भारत बनाम अफ्रीका, रांची वनडे: प्लेइंग XI का पेच, टेस्ट टीम के उठापटक के प्रयोग से बचेगी टीम इंडिया

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी और नंबर 3 पर विराट कोहली के बाद नंबर 4,5, और 6 को सेट करना टीम मैनेजमेंट की बड़ी चुनौती है. ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा और कप्तान केएल राहुल के साथ ऋषभ पंत इन तीन पोज़ीशन पर जौहर दिखाते नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भारतीय टीम
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • वनडे सीरीज में इंडिया के प्लेइंग XI को लेकर कोच गौतम गंभीर और कप्तान केएल राहुल विशेष रूप से सतर्क हैं
  • टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद वनडे टीम में बदलावों को लेकर चर्चा तेज हुई है
  • चोटिल कप्तान शुभमन गिल की अनुपस्थिति में यशस्वी जायसवाल को ओपनिंग स्लॉट मिलने की संभावना प्रबल है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

रांची में कल यानी 30 नवंबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज में क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स की नजरें खासकर टीम इंडिया के प्लेइंग XI पर टिकी हुई हैं. कोच गौतम गंभीर, कप्तान केएल राहुल और टीम मैनेजमेंट एक विनिंग प्लेइंग XI को लेकर इसलिए भी चौकन्ने होंगे, क्योंकि टेस्ट सीरीज में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन ने अपनी ताकत दिखाकर भारतीय टीम को सोचने पर मजबूर कर दिया है. टेस्ट प्लेइंग XI में किये गये बदलाव टीम इंडिया को महंगे भी पड़े और इसकी खूब आलोचना भी हुई.

आखिरी मैच में किस प्लेइंग XI से मिली जीत

वाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया का अपना अलग दबदबा है. महीने भर पहले टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन सिडनी में हुए सीरीज़ के आखिरी मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से शिकस्त दी. उस मैच में ROKO जोड़ी ने अपना जलवा दिखाया. रोहित शर्मा ने नाबाद 121 और विराट कोहली ने नाबाद 74 रन बनाए. सिडनी में भारत का बैटिंग ऑर्डर इस तरह था:

1. रोहित शर्मा

2. शुभमन गिल (कप्तान)

3. विराट कोहली

4. श्रेयस अय्यर

5. अक्षर पटेल

6. केएल राहुल

7. वाशिंगटन सुंदर

8. हर्षित राणा

9. कुलदीप यादव

10. प्रसिद्ध कृष्णा और

11. मो. सिराज

क्या और क्यों हो सकते हैं रांची के प्लेइंग XI में बदलाव

रांची में चोटिल कप्तान शुभमन गिल की ग़ैरमौजूदगी में टीम इंडिया में बदलाव जरूर देखने को मिलेंगे. लेकिन उठापटक की गुंजाइश कम ही नजर आती है. शुभमन गिल की जगह यशस्वी जायसवाल का ओपनिंग स्लॉट अब तय नजर आ रहा है.

जानकारों के मुताबिक कप्तान गिल की गैरमौजूदगी में कप्तान केएल राहुल विकेटकीपिंग के साथ नंबर 5 पर उतर सकते हैं. ऐसे में ऋषभ पंत बतौर बैटर टीम में जगह बना पाते हैं या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा.

Advertisement

असली लड़ाई नंबर 4,5,6 पर

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी और नंबर 3 पर विराट कोहली के बाद नंबर 4,5, और 6 को सेट करना टीम मैनेजमेंट की बड़ी चुनौती है. ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा और कप्तान केएल राहुल के साथ ऋषभ पंत इन तीन पोज़ीशन पर जौहर दिखाते नजर आ सकते हैं.

ऑलराउंडर्स के तौर पर रवींद्र जडेजा का स्थान पक्का दिख रहा है. जबकि, वाशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी में से किसी एक को मिल सकती है.

Advertisement

लोअर ऑर्डर और गेंदबाज़ी

बतौर स्पिनर फॉर्म में चल रहे कुलदीप यादव से टीम बड़ी उम्मीदें करेगा. पेसर्स के तौर पर टीम इंडिया प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और नीतीश रेड्डी से कॉम्बिनेशन ढूंढ सकती है. 

वनडे टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान) (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और ध्रुव जुरेल.

यह भी पढ़ें- मंधाना और पलाश को लगी किसकी नजर, इस इमोजी का क्या मतलब? एकसाथ इंस्टाग्राम बायो किया अपडेट

Featured Video Of The Day
Iran vs Us-israel war: Hormuz के समंदर में फंसे भारत के 28 जहाज और 778 नाविकों का क्या होगा? #Shorts
Topics mentioned in this article