India vs New Zealand U19:भारतीय अंडर 19 टीम ने न्यूजीलैंड अंडर 19 टीम को शिकस्त देते हुए ग्रुप बी से टॉप पर रहते हुए सुपर सिक्स में प्रवेश किया है. बुलावायो में खेले गए आज (24 जनवरी 2026) के मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम बारिश से प्रभावित मुकाबले में 36.2 ओवरों में 135 रन बनाने में कामयाब हुई थी. जिसके बाद टीम इंडिया को संशोधित करके जीत के लिए 37 ओवरों में 130 रनों का लक्ष्य मिला था. जिसे टीम ने 13.3 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया. इस प्रकार कीवी टीम के खिलाफ भारतीय टीम डीएलएस पद्धति के तहत 141 गेंद शेष रहते सात विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. (SCORECARD)
लक्ष्य का पीछा करते हुए खूब चला कैप्टन आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए कैप्टन आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खूब चला. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए आयुष म्हात्रे ने 27 गेंद में सर्वाधिक 53 रनो का योगदान दिया. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से दो चौके और छह छक्के देखने को मिले. वहीं पारी का आगाज करते हुए वैभव सूर्यवंशी 23 गेंद में 173.91 की स्ट्राइक रेट से 40 रन बनाने में कामयाब रहे. उनके बल्ले से दो चौके और तीन छक्के देखने को मिले.
गेंदबाजी में अमब्रिश का रहा जलवा
बल्लेबाजी में जहां कैप्टन आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी का जलवा रहा. वहीं गेंदबाजी में अमब्रिश छाए रहे. मैच के दौरान टीम के लिए उन्होंने कुल आठ ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 3.62 की इकॉनमी से 29 रन खर्च करते हुए चार विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके अलावा हेनिल पटेल ने तीन और खिलन पटेल, मोहम्मद एनान एवं कनिष्क चौहान ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.
न्यूजीलैंड की तरफ से इन खिलाड़ियों का रहा जलवा
न्यूजीलैंड की तरफ से भारत के खिलाफ कैलम सैमसन सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंद में 37 रन की सर्वाधिक नाबाद पारी खेली. उनके अलावा सेल्विन संजय ने 30 गेंद में 28 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में मेसन क्लार्क, जसकरण संधू और सेल्विन संजय क्रमशः एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे.
इस प्रकार थीं दोनों टीमें
भारत U19 टीम: वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरोन जॉर्ज, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, मोहम्मद एनान
न्यूजीलैंड U19 टीम: आर्यन मान, ह्यूगो बोग, टॉम जोन्स (कप्तान), स्नेहिथ रेड्डी, मार्को अल्पे (विकेटकीपर), जैकब कॉटर, जसकरन संधू, कैलम सैमसन, फ्लिन मोरे, सेल्विन संजय, मेसन क्लार्क
India vs New Zealand U19 LIVE Score | IND vs NZ, U19 World Cup 2026 LIVE Updates, straight from Queens Sports Club, Bulawayo:
India U19 vs New Zealand U19 LIVE: म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी के विस्फोट में उड़ी न्यूजीलैंड, भारत ने 141 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हराया
भारतीय अंडर 19 टीम ने न्यूजीलैंड अंडर 19 टीम को शिकस्त देते हुए ग्रुप बी से टॉप पर रहते हुए सुपर सिक्स में प्रवेश किया है. बुलावायो में खेले गए आज (24 जनवरी 2026) के मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम बारिश से प्रभावित मुकाबले में 36.2 ओवरों में 135 रन बनाने में कामयाब हुई थी. जिसके बाद टीम इंडिया को संशोधित करके जीत के लिए 37 ओवरों में 130 रनों का लक्ष्य मिला था. जिसे टीम ने 13.3 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया. इस प्रकार कीवी टीम के खिलाफ भारतीय टीम डीएलएस पद्धति के तहत 141 गेंद शेष रहते सात विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही.
India U19 vs New Zealand U19 LIVE: भारत को लगा तीसरा झटका, कैप्टन आयुष म्हात्रे आउट
कैप्टन आयुष म्हात्रे आउट हो चुके हैं. पारी का आगाज करते हुए वह 27 गेंद में 196.29 की स्ट्राइक रेट से 53 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और छक्के निकले.
India U19 vs New Zealand U19 LIVE: कैप्टन आयुष म्हात्रे ने जड़ा अर्धशतक
न्यूजीलैंड अंडर 19 टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन आयुष म्हात्रे ने अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 26 गेंद में 53 रन बनाकर खेल रहे हैं.
India U19 vs New Zealand U19 LIVE: वैभव सूर्यवंशी का विस्फोट हुआ खत्म, 23 गेंद में 40 रन बनाकर लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को दूसरा झटका वैभव सूर्यवंशी के रुप में लगा है. जो पारी का आगाज करते हुए 23 गेंद में 173.91 की स्ट्राइक रेट से 40 रन बनाकर संधू का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच क्लार्क ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 8.1 ओवरों में 2-87 रन है.
India U19 vs New Zealand U19 LIVE: भारत को लगा पहला झटका, ऐरन जॉर्ज आउट
भारत को पहला झटका ऐरन जॉर्ज के रूप में लगा है. पारी का आगाज करते हुए वह छह गेंद में सात रन बनाकर आउट हुए हैं. टीम का स्कोर 1.4 ओवरों में 1-11 रन है.
India U19 vs New Zealand U19 LIVE: वैभव और जॉर्ज कर रहें हैं भारतीय पारी का आगाज, जीत के लिए मिला है 136 रन का लक्ष्य
न्यूजीलैंड की तरफ से जीत के लिए मिले 136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए भारत की तरफ से मैदान में ऐरन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी मैदान में आए हैं.
India U19 vs New Zealand U19 LIVE: भारत को जीत के लिए मिला 136 रन का लक्ष्य, 135 रन पर ऑल आउट हुई न्यूजीलैंड
10वें बल्लेबाज के रूप में मेसन क्लार्क (04) आउट हुए हैं. जिसके साथ ही कीवी टीम 135 रन पर सिमट गई है. न्यूजीलैंड अंडर 19 टीम की तरफ से कैलम सैमसन सर्वोच्च स्कोरर रहे. उन्होंने 48 गेंद में नाबाद 37 रन का योगदान दिया. भारत की तरफ से अमब्रिश ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए.
India U19 vs New Zealand U19 LIVE: फ्लिन मोरे आउट
फ्लिन मोरे नौवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए हैं. वह भारत के खिलाफ चार गेंद में एक रन बनाने में कामयाब रहे.
India U19 vs New Zealand U19 LIVE: सेल्विन संजय आउट
सेल्विन संजय (28) आठवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए हैं. उन्हें अमब्रिश ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है.
India U19 vs New Zealand U19 LIVE: कॉटर ने भी छोड़ा साथ, न्यूजीलैंड को लगा सातवां झटका
न्यूज़ीलैंड अंडर 19 टीम को सातवां झटका जेकब कॉटर को रूप में लगा है. कॉटर छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद एनान का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच विकेट के पीछे कुंडु ने पकड़ा है. आउट होने से पूर्व वह 47 गेंद में 23 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 24.2 ओवरों में 7-69 रन है.
India U19 vs New Zealand U19 LIVE: जसकरण संधू आउट, भारत की मिली छठवीं सफलता
न्यूजीलैंड अंडर 19 टीम को छठवां झटका जसकरण संधू के रूप में लगा है. कनिष्क चौहान ने उन्हें खिलान पटेल के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व उन्होंने सांतवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 27 गेंदों का सामना किया. इस बीच 18 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 19.5 ओवरों में 6-59 रन है.
India U19 vs New Zealand U19 LIVE: स्नेहित रेड्डी आउट, न्यूजीलैंड की आधी लौटी पवेलियन
स्नेहित रेड्डी भी आउट हो चुके हैं. स्नेहित के आउट होते ही न्यूजीलैंड अंडर 19 टीम की आधी टीम भी पवेलियन लौट चुकी है. भारत के खिलाफ रेड्डी चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंद में 10 रन बनाने में कामयाब रहे. उन्हें खिलन पटेल ने अपना शिकार बनाया है. टीम का स्कोर 9.3 ओवरों में 5-22 रन है.
India U19 vs New Zealand U19 LIVE: अमब्रिश ने दिलाई चौथी सफलता
भारतीय अंडर 19 टीम को चौथी सफलता मार्को विलियम अल्पे के रूप में हाथ लगी है. अल्पे को अमब्रिश ने आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व अल्पे ने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल तीन गेंदों का सामना किया. इस बीच एक रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर नौ ओवरों में 4-22 रन है.
India U19 vs New Zealand U19 LIVE:न्यूजीलैंड को तीसरा झटका
हेनिल पटेल ने न्यूजीलैंड के ओपनर आर्यन मान को LBW आउट कर कीवी टीम को तीसरा झटका दिया है. आर्यन मान केवल 5 रन ही बना सके, मान के आउट होते ही बारिश ने एक बार फिर खलला डाला है. बारिश के कारण मैच को रोक दिया गया है.
न्यूजीलैंड 17/3 (7.1 ओवर)
India U19 vs New Zealand U19 LIVE: न्यूजीलैंड का गिरा दूसरा विकेट
आरएस अंबरीश का जलवा, अब अंबरीश ने कप्तान टॉम जोन्स को आउट कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया है. न्यूजीलैंड के दो विकेट 9 रन पर गिर गए हैं. क्रीज पर अब स्नेहित रेड्डी और आर्यन मान मौजूद हैं.
न्यूजीलैंड 9/2 (5 ओवर)
India U19 vs New Zealand U19 LIVE: आरएस अंबरीश ने झटका पहला विकेट
न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिर गया है. ह्यूगो बोग 4 रन बनाकर आउट हुए हैं. अंबरीश, विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा है.
न्यूजीलैंड 5/1 (2.2 ओवर)
India U19 vs New Zealand U19 LIVE: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू
न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही है. ओपनर आर्यन मान और ह्यूगो बोग बल्लेबाजी कर रहे हैं. बारिश के काऱण मैच देरी से शुरू हुआ है, जिसके कारण मैच को 47-47 ओवर का कर दिया गया है.
न्यूजीलैंड 5/0 (2 ओवर)
IND vs NZ U19 LIVE: दोनों टीमें इस प्रकार है
न्यूजीलैंड U19 टीम: आर्यन मान, ह्यूगो बोग, टॉम जोन्स (कप्तान), स्नेहिथ रेड्डी, मार्को अल्पे (विकेटकीपर), जैकब कॉटर, जसकरन संधू, कैलम सैमसन, फ्लिन मोरे, सेल्विन संजय, मेसन क्लार्क
भारत U19 टीम: वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरोन जॉर्ज, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, मोहम्मद एनान
IND vs NZ U19 LIVE: भारत ने जीता टॉस
भारतीय अंडर 19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी.
IND vs NZ U19 LIVE: गीले आउटफील्ड की वजह से टॉस में देरी
गीले आउटफील्ड की वजह से टॉस में देरी हो गई है. ग्राउंडस्टाफ एक खास जगह पर काम कर रहे हैं जो बहुत गीली लग रही है. काफी सारी लकड़ी का बुरादा डाला जा रहा है.बाकी आउटफील्ड ठीक लग रहा है और दोनों टीमें वार्म-अप कर रही हैं. दूर कुछ काले बादल दिख रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि बारिश नहीं होगी.
India vs New Zealand U19 LIVE: दोनों टीमें इस प्रकार है
न्यूजीलैंड U19 टीम: आर्यन मान, ह्यूगो बोग, टॉम जोन्स (कप्तान), स्नेहिथ रेड्डी, मार्को एल्पे (विकेटकीपर), जैकब कॉटर, जसकरन संधू, कैलम सैमसन, फ्लिन मोरे, सेल्विन संजय, मेसन क्लार्क, हैरी बर्न्स, ब्रैंडन मात्ज़ोपोलोस, हंटर शोर, हैरी वाइट, ल्यूक हैरिसन
भारत U19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह, आरोन जॉर्ज, मोहम्मद एनान
India vs New Zealand U19 LIVE: वैभव सूर्यवंशी पर नजर
एक बार फिर इस मैच में वैभव सूर्यवंशी पर नजर होगी. बता दें कि बारिश के कारण टॉस में देरी हुई है. भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा, बिहार के वैभव सूर्यवंशी आज मैदान में उतरते ही इतिहास रच सकते हैं.
India vs New Zealand U19 LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला
अंडर 19 वर्ल्ड कप में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला है. बारिश के कारण टॉस में देरी हुई है. मैदान अभी गीला है. ऐसे में टॉस होने में देरी हुई है.














