8 months ago

India vs South Africa, Under-19 World Cup Semi-Final: भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान उदर सहारन की 81 और सचिन धास की 96 रनों की पारी के दम पर भारत ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 2 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है. भारत लगातार पांचवीं हार फाइनल में पहुंची है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवरों में लुआन-ड्रे प्रिटोरियस की 76 और रिचर्ड सेलेट्सवेन की 64 रनों की पारी के दम पर 244 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 245 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में भारत ने 48.5 ओवरों में 8 विकेट खोकर 248 रन बनाए और मैच अपने नाम किया. दक्षिण अफ्रीका ने मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 32 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद उदय और सचिन के बीच पांचवें विकेट के लिए 171 रनों की साझेदारी से टीम इंडिया मैच में वापसी करने में सफल हुई. पांच बार अंडर-19 का खिताब जीत चुकी भारतीय टीम का सामना फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा. (SCORECAD)

Here are the Updates of the Under-19 World Cup Semi-Final match between India and South Africa, straight from Benoni: 

Feb 06, 2024 21:21 (IST)
Ind vs SA Live Score
48.5 ओवर: चौका...भारत ने 2 विकेट से दक्षिण अफ्रीका को हराया....भारत ने लगातार पांचवीं बार फाइनल में जगह बनाई है...
Feb 06, 2024 21:21 (IST)
Ind vs SA Live Score
48.4 ओवर: भारतीय कप्तान 81 रनों की पारी खेलकर रन आउट हुए...कप्तान उदय का रन लेने दौड़े थे...लेकिन वो रन पूरा नहीं कर सके...
Feb 06, 2024 21:19 (IST)
Ind vs SA Live Score
48.3 ओवर: सिंगल...भारत को जीत के लिए एक रन चाहिए...स्कोर लेवल हुआ...
Feb 06, 2024 21:18 (IST)
Ind vs SA Live Score
48.1 ओवर: चौका..कप्तान उदय ने डीप की तरफ शॉट खेलकर चार रन बटोरे हैं...भारत को जीत के लिए अब केवल पांच रनों की जरुरत...
Feb 06, 2024 21:13 (IST)
Ind vs SA World Cup Semifinal live score
47.5 ओवर: छक्का....राज लिम्बनी के बल्ले से आया बेहतरीन छक्का...भारत को जीत के लिए 13 गेंदों में 11 रनों की जरुरत...

Feb 06, 2024 21:11 (IST)
Ind vs SA Live Score
47.2 ओवर: मुरुगन अभिषेक रन आउट हुए...भारतीय टीम मुश्किल में एक बार फिर...मुरुगन अभिषेक रन आउट हुए...मुरुगन अभिषेक द्वारा काफी खराब क्रिकेट...उन्हें तेज दौड़ने की जरुरत थी, लेकिन वो तेज नहीं दौड़े..बल्ले को भी उन्होंने बाद में घसीटा...भारत को 16 गेंदों में जीत के लिए चाहिए 18 रन...
Advertisement
Feb 06, 2024 21:04 (IST)
Ind vs SA Live Score
अरवेल्ली अवनीश बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हुए हैं...भारत को छठा झटका लगा है...दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक उम्मीद नहीं छोड़ी है और मैच रोमांचक बना दिया है...भारत को 18 गेंदों में जीत के लिए 19 रन चाहिए...भारत के लिए अच्छी बात यह है कि कप्तान उदय अभी भी क्रीज पर हैं...
46.6 ओवर:  भारत 226/6.
Feb 06, 2024 21:04 (IST)
Ind vs SA Live Score
भारत को 19 गेंदों में 19 रनों की जरुरत..
Advertisement
Feb 06, 2024 21:03 (IST)
Ind vs SA Live Score
45.6 ओवर: अरवेल्ली अवनीश ने डाउन द ग्राउंड लगाया चौका...इसके साथ ही भारत से थोड़ा प्रेशर जरुर कम हुआ होगा...भारत को अब जीत के लिए 24 गेंदों में चाहिए 21 रन...

INDU19 224/5. Aravelly Avanish 10(14) Uday Saharan 73(116)
Feb 06, 2024 20:59 (IST)
Ind vs SA Live Score
45.5 ओवर: भारत को 25 गेंदों में 25 रनों की जरुरत...
Advertisement
Feb 06, 2024 20:55 (IST)
भारत को आखिरी के पांच ओवर में जीत के लिए 28 रन चाहिए...
Feb 06, 2024 20:55 (IST)
Ind vs SA Live Score
जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ रहा है...वैसे-वैसे रोमांचक होता जा रहा है...भारत को 31 गेंदों पर जीत के लिए 30 रनों की जरुरत है...
Advertisement
Feb 06, 2024 20:52 (IST)
44.0 ओवर: भारत को 36 गेंदों में जीत के लिए चाहिए 33 रन, कप्तान उदर क्रीज पर मौजूद

भारत 212/5. Uday Saharan 70(112) Aravelly Avanish 3(6)

Feb 06, 2024 20:45 (IST)
Ind vs SA Live Score
42.1 ओवर: सचिन आउट....भारत को लगा पांचवां झटका...सचिन अपने शतक से चूके...सचिन ने 95 गेंदों पर 96 रनों की पारी खेली...अपनी पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया...भारत को जीत के लिए 46 गेंदों में 42 रन चाहिए...सचिन अपने शानदार शतक से चूक गए...लेकिन आउट होने से पहले वो अपना काम कर गए हैं....टीम इंडिया एक समय 32 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा चुकी थी...लेकिन उसके बाद सचिन और उदय के बीच 171 रनों की साझेदारी हुई है...भारतीय टीम फाइनल में पहुंचने के करीब है...कप्तान उदय क्रीज पर हैं....

भारत 203/5.

Feb 06, 2024 20:41 (IST)
Ind vs SA World Cup Semifinal live score
40.0 ओवर: सचिन अपने शतक के करीब हैं, जबकि कप्तान उदय ने अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया है...दोनों ही बल्लेबाजों के बीच साझेदारी 150 से अधिक रनों की हो गई है...भारत को जीत के लिए 53 रन चाहिए...भारत अगर यह मैच जीत लेता है तो वह लगातार पांचवीं बार आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में होगी....

भारत 192/4.
Feb 06, 2024 20:40 (IST)
U19 WC SF Live Score
35.5 ओवर: जुआन जेम्स की गेंद पर उदय सहारन ने डीप कवर की दिशा में शॉट खेलकर चौका जड़ा है...इसी के साथ ही कप्तान उदर सहारन का अर्द्धशतक पूरा हुआ...भारत को जीत के लिए 77 रनों की जरुरत

भारत 168/4.
Feb 06, 2024 19:59 (IST)
33.0 ओवर: भारत 102 गेंदों में 98 रनों की जरुरत...कप्तान उदय को अपने अर्द्धशतक के लिए 9 रन चाहिए...सचिन अपने शतक से 30 रन दूर...दोनों के बीच साजेदारी 115 रनों की हुई...आखिरी के 5 ओवरों में भारत ने 26 रन बटोरे हैं...

भारत 147/4
Feb 06, 2024 19:51 (IST)
U19 WC SF Live Score
30.0 ओवर: सचिन और कप्तान उदय के बीच पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई है...इस साझेदारी से भारत मैच में बना हुआ है...टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचने के लिए 120 गेंदों में 112 रनों की जरुरत है...

भारत 133/4. Uday Saharan 33(69) Sachin Dhas 64(59)
Feb 06, 2024 19:47 (IST)
Ind vs SA Live Score:
26.3 ओवर: सचिन के बल्ले से स्क्वायर की दिशा में आया चौका...इसी के साथ ही सचिन का अर्द्धशतक पूरा हुआ...भारतीय टीम जब मुश्किल में थी तब सचिन ने कप्तान के साथ मिलकर टीम की पारी को संभाला और अपना अर्द्धशतक भी लगाया...यह शानदार पारी है...

भारत 111/4
Feb 06, 2024 19:44 (IST)
Ind vs SA Live Score
24.3 ओवर: वाइड...और इसी के साथ ही टीम इंडिया के 100 रन पूरे हुए...भारतीय टीम को जीत के लिए अब केवल 145 रनों की जरुरत है...सचिन अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं....भारत की मैच में अच्छी वापसी कही जा सकती है...
Feb 06, 2024 19:14 (IST)
U19 WC SF Live Score:
भारतीय टीम को कप्तान उदय सहारन और सचिन धास मुश्किल से बाहर निकालने के प्रयास में लगे हुए हैं...टीम को 245 रनों का लक्ष्य मिला है और अभी भी टीम की जीत के लिए 172 रनों की जरुरत है...भारतीय टीम ने बीते 10 ओवरों में 47 रन बनाए हैं...

20.0 ओवर: भारत 74/4.  Sachin Dhas 25(25) Uday Saharan 16(42)
Feb 06, 2024 18:34 (IST)
Ind vs SA Live Score
11.2 ओवर: टीम इंडिया मुश्किल में...भारत को लगा चौथा झटका....ट्रिस्टन लुस ने प्रियांशु मोलिया को पवेलियन की राह दिखाई...प्रियांशु मोलिया ने सिर्फ 10 गेंदों में 5 रन बनाए...

भारत 32/4
Feb 06, 2024 18:27 (IST)
Ind vs SA World Cup Semifinal live score
पहला पावरप्ले पूरा हुआ...भारत ने तीन विकेट गंवा दिए हैं....टीम इंडिया शुरुआत के 10 ओवरों में सिर्फ 26 रन बना पाई है...भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए अभी भी 219 रन बनाने हैं...क्रीज पर अभी कप्तान उदय सहारन और प्रियांशु मोलिया हैं...

10.0 ओवर: भारत 26/3.
Feb 06, 2024 18:27 (IST)
Ind vs SA World Cup Semifinal live score
भारत को तीसरा झटका...ट्रिस्टन लुस ने अर्शिन कुलकर्णी को पवेलियन भेजा है...अर्शिन कुलकर्णी ने 30 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए...

भारत 25/3
Feb 06, 2024 17:54 (IST)
Ind vs SA World Cup Semifinal live score
3.2 ओवर: भारत को लगा दूसरा झटका...मुशीर खान चार रन बनाकर आउट...भारत 245 रनों का पीछा कर रही है...टीम इंडिया को अच्छी शुरुआच की उम्मीद थी...लेकिन टीम की खरबा शुरुआत हुई है....

भारत 8/2.

Feb 06, 2024 17:38 (IST)
U19 WC, IND Live Score:
दक्षिण अफ्रीका से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत को पहली ही गेंद पर झटका लगा है....आदर्श सिंह बिना खाता खोले आउट हुए हैं.....भारत की खराब शुरुआत

Feb 06, 2024 17:23 (IST)
U19 WC, SF Live Score:
50.0 ओवर: दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर बनाए 244 रन...दक्षिण अफ्रीका के लिए लुआन-हिरण प्रीटोरियस ने 76 तो रिचर्ड सेलेट्सवेन ने 64 रनों की पारी खेली...भारत के लिए राज लिम्बनी ने तीन विकेट झटके....दक्षिण अफ्रीका ने भारत को जीत के लिए दिया 245 रनों का लक्ष्य...
Feb 06, 2024 17:06 (IST)
INDU19 vs RSAU19 Live: साउथ अफ्रीका ने भारत को दिया 245 रनों का टारगेट
साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 7 विकेट पर 244 रन बनाए. भारत को जीत के लिए 245 रनों का टारगेट मिला है. 

साउथ अफ्रीका 244/7 (50 ओवर)
Feb 06, 2024 17:02 (IST)
U19 WC, SF Live Score:
48.6 ओवर: छक्का... ट्रिस्टन लुईस ने नमन को मिड विकेट के ऊपर से शानदार छक्का जड़ा है...फील्डर ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वो सफल नहीं हुए और उन्होंने अपना कंधा भी चोटिल कर लिया है....

दक्षिण अफ्रीका 229/7. Tristan Luus 9(7) Riley Norton 6(6)
Feb 06, 2024 16:55 (IST)
U19 WC, SF Live Score:
दक्षिण अफ्रीका को लगा सातवां झटका, राज लिम्बनी ने जुआन जेम्स को भेजा पवेलियन, जुआन जेम्स ने 19 गेंदों पर 24 रन बनाए...अपनी पारी के दौरान जुआन जेम्स ने एक चौका और एक छक्का लगाया....

दक्षिण अफ्रीका 220/7.
Feb 06, 2024 16:51 (IST)
U19 WC, SF Live Score:
46.3 ओवर:  नमन तिवारी ने सेट बल्लेबाज रिचर्ड सेलेट्सवेनी का विकेट हासिल किया...रिचर्ड सेलेट्सवेनी ने 100 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली है...अपनी पारी के दौरान उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए...

दक्षिण अफ्रीका 214/6
Feb 06, 2024 16:43 (IST)
U19 WC, SF Live Score:
45.2 ओवर: जुआन जेम्स ने राज लिम्बनी की गेंद मिडविकेट की दिशा में खेलकर बटोरे दो रहे और इसी के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने पार किया 200 रनों का आंकड़ा...
Feb 06, 2024 16:32 (IST)
U19 WC, SF Live Score:
42.2 ओवर: दीवान मरैस आउट...दीवान मरैस सात गेंदों में सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए...सौम्या पांडे ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई...

दक्षिण अफ्रीका 175/4
Feb 06, 2024 16:20 (IST)
U19 WC, SF Live Score:
41.2 ओवर: रिचर्ड सेलेट्सवेन का अर्द्धशतक...रिचर्ड ने 90 गेंदों में अपना अर्द्धशतक जड़ा है...एक तरफ विकेट गिर रहे हैं...तो दूसरी तरफ रिचर्ड डटे हुए हैं...दक्षिण अफ्रीका 200 के स्कोर की तरफ...

दक्षिण अफ्रीका 171/4

Feb 06, 2024 16:13 (IST)
U19 WC, SF Live Score:
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया चौथा झटका, मुशीर खान ने व्हाइटहेड को भेजा पवेलियन..व्हाइटहेड 34 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी के दौरान उन्होंने चार चौके लगाए...

दक्षिण अफ्रीका 163/4.
Feb 06, 2024 16:08 (IST)
U19 WC, SF Live Score: साउथ अफ्रीका के 150 रन पूरे
साउथ अफ्रीका के 150 रन पूरे हो गए हैं.  क्रीज पर इस समय रिचर्ड सेलेट्सवेन और ओलिवर व्हाइटहेड मौजूद हैं 

साउथ अफ्रीका 156/3 (38.4 ओवर)
Feb 06, 2024 15:36 (IST)
U19 WC, SF Live Score: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस आउट !
 लुआन-ड्रे प्रिटोरियस आउट 76 रन बनाकर आउट हो गए हैं. मुशीर खान की गेंद पर प्रियोरियस कैच आउट हुए. अबतक साउथ अफ्रीका के तीन विकेट गिर गए हैं. 

साउथ अफ्रीका 118/3 (30.2 ओवर)
Feb 06, 2024 15:31 (IST)
India vs South Africa Live Score: साउथ अफ्रीका की पारी संभली
लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और रिचर्ड सेलेट्सवेन ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी कर ली है. भारतीय गेंदबाज साझेदारी तोड़ने की कोशिश में  लगे हुए हैं. 

साउथ अफ्रीका 115/2 (29.1 ओवर)
Feb 06, 2024 15:20 (IST)
U19 WC, SF Live Score: साउथ अफ्रीका के 100 रन पूरे
साउथ अफ्रीका के 100 रन पूरे हो गए हैं. लुआन-ड्रे प्रिटोरियस अर्धशतक जमाकर खेल रहे हैं तो वहीं रिचर्ड सेलेट्सवेन उनका बराबर साथ दे रहे हैं. 

साउथ अफ्रीका 107/2 (26.1 ओवर)
Feb 06, 2024 15:00 (IST)
U19 WC, SF Live Score: प्रिटोरियस का अर्धशतक
प्रिटोरियस ने 59 गें पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. अबतक साउथ अफ्रीका के दो विकेट गिरे हैं.   प्रिटोरियस और  सेलेट्सवेन के बीच तीसरे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी हो गई है. 

साउथ अफीका- 87/2 (19 ओवर)
Feb 06, 2024 14:41 (IST)
U19 WC, SF Live Score: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस अर्धशतक के करीब

लुआन-ड्रे प्रिटोरियस संभल कर पारी को आगे ले जा रहे हैं. प्रियोरियस अपने अर्धशतक के करीब हैं. भारतीय गेंदबाज राज लिम्बानी ने अबतक दो विकेट लिए हैं. 

साउथ अफ्रीका 67/2 (13.4 ओवर)
Feb 06, 2024 14:23 (IST)
U19 WC, SF Live Score: साउथ अफ्रीका के 50 रन पूरे
साउथ अफ्रीका के 50 रन पूरे हो गए हैं लुआन-ड्रे प्रिटोरियस  और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस  पारी को संभालने की कोशिश में हैं. 

साउथ अफ्रीका 55/2 (10.0 ओवर)
Feb 06, 2024 14:17 (IST)
Under-19 World Cup Semi-Final: डेविड टीगर आउट !
डेविड टीगर आउट के रूप में साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका लगा है. राज लिम्बानी ने टीगर को अपनी बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर पवेलियन भेजा है. 

साउथ अफ्रीका 46/2 (8.1 ओवर)
Feb 06, 2024 14:06 (IST)
U19 WC, SF Live Score: राज लिम्बानी को मिला विकेट
भारतीय गेंदबाज राज लिम्बानी ने स्टोक को आउट कर साउथ अफ्रीका को पहला झटका दिया है. क्रीज पर प्रिटोरियस  और टीगर मौजूद हैं. 

साउथ अफ्रीका 30/1 (6.5 ओवर)
Feb 06, 2024 14:00 (IST)
U19 WC, SF Live Score: साउथ अफ्रीका को पहला झटका
स्टीव स्टोक के रूप में साउथ अफ्रीका को पहला झटका लगा है. स्टोक केवल 14 रन ही बना सके. 

साउथ अफ्रीका 23/1 (5.0 ओवर)
Feb 06, 2024 13:47 (IST)
U19 WC, SF Live Score: साउथ अफ्रीका की संभली हुई शुरुआत

U19 WC, SF Live Score:  साउथ अफ्रीका के ओपनर संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं. अबतक साउथ अफ्रीका ने 8 रन बना लिए हैं. 

साउथ अफ्रीकe 12 /0 (3 ओवर)
Feb 06, 2024 13:36 (IST)
U19 WC, SF Live Score: साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू
साउथ अफ्रीका अंडर 19 टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है. ओपनर प्रिटोरियस और स्टोक क्रीज पर मौजूद हैं. राज लिम्बानी ने भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत की है. 
Feb 06, 2024 13:10 (IST)
U19 WC, SF Live Score: साउथ अफ्रीका प्लेइंग इलेवन
साउथ अफ्रीका अंडर 19 प्लेइंग इलेवन
लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (विकेटकीपर), स्टीव स्टोक, डेविड टीगर, रिचर्ड सेलेट्सवेन, दीवान मरैस, जुआन जेम्स (कप्तान), ओलिवर व्हाइटहेड, रिले नॉर्टन, ट्रिस्टन लुस, नकोबानी मोकोएना, क्वेना मफाका
Feb 06, 2024 13:09 (IST)
U19 WC, SF Live Score: भारतीय प्लेइंग XI
भारत अंडर 19 प्लेइंग XI
आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, प्रियांशु मोलिया, उदय सहारन (कप्तान), सचिन धस, मुशीर खान, अरवेल्ली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, नमन तिवारी, सौम्य पांडे
Feb 06, 2024 13:06 (IST)
U19 WC, SF Live Score: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
अंडर 19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. 
Feb 06, 2024 12:37 (IST)
INDU19 vs RSAU19 Live: मुशीर खान पर रहेगी नजर
भारत के युवा बल्लेबाज मुशीर खान पर नजर रहेगी. सरफराज खान के भाई मुशीर खान अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. 5 मैच में मुशीर ने अबतक 334 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक शामिल है.
Feb 06, 2024 12:35 (IST)
INDU19 vs RSAU19 Live: टीम इस प्रकार हैं:
भारत: उदय सहारन (कप्तान ), अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धास, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, अरावेली अवनीष राव, स्वामी कुमार पांडे, मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन, धनुष गौड़ा, आराध्य शुक्ला, राज लिम्बानी और नमन तिवारी

साउथ अफ्रीका: युआन जेम्स (कप्तान), एसोसा ऐहेवबा, रईक डेनियल्स, क्वेना मफाका, दीवान मराइस, नकोबानी मोकोएना, रिले नॉर्टन, रोमाशान पिल्ले, सिफो पोटसाने, एनटांडो जुमा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रिचर्ड सेलेट्सवेन, स्टीव स्टोक, डेविड टीगर और ओलिवर व्हाइटहेड
Feb 06, 2024 12:34 (IST)
INDU19 vs RSAU19 Live: भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से
अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से है. भारतीय टीम सेमीफाइनल मैच को जीतकर फाइनल में जाना चाहेगी. भारतीय टीम अबतक अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब 5 बार जीतने में सफलता हासिल की है. ऐसे में आज टीम इंडिया जीत के साथ फाइनल में प्रवेश करना चाहेगी. 
Featured Video Of The Day
Haryana Assembly Elections: जनता के सवाल..नेताजी के जवाब, हरियाणा के शहरों से NDTV Election Carnival