IND vs SL, 2nd T20I: भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, अजेय सीरीज बढ़त में श्रेयस का सुपर अर्द्धशतक

India vs Sri Lanka, 2nd T20I: मैच को आसान बनाने का काम श्रेयस अय्यर कर दिया. अय्यर ने लगातार दूसरा अर्द्धशतक जड़ते हुए 44 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाए. इसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.

IND vs SL, 2nd T20I: भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, अजेय सीरीज बढ़त में श्रेयस का सुपर अर्द्धशतक

IND vs SL 2nd T20: श्रेयस अय्यर ने बहुत ही ज्यादा कमाल की बल्लेबाजी की

India vs Sri Lanka, 2nd T20I: पहले मैच में मेजबानों से 62 रन से धोने के बाद टीम रोहित ने धर्मशाला में शनिवार को खेले गए तीन मैचोें की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. भारत के दो बड़े विकेट पावर-प्ले में गिर गए थे, लेकिन फिर यहां से मैच को आसान बनाने का काम श्रेयस अय्यर कर दिया. अय्यर ने लगातार दूसरा अर्द्धशतक जड़ते हुए 44 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाए. इसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे, तो उन्हें दूसरे छोर पर ंसंजू सैमसन (39 रन 25 गेंद, 2 चौके, 3 छक्के) और रवींद्र जडेजा (नाबाद 45 रन, 18 गेंद, 7 चौके, 1 छक्का) ने भी पूरा-पूरा योगदान दिया. नतीजा यह रहा कि एक समय मुश्किल में दिख रहे भारत ने 17 गेंद और 7 विकेट बाकी रहते मैच और सीरीज पर कब्जा कर लिया.

SCORE BOARD

इससे पहले श्रीलंका ने भारत के सामने जीत के लिए 184 रनों का लक्ष्य रखा. और अगर श्रीलंकाई इस स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहे, तो उसके पीछे योगदान रहा 53 गेंदों पर 75 रन बनाने वाले ओपनर निसानका और स्लॉग ओवरों में सिर्फ 19 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाने वाले श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका का, जिन्होंने आखिरी ओवरों में भारतीय बॉलरों की खासी धुनायी की, जिससे श्रीलंका कोटे के 20 ओवरों में 5 विकेट पर 183 का आंकड़ा छूने में सफल रहा. हर्षल पटेल ने आखिरी ओवर में 23 रन खर्च किए. भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया था. भारत ने पिछले मुकाबले की ही इलेवन को बरकरार रखा, जबकि श्रीलंका टीम में दो बदलाव किए गए, लेकिन इनका कोई फायदा नहीं हुआ.. पहले मैच में खेलने वाले जनिथ लियानगे और जेफ्री वांडेरसे को इलेवन से बाहर रखा गया है. इनकी जगह बिनुरा फर्नांडो और दनुष्का गुनाथिलाका ने ली है  भारत ने टॉस  जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया . दूसरे मैच में खेलीं दोनों देशों की XI इस प्रकार रहीं: 

1. रोहित शर्मा (कप्तान) 2. इशान किशन (विकेटकीपर) 3. श्रेयस अय्यर 4. संजू सैमसन 5. रवींद्र जडेजा 6. वेंकटेश अय्यर 7. दीपक हूडा 8. हर्षल पटेल 9. भुवनेश्वर कुमार 10. जसप्रीत बुमराह 11. युजवेंद्र चहल

श्रीलंका: 1. दसुन शनाका (कप्तान) 2. दनुष्का गुनाथिलका 3. पथुम निसानका 4. चरिथ असालंका 5. बिनुरा फर्नांडो  6. निरोशन डिकवाला (विकेटकीपर) 7. चमिका करुणारत्ने 8. दुष्मंथा चमीरा 9. दनुष्का गुणाथिलाका 10. प्रवीन जयविकर्मा 11. लाहिरु कुमारा 

Feb 26, 2022 22:24 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: भारत की जीत
17.1: जडेजा का चमीरा की पहली ही गेंद पर बेहतरीन स्ट्रेट चौका..और भारत की 7 विकेट से जीत...एक जीत को सुपर से ऊपर बल्लेबाजी से कैसे आसान बनाया जाता है, उसकी बेहतरीन मिसाल रही श्रेयस अय्यर की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी..74 रन नाबाद, 44 गेंद, 6 चौके, 4 छक्के
Feb 26, 2022 22:24 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live:
16.6: फर्नांडो के इस ओवर से आए 8 रन....बस भारत को  रन चाहिए 18 गेंदों पर..औपचारिकता भर शेष है!
Feb 26, 2022 22:18 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: जडेजा की दुग्गी.. छक्का ..चौका...चौका...चौका..वाइड...दुग्गी..
15.6: दूसरी गेंद से शुरू हुआ सिलसिला जडेजा क चमीरा के खिलाफ...मानो श्रीलंका ने मानसिक रूप से मैच गंवा दिया है..ओवर से लिए...22 रन..
Feb 26, 2022 22:05 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: बढ़िया ओवर भारत के लिए
13.6: जडेजा ने करुणारत्ने को चौका जड़ा..और ओवर में आठ रन बनाए...
Feb 26, 2022 21:59 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: संजू आउट
12.6:  आखिरी गेंद पर संजू आउट हो गए...ओवर में तीन छक्के और दो चौके जड़कर...आखिरी गेंद को भी उड़ाने की कोशिश...शॉर्ट-थर्ड मैन पर खड़े फर्नांडो ने मानो उछलकर पेड़ से सेव तोड़ लिया...बेहतरीन कैच...बनाए 39 रन, 25 गेंद, 2 चौके, 3 छक्के
Feb 26, 2022 21:56 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: सैमसन छक्का
12.3: इस बार संजू का कवर के ऊपर से छक्का...क्या बात...
Feb 26, 2022 21:55 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: सैमसन भी शुरू हो गए
12.2: लहिरु कुमारा की स्लोअर-वन को पहले ही पढ़ लिया सैमसन ने..और सीधा उनके सिर के ऊपर से टांग दिया...छक्का
Feb 26, 2022 21:52 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live:
11.6: शनाका के इस ओवर का स्वागत अय्यर ने छक्का जड़कर किया...ओवर से ले लिए 15 रन...
Feb 26, 2022 21:49 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: अ्य्यर का धमाल
10.6: करुणारत्ने की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़कर पचासा पूरा किया अय्यर ने...लगातार दूसरा अर्द्धशत...30 गेंदों पर. क्या बात..क्या बात..
Feb 26, 2022 21:43 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: भारत के लिए अच्छा ओवर
9.6: भारत ने ओवर में 10 रन लिए..आधी पारी के बाद भारत 2 विकेट पर 80 रन
Feb 26, 2022 21:38 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: परिवर्तन...शनाका खुद बॉलिंग के लिए
9.1: यह संजू सैमसन भी अजीब हैं ! क्या इन्हें पता नहीं होता कि फील्डर कहां है? या यह शॉट खेलने से पहले अध्ययन नहीं करते...पुल किया...कैच समझो हो ही गया था...चौका
Feb 26, 2022 21:36 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: भारत के लिए बढ़िया ओवर
8.6: श्रेयस के ओवर में लगाए गए दो छक्कों से भारत ने इस ओवर में 14 रन लिए...सुपर से ऊपर की बल्लेबाजी 
Feb 26, 2022 21:33 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: छक्का...छक्का
8.2: इस बार अय्यर का कदमों का इस्तेमाल...और विकर्मा को लांग-ऑन के ऊपर से भेज दिया श्रेयस ने..और अगली गेंद पर भी मानों पहली गेंद का री-प्ले...लगातार दो छक्के
Feb 26, 2022 21:31 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: गेंदबादी में करुणारत्ने की इंट्री
7.6: दाएं हाथ के गेंदबाज हैं..ठीक दिकायी पड़ते हैं पहली नजर में..सैमसन को परेशान भी किया..ओवर में दिए..5 रन
Feb 26, 2022 21:27 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: जयविकर्मा पहली बार
6.6: लेफ्टआर्म स्पिनर जयविकर्मा पहली बार आए हैं बॉलिंग के लिए..बढ़िया ओवर रहा 5 रन दिए..आखिरी गेंद पर सैमसन बच गए बस किसी तरह से..
Feb 26, 2022 21:18 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: भारत को दूसरा झटका
5.1: इशान किशन 16 रन बनाकर लौटे, भारत को लगा दूसरा झटका...कुमार के इस ओवर की पहली गेंद को फ्लिक करके सर्किल के ऊपर से इशान ने चौका लेने की कोशिश की..लेकिन गेंद मिडऑन के हाथों में चली गयी...सही टाइम नहीं हुई...16 रन, 15 गेंद, 2 चौके
Feb 26, 2022 21:16 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: अय्यर के 3 लगातार चौके
4.6: अय्यर ने चौथी गेंद पर होरीजोंटल मतलब टेनिस के फोरहैंड शॉट जैसा सीधा पुल मिडऑन के पास से पुल करके बेहतरीन चौका जड़ा..तो ठीक अगली गेंद पर मिडऑन के नजदीक से एक और चौका...फर्नांडो का आखिरी फुलटॉस गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव से चौका..लगातार तीन चौके..ओवर में 14 रन
Feb 26, 2022 21:12 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: लहिरु का बढ़िया ओवर
3.4: इशान के हेलमेट पर गेंद टेकी...श्रेयस बाल-बाल बचे..ओवर में 7 रन..बढ़िया है!
Feb 26, 2022 21:11 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: बच गए श्रेयस
3.4: अय्यर ने थर्डमैन की ओर शॉट गाइड किया...स्लिप में खड़े फील्डर के दाएं हाथ को लगभग छू ही लिया था गेंद ने...चौका
Feb 26, 2022 21:08 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: बॉलिंग में परिवर्तन, लहिरु कुमारा आए हैं
पारी का चौता ओवर लेकर आए हैं पेसर लहिरु कुमारा..146 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं..दूसरी गेंद इशान के हेलमेट पर टिका दी है.....इशान जमीन पर बैठ गए हैं...खेल कुछ पलों के लिए रुका है..
Feb 26, 2022 21:01 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: फर्नांडो का तोड़ निकालना होगा
1.6: बिनुरा का तोड़ निकालना होगा इन दोनों बल्लेबाजों को...अय्यर ने इस ओवर में एक सीधा चौका जड़ा...बढ़िया शॉट..ओवर में दिए 9 रन

Feb 26, 2022 20:58 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: दूसरा ओवर
दूसरा ओवर लेकर बिनुरा फर्नांडो आए हैं...इन्हें टीम में शामिल किया गया है..लंबे कद के लेफ्टी सीमर..डेक को हिट करते हैं..इस तरह की शैली के गेंदबाज इशान के लिए समस्या हैं..देखते हैं आगे होता है क्या..
Feb 26, 2022 20:55 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: पहला ओवर चमीरा का..रोहिता आउट
0.6: रोहित आउट..आखिरी गेंद तक 9 रन आ चुके थे..लेकिन चमीरा की आखिरी गेंद पर रोहित प्लेड-ऑन हो गए..मतलब गेंद डिफेंसिव शॉट खेलने की कोशिश में उनके  बल्ले से लगकर स्टंप बिखेर गयी..बड़ा झटका...बनाया 1 रन
Feb 26, 2022 20:51 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू
BREAK के बाद आपका स्वागत है.. भारत ने शुरू किया 184 रनों का पीछा, रोहित और इशान क्रीज पर
Feb 26, 2022 20:39 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: भारत को मिला 184 रन का टारगेट
19.6: श्रीलंका ने भारत के सामने 184 का टारगेट..हर्षल पटेल ने आखिरी ओवर में 23 रन दे डाले...आखिरी दो गेंदों पर लंकाई कप्तान दसुन शनाका ने दो छक्के जड़े..
Feb 26, 2022 20:31 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: भुवी भी नहीं रोक सके रफ्तार...पर विकेट मिला
18.6: भुवी भी बुमराह के पिछले ओवर की तरह महंगे रहे..छक्का और चौका दोनों खाया..लेकिन आखिरी गेंद पर विकेट लिया...एलबीडब्व्यू हो गए निसानका...75 रन बनाए
Feb 26, 2022 20:27 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: भुवी को छक्का
18.2: कप्तान शनाका ने भुवी को लांग-ऑन के ऊपर से खींच दिया...बेहतरीन छक्का..स्लॉग ओवरों में भारतीय पेसरों की धुनायी हो रही है..
Feb 26, 2022 20:25 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: बुमराह भी पिट गए इस बार
17.6:  आखिरी गेंद पर निसानका का चौका सुपर से ऊपर रहा..यह रिवर्स स्वीप सरीखा था...तेज गेंदबाज के खिलाफ..ओवर में 3 चौके खाए बुमराह..दिए 14 रन..
Feb 26, 2022 20:22 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: बुमराह दो चौके खा गए लगातार
17.2: पहली गेंद को स्कूप कर दिया निसानका ने..तो दूसरी एकदम बकवास गेंद को फाइनल लेग से बाहर भेज दिया..यह एकदम से बुमराह को क्या हुआ..?
Feb 26, 2022 20:19 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: हर्षल फिर से महंगे
16.6: हर्षल की समस्या और ताकत यही है कि वह विकेट लेने के लिए दर दूसरी गेंद स्लोअर-वन का इस्तेमाल करते हैं....ओवर में दो छक्के और एक चौका खाया...ओवर में दिए 19 रन
Feb 26, 2022 20:17 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: छक्का खा गए हर्षल
16.2:  हर्षल की स्लोअर-वन को लंकाई कप्तान शनाका ने सामने सीधा और लंबा टांग दिया..छक्का
Feb 26, 2022 20:14 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live:
15.6:  चहल हवा में धीमी गेंद करने के कारण कई बार बहुत छोटी गेंद फेंक चुके हैं..इस ओवर में फिर फेंकी निसानका को...चौका भी खाया..पहले भी छोटी पर खाए...निसानका का अर्द्धशतक भी इस ओवर में हुआ..ओवर में दिए 8 रन
Feb 26, 2022 20:08 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: बुमराह आए, विकेट लाए
14.4: चंडीमल आउट...बुमराह की गेंद पर दूर से ड्राइव करने की कोशिश...संतुलन नहीं बना..गेंद उठ गयी...शॉर्ट-कवर पर सीधे रोहित के हाथ में..9 रन, 10 गेंद 1 चौका
Feb 26, 2022 20:08 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live:
13.6: आखिरी गेंद भी बहुत ही खराब थी..बहुत छोटी...बच गए जडेजा किसी तरह से..ओवर में 6 रन..अगला ओवर बुमराह के हाथ में
Feb 26, 2022 20:04 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: चौका
13.1: जडेजा को अभी लय पाने में समय लगेगा...पहली ही गेंद पर जमे-जमाए निसानका को कट के लिए जगह दी, तो इसे दोनों हाथों से भुनाया इस बल्लेबाज ने प्वाइंट के रास्ते से..चौका
Feb 26, 2022 20:02 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: पिट गए भुवी
12.6: एक चौका खाया भुवी ने पहले...फिर शॉर्टपिच फेंकने की कोशिश..इस पर भी पुल करने चौका जड़ दिया निसानका ने...ओवर में दिए 12 रन
Feb 26, 2022 19:58 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: जडेजा का बढ़िया ओवर
11.6: जडेजा का बढ़िया ओवर...सिर्फ 4 ही रन दिए..एकदम से तीन विकेट गिरने का दबाव आ गया लंका पर..अगला ओवर भुवनेश्वर को..रोहित नियमित अंतराल पर बॉलर बदल रहे..
Feb 26, 2022 19:54 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: हर्षल की वापसी...और विकेट मिल गया
10.6: पावर-प्ले में अपने पहले ओवर में पिट गए थे  हर्षल...दो विकेट गिरे, तो रोहित ने 11वें ओवर में फिर से गेंद थमा दी...और आखिरी गेंद पर विकेट..कामिल का सिर्फ 1 रन..यह स्लोअर-वन थी..ऑफ स्टंप के बाहर..ओवर पिच इसे बनाना था..गति से गच्चा खा गए कामिल..दूर से ड्राइव किया जरूर लेकिन गेंद शॉर्ट कवर पर अय्यर के हाथों में, सिर्फ 1 रन बना सके


Feb 26, 2022 19:45 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: चहल ने दिलायी दूसरी सफलता
9.5:  श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा...असालंका आउट..घुटना टेक कर स्वीप करने की कोशिश..गेंद ओवरपिच बनने से कुछ पहले टप्पा खायी..बल्ले से मिलन नहीं हुआ...गेंद पैड से टकरायी...जोरदार अपील...अंपायर की उंगली ऊपर...रिव्यू..और यहां भी नहीं बच सके असालंका..बनाए 2 रन
Feb 26, 2022 19:39 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: जडेजा को विकेट
8.4: जडेजा ने गुणाथिलका को चलता कर दिया..शुरुआती तीन गेंदों को बाउंड्री के पार भेजने के बाद गुणाथिलका ने चौथी पर भी कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की, तो शॉट मिसटाइम हो गया..गेंद हवा में खड़ी हो गयी..लांग-ऑन पर अय्यर के हाथों लपके गए..38 रन, 29 गेंद, 4 चौके, 2 छक्के

Feb 26, 2022 19:38 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: छक्का...चौका...छक्का
8.1: जडेजा को घुटना टेककर मिडऑन के ऊपर से भेज दिया गुणाथिलका ने..अगली गेंद एकदम बकवास...थर्डमैन के ऊपर से चौका...और अगली पर छक्का..
Feb 26, 2022 19:37 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: महंगा ओवर चहल का
7.6: चहल  की नीति यह दिख रही है कि वह हवा में गेंद को धीमी गति से छोड़ रहे हैं...शायद बल्लेबाजों की टाइमिंग की परीक्षा ले रहे हैं...ओवर महंगा रहा...दिए 10 रन
Feb 26, 2022 19:35 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: चौका
7.2: ज्यादा जगह देना गुनाह है! चहल ने दी गुणाथिलका को..और बैकफुट से चौके के लिए भेज दिया प्वाइंट के दायीं तरफ  से..चहल ज्यादा छोटी गेंदें फेंक रहे हैं...क्यों ??
Feb 26, 2022 19:33 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: जडेजा पहली बार
6.6: लेफ्टी जडेजा की इंट्री..ओवर में चौका भी खा गए...ओवर में दिए 9 रन...लंकाई ओपनरों का मैसेज साफ है..ऐसे ही खेलेंगे..दिमाग में मौसम भी चल रहा होगा..!
Feb 26, 2022 19:30 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live:
5.6: पहली गेंद पर चौका खाने के बाद थोड़ा टाइट हुए चहल.....यहां से कोई बाउंड्री नहीं..ओवर में दिए 7 रन..श्रीलंका पावर-प्ले में बिना नुकसान के 32 रन
Feb 26, 2022 19:27 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: चहल का ओवर
5.1: खासी जगह दे दी चहल ने पहली ही गेंद पर..और निसानका ने प्वाइंट से बेहतरीन कट कर दिया...छोटे कद के हैं..कट अच्छा खेलते हैं..चौका
Feb 26, 2022 19:26 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: हर्षल की महंगी शुरुआत
4.5: अपने पहले ओवर में दो चौके खा गए हर्षल..ओवर में दिए 10 रन..शुरुआत महंगी हुयी..लंकाई ओपनर खुल रहे हैं धीरे-धीरे..छठा ओवर चहल लेकर आए
Feb 26, 2022 19:22 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: बुमराह पड़ रहे भारी
3.6: बुमराह सर्वश्रेष्ठ लय में नहीं हैं..लेकिन फिर भी दोनों श्रीलंकाई ओपनरों पर हावी हैं..कई बार बच चुके हैं दोनों अभी तक..इस ओवर में सिर्फ 2 रन...पांचवां ओवर हर्षल पटेल कर रहे
Feb 26, 2022 19:16 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: बॉलिंग में परिवर्तन तीसरे ही ओवर में
2.6: भुवनेश्वर सुधार कर रहे हैं...हालिया मैचों की तुलना में थोड़ा करंट लौटा है...पहले मैच की शुरुआत के मुकाबले सीम हल्की है..सीम भी हल्क ही..फिर भी 6 ही रन दिए ...
Feb 26, 2022 19:11 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: बुमराह का बढ़िया ओवर
1.6: शुरुआती दो वाइड को छोड़ दें, तो बाकी चार गेंद गुणाथिलका को पल्ले नहीं पड़ीं बुमराह की..4 रन आए...2 लेगबायी से...तो 2 वाइड से
Feb 26, 2022 19:03 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: श्रीलंका की बैटिंग शुरू
श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू, निसानका और गुणाथिलका क्रीज पर..भारत के लिए पहला ोवर फेंक रहे हैं भुवनेश्वर कुमार..
Feb 26, 2022 18:39 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: श्रीलंका इलेवन में दो बदलाव
पहले मैच में खेलने वाले जनिथ लियानगे और जेफ्री वांडेरसे को इलेवन से बाहर रखा गया है. इनकी जगह बिनुरा फर्नांडो और दनुष्का गुनाथिलाका ने ली है

1. दसुन शनाका (कप्तान) 2. दनुष्का गुनाथिलका 3. पथुम निसानका 4. चरिथ असालंका 5. बिनुरा फर्नांडो  6. निरोशन डिकवाला (विकेटकीपर) 7. चमिका करुणारत्ने 8. दुष्मंथा चमीरा 9. दनुष्का गुणाथिलाका 10. प्रवीन जयविकर्मा 11. लाहिरु कुमारा 

Feb 26, 2022 18:36 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: भारतीय फाइनल XI पर नजर दौड़ा लें

1. रोहित शर्मा (कप्तान) 2. इशान किशन (विकेटकीपर) 3. श्रेयस अय्यर 4. संजू सैमसन 5. रवींद्र जडेजा 6. वेंकटेश अय्यर 7. दीपक हूडा 8. हर्षल पटेल 9. भुवनेश्वर कुमार 10. जसप्रीत बुमराह 11. युजवेंद्र चहल

Feb 26, 2022 18:32 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: भारत ने टॉस जीत लिया
...और टीम रोहित ने लिया है पहले गेंदबाजी करने का फैसला..
Feb 26, 2022 18:25 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live: वॉर्म-अप सेशन
सभी खिलाड़ी फिलहाल मैदान पर वॉर्म-अप कर रहे हैं...

Feb 26, 2022 18:22 (IST)
IND vs SL 2nd T20I Live:
नमस्कार दोस्तों..Liveblog और लाइव कवरेज में आपका बहुत-बहुत स्वागत है...धर्मशाला में फिलहाल तो मौसम साफ है..मैच के बीच में क्या होगा, यह समय ही बताएगा...श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी2- मुकाबले का टॉस कुछ ही देर में होने जा रहा है..