30 minutes ago

India vs Pakistan Score Updates, Asia Cup Rising Stars: पाकिस्तान-ए ने भारत-ए के खिलाफ रविवार को एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के मुकाबले में 48 रन से जीत हासिल की. वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में तिलक वर्मा ने शतकीय पारी के साथ अपना दमखम दिखाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने 'ग्रुप-बी' की प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है. 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तान-ए 49.2 ओवरों में 313 रन पर सिमट गई. शामल हुसैन ने माज सदाकत के साथ पहले विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की. हुसैन 23 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 33 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने 67 के स्कोर पर रोहेल नजीर (0) का विकेट भी गंवा दिया. यहां से हसन नवाज (79) ने मोर्चा संभाला. उन्होंने माज सदाकत (59) के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की, जबकि कप्तान अब्दुल समद (28) के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन जुटाए. इसके अलावा, फरहान यूसुफ के साथ पांचवें विकेट के लिए 44 रन टीम के खाते में जोड़े.

पाकिस्तान ने 230 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद फरहान यूसुफ ने छोटी-छोटी साझेदारी करते हुए टीम को 300 के पार पहुंचाया. यूसुफ 48 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 56 रन बनाकर आउट हुए. भारतीय खेमे से हर्षित राणा, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि आयुष बडोनी को 1 विकेट हाथ लगा.

इसके जवाब में भारतीय टीम 49.1 ओवरों में 265 रन पर सिमट गई. सलामी जोड़ी के रूप में वैभव सूर्यवंशी ने तिलक वर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी की. वैभव 13 गेंदों में 2 चौकों के साथ 11 रन बनाकर आउट हुए. टीम के खाते में एक रन और जुड़ा था कि आयुष बडोनी (0) भी अपना विकेट गंवा बैठे. यहां से कप्तान तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला.

तिलक वर्मा ने अभिषेक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़कर टीम को 93 के स्कोर तक पहुंचाया. अभिषेक 42 गेंदों में 6 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 70 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने तेजी से विकेट गंवाए. आलम ये रहा कि 25.3 ओवरों के खेल तक भारत ने 129 के स्कोर पर अपना छठा विकेट भी खो दिया.

इसके बाद तिलक ने शाहबाज अहमद के साथ सातवें विकेट के लिए 108 गेंदों में 112 रन की साझेदारी करते हुए भारत की आस को फिर से जगा दिया था, लेकिन शाहबाज (56) का विकेट गिरने के बाद सभी उम्मीदें खत्म हो गईं. तिलक आखिरी विकेट के रूप में 149 गेंदों में 1 छक्के और 7 चौकों की मदद से 100 रन बनाकर आउट हुए. पाकिस्तान की तरफ से अली रजा और हसन नवाज ने 3-3 विकेट विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद इमरान ने 2 विकट झटके.

भारत ए (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज़ अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव

पाकिस्तान ए (प्लेइंग इलेवन): शमील हुसैन, माज़ सदाकत, रोहेल नज़ीर (विकेटकीपर), हसन नवाज़, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफयान मोकिम, अली रजा

Nov 23, 2026 00:23 (IST)

India Pakistan Score Updates: शतक के बाद तिलक आउट, पाकिस्तान ने 48 रन से जीता मैच

कप्तान तिलक वर्मा आखिरी तक अकेले लड़ते रहे और दबाव भरे मुकाबले में शानदार 100 रन (149 गेंद) की पारी खेली, लेकिन शतक पूरा करते ही उनका विकेट गिर गया. अहमद दानियाल की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में तिलक का बल्ला जल्दी घूम गया और गेंद हवा में चली गई, जहां विकेटकीपर रोहैल नजीर ने दौड़ते हुए कैच पूरा किया. भारत-ए की टीम 49.1 ओवर में 265 रन पर सिमट गई और पाकिस्तान-ए ने मुकाबला 48 रन से जीत लिया.

Nov 23, 2026 00:06 (IST)

India Pakistan Score Updates: जीत के लिए 20 गेंदों में 56 रन चाहिए

46.4 ओवर के बाद भारत-ए का स्कोर 258/9 है. अब टीम को जीत के लिए 20 गेंदों में 56 रन चाहिए, जो बेहद मुश्किल लक्ष्य नजर आ रहा है. पाकिस्तान-ए जीत से सिर्फ एक विकेट दूर है, जबकि तिलक वर्मा की नजरें अब शतक पर भी टिकी होंगी.

Nov 22, 2026 23:52 (IST)

India Pakistan Score Updates: हर्षित राणा शून्य पर आउट

भारत-ए की मुश्किलें और बढ़ गईं जब मोहम्मद इमरान रंधावा ने हर्षित राणा को शून्य पर आउट कर पाकिस्तान को नौवीं सफलता दिलाई. फुलटॉस गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में हर्षित ने टॉप एज दे दिया और सूफियान मोकीम ने डीप मिडविकेट पर कैच लपक लिया. विकेट के बाद मैदान पर तनाव भी देखने को मिला. कैच लेने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी हर्षित के आसपास जुट गए और कुछ तीखी बातचीत भी हुई, जबकि अंपायरों को बीच-बचाव करना पड़ा. 44.2 ओवर में भारत-ए का स्कोर 246/9 हो गया और अब आखिरी जोड़ी क्रीज पर है.

Nov 22, 2026 23:47 (IST)

India Pakistan Score Updates: अली रजा का डबल अटैक, शाहबाज और विप्रज आउट

44वें ओवर की तीसरी गेंद पर  शाहबाज अहमद (56) का विकेट गिरा, जिन्होंने तिलक वर्मा के साथ शतकीय साझेदारी कर भारत-ए को मैच में वापस लाया था. अगली ही गेंद पर विप्रज निगम बोल्ड हो गए और अली रज़ा ने लगातार दो गेंदों में दो विकेट लेकर पाकिस्तान-ए को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. 43.4 ओवर में भारत-ए का स्कोर 242/8 है. अब हर्षित राणा क्रीज पर आए हैं, जबकि अली रज़ा हैट्रिक पर हैं और मैच का रुख पूरी तरह बदल चुका है.

Advertisement
Nov 22, 2026 23:40 (IST)

India Pakistan Score Updates: तिलक वर्मा की पोजिशनिंग पर पाकिस्तानी कप्तान भड़के

भारत-ए और पाकिस्तान-ए के बीच मुकाबले के रोमांच के बीच मैदान पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला. तिलक वर्मा गलत छोर पर खड़े थे, जबकि गेंदबाज अली रज़ा ओवर द विकेट गेंदबाजी करने आ रहे थे. गेंद फेंके जाने के बाद अंपायर की नजर इस पर गई और उन्होंने तुरंत डेड बॉल का इशारा कर दिया. अंपायर के फैसले से पाकिस्तान-ए के कप्तान अब्दुल समद खुश नहीं दिखे और उन्होंने ऑन-फील्ड अंपायरों से लंबी बातचीत की. कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच चर्चा चलती रही. तिलक वर्मा भी पाकिस्तानी कप्तान के पास गए और बातचीत के बाद अपनी जगह बदल ली. इस दौरान मैदान पर बहस का माहौल बन गया, लेकिन आखिरकार खेल दोबारा शुरू कराया गया.

Nov 22, 2026 23:34 (IST)

India Pakistan Score Updates: जीत के लिए 42 गेंदों में 75 रन चाहिए

43 ओवर के बाद भारत-ए का स्कोर 239/6 है. जीत के लिए अब 42 गेंदों में 75 रन चाहिए. तिलक एंकर की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि शाहबाज ने आक्रामक अंदाज अपनाकर रनगति को बनाए रखा है. मुकाबला अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है.
 

Advertisement
Nov 22, 2026 23:33 (IST)

India Pakistan Score Updates: जीत के लिए 72 गेंदों में 80 रन चाहिए

42 ओवर के बाद भारत-ए का स्कोर 234/6 है. तिलक वर्मा 76 रन (120 गेंद) और शाहबाज अहमद 53 रन (44 गेंद) बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. दोनों के बीच साझेदारी 105 रन के पार पहुंच चुकी है. भारत-ए को अब जीत के लिए 72 गेंदों में 80 रन चाहिए, जिससे मुकाबला पूरी तरह रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है.

Nov 22, 2026 23:25 (IST)

India Pakistan Score Updates: तिलक-शाहबाज की शतकीय साझेदारी

मुश्किल हालात में फंसी भारत-ए की पारी को तिलक वर्मा और शाहबाज अहमद ने शानदार साझेदारी से संभाल लिया है. दोनों बल्लेबाजों के बीच 96 गेंदों में 100 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है. 129/6 के स्कोर पर सूर्यांश शेडगे के आउट होने के बाद यह जोड़ी क्रीज पर आई थी और तब से पाकिस्तान को कोई सफलता नहीं मिली है. तिलक वर्मा 71 रन (117 गेंद) बनाकर एक छोर संभाले हुए हैं, जबकि शाहबाज अहमद 53 रन (44 गेंद) की तेजतर्रार पारी खेल रहे हैं.

Nov 22, 2026 23:10 (IST)

India Pakistan Score Updates: 39वें ओवर में पाकिस्तान पर दिखने लगी घबराहट

भारत-ए ने हार नहीं मानी है. अली रज़ा के 39वें ओवर में 11 रन आए, जिसमें तिलक वर्मा ने फ्री-हिट पर शानदार चौका लगाया. 39 ओवर के बाद भारत-ए का स्कोर 218/6 है. तिलक वर्मा 67 रन (109 गेंद) और शाहबाज अहमद 46 रन (37 गेंद) बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.

Nov 22, 2026 23:01 (IST)

India Pakistan Score Updates: शाहबाज के छक्कों ने भारत-ए की उम्मीदों को किया जिंदा

37 ओवर के बाद भारत-ए का स्कोर 199/6 है. तिलक वर्मा 53 रन (99 गेंद) और शाहबाज अहमद 43 रन (34 गेंद) बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है और भारत-ए की उम्मीदें अब इसी जोड़ी के दम पर टिकी हैं.
 

Advertisement
Nov 22, 2026 22:48 (IST)

India Pakistan Score Updates: तिलक वर्मा ने मुश्किल वक्त में जड़ा अर्धशतक

35 ओवर के बाद भारत-ए का स्कोर 181/6 है. तिलक वर्मा 50 रन (95 गेंद) बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, जबकि शाहबाज अहमद 28 रन (26 गेंद) पर उनका साथ दे रहे हैं. दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है और भारत-ए की उम्मीदें अब इसी जोड़ी पर टिकी हैं.
 

Nov 22, 2026 22:41 (IST)

India Pakistan Score Updates: 34 ओवर के बाद भारत-ए का स्कोर 174/6

34 ओवर के बाद भारत-ए का स्कोर 174/6 है. तिलक वर्मा 50 रन (90 गेंद) और शाहबाज अहमद 23 रन (22 गेंद) बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. 314 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत-ए को अब 140 रन और चाहिए, जबकि 16 ओवर बाकी हैं। इस साझेदारी ने भारत की उम्मीदों को जिंदा रखा हुआ है.

Advertisement
Nov 22, 2026 22:38 (IST)

India Pakistan Score Updates: तिलक वर्मा फिफ्टी के करीब

33 ओवर के बाद भारत-ए का स्कोर 166/6 है. तिलक वर्मा 47 रन (89 गेंद) और शाहबाज अहमद 16 रन (20 गेंद) बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. 314 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत-ए को अब 148 रन और चाहिए, जबकि 17 ओवर शेष हैं। इस साझेदारी पर ही भारत-ए की बची हुई उम्मीदें टिकी हैं.

Nov 22, 2026 22:25 (IST)

India Pakistan Score Updates: 31 ओवर के बाद भारत-ए का स्कोर 153/6

31 ओवर के बाद भारत-ए का स्कोर 153/6 है. तिलक वर्मा 38 रन (82 गेंद) और शाहबाज अहमद 12 रन (15 गेंद) बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. 314 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत-ए को अब 161 रन और चाहिए, जबकि सिर्फ 19 ओवर बाकी हैं। मुकाबले में बने रहने के लिए अब भारत को तेज रन बनाने होंगे.


 

Nov 22, 2026 22:17 (IST)

India Pakistan Score Updates: शाहबाज का पलटवार, छक्के से दिखाए तेवर

29 ओवर के बाद भारत-ए का स्कोर 147/6 है. तिलक वर्मा 34 रन (74 गेंद) और शाहबाज अहमद 10 रन (11 गेंद) बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. 314 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत-ए को अब 167 रन और चाहिए, जबकि पाकिस्तान मुकाबले पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है.
 

Nov 22, 2026 22:10 (IST)

India Pakistan Score Updates: तिलक ने संभाली पारी, लेकिन भारत-ए पर दबाव बरकरार

27 ओवर के बाद भारत-ए का स्कोर 138/6 है. तिलक वर्मा 33 रन (70 गेंद) बनाकर संघर्ष कर रहे हैं, जबकि शाहबाज अहमद 2 रन (3 गेंद) पर मौजूद हैं. 314 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारत-ए को अब जीत के लिए 176 रन और चाहिए, जबकि उसके सिर्फ चार विकेट शेष हैं. पाकिस्तान इस समय मुकाबले पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है.
 

Nov 22, 2026 22:06 (IST)

India Pakistan Score Updates: सूर्यांश शेडगे 3 रन बनाकर आउट

भारत-ए का छठा विकेट 25.3 ओवर में 126 रन के स्कोर पर गिरा. सूर्यांश शेडगे 9 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुए. हसन नवाज का यह तीसरा विकेट है और उन्होंने मध्य ओवरों में भारत-ए की बल्लेबाजी पर पूरी तरह अंकुश लगा दिया है. अब शाहबाज अहमद नए बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर आए हैं, जबकि एक छोर पर तिलक वर्मा (24) मौजूद हैं.

Nov 22, 2026 21:59 (IST)

India Pakistan Score Updates: टीम इंडिया को बड़ी साझेदारी की जरूरत

24 ओवर के बाद भारत-ए का स्कोर 124/5 है. तिलक वर्मा 24 रन (61 गेंद) और सूर्यांश शेडगे 2 रन (3 गेंद) बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. 314 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत-ए को अभी 190 रन और चाहिए, जबकि आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. अब मुकाबले में बने रहने के लिए बड़ी साझेदारी की जरूरत है.

Nov 22, 2026 21:53 (IST)

India Pakistan Score Updates: भारत-ए की आधी टीम पवेलियन लौटी

भारत-ए का पांचवां विकेट 21.6 ओवर में 125 रन के स्कोर पर गिरा. रिंकू सिंह 14 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए. पाकिस्तान ने अब मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है, जबकि भारत-ए की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है और लक्ष्य अभी काफी दूर है.

Nov 22, 2026 21:38 (IST)

India Pakistan Score Updates: भारत को चौथा झटका

भारत A को एक और झटका लगा है। कुमार कुशाग्रा सिर्फ 7 गेंदों में 2 रन बनाकर बोल्ड हो गए. सुफियान मुकीम ने अपने पहले ही ओवर में कमाल दिखाते हुए शानदार विकेट हासिल किया, भारत ए के अबतक 4 विकटे पवेलियन लौट चुके हैं. क्रीज पर तिलक वर्मा हैं. और उनका साथ रिंकू सिंह दे रहे हैं. 

 

भारत ए 102/4 (19 ओवर)

Nov 22, 2026 21:32 (IST)

India Pakistan Score Updates: भारत-ए पर दबाव बरकरार

17 ओवर के बाद भारत-ए का स्कोर 99/3 है. तिलक वर्मा 13 रन (39 गेंद) बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं, जबकि कुमार कुशाग्र 1 रन (4 गेंद) पर मौजूद हैं. 314 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारत-ए की टीम को अब रनगति बढ़ाने के साथ बड़ी साझेदारी की भी जरूरत है.
 

Nov 22, 2026 21:22 (IST)

India Pakistan Score Updates: अभिषेक शर्मा 70 रन पर आउट

अभिषेक शर्मा 42 गेंद पर 70 रन बनाकर आउट, भारत ए को लगा तीसरा झटका.

Nov 22, 2026 21:15 (IST)

India Pakistan Score Updates: अभिषेक शर्मा का आया तूफान

अभिषेक शर्मा की शानदार फिफ्टीयय क्या ही बेहतरीन पारी खेली हैय पाकिस्तान के गेंदबाज उन्हें रोक नहीं पाए हैं, लेकिन दूसरे छोर से तिलक वर्मा उनकी गति को काफी हद तक धीमा कर रहे हैं. उम्मीद है कि तिलक, अभिषेक की लय को खराब नहीं करेंगे. 

भारत ए 81/2 (14.1 ओवर)

Nov 22, 2026 21:12 (IST)

India Pakistan Score Updates: अभिषेक शर्मा का अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने 31 गेंद पर अर्धशतक पूरा कर लिया है. अभिषेक ने अपनी पारी में अबतक 5 छक्के और 5 चौके लगा चुके हैं. भारत ए का स्कोर 14 ओवर में 2 विकेट पर 81 रन है. 

Nov 22, 2026 21:00 (IST)

India Pakistan Score Updates: तिलक वर्मा दबाव में दिख रहे हैं

तिलक वर्मा को हाथ में चोट लगी है, जिसके कारण वह गेंद को अच्छी  तरह से नहीं खेल पा रहे हैं. तिलक ने अबतक 23 गेंद का सामना करत हुए 3 रन बनाए हैं. दूसरी ओर अभिषेक 26 गेंद पर 42 रन बनाकर नाबाद हैं. 

 

भारत ए 60/2 (11 ओवर)

Nov 22, 2026 20:54 (IST)

India Pakistan Score Updates: 10 ओवर के बाद भारत-ए का स्कोर 58/2

10 ओवर के बाद भारत-ए का स्कोर 58/2 है. अभिषेक शर्मा 41 रन (25 गेंद) बनाकर टीम को संभाले हुए हैं, जबकि तिलक वर्मा 2 रन (18 गेंद) पर क्रीज पर डटे हैं. भारत को जीत के लिए अभी 256 रन और चाहिए, जबकि मैच में यह साझेदारी बेहद अहम होती जा रही है.


 

Nov 22, 2026 20:47 (IST)

India Pakistan Score Updates: वैभव का विकेट लेने वाले गेंदबाज पर टूटा अभिषेक का कहर

भारत-ए मुश्किल में नजर आ रहा था, लेकिन अभिषेक शर्मा ने आठवें ओवर में मैच का रंग बदल दिया. वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने वाले मोहम्मद इमरान रंधावा पर अभिषेक ने जमकर हमला बोला और एक ही ओवर में 4, 4, 6, 6, 4 जड़ते हुए 24 रन बटोर लिए.8 ओवर के बाद भारत-ए का स्कोर 56/2 है.

Nov 22, 2026 20:40 (IST)

India Pakistan Score Updates: अभिषेक शर्मा ने संभाली कमान, स्कोर 32/2

7 ओवर के बाद भारत-ए का स्कोर 32/2 है. अभिषेक शर्मा 16 रन (14 गेंद) और तिलक वर्मा 2 रन (11 गेंद) बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. 314 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारत-ए को अब एक बड़ी साझेदारी की जरूरत है, क्योंकि रनगति भी दबाव में है और शुरुआती दो विकेट भी गिर चुके हैं.

Nov 22, 2026 20:35 (IST)

India Pakistan Score Updates: पावरप्ले में पाकिस्तान का पलड़ा भारी

6 ओवर के बाद भारत-ए का स्कोर 31/2 है. अभिषेक शर्मा 15 रन (13 गेंद) और तिलक वर्मा 2 रन (6 गेंद) बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. वैभव सूर्यवंशी और आयुष बदोनी के विकेट गंवाने के बाद अब भारत-ए को इस साझेदारी से बड़ी उम्मीदें हैं.

Nov 22, 2026 20:30 (IST)

India Pakistan Score Updates: 5 ओवर के बाद भारत-ए का स्कोर 27/2

5 ओवर के बाद भारत-ए का स्कोर 27/2 है. अभिषेक शर्मा 13 रन (11 गेंद) बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं, जबकि कप्तान तिलक वर्मा 1 रन (2 गेंद) पर उनका साथ दे रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी और आयुष बदोनी के जल्दी आउट होने के बाद अब भारतीय पारी की जिम्मेदारी इस जोड़ी पर आ गई है.

Nov 22, 2026 20:26 (IST)

India Pakistan Score Updates: अली रजा ने आयुष बदोनी को किया आउट

भारत-ए को एक और बड़ा झटका लग गया है. अली रजा ने शानदार इनस्विंगर पर आयुष बदोनी को खाता खोले बिना बोल्ड कर दिया. बैकफुट पर खेलना चाह रहे बदोनी गेंद की लाइन और मूवमेंट को पढ़ नहीं सके, गेंद अंदर आई और सीधे स्टंप्स से जा टकराई. विकेट मिलने के बाद अली रज़ा ने जोशीले अंदाज में जश्न मनाया. भारत-ए का दूसरा विकेट 4.3 ओवर में 28 रन के स्कोर पर गिरा. आयुष बदोनी 4 गेंद में 0 रन बनाकर आउट हुए. अब क्रीज पर तिलक वर्मा आए हैं.

Nov 22, 2026 20:21 (IST)

India Pakistan Score Updates: वैभव सूर्यवंशी को रंधावा ने बनाया शिकार

भारत-ए को चौथे ओवर में पहला नुकसान उठाना पड़ा. मोहम्मद इमरान रंधावा ने अपनी बाहर जाती गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को फंसा लिया. बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वैभव बल्ले का बाहरी किनारा दे बैठे और अब्दुल समद ने मिड-ऑफ पर आसान कैच लपक लिया. विकेट के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कुछ बातचीत भी देखने को मिली. भारत-ए का पहला विकेट 3.3 ओवर में 24 रन के स्कोर पर गिरा. वैभव सूर्यवंशी 13 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 2 चौके शामिल रहे. अब आयुष बदोनी नए बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर आए हैं, जबकि दूसरे छोर पर अभिषेक शर्मा मौजूद हैं.

Nov 22, 2026 20:13 (IST)

India Pakistan Score Updates: अभिषेक ने छक्के से खोला खाता

भारत-ए को दूसरे ओवर में बड़ा शॉट मिल गया. अभिषेक शर्मा ने मोहम्मद इमरान रंधावा की ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद पर जोरदार प्रहार करते हुए पॉइंट के ऊपर से शानदार छक्का जड़ दिया. यह भारत-ए की पारी की पहली बाउंड्री रही, जिसने ड्रेसिंग रूम का दबाव कुछ कम किया. 2 ओवर के बाद भारत-ए का स्कोर 8/0 है. अभिषेक शर्मा 6 रन (6 गेंद) और वैभव सूर्यवंशी 2 रन (6 गेंद) बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

Nov 22, 2026 20:05 (IST)

India Pakistan Score Updates वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा क्रीज पर

314 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत-ए की टीम को पहले ही ओवर में अली रजा ने कड़ी परीक्षा दी. तेज गेंदबाज ने वैभव सूर्यवंशी को लगातार परेशान किया और एक गेंद तो इतनी शानदार रही कि वह बल्ले का किनारा छुए बिना निकल गई. हालांकि पाकिस्तान को विकेट नहीं मिला और भारत-ए ने सावधानी से पारी की शुरुआत की. 1 ओवर के बाद भारत-ए का स्कोर 1/0 है. वैभव सूर्यवंशी 1 रन (4 गेंद) और अभिषेक शर्मा 0 रन (2 गेंद) बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

Nov 22, 2026 19:34 (IST)

India Pakistan Score Updates: भारत-A को मिला 314 रन का टारगेट

पाकिस्तान-ए की टीम 49.2 ओवर में 313 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसके बाद भारत-ए को जीत के लिए 314 रन का लक्ष्य मिला है. एक समय पाकिस्तान का स्कोर 72/0 था, जिसके बाद भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर वापसी की, लेकिन हसन नवाज और फरहान यूसुफ की अर्धशतकीय पारियों ने टीम को 300 के पार पहुंचा दिया.

हसन नवाज (79) और फरहान यूसुफ (56) पाकिस्तान की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज रहे. वहीं माज सादाकत ने भी 59 रन का योगदान दिया. भारत की तरफ से विप्रज निगम ने मध्य और डेथ ओवरों में अहम विकेट झटके, जबकि प्रिंस यादव और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी को समेटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अब मुकाबले का दूसरा रोमांचक चरण शुरू होगा, जहां भारत-ए को फाइनल में जगह बनाने के लिए 314 रन बनाने होंगे.

Nov 22, 2026 19:24 (IST)

India Pakistan Score Updates: फरहान यूसुफ की पारी का अंत

पाकिस्तान को 48वें ओवर में बड़ा झटका लगा जब प्रिंस यादव ने सेट बल्लेबाज फरहान यूसुफ को पवेलियन भेज दिया. फरहान ने रिवर्स लैप खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर हवा में उछल गई. विकेटकीपर कुमार कुशाग्र ने दाहिनी ओर बढ़ते हुए आसान कैच लपका और भारत को अहम सफलता दिलाई. पाकिस्तान का आठवां विकेट 47.3 ओवर में 304 रन के स्कोर पर गिरा. फरहान यूसुफ 48 गेंदों पर 56 रन बनाकर आउट हुए.

Nov 22, 2026 19:22 (IST)

India Pakistan Score Updates: तिलक वर्मा ने हवा में लगाई छलांग, जमीन पर लगा सिर

पाकिस्तान की पारी के अंतिम ओवरों में तिलक वर्मा ने शानदार फील्डिंग का प्रयास किया. फरहान यूसुफ के हवा में खेले गए शॉट पर तिलक कवर से तेजी से अपनी बाईं ओर दौड़े और एक हाथ से कैच लपकने के लिए पूरी लंबाई में डाइव लगाई. हालांकि गेंद उनके हाथों से थोड़ा दूर रह गई और बल्लेबाजों ने दो रन बटोर लिए. डाइव के दौरान तिलक का बायां कंधा जमीन पर जोर से लगा, जिसके बाद वह कुछ देर तक दर्द में नजर आए. स्थिति का आकलन करने के लिए फिजियो को मैदान पर आना पड़ा, जिससे भारतीय टीम और समर्थकों की चिंता बढ़ गई.
 

Nov 22, 2026 19:16 (IST)

India Pakistan Score Updates: पाकिस्तान का स्कोर 300 के पार

पाकिस्तान ने 47वें ओवर में 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया. फरहान यूसुफ ने अपनी अर्धशतकीय पारी को आगे बढ़ाते हुए टीम की रनगति बनाए रखी, जबकि निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी तेजी से रन जोड़कर स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया. 47 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 301/7 है. फरहान यूसुफ 54 रन (46 गेंद) और अहमद दानियाल 3 रन (5 गेंद) बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

Nov 22, 2026 19:13 (IST)

India Pakistan Score Updates: फरहान यूसुफ की फिफ्टी, पाकिस्तान को मिला मजबूत सहारा

फरहान यूसुफ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. उन्होंने 45 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. डेथ ओवरों में फरहान की यह पारी पाकिस्तान के लिए बेहद अहम साबित हुई.

Nov 22, 2026 19:09 (IST)

India Pakistan Score Updates: पाकिस्तान को लगा सातवां झटका

भारत ने डेथ ओवरों में दबाव बनाए रखते हुए पाकिस्तान को सातवां झटका दे दिया. विप्रज निगम की तेज और फ्लैट लेग ब्रेक पर साद मसूद कट शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेटकीपर कुमार कुशाग्र के दस्तानों में समा गई. 45.2 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 286/7 हो गया है. साद मसूद 13 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए. अब अहमद दानियाल नए बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर आए हैं.

Nov 22, 2026 18:58 (IST)

India Pakistan Score Updates: रंधावा को भेजा पवेलियन

भारत को डेथ ओवरों में अहम सफलता मिली है. लेग स्पिनर विप्रज निगम ने खतरनाक नजर आ रहे मोहम्मद इमरान रंधावा का विकेट चटकाकर पाकिस्तान को छठा झटका दिया. 41.5 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 264/6 हो गया. रंधावा 14 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 1 चौका और 2 छक्के शामिल रहे. अब साद मसूद नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर आए हैं.

Nov 22, 2026 18:51 (IST)

India Pakistan Score Updates: पाकिस्तान ने आखिरी ओवरों में बढ़ाई रफ्तार

41 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 260/5 पहुंच गया है. फरहान यूसुफ 31 रन (32 गेंद) और मोहम्मद इमरान रंधावा 20 रन (10 गेंद) बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. आखिरी 9 ओवर शेष हैं और पाकिस्तान अब 300 से बड़े स्कोर की ओर मजबूती से बढ़ता नजर आ रहा है.

Nov 22, 2026 18:47 (IST)

India Pakistan Score Updates: हर्षित की गेंद पर जोरदार अपील

हर्षित राणा ने अपनी तेज उछाल भरी गेंद से मोहम्मद इमरान रंधावा को पूरी तरह चौंका दिया. रंधावा गेंद को डिफेंड करने की कोशिश में थे और भारतीय खिलाड़ियों को लगा कि गेंद दस्ताने से लगकर विकेटकीपर कुमार कुशाग्र के पास गई है. हर्षित राणा, कुमार कुशाग्र और पूरी भारतीय टीम ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने बिना देर किए बल्लेबाज को नॉट आउट करार दे दिया. अपील खारिज होने के बाद भी हर्षित राणा पूरी तरह जोश में दिखे. 

Nov 22, 2026 18:35 (IST)

India Pakistan Score Updates: 79 रन बनाकर लौटे हसन नवाज

पाकिस्तान का पांचवां विकेट 38.2 ओवर में 230 रन के स्कोर पर गिरा. हसन नवाज ने 82 गेंदों पर 79 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. उनकी पारी ने पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, लेकिन शतक से 21 रन पहले उनका विकेट भारत के लिए राहत लेकर आया.

Nov 22, 2026 18:22 (IST)

India Pakistan Score Updates: पाकिस्तान ने 220 का आंकड़ा किया पार

36 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 220/4 है. हसन नवाज 73 रन (73 गेंद) बनाकर शतक की ओर बढ़ रहे हैं, जबकि फरहान यूसुफ 20 रन (20 गेंद) पर उनका साथ दे रहे हैं. चौथे विकेट के लिए दोनों के बीच उपयोगी साझेदारी बन चुकी है और पाकिस्तान की नजरें अब अंतिम 14 ओवरों में 300 के स्कोर पर होंगी.

Nov 22, 2026 18:15 (IST)

India Pakistan Score Updates: 34 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 206/4

शाहबाज अहमद के ओवर में पाकिस्तान ने 7 रन जोड़कर 200 का आंकड़ा पार कर लिया. फरहान यूसुफ को चौथे विकेट के बाद जमने में समय लगा, लेकिन इस ओवर में उन्हें किस्मत का साथ मिला जब उनका बाहरी किनारा विकेटकीपर को चकमा देता हुआ थर्ड मैन बाउंड्री तक पहुंच गया। दूसरी ओर हसन नवाज ने भी सिंगल लेकर पारी को आगे बढ़ाया. 34 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 206/4 है.

Nov 22, 2026 18:04 (IST)

India Pakistan Score Updates: रिंकू के थ्रो से उड़ा पाकिस्तान का चौथा विकेट

रिंकू सिंह के सटीक थ्रो ने पाकिस्तान की मजबूत साझेदारी तोड़ दी. हसन नवाज के शॉट पर अब्दुल समद तेजी से रन चुराने निकले, लेकिन रिंकू ने गेंद पर फुर्ती दिखाते हुए सीधा थ्रो विकेटकीपर कुमार कुशाग्र की ओर भेजा. रिप्ले में समद की डाइव भी उन्हें बचा नहीं सकी और थर्ड अंपायर ने उन्हें रन आउट करार दिया. 30.3 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 182/4 हो गया. अब्दुल समद 28 रन (35 गेंद) बनाकर लौटे.

Nov 22, 2026 17:48 (IST)

India Pakistan Score Updates: भारत ने पाकिस्तान की रनगति पर कसी लगाम

विप्रज निगम ने अपने तीसरे ओवर में सिर्फ 4 रन दिए. 28 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 171/3 है. हसन नवाज 54 रन (53 गेंद) बनाकर पारी को संभाले हुए हैं, जबकि अब्दुल समद 21 रन (27 गेंद) पर उनका साथ दे रहे हैं.

Nov 22, 2026 17:37 (IST)

India Pakistan Score Updates: हसन नवाज की छक्के के साथ फिफ्टी

पाकिस्तान के बल्लेबाज हसन नवाज ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. विप्रज निगम की फुल लेंथ गेंद पर उन्होंने घुटना टेककर लंबा छक्का जड़ा और महज 42 गेंदों में 50 रन पूरे कर लिए.

Nov 22, 2026 17:34 (IST)

India Pakistan Score Updates: 24वें ओवर में सिर्फ 1 रन बना सका पाकिस्तान

24 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 143/3 है. हसन नवाज 37 रन (41 गेंद) और अब्दुल समद 10 रन (15 गेंद) बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. शुरुआती 10 ओवर में 73 रन बनाने वाली पाकिस्तान की टीम अगले 14 ओवर में सिर्फ 70 रन ही जोड़ पाई है, जो भारत की शानदार वापसी और मध्य ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी को दर्शाता है.

Nov 22, 2026 17:31 (IST)

India Pakistan Score Updates: रन बनाने के लिए तरस रहे पाक बल्लेबाज

मिडिल ओवरों में भारतीय स्पिनरों ने पाकिस्तान की रनगति पर पूरी तरह लगाम लगा दी है. शाहबाज अहमद के 23वें ओवर में सिर्फ 2 रन आए और बल्लेबाज कोई भी जोखिम भरा शॉट नहीं खेल सके. 23 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 142/3 है. हसन नवाज 37 रन (41 गेंद) और अब्दुल समद 9 रन (9 गेंद) बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

Nov 22, 2026 17:21 (IST)

India Pakistan Score Updates: 21 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 132/3

21 ओवर की समाप्ति पर पाकिस्तान का स्कोर 132/3 है. हसन नवाज 29 रन (31 गेंद) और अब्दुल समद 8 रन (7 गेंद) बनाकर खेल रहे हैं.

Nov 22, 2026 17:15 (IST)

India Pakistan Score Updates: सूर्यांश ने फंसाया सेट बल्लेबाज, पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा

सूर्यांश शेडगे ने 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर शानदार सफलता हासिल करते हुए माज सदाकत को पवेलियन भेज दिया. सदाकत ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में चली गई और शाहबाज अहमद ने कैच लपककर उनकी पारी का अंत कर दिया. सदाकत ने आउट होते ही सिर पकड़ लिया. पाकिस्तान का तीसरा विकेट 19.1 ओवर में 117 रन के स्कोर पर गिरा. माज सादाकत 59 रन (63 गेंद, 6 चौके, 1 छक्का) बनाकर आउट हुए.

Nov 22, 2026 17:08 (IST)

India Pakistan Score Updates: 18 ओवर बाद पाकिस्तान पर बढ़ा दबाव

सूर्यांश शेडगे ने 18वें ओवर में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. ओवर में सिर्फ 5 रन आए. 18 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 117/2 है. माज सादाकत 56 रन (54 गेंद) और हसन नवाज 24 रन (23 गेंद) बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अब पाकिस्तान के पास सिर्फ 12 गेंदें बची हैं और टीम की नजरें मजबूत फिनिश पर टिकी होंगी.
 

Nov 22, 2026 17:00 (IST)

India Pakistan Score Updates: 16 ओवर में 100 के पार पाकिस्तान

16 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 112/2 है. माज सादाकत 53 रन (50 गेंद) बनाकर एक छोर संभाले हुए हैं, जबकि हसन नवाज 23 रन (21 गेंद) पर उनका अच्छा साथ दे रहे हैं.

Nov 22, 2026 16:54 (IST)

India Pakistan Score Updates: माज सादाकत ने पूरी की फिफ्टी

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज माज सादाकत ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. सादाकत ने 47 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 50 रन का आंकड़ा छुआ. एक समय पाकिस्तान ने 72 रन तक बिना विकेट के मजबूत शुरुआत की थी, जिसके बाद लगातार दो झटके लगे, लेकिन सादाकत ने एक छोर संभाले रखकर पारी को आगे बढ़ाया.

 

Nov 22, 2026 16:47 (IST)

India Pakistan Score Updates: 14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 91/2

सूर्यांश शेडगे के 14वें ओवर में सिर्फ 5 रन आए और बल्लेबाज कोई बड़ा शॉट नहीं लगा सके. पिछले कुछ ओवरों से लगातार सिंगल-दो रन ही निकल रहे हैं, जिससे दबाव पाकिस्तान पर बढ़ता जा रहा है. 14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 91/2 है. माज सादाकत 44 रन (43 गेंद) बनाकर अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं, जबकि हसन नवाज 12 रन (15 गेंद) पर मौजूद हैं.

Nov 22, 2026 16:43 (IST)

India Pakistan Score Updates: पाकिस्तान की पारी पर लगा ब्रेक

शाहबाज अहमद के 13वें ओवर में पाकिस्तान के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके और सिर्फ 4 रन जुटा पाए. भारतीय स्पिनरों ने लगातार सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा. 13 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 86/2 है. माज सादाकत 41 रन (39 गेंद) बनाकर अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं, जबकि हसन नवाज 10 रन (13 गेंद) पर उनके साथ डटे हुए हैं.

Nov 22, 2026 16:27 (IST)

India Pakistan Score Updates:10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 73/2

भारत की लगातार दो सफलताओं के बाद पाकिस्तान ने थोड़ी सावधानी से बल्लेबाजी की. प्रिंस यादव के 10वें ओवर में माज सादाकत ने एक रन जोड़ा, जबकि हसन नवाज ने आखिरी गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में चौका लगाकर ओवर को सकारात्मक अंदाज में खत्म किया. 10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 73/2 है. माज सादाकत 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, जबकि हसन नवाज 4 रन पर उनका साथ दे रहे हैं.

Nov 22, 2026 16:20 (IST)

India Pakistan Score Updates: हर्षित राणा ने दिलाया दूसरा विकेट

भारत ने मैच में शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तान को लगातार दूसरा झटका दे दिया. हर्षित राणा ने आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर रोहैल नजीर को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. 8.3 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 75/2 हो गया है. रोहैल नजीर 0 रन (3 गेंद) बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि इससे पहले शमील हुसैन (33) का विकेट भी गिर चुका था. अब हसन नवाज नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर आए हैं.

Nov 22, 2026 16:14 (IST)

पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा

आठवें ओवर में भारत को आखिरकार बड़ी सफलता मिल गई. आयुष ने ओवर की पांचवीं गेंद पर खतरनाक दिख रहे शमील हुसैन का विकेट हासिल किया. शमील ने मिडविकेट के ऊपर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद टर्न होकर बल्ले का बाहरी किनारा ले गई और शॉर्ट थर्ड पर खड़े हर्षित राणा ने आसान कैच लपक लिया. विकेट के बाद हर्षित ने आक्रामक अंदाज में जश्न भी मनाया. पाकिस्तान को पहला झटका 7.5 ओवर में 72 रन के स्कोर पर लगा. शमील हुसैन 33 रन (23 गेंद, 4 चौके, 2 छक्के) बनाकर आउट हुए. 

Nov 22, 2026 16:05 (IST)

India Pakistan Score Updates:

पावरप्ले में पाकिस्तान की सलामी जोड़ी ने भारत पर दबाव बनाए रखा है. छठे ओवर में आयुष बदोनी ने गेंदबाजी संभाली और अपेक्षाकृत किफायती ओवर डालते हुए 6 रन दिए, लेकिन शमील हुसैन ने एक चौका लगाकर रनगति को थामने नहीं दिया. 6 ओवर के बाद पाकिस्तान: 64/0. शमील हुसैन 33 रन (18 गेंद) और माज सादाकत 30 रन (18 गेंद) बनाकर नाबाद हैं

Nov 22, 2026 15:59 (IST)

India Pakistan Score Updates: 5 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 58/0

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए हुए हैं. हर्षित राणा के पांचवें ओवर में माज सादाकत को किस्मत का भी साथ मिला और उन्होंने तीन चौके बटोरते हुए 12 रन जुटा लिए. एक गेंद बल्ले का किनारा लेकर थर्ड मैन के ऊपर से गई, जबकि दूसरी पर टॉप-एज हेलमेट से लगकर फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गया. 5 ओवर की समाप्ति तक पाकिस्तान का स्कोर 58/0 पहुंच गया है.

Nov 22, 2026 15:50 (IST)

India Pakistan Score Updates: तीसरे ओवर में पाकिस्तान ने 14 रन बटोरे

तीसरे ओवर में पाकिस्तान ने 14 रन बटोरते हुए भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बढ़ा दिया है. माज सादाकत ने हर्षित राणा की गेंदों पर एक चौका और एक छक्का जड़ा, जबकि शमील हुसैन ने भी स्ट्राइक रोटेट करते हुए योगदान दिया। 3 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 40/0 है.

Nov 22, 2026 15:42 (IST)

India Pakistan Score Updates: पहले ही ओवर में बचे शमील हुसैन

पाकिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अटैकिंग अंदाज में शुरुआत की है. कप्तान तिलक वर्मा ने नई गेंद हर्षित राणा को सौंपी, लेकिन पहले ही ओवर में शमील हुसैन ने अपने इरादे साफ कर दिए. ओवर की पहली गेंद पर किस्मत ने उनका साथ दिया जब गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के ऊपर से चौके के लिए चली गई. इसके बाद दूसरी ही गेंद पर शमील ने मिडविकेट के ऊपर शानदार पुल शॉट खेलते हुए छक्का जड़ दिया. एक ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 11 रन है

 

Nov 22, 2026 15:11 (IST)

India Pakistan Score Updates: टॉस के दौरान हुआ ड्रामा

तिलक ने सिक्का उछाला था और समद ने 'हेड्स' कॉल किया था. जब सिक्का नीचे गिरा, तो इंटरव्यू लेने वाले ने बताया कि 'टेल्स' आया है, लेकिन समद और तिलक दोनों ने झुककर देखा. समद ने सिक्के की ओर इशारा करते हुए माइक में कहा, "यह हेड्स है, यह हेड्स है." 

Nov 22, 2026 15:10 (IST)

India Pakistan Score Updates: टॉस के दौरान क्या बोले तिलक वर्मा


भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने कहा,"हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. पिच थोड़ी सूखी लग रही है. हर्षित और प्रिंस का प्रदर्शन शानदार रहा. उन्हें खेलते देखना बहुत अच्छा लगा. चोट से वापसी के बाद, इस तरह की गेंदबाजी उनके और टीम, दोनों के लिए अहम है. हमारे लिए यह बस एक और मैच है, लेकिन दर्शकों के लिए यह एक दिलचस्प मुकाबला है, जिसका वे हमेशा इंतजार करते हैं. टीम वही है."

Nov 22, 2026 15:09 (IST)

India Pakistan Score Updates: टॉस के दौरान क्या बोले पाकिस्तानी कप्तान

पाकिस्तानी कप्तान समद ने टॉस के दौरान कहा,"हम पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे. आज टीम काफी आत्मविश्वास से भरी है. पिच सूखी लग रही है, इसलिए हम बल्लेबाजी करना चाहते हैं. सभी खिलाड़ी बहुत आत्मविश्वास में हैं. माज़, हर बल्लेबाज, हर गेंदबाज और टीम का हर सदस्य पूरे आत्मविश्वास के साथ है. आज आपको एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा.टीम वही है."

Nov 22, 2026 15:08 (IST)

India Pakistan Score Updates: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन


भारत ए प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज़ अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव

पाकिस्तान ए प्लेइंग इलेवन: शमील हुसैन, माज़ सदाकत, रोहेल नज़ीर (विकेटकीपर), हसन नवाज़, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफयान मोकिम, अली रजा

Nov 22, 2026 15:07 (IST)

India Pakistan Score Updates: पाकिस्तान ने जीता टॉस

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. अब्दुल समद ने कहा था कि वह पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं, क्योंकि पिच काफी सूखी नजर आ रही है.

Nov 22, 2026 15:02 (IST)

India Pakistan Score Updates: कैसी रहेगी पिच?

दोहा की पिचों पर पहली गेंद से ही ताबड़तोड़ क्रिकेट खेलना आसान नहीं रहा है. भारत 'ए' और नेपाल के बीच हुए मैच को देखें तो पता चलता है कि गेंद लगातार पिच पर रुक-रुक कर आ रही थी. ऐसे में, आक्रामक होने से पहले बल्लेबाजों को शुरुआत में थोड़ा धैर्य दिखाना होगा. नेपाल के खिलाफ अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी दोनों ने ऐसा करने से परहेज किया और ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए. अगर आज भी पिच का मिजाज वैसा ही रहता है, तो शायद हम उनकी रणनीति में बदलाव देख सकें.

Nov 22, 2026 15:00 (IST)

India Pakistan Score Updates: हाईवोल्टेज मुकाबला


पिछले हफ्ते भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल आखिरी गेंद तक रोमांचक रहा, जिसे भारत ने एक विकेट से जीत लिया था. जीत के बाद हुआ जश्न दोनों टीमों के बीच की कड़वाहट को साफ तौर पर बयां कर रहा था, चाहे उम्र का कोई भी पड़ाव हो. अब देखना यह है कि क्या इन सबके बीच आज क्रिकेट मुख्य आकर्षण बन पाता है या नहीं. ऐसा होने की पूरी संभावना है, क्योंकि दोनों ही टीमों में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहले ही टॉप लेवल पर खेल चुके हैं.

Nov 22, 2026 14:59 (IST)

India Pakistan Score Updates: नेपाल के खिलाफ मिली थी धमाकेदार जीत


शुक्रवार को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में नेपाल के खिलाफ 306 रनों की बड़ी जीत दर्ज करने के बाद, तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया A टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ ग्रुप B के मुकाबले में उतरेगी. वहीं, पाकिस्तान A ने संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ 61 रनों की आसान जीत के साथ अपने खिताब के बचाव की शुरुआत की है.

Nov 22, 2026 14:58 (IST)

India Pakistan Score Updates: आज महामुकाबला


नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. थोड़ी देर में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला होना है. भारतीय टीम की कोशिश दूसरी जीत दर्ज करके सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने की होगी.

Featured Video Of The Day
NDTV World Summit 2026 | गोल्ड, डॉलर और क्रिप्टो... कैसे बदल रही है दुनिया की अर्थव्यवस्था?
Topics mentioned in this article
India
Pakistan
Cricket