IND vs PAK: भारत या पाकिस्तान, T20 World Cup में किसको मिली है ज्यादा जीत? आंकड़े खुद देते हैं गवाही

India vs Pakistan Head To Head Record In ICC T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में कुल आठ मैच खेले गए हैं. जहां भारतीय टीम ने सात मुकाबलों में बाजी मारी है, जबकि पाक टीम को महज एक मैच में जीत नसीब हुई है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
India vs Pakistan
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में कुल आठ मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने सात मैच जीते हैं
  • 2021 में दुबई में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से मात दी थी
  • उस मैच में विराट कोहली ने 49 गेंदों में 57 रन बनाए जबकि बाबर आजम ने नाबाद 68 रन की पारी खेली थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India vs Pakistan Head To Head Record In ICC T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त होने के बेहद करीब है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीम महज दो दिन बाद आमने-सामने होने वाली है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक जंग कोलंबो स्थित आर प्रेमदास स्टेडियम में खेली जाएगी. मैच का आगाज हो उससे पहले बात करें प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दोनों टीमों की भिड़ंत के बारे में तो यहां ग्रीन टीम के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा काफी भारी नजर आता है. भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में कुल आठ मैच खेले गए हैं. जहां भारतीय टीम ने सात मुकाबलों में बाजी मारी है, जबकि पाक टीम को महज एक मैच में जीत नसीब हुई है. 

2021 में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से दी थी मात 

2021 टी20 वर्ल्ड कप का एक रोमांचक मुकाबला 24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला गया था. जहां भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाने में कामयाब हुई थी. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन विराट कोहली सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 49 गेंद में 57 रनों की सर्वोधिक पारी खेली. उनके अलावा पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत ने 30 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया. 

भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 152 रनों के लक्ष्य को पाक टीम ने 17.5 ओवरों में बिना किसी नुकसान के आसानी से हासिल कर लिया. पारी का आगाज करते हुए मोहम्मद रिजवान ने 55 गेंद में नाबाद 79, जबकि कैप्टन बाबर आजम ने 52 गेंदों में नाबाद 68 रनों का योगदान दिया. नतीजन टीम 10 विकेट के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी. 

हालांकि, इस जीत के बाद पाक टीम भारत के खिलाफ कभी जीत हासिल नहीं कर पाई. 2007 के फाइनल मुकाबले से लेकर पिछली बार 2024 में खेले गए कम स्कोर वाले रोमांचक मैच तक, भारत ने हमेशा विपक्षी टीम के खिलाफ दबाव के पलों में बेहतर खेल दिखाया है और जीत हासिल की है. 

हेड टू हेड रिकॉर्ड 

भारत और पाकिस्तान के बीच खबर लिखे जाने तक कुल 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम को 13, जबकि पाक टीम को महज तीन मुकाबलों में जीत मिली है. 

यह भी पढ़ें- IND vs NAM: कहां हुई चूक, जहां से नामीबिया के हाथ से फिसल गया मैच? कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने बताया

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bangladesh Election Results: बांग्लादेश में Tarique Rahman की प्रचंड जीत से भारत पर कैसे पड़ेगा असर?
Topics mentioned in this article