IND vs NZ Final: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग 11, पिच और मौसम का मिजाज

IND vs NZ Final Playing 11 Weather, Pitch Report and Head to Head Record: टी20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 16 मैचों में जीत भारतीय टीम को मिली है, जबकि न्यूजीलैंड ने 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
IND vs NZ Final Playing 11 Weather, Pitch Report and Head to Head Record:
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा
  • T20I में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल तीस मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत को 16 और न्यूजीलैंड को 11 जीत मिली हैं
  • टी20 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच हुए हैं, जिनमें तीनों में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

IND vs NZ Head to Head-Playing 11-Ahmedabad Weather T20 WC 2026 Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. यह हाई-वोल्टेज मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार लय में नजर आई है. भारत के पास एक और आईसीसी खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है, वहीं न्यूजीलैंड पहली बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा.

भारत बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 16 मैचों में जीत भारतीय टीम को मिली है, जबकि न्यूजीलैंड ने 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तस्वीर उलट रही है. विश्व कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 3 मैच खेले गए हैं और तीनों में जीत न्यूजीलैंड को मिली है.

साल 2007: जोहानिसबर्ग में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 10 रन से हराया था.
साल 2016: नागपुर में न्यूजीलैंड ने 126 रन बनाकर भारत को सिर्फ 79 रन पर समेट दिया था.
साल 2021: पाकिस्तान से हार के बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी.

ऐसे में आज का फाइनल मुकाबला भारत के लिए पुराने रिकॉर्ड को बदलने के लिए भी बड़ा मौका होगा.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है. यहां चौके-छक्कों की भरमार देखने को मिलती है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 174 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में औसत स्कोर लगभग 150 रन है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यहां अब तक सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 213 रन बनाकर कनाडा को हराया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक फाइनल के लिए मिक्स्ड सॉइल विकेट तैयार की जा रही है, जिसमें रेड सॉइल का प्रतिशत ज्यादा होगा. इससे बल्लेबाजों को अच्छी उछाल और शॉट खेलने में मदद मिलने की उम्मीद है.

कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम?

मौसम की बात करें तो फाइनल के दिन बारिश की संभावना बेहद कम है. साफ आसमान के बीच मैच बिना रुकावट पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है. अनुमान के अनुसार मैच के दिन अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. शाम के समय मुकाबला होने के कारण खिलाड़ियों को दिन की गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

संभावित भारतीय प्लेइंग 11

टीम इंडिया ने सुपर 8 और सेमीफाइनल का पड़ाव पार कर फाइनल तक का सफर तय कर लिया है ऐसे में अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल का टिकट टीम इंडिया ने जिस प्लेइंग 11 के साथ कटाया, टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के उसी प्लेइंग 11 के साथ उतरना चाहेगा.

Advertisement

भारतीय संभावित प्लेइंग 11: सूर्यकुमार यादव (C), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (WK), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह

अब सभी की नजरें अहमदाबाद में होने वाले इस बड़े मुकाबले पर टिकी हैं. देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सिलसिला तोड़ पाएगा या कीवी टीम इतिहास रचते हुए पहली बार यह खिताब अपने नाम करेगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Dubai के 23 मरिना टावर में ईरान का ड्रोन हमला, Tower से निकलता दिखा धुआं | Iran Israel War
Topics mentioned in this article