मुंबई से दिल्ली, अहमदाबाद से पुंछ तक... टीम इंडिया की जीत पर यूं झूमे फैंस- Video

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को जबरदस्त तरीके से हरा दिया. टीम इंडिया की इस जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने 96 रनों से न्यूजीलैंड को हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 255 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रनों पर ही सिमट गई. इसके साथ ही तीसरी बार टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया. 2024 के बाद ये लगातार दूसरी बार है, जब टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीत लिया. 

टीम इंडिया की जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है. दिल्ली से मुंबई और अहमदाबाद से पुंछ तक फैंस ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मना रहे हैं. 

जम्मू के पुंछ में टीम इंडिया के फैंस ने ढोल-नगाड़ों पर भांगड़ा कर जीत का जश्न मनाया. मुंबई में एक फैंस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इससे अच्छा गिफ्ट नहीं हो सकता.

Advertisement

भारत की इस ऐतिहासिक खिताबी जीत ने पूरे देश को दिवाली जैसे जश्न में सराबोर कर दिया है. उत्तर से दक्षिण तक, हर गली और चौराहे पर जीत का शोर है. आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में लोगों के उत्साह का सैलाब MG रोड पर उमड़ पड़ा. फैंस इतने जोश में थे कि पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, लेकिन लोगों का नाच-गाना और तिरंगा लहराना थमा नहीं.

Advertisement

वहीं सपनों के शहर मुंबई में जश्न एयरपोर्ट से शुरू हुआ. छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर फैंस का हुजूम 'इंडिया-इंडिया' के नारों के साथ नाचता नजर आया, मानों पूरा शहर अपनी टीम के स्वागत में सड़कों पर उतर आया हो.

इधर छत्तीसगढ़ के रायपुर में युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने ढोल की थाप पर थिरक कर जीत का स्वागत किया. न्यूज़ीलैंड पर 96 रनों की विशाल जीत की खुशी हर चेहरे पर साफ झलक रही थी.

Advertisement

भारत की जीत की गूंज सीमावर्ती इलाकों में भी सुनाई दी. जम्मू-कश्मीर के पुंछ में लोग घरों से बाहर निकले और टीम इंडिया की बादशाहत का जश्न मनाया.

Advertisement

कैसा रहा मैच?

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया शुरू से ही हावी रही. पावर प्ले में ही टीम इंडिया ने 92 रन जड़ दिए. अभिषेक शर्मा ने 52 रन और फिर संजू सैमसन ने धमाकेदार 89 रनों की पारी खेली. आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने 24 रन बनाए. टीम इंडिया ने 255 रन बनाए. टारगेट चेज करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत धीमी रही और वह लगातार विकेट गंवाती रही. आखिरकार 19 ओवर में ही 159 रनों पर न्यूजीलैंड की टीम ऑलआउट हो गई.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Sangeet Som Exclusive: Shahrukh 'गद्दार', IPL का किस्सा छेड़ बैठे संगीत सोम!
Topics mentioned in this article