भारत बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 41 से 45 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और पाकिस्तान के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 14 mins
भारत बनाम पाकिस्तान लेटेस्ट स्कोर

...दूसरी पारी, रन चेज़...

ऐसे में टॉप ऑडर और मिडिल ऑडर के बल्लेबाजों का लगातार विकटों को गंवाना मेहमान टीम के टोटल स्कोर में बड़ा फ़र्क पैदा कर गया| एक समय जो पाकिस्तान की टीम 290 और 300 रनों के करीब जाती हुई दिख रही थी वो बाबर के आउट होने के बाद बस 191 रनों पर सिमट गई| इसी बीच भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट निकालकर दिया जबकि शार्दूल ठाकुर के हाथ कोई सफलता नहीं लगी| ऐसे में अब देखना होगा कि क्या पाकिस्तान की टीम 191 रनों के स्कोर को डिफेंड करते हुए वर्ल्ड कप में पहली बार इंडिया टीम को शिकस्त देती है? या फिर भारतीय टीम इस 192 रनों के लक्ष्य को हासिल करते हुए वर्ल्ड कप में लगातार आठवीं बार पाकिस्तान को हार का मज़ा चखाती है? तो बने रहिए इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए रन चेज़ में हमारे साथ|

हालाँकि उसके बाद तो कुलदीप यादव ने भी आकर अपनी फिरकी का जादू चलाया और पहले सऊद शकील (6) को अपना शिकार बनाया तो उसी ओवर में इफ्तिखार अहमद (4) की भी पारी का अंत करते हुए मेहमान टीम की कमर तोड़ दी| ऐसे में उसके बाद भी विकटों का सिलसिला नहीं रुका और एक तरफ से बेहतरीन अंदाज़ में बल्लेबाज़ कर रहे रिजवान को बुमराह ने आकर क्लीन बोल्ड कर दिया और रिजवान अपने अर्धशतक से बस 1 रन दूर रह गए| इस बीच जडेजा और कुलदीप ने पूरी तरह से बल्लेबाजों को बांधकर रखा था और रन गति पर भी रोक लगा दिया था| हालाँकि उसके बाद बल्लेबाज़ आते रहे और आउट होकर पवेलियन की ओर जाते रहे|

जिसके बाद बाबर आजम (50) ने आकर समझदारी के साथ बल्लेबाज़ी की और रन गति को आगे बढ़ाते हुए अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| इस बीच हार्दिक ने आकर इमाम-उल-हक (36) को अपना शिकार बना लिया| ऐसे में मेहमान टीम की पारी डगमगाती हुई नज़र आ रही थी| ऐसे में मैदान पर आए पिछले मुकाबले के शतकवीर मोहम्मद रिजवान (49) ने अपने कप्तान का आकर साथ दिया और धीरे-धीरे रन बनाना शुरू कर दिया| वहीँ दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई जिसके कारण पाकिस्तान का स्कोर 150 रनों के पार चला गया| तभी रन गति में गिरवट लाने के इरादे से रोहित ने फिर से सिराज को गेंद थमाई और उन्होंने आते ही बाबर को क्लीन बोल्ड कर दिया और अपनी टीम को ब्रेक थ्रू दिलाया|

महज़ 36 रनों पर 8 विकेट लेकर टीम इंडिया ने मचा दिया है हाहाकार!! महा मुकाबले में महान भारतीय टीम के गेंदबाजों ने दिखाया अपना जलवा!! जी हाँ, एक बार फिर से रोहित के गेंदबाजों ने पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजों को धराशाई किया है!! बाबर की आर्मी 191 रनों पर हुई ऑल आउट!! हालाँकि इसी बीच बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के द्वारा खेली गई छोटी-छोटी पारियों के दम पर पाकिस्तान टीम ने भारत के सामने 192 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई बाबर की सेना ने शुरुआत तो संभलकर की और स्कोर बोर्ड को चलाने लगे| इसी बीच मोहम्मद सिराज गेंदबाज़ी में वापिस आए जो इससे पहले काफी रन लुटा चुके थे लेकिन कप्तान ने उनपर भरोसा दिखाया और उन्होंने आते ही सेट बल्लेबाज़ अब्दुल्ला शफीक (20) को पवेलियन का रास्ता दिखाते हुए अपने कप्तान के फ़ैसले को सही साबित किया|

42.5 ओवर (0 रन) आउट!! एलबीडबल्यू! रवींद्र जडेजा ने आखिरी विकेट लेते हुए पाकिस्तान की पारी को महज़ 191 रनों पर ऑल आउट कर दिया| भारत के सामने अब 192 रनों का लक्ष्य रखा गया है| हारिस रऊफ महज़ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| जडेजा की विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर फ्लिक करना चाहा| टर्न होने के बाद गेंद ने बल्लेबाज़ को चकमा दिया और फ्रंट पैड्स पर जा लगी| एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसे अम्पायर ने नकार दिया| रोहित ने काफी देर बात करते हुए अंत में रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि लेग स्टम्प को जाकर हिट कर रही थी ये गेंद| आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला|

42.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|

42.3 ओवर (0 रन) बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने रोकना सही समझा|

42.2 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की हुई हलकी सी अपील, अम्पायर सहमत नहीं दिखे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप करना चाहा| बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने अपील की| अम्पायर ने मना कर दिया| रन नहीं मिल सका|

42.1 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|

41.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हार्दिक के एक कसे हुए ओवर की हुई समाप्ति| बाउंसर डाली गई गेंद पर शाहीन ने लेग साइड पर पुल कर दिया| डीप से एक रन हासिल हो गया| 190/9 पाकिस्तान|

41.5 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन की गेंद को फ्लिक किया शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| रन नहीं मिलेगा यहाँ पर|

41.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

41.3 ओवर (0 रन) स्लोवर बाउंसर!! बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डक कर दिया| कोई रन नहीं हो पायेगा यहाँ पर|

41.2 ओवर (0 रन) लेंथ गेंद| काफी जोर से उसपर सामने की तरफ शॉट खेला लेकिन मिड ऑन पर उसे फील्ड कर लिया गया|

41.1 ओवर (0 रन) तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|

40.6 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|

40.5 ओवर (2 रन) दुग्गी!! पैड्स लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग से 2 रन लिया|

40.4 ओवर (0 रन) इस बैर विकटों के बीच रखी गई गेंद| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

40.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! शार्प टर्न हुई गेंद| विकेट के पीछे से हल्का सा कैच की अपील हुई| अम्पायर सहमत नहीं हुए| राहुल मुस्कुराए और बताया कि शायद एज नहीं लगा हुआ है| ड्राइव करने गए थे बल्लेबाज़ जहाँ टर्न से बीट हुए थे|

40.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

आखिरी बल्लेबाज़ हारिस रऊफ अब क्रीज़ पर आये हैं...

40.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट यहाँ पर पाकिस्तान टीम ने गंवाया!! रवींद्र जडेजा के हाथ लगी इस बार पहली विकेट!! हसन अली 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई धीमी गति की टर्न होती गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर बड़ा शॉट खेलना चाहा| गेंद टप्पा खाकर धीमी आई और बल्लेबाज़ ने पॉवर के साथ शॉट लगाने को देखा| इसी बीच बल्ले का लीडिंग एज लेकर गेंद ऑन साइड की तरफ हवा में काफी ऊँची गई| फील्डर शुभमन गिल ने गेंद पर अपनी नज़रें बनाई रखी और आसान सा कैच पकड़ने में कामयाब हो गए| 187/9 पाकिस्तान|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Delhi NCR Earthquake Today: दिल्ली-NCR से कश्मीर तक भूकंप के तेज झटके! | Breaking News