न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कट करते हुए एक रन लिया|

14.5 ओवर (1 रन) इस बार गेंद को गैप में खेला जहाँ से एक रन हासिल किया|

14.4 ओवर (6 रन) छक्का! स्पिन के खिलाफ हूडा का शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ हीव किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए| भारत को कुछ और ऐसे बड़े शॉट्स की दरकार होगी|

14.3 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|

14.2 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!! इस बार 2 रनों पर हूडा को मिला जीवनदान| मार्क से हुई चूक| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद जिसपर घुटना टिकाकर शॉट लगाना चाहा| मिस टाइम हुआ| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर ने काफी लेट रियेक्ट किया और अंत में डाईव लगाते हुए कैच को टपका दिया|

14.1 ओवर (1 रन) सिंगल, पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|

13.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|

13.5 ओवर (2 रन) कैच ड्रॉप!! फाइन लेग फील्डर सोढ़ी से हो गई चूक| कीपर डेवोन भी उनके पास भागते हुए चले गए थे शायद इस वजह से दोनों फील्डरों के बीच सम्पर्क सही नहीं हो पाया| अंत में सोढ़ी कैच के लिए गए लेकिन उसे टपका बैठे| बाउंसर डाली गई गेंद पर पुल करने गए थे और टॉप एज दे बैठे थे|

13.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई धीमी गति की गेंद की वजह से चकमा खा गए बल्लेबाज़|

13.3 ओवर (4 रन) बाउंड्री!! शानदार फ्लिक शॉट!!! गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए बाउंड्री हासिल की| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|

13.3 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है|

13.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प पर उछाल के साथ डाली गई गेंद पर कट शॉट लगाने गए लेकिन चकमा खा गए| कोई रन नहीं हुआ|

13.1 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद पर लेग साइड की तरफ शॉट खेला| फाइन लेग फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया, एक ही रन मिला|

12.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ एक और सफल ओवर की हुई समाप्ति| इस बार फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

12.5 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|

12.4 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

12.3 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|

दीपक हूडा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

12.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट एंड बोल्ड माईकल ब्रेसवेल| अपनी ही गेंद पर एक खिला हुआ कैच पकड़कर हार्दिक की 21 रनों की पारी का अंत कर दिया| अब यहाँ से भारत की जीत की उम्मीदों को करारा झटका लगेगा| ऑफ़ स्पिन गेंद पर खड़े-खड़े लेग साइड पर शॉट लगाने गए| गेंद बल्ले के उपरी हिस्से पर जाकर लगी और हवा में खिल गई| गेंदबाज़ खुद उस कैच के लिए गए और उसे लपक लिया| 89/5 भारत|

12.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

11.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

11.5 ओवर (4 रन) चौका!!! वॉशिंगटन सुंदर ने आते ही पहली गेंद पर बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!!! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया पॉइंट की ओर और बाउंड्री हासिल की|

वॉशिंगटन सुंदर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

11.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट फिन ऐलेन बोल्ड ईश सोढ़ी| सॉफ्ट डिसमिसल!! 68 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 47 रन बनाकर स्काई लौटे पवेलियन| जहाँ मारना चाहते थे वहां नहीं गई ये गेंद| लॉन्ग ऑन फील्डर काफी वाइड रखा हुआ था इस वजह से ये गेंद सीधा उनके हाथों में चली गई| पैड्स लाइन पर डाली गई गुगली गेंद को बल्लेबाज़ ने महज़ फ्लिक किया था| हवा में गेंद को मार दिया जहाँ से कैच का मौका बन गया| 83/4 भारत, लक्ष्य से 94 रन दूर|

11.3 ओवर (6 रन) छक्का! जैसे ही ऊपर फेंकी ये गेंद स्काई ने उसपर कवर्स के ऊपर से शॉट लगा दिया और छह रन हासिल किया| इन साइड आउट शॉट स्काई द्वारा| तालियों से इस शॉट का इस्तेकबाल हुआ|

11.2 ओवर (1 रन) छोटी गेंद| मिड विकेट की तरफ उसे पुलकर दिया| टप्पा खाकर फील्डर तक गई गेंद जहाँ से एक रन ही मिल पाया|

11.1 ओवर (1 रन) विकेट लाइन से गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| डीप से एक ही रन हासिल हुआ|

10.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ सैंटनर के एक और कंजूस ओवर की हुई समाप्ति| महज़ एक ही रन इस ओवर से आया| कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका| इस गेंदबाज़ के खिलाफ दोनों बल्लेबाज़ रिस्क नहीं उठा रहे हैं|

10.5 ओवर (0 रन) इस बार शार्प टर्न हुई गेंद| हार्दिक ने उसे शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ खेला| फील्डर वहां तैनात, रन नहीं हुआ|

10.4 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल, ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

10.3 ओवर (0 रन) खेलने गए लेकिन इन साइड एज लेकर पैड्स से जा टकराई गेंद| ऑफ़ साइड पर गई, रन नहीं हुआ|

10.2 ओवर (0 रन) इस बार मिडिल स्टम्प लाइन से गेंद को टर्न कराया और बल्लेबाज़ को डिफेंड करने पर मजबूर कर दिया|

10.1 ओवर (0 रन) आर्म बॉल!! पड़कर अंदर आई गेंद| सके ने उसे भली भाँती डिफेंड कर दिया|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
PM Modi ने पूरा किया Pakistan में आतंकियों को मिट्टी में मिला देने का वादा : BJP | Operation Sindoor