India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final: बस एक मुकाबला और फिर दुनिया के सामने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के विजेता टीम का नाम सामने आ जाएगा. इस बार फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने सामने है. दोनों टीमों के बीच यह हाई वोल्टेज मुकाबला अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच के दौरान सबकी निगाहें दोनों टीमों के सलामी बल्लेबाजों पर रहेगी. क्योंकि दोनों टीमों का यहीं डिपार्टमेंट है जो काफी हद तक साबित कर देगा कि इस बार की चैंपियन कौन सी टीम बनेगी.
जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं न्यूजीलैंड के ओपनर
जारी टूर्नामेंट में कीवी टीम की सफलता में उसके ओपनर खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया है. फिन एलन और टिम सीफर्ट की जोड़ी अच्छे लय में नजर आ रही है. फाइनल मुकाबले में भी इनका बल्ला चलता है तो कीवी टीम को खिताब उठाने से कोई रोक नहीं सकता है. जारी टूर्नामेंट में एक साथ बल्लेबाजी करते हुए इन दोनों ओपनरों ने हर किसी को प्रभावित किया है.
खबर लिखे जाने तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फिन एलन ने कीवी टीम की तरफ से कुल आठ मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से सात पारियों में 289 रन निकले हैं. जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है. वहीं सीफर्ट ने भी जारी टूर्नामेंट में आठ मुकाबले खेले हैं. इस बीच वह सात पारियों में तीन अर्धशतक की मदद से 274 रन बनाने में कामयाब हुए हैं.
सैमसन ने भी दिखाया है दम
फाइनल मुकाबले में अगर भारतीय टीम संजू सैमसन और ईशान किशन की जोड़ी के साथ मैदान में उतरती है तो यह जोड़ी भी काफी विध्वसंक नजर आती है. सैमसन ने पिछले दो मुकाबलों में भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. वहीं युवा किशन ने जिस भी पायदान पर मौका मिला है. खुद की उपयोगिता को साबित किया है.
सैमसन ने जारी टूर्नामेंट में भारतीय टीम की तरफ से खबर लिखे जाने तक चार मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 232 रन निकले हैं. जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं. वहीं किशन ने आठ मैच खेलते हुए आठ पारियों में 263 रन बनाए हैं. जिसमें दो अर्धशतक आए हैं.
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: अभिषेक का कटेगा पत्ता! गेंम चेंजर को मिलेगा मौका, ये 11 धुरंधर इंडिया को बनाएंगे तीसरी बार चैंपियन














