24.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 98 रनों पर पहुंचे गिल|
24.4 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
24.3 ओवर (0 रन) इस बार बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
24.2 ओवर (2 रन) दुग्गी!! पैड्स की गेंद को फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से दो रन हासिल किया| बह्दिया फील्डिंग वहां पर फील्डर द्वारा स्लाइड करते हुए देखने को मिली|
24.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| इसी के साथ भारतीय टीम के 200 रन्स भी पूरे हो गए| इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
23.6 ओवर (1 रन) इस बार सिंगल लेकर स्ट्राइक गिल ने अपने पास रखी| इस बार सीधे बल्ले से फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला| 199/0 भारत|
23.5 ओवर (0 रन) इस बार धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद| बल्लेबाज़ उसे पुल करने गए लेकिन असफल रहे|
23.4 ओवर (4 रन) फ्रेंच कट और चौका!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़ बोल्ड होने से बचे यहाँ पर| लेंथ गेंद, पड़ने के बाद शरीर की तरफ आई| खड़े खड़े पंच मारने गए क्रीज़ से ही| बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा| कीपर ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन हाथों से लगने के बाद भी फाइन लेग पर गई जहाँ से बाउंड्री का मौका बन गया|
23.3 ओवर (1 रन) छोटी गेंद!! काफी तेज़ी से बल्लेबाज़ की ओर आई| रोहित ने उसे थर्ड मैन की दिशा में खेला| डीप से एक ही रन मिला|
23.2 ओवर (0 रन) क़दमों का इस्तेमाल| मिड ऑफ़ की तरफ शॉट खेला लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए रोहित|
23.1 ओवर (0 रन) तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ से मिस फील्ड हुई थी लेकिन रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
22.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ 13 रनों का एक और महंगा ओवर हुआ समाप्त| छोटी गेंद पर रोहित ने लेग साइड की तरफ पुल कर दिया और रन बटोरा|
22.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
22.4 ओवर (1 रन) समझदारी भरा सिंगल!! इस बार फ्रंट फुट से मिड विकेट की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
22.3 ओवर (6 रन) छक्का! शानदार स्लॉग स्वीप!! कमाल की बल्लेबाज़ी गिल द्वारा| गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और बल गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| 90 पर पहुँच गए हैं अब गिल|
22.2 ओवर (4 रन) चौका! प्रॉपर क्रिकेटिंग शॉट!! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
22.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्पिन!! रोहित ने लॉन्ग ऑन की तरफ ज़मीनी शॉट खेला और एक रन बटोर लिया|
माईकल ब्रेसवेल को अब गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
21.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद के साथ एक कसे हुए ओवर की हुई समाप्ति| क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| कोई रन नहीं होगा|
21.5 ओवर (1 रन) फुल बॉल| रूम बनाकर कवर्स की तरफ खेला| फील्डर ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका, एक ही रन मिला|
21.4 ओवर (0 रन) डॉट गेंद| इस बार रोहित ने पॉइंट की दिशा में खेला गेंद को लेकिन गैप नहीं मिला|
21.3 ओवर (1 रन) फुल लेंथ गेंद| ऑफ़ साइड पर इसे खेला जहाँ से एक रन भाग लिया|
21.2 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
21.1 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
20.6 ओवर (4 रन) चौका! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद, आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके पास, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई| 178/0 भारत|
20.5 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा इया बार| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
20.4 ओवर (1 रन) एक और बार ऑफ़ कटर| रोहित ने फ स्टम्प पर जाकर उसे मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|
20.3 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! इस बार बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं हुआ|
20.2 ओवर (6 रन) छक्का! हवा में शॉट, ऊंचा काफी गया| ऐसा लगा कि मिस टाइम हुआ था| एक वक़्त के लिए लगा कि कैच हो जाएगा लेकिन सामने की बाउंड्री छोटी होने की वजह से ये सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए| कीमत भी बलवान का साथ देती हुई| रोहित ने इशारा किया कि वो इस गेंद की उछाल से चकमा खा गए|
20.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ कटर गेंद डैरेल द्वारा| गिल ने उसे मिड विकेट की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|















24.6 ओवर (1 रन) सिंगल लेकर रोहित भी अब 99 के स्कोर पर चले गए हैं| स्ट्राइक भी अब उनके पास है| मिड विकेट की दिशा में इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन पूरा किया|