- गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 500 से अधिक रन की लीड हासिल कर ली है
- भारत को अपनी दूसरी पारी में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा टारगेट चेज़ करना होगा
- भारत में टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा सफल टारगेट 387 रन का है, जो इंग्लैंड के खिलाफ 2008 में हुआ था
IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने कमाल कर दिया और भारत को 549 रनों का टारगेट दिया है. . यानी अब भारत को अपनी दूसरी पारी में टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा टारगेट चेज करना होगा. भारत में सबसे बड़ा टारगेट 387 रन चेज हुआ है, जिसमें भारत ने इंग्लैंड को हराया था. 2008 में भारत ने 387 रन के टारगेट को चेन्नई में चेज करके 6 विकेट से जीत हासिल की थी. बता दें कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कभी भी 500 से ज्य़ादा रनों का टारगेट चेज नहीं किया गया है. टेस्ट में सबसे बड़ा टरागेट जिसे चेज कर हासिल किया गया है वह है 418 रन.
भारत में टेस्ट में हासिल किए गए सबसे बड़े टारगेट
- 387/4 - भारत बनाम इंग्लैंड, चेन्नई, 2008
- 276/5 - भारत बनाम इंडिया, दिल्ली, 1987
- 276/5 - भारत बनाम वेस्टइंडीज, दिल्ली, 2011
- 262/5 -भारत बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2012
- 256/8 - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रेबोर्न, 2010
टेस्ट में भारत के खिलाफ विरोधी टीम की ओर से भारत में बनाया गया सबसे बड़ा टारगेट
- 549 - साउथ अफीका, गुवाहाटी में, 2025*
- 543 - ऑस्ट्रेलिया नागपुर में, 2004
- 467 - साउथ अफीका ईडन गार्डन्स में, 1996
- 457 - ऑस्ट्रेलिया बेंगलुरु में, 2004
- 452 -इंग्लैंड चेन्नई में, 1934
- 447 - वेस्टइंडीज चेन्नई में, 1959
- 444 - वेस्टइंडीज कानपुर में, 1958
- 441 -ऑस्ट्रेलिया पुणे में, 2017
टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा सफल चेज़
टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का अब तक का सबसे बड़ा सफल चेज़ सिर्फ़ 117 रन है, जो 2004 में ईडन गार्डन्स में हुआ था. मौजूदा कोच गौतम गंभीर उस मैच का हिस्सा थे. जैक कैलिस की दो पारी में सेंचुरी और फिफ्टी के बाद चौथी इनिंग्स में भारत को 117 रन का टारगेट चेज़ करने के लिए कहा गया था. भारत ने यह काम आसानी से पूरा कर लिया. ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने 10 रन बनाए, जबकि गंभीर ने 26 रन जोड़े थे. इसके बाद राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने 47 और 32 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी.
टेस्ट में भारत का सबसे सफल रन चेज़
| टारगेट | रन | विरोधी टीम | वेन्यू | साल |
| 403 | 406/4 | वेस्ट इंडीज़ | पोर्ट ऑफ़ स्पेन | 1976 |
| 387 | 387/4 | इंग्लैंड | चेन्नई | 2008 |
| 328 | 329/7 | ऑस्ट्रेलिया | ब्रिस्बेन | 2021 |
| 276 | 276/5 | वेस्ट इंडीज़ | दिल्ली | 2011 |
| 264 | 264/5 | श्रीलंका | कैंडी | 2001 |
| 261 | 262/5 | न्यूज़ीलैंड | बेंगलुरु | 2012 |
| 257 | 258/5 | श्रीलंका | कोलंबो (PSS) | 2010 |
| 254 | 256/8 | ऑस्ट्रेलिया | मुंबई (BS) | 1964 |
| 230 | 233/6 | ऑस्ट्रेलिया | एडिलेड | 2003 |
| 216 | 216/9 | ऑस्ट्रेलिया | मोहाली | 2010 |
| 207 | 207/3 | ऑस्ट्रेलिया | बेंगलुरु | 2010 |
| 203 | 203/4 | पाकिस्तान | दिल्ली | 2007 |
| 200 | 200/5 | न्यूज़ीलैंड | डुनेडिन | 1968 |
| 192 | 192/5 | इंग्लैंड | रांची | 2024 |
| 190 | 190/3 | ज़िम्बाब्वे | दिल्ली | 2000 |














