- प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा, जहां दोनों टीमों की नजर जीत पर होगी
- इस स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने वाली टीम को 22 और पीछा करने वाली टीम को 28 बार जीत मिली है
- भारत की ताकत पावरप्ले में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की बल्लेबाजी तथा बुमराह, अर्शदीप और वरुण की गेंदबाजी है
India vs Pakistan Prediction: कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. भारतीय टीम इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में आगे बढ़ना चाहेगी. आजके मैच में सबकी नजर सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती पर रहेगी. वहीं, पाकिस्तान की ओऱ से उस्मान तारिक सबसे बड़े मैच विनर हैं और आजके मैच में भारतीय बल्लेबाज उनका सामना कैसे करते हैं, यह देखना काफी दिलचस्प रहने वाला है.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी और गौतम गंभीर आमने-सामने
IND vs PAK: गौतम गंभीर का ‘मास्टरप्लान', पड़ोसी की 5 कमजोरियों पर निशाना, धुआं-धुआं हो जाएगा पाकिस्तान
पिच रिपोर्ट
आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कुल 51 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 22 मैचों में जीत मिली है. वहीं, टारगेट का पीछा करने वाली टीम को 28 मैचों में जीत मिली है. इस स्टेडियम की बड़ी बाउंड्री भी. कोलंबो की पिच आम तौर पर स्पिन बॉलिंग को सपोर्ट करती है, खासकर जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, फिर भी यह बल्लेबाजों को मदद भी करती है. इसलिए, दोनों कप्तानों को खचाखच भरे स्टेडियम और बदलते हालात के प्रेशर को संभालने के लिए तेज़ प्लानिंग और जल्दी एडजस्टमेंट की ज़रूरत होगी.
क्या बारिश बनेगी विलेन ?
NDTV रिपोर्टर विमल मोहन ने श्रीलंका से बताया कि कोलंबो में अभी बारिश नहीं हो रही है. आसमान में कुछ बादल हैं लेकिन अभी ऐसा नहीं लग रहा कि बारिश होगी. हालांकि, मौसम की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि T20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान बारिश की बहुत ज़्यादा संभावना है.
भारत की ताकत
पावरप्ले में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. दोनों बल्लेबाज पावरप्ले में ही मैच को बदलने का मद्दा रखते हैं. दूसरी ओर भारत के पास गेंदबाज भी अपना असर दिखाने में सफल रहते हैं. टीम के पास बॉलिंग की वैरायटी है. बुमराह (डेथ ओवर में बेहतरीन स्किल) + अर्शदीप (लेफ्ट-आर्म एंगल) + वरुण (मिस्ट्री स्पिन) - यह एक रेयर मिक्स है.
मिडिल-ओवर में कंट्रोल: वरुण, अक्षर और अगर कुलदीप खेलते हैं तो टीम के टोटल को डिफेंडेबल बना सकते हैं या विरोधी टीम को लक्ष्य का पीछा करने से पहले रोक सकते हैं.
कमजोरी
लेफ्ट-हैंड बल्लेबाजों पर निर्भरता- भारत के 11 खिलाड़ियों में 6 बल्लेबाज लेफ्ट-हैंडर हैं, ऐसे में पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर भारतीय बल्लेबाजों पर असर छोड़ सकते हैं. स्पिनरों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों को सतर्क रहना होगा.
पाकिस्तान की ताकत
पाक की गेंदबाजी: शाहीन जल्दी विकेट लेकर मैच का रुख बदल सकते हैं. भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज मैच में आ सकते हैं. उस्मान तारिक एक ऐसे गेंदबाज हैं जो मैच को बदलने का मद्दा रखते हैं. अपनी गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों पर असर छोड़ सकेत हैं.
बल्लेबाजी में साहिबजादा फरहान
साहिबजादा फरहान बेहतरीन फॉर्म में हैं और शुरुआत में तेज अंदाज में बल्लेबाजी कर मैच को बदलने का काम करते है.ं साहिबजादा फरहान भारतीय गेंदबाजों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं.
भारत की संभावित इलेवन
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
पाकिस्तान संभावित इलेवन
सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ़, शाहीन अफ़रीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद














