सीरीज 1-0 से की अपने नाम

सोनल दिनुषा ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए इस सीरीज में अपना तीसरा शतक लगाया और गुरुवार को पांचवें और आखिरी दिन भारत के खिलाफ़ दूसरा टेस्ट ड्रॉ कराने में श्रीलंका की मदद की. पिछले हफ़्ते गॉल में पहला टेस्ट बड़ी जीत के साथ जीतने के बाद भारत ने दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली. पहली पारी में 213 रनों की बड़ी बढ़त लेने के बाद भारत को यहां भी जीत की उम्मीद थी, लेकिन दिनुषा (133 नाबाद) फिर से उनके रास्ते में आ गए और कुल बढ़त को 216 रन तक पहुंचाकर घरेलू टीम को मैच ड्रॉ कराने में मदद की.

जब दोनों टीमें मैच खत्म करने पर सहमत हुईं, तब श्रीलंका का स्कोर 429/9 था. दिनुषा, जिन्होंने इस मैच की पहली पारी में 103 रन और पिछले हफ़्ते गॉल में सीरीज के पहले मैच में अपना पहला शतक लगाया था, ने केशरा नुवंथा (46) के साथ सातवें विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी की. चौथे दिन फॉलो-ऑन के दबाव के बावजूद उन्होंने दूसरी पारी में घरेलू टीम की ओर से डटकर मुकाबला किया.

श्रीलंकाई बल्लेबाजी ने भारत को किया परेशान

छह विकेट पर 229 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए, अच्छी फॉर्म में चल रहे दिनुषा और केशरा नुवंथा ने भारत को बड़ी बढ़त देने के बाद पांचवें दिन की पिच पर अपनी मज़बूत बल्लेबाज़ी से भारतीय टीम को परेशान किया. भारत के लिए मानव सुथार ने 41 ओवर में 3/121 और रवींद्र जडेजा ने 38.3 ओवर में 3/94 के आंकड़े दर्ज किए.

Aug 27, 2026 16:48 (IST)

टीम इंडिया ने सीरीज 1-0 से की अपने नाम

कोलंबो टेस्ट आखिरकार ड्रॉ पर समाप्त हुआ. श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी 9 विकेट पर 429 रन बनाकर घोषित कर दी, जिसके बाद दोनों टीमों ने हाथ मिलाकर मैच खत्म करने पर सहमति जताई. भारत की पहली पारी के 503/9 घोषित के जवाब में श्रीलंका ने शानदार वापसी की और सोनल दिनुशा ने नाबाद 133 रन की जुझारू पारी खेलकर मैच बचाने में अहम भूमिका निभाई.

Aug 27, 2026 16:33 (IST)

IND vs SL update: श्रीलंका का स्कोर-9 विकेट के नुकसान पर 427 रन

श्रीलंका ने दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 427 रन बना लिए हैं और सोनल दिनुशा 131 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. 152 ओवर का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम की बढ़त लगातार बढ़ रही है, जबकि भारत को आखिरी विकेट की तलाश है. दिलचस्प बात यह रही कि इस ओवर में यशस्वी जायसवाल ने गेंदबाजी की और 9 रन खर्च किए.

Aug 27, 2026 16:03 (IST)

IND vs SL update:श्रीलंका का गिरा नौवां

अब श्रीलंका के 9 विकेट गिर गए हैं. भारत को एक विकेट की दरकार है. श्रीलंका ने भारत पर 189 रन की बढ़त हासिल कर ली है. 

श्रीलंका 402/9 (144.4 ओवर)

Aug 27, 2026 15:21 (IST)

सोनल दिनुषा ने रचा इतिहास

SL बनाम IND टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक

  1. दुलीप मेंडिस - 105 और 105 - चेन्नई, 1982
  2. अरविंदा डी सिल्वा - 146 और 120 - कोलंबो (SSC), 1997
  3. सोनल दिनुषा - 103 और 100* - कोलंबो (SSC), 2026

Advertisement
Aug 27, 2026 15:20 (IST)

IND vs SL update:सोनल दिनुषा ने रचा इतिहास, जमाया शतक

सोनल दिनुषा ने शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. सोनल दिनुषा ने पहली पारी में भी शतक लगाया है. दिनुषा के शतक के दम पर श्रीलंका की टीम अब टेस्ट मैच को बचाने में सफल रह सकती है. भारत पर श्रीलंका ने अबतक 172 रन की लीड हासिल करने में सफल हो गई है. 

श्रीलंका 385/8 (134 ओवर)

Aug 27, 2026 14:59 (IST)

IND vs SL update: श्रीलंका 383-8 , भारत पर लीड 170 रन

टीब्रेक तक श्रीलंका ने 8 विकेट पर 382 रन बना लिए हैं. .भारत पर श्रीलंका ने 170 रन की बढ़त बना ली है. सोनल दिनुषा 98 रन बनाकर नाबाद हैं .

श्रीलंका 383-8, 170 रन की बढ़त

Advertisement
Aug 27, 2026 13:41 (IST)

IND vs SL update: भारत को आठवां झटका

प्रभात जयसूर्या को जडेजा ने आउट कर भारत को 8वीं सफलता दिलाई है. अब भारत को दो विकेट और हासिल करने हैं. 

श्रीलंका 355/8 (116.3 ओवर), भारत पर 142 रन की बढ़त

Aug 27, 2026 13:27 (IST)

IND vs SL update: भारत पर 140 रन की बढ़त

श्रीलंका का स्कोर 350 के पार पहुंच चुका है. भारत पर श्रीलंका ने अबतक 140 रन की बढ़त बना ली है. केसरा नुवांथा के आउट होने के बाद प्रभात जयसूर्या उनका साथ देने क्रीज पर उतरे हैं

श्रीलंका 353/7 (114 ओवर)

Aug 27, 2026 12:44 (IST)

IND vs SL update: सुथार ने केशरा को भेजा पवेलियन

आखिरकार भारत को सफलता मिली है. मानव सुथार ने केशरा को स्लिप में कैच कराकर श्रीलंका को सातवां झटका दिया है 

श्रीलंका 330/7

Aug 27, 2026 12:07 (IST)

IND vs SL update: लंच तक श्रीलंका दूसरी पारी में 329/6

लंच तक श्रीलंका दूसरी पारी में 329/6 रन बना लिए हैं. भारत पर 116 रन की लीड हो गई है. आजके  खेल में भारत ने पहले सेशन में एक भी विकेट हासिल नहीं किया है. 

Advertisement
Aug 27, 2026 11:30 (IST)

IND vs SL update: सोनल और नुवांथा का धमाका, 100 रनों की पार्टनरशिप

सोनल दिनुशा और केसारा नुवांथा के बीच 100 रनों की पार्टनरशिप हो गई है. दोनों ने मिलकर भारत के गेंदबाजों का जमकर सामना किया है. 

श्रीलंका 318/6 (98 ओवर), लीड 105 रन

Aug 27, 2026 11:25 (IST)

IND vs SL update: सोनल दिनुषा का अर्धशतक

सोनल दिनुषा ने 99 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. अबतक श्रीलंका ने 6 विकेट 316 रन बना लिए हैं. श्रीलंका ने भारत पर 98 रन की लीड बना ली है. 

श्रीलंका 315/6 (96.4 ओवर)

Advertisement
Aug 27, 2026 11:17 (IST)

IND vs SL update: श्रीलंका की लीड 90 के पार

श्रीलंका की बढ़त 90 रन के पार हो गई है. भारत अभी भी विकेट की तलाश में हैं.

श्रीलंका 309/6 (94.4 ओवर)

Aug 27, 2026 10:33 (IST)

IND vs SL update: श्रीलंका की बढ़त 50 के पार

श्रीलंका की लीड 54 रन हो गई है. सोनल दिनुशा और केशरा नुवंता मिलकर श्रीलंका की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा बढ़त बनाने की कोशिश कर रहे हैं. 


श्रीलंका 267/6 (85 ओवर)

Aug 27, 2026 09:46 (IST)

IND vs SL update: पांचवें दिन का खेल हुआ शुरू

पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है. सोनल दिनुशा और केशर नुवांथा क्रीज पर मौजूद हैं. भारत विकेट की तलाश में हैं. 

Aug 27, 2026 09:35 (IST)

IND vs SL update: क्या बारिश बिगारेगी खेल

मौसम का पूर्वानुमान अच्छा नहीं लग रहा है.इस बात की बहुत ज़्यादा संभावना है कि बारिश भारत की मुश्किलें बढ़ाती रहेगी. सिंहालीज़ स्पोर्ट्स क्लब में खेल शुरू होने से पहले ही बारिश होने का अनुमान है. यहां से श्रीलंका को सिर्फ बारिश ही बचा सकती है.

Aug 27, 2026 09:35 (IST)

IND vs SL update: पांचवें दिन का खेल जल्द होगा शुरू

कोलंबो में पांचवें दिन का खेल जल्द शुरू होगा. श्रीलंका के 6 विकेट अबतक गिर चुके हैं. श्रीलंका ने दूसरी पारी में 229/6 का स्कोर बनाया है. भारतीय टीम जल्द से जल्द श्रीलंका के 4 विकेट लेकर उनकी पारी को आउट करना चाहेगी. 

Featured Video Of The Day
'देश में प्याज की कोई कमी नहीं', जमाखोरी पर एक्शन की तैयारी : निधि खरे
Topics mentioned in this article
India Vs Sri Lanka 2026/27
India
Sri Lanka
Cricket