India vs South Africa Super-8: बल्ले से तिलक तो गेंद से अर्शदीप बरपाएंगे कहर! जानें अफ्रीकी टीम के खिलाफ कौन है टॉप परफॉर्मर

India vs South Africa Super-8: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का मुकाबला खेला जाएगा. मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
India vs South Africa Super-8 T20 World Cup 2026

India vs South Africa Super-8 T20 World Cup 2026: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का मुकाबला खेला जाएगा. मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा. ग्रुप स्टेज में भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही अजेय रही हैं. ऐसे में रविवार को होने वाले मैच के रोमांचक होने की उम्मीद है. बात अगर दोनों देशों के बीच सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की करें तो यह  डेविड मिलर हैं, जबकि भारत की तरफ से तिलक टॉप परफॉर्मर हैं.

डेविड मिलर- क्विंटन डिकॉक से रहना होगा सावधान

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टी20 मैचों में शीर्ष स्कोरर के रूप में डेविड मिलर हैं. मिलर ने 28 मैचों की 25 पारियों में 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 146.23 की स्ट्राइक रेट से 563 रन बनाए हैं. दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक हैं. डिकॉक 15 मैचों की 14 पारियों में 6 अर्धशतकों की बदौलत 149.55 की स्ट्राइक रेट से 507 रन बना चुके हैं. ये दोनों मौजूदा दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा हैं और भारतीय टीम के लिए रविवार को मुश्किल खड़ी कर सकते हैं.

तिलक वर्मा-सूर्यकुमार यादव से उम्मीदें

तीसरे शीर्ष स्कोरर तिलक वर्मा हैं. तिलक ने 10 मैचों की 10 पारियों में 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 163.15 की स्ट्राइक रेट से 496 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 18 मैचों की 17 पारियों में 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 429 रन बनाए हैं. वह दोनों देशों के बीच चौथे श्रेष्ठ स्कोरर हैं. पांचवें स्थान पर मौजूदा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं. सूर्यकुमार ने 15 मैचों की 14 पारियों में 1 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 406 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा संन्यास ले चुके हैं, लेकिन तिलक और सूर्यकुमार यादव टीम का हिस्सा हैं. इन दोनों बल्लेबाजों से भारतीय टीम मैनेजमेंट अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.

संजू के नाम हैं दो शतक

मौजूदा भारतीय टीम में शामिल हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन और ईशान किशन का रिकॉर्ड भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा रहा है. सैमसन इस टीम के खिलाफ 2 शतक भी लगा चुके हैं. यह भी देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम मैनेजमेंट अभिषेक को ड्रॉप करती है और उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया जाता है या नहीं?

अर्शदीप-वरुण का है जलवा

गेंदबाजी की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच अब तक खेले गए टी20 मैचों में सर्वाधिक विकेट अर्शदीप सिंह ने लिए हैं. अर्शदीप ने 14 मैचों में 23 विकेट लिए हैं. देखना होगा कि 22 फरवरी को होने वाले मैच में अर्शदीप को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं. दूसरे सफल गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती हैं. वरुण ने 8 मैचों में 22 विकेट लिए हैं. 

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर लुंगी एंगिडी हैं. एंगिडी ने भारत के खिलाफ 9 मैचों में 9 विकेट लिए हैं. केशव महाराज चौथे नंबर पर हैं. महाराज ने 16 मैचों में 15 विकेट लिए हैं. भुवनेश्वर कुमार ने 12 मैचों में 14, हार्दिक पांड्या ने 20 मैचों में 13 और अक्षर पटेल ने 18 मैचों में 17 विकेट लिए हैं. भुवनेश्वर के अलावा बाकी सभी गेंदबाज भारतीय टीम का हिस्सा हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Pakistan vs New Zealand Super-8 Live Streaming: जानें कब शुरू होगा मैच, कहां देख पाएंगे फ्री में लाइव

यह भी पढ़ें: India Women vs Australia Women 3rd T20I : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराया, दर्ज की 2-1 से यादगार जीत

Advertisement
Featured Video Of The Day
AI Summit में हंगामा, BJP ने खोला मोर्चा, कांग्रेस मुख्यालय के आगे विरोध प्रदर्शन, तोड़े बैरिकेड्स
Topics mentioned in this article