India vs New Zealand 3rd ODI Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार (18 जनवरी 2026) को इंदौर में खेला गया. जहां न्यूजीलैंड की टीम 41 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. इस जीत के साथ ही मेहमान टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को भी 2-1 से अपने नाम कर लिया. इंदौर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाने में कामयाब हुई थी. जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम 46 ओवरों में 296 रन तक ही पहुंच पाई. नतीजन टीम को 41 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. (Scorecard)
विराट कोहली की जुझारू पारी हुई बेकार
लक्ष्य का पीछा करते हुए जरूर भारतीय टीम जीत हासिल करने से चूक गई. मगर विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 108 गेंदों का सामना किया. इस बीच 114.81 की स्ट्राइक रेट से 124 रन बनाने में कामयाब रहे. उनके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी ने 57 गेंद में 53 और हर्षित राणा ने 43 गेंद में 52 रन का योगदान दिया. मगर इसके बावजूद भी टीम नहीं जीत पाई.
जैकरी फॉक्स और क्रिस्टियन क्लार्क ने चटकाए तीन-तीन विकेट
न्यूजीलैंड की तरफ से जैकरी फॉक्स और क्रिस्टियन क्लार्क क्रमशः तीन-तीन विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके अलावा जेडेन लेनॉक्स ने दो और काइल जेमीसन ने एक सफलता प्राप्त की.
337 रन बनाने में कामयाब हुई थी न्यूजीलैंड
इससे पहले, डैरेल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के शतकों के दम पर न्यूजीलैंड ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए रन 337 बनाए हैं और भारत को जीत के लिए 338 रनों का लक्ष्य दिया है. अर्शदीप और हर्षित ने 5 के स्कोर पर न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी. लेकिन फिर विल यंग और डैरेल मिचेल ने तीसरे विकेट के लिए अर्द्धशतकीय साझेदारी कर टीम की पारी को संभालने का प्रयास किया. हालांकि, हर्षित ने इस साझेदारी को तोड़ा.
इसके बाद डैरेल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने पारी को संभाला. दोनों ने मैदान के चारों ओर रन बटोरे. भारतीय गेंदबाजों को समझ नहीं आया कि इस साझेदारी को कैसा तोड़ा जाए. डैरेल मिचेल ने बाद ग्लेन फिलिप्स ने शतक जड़ा. मिचेल का यह लगातार दूसरा शतक रहा जबकि फिलिप्ल का भारत के खिलाफ पहला शतक रहा. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 186 गेंदों में 219 रनों की साझेदारी कर टीम के लिए 300 से अधिक के स्कोर का बेस तैयार किया.
अर्शदीप ने इस साझेदारी को तोड़ा और उन्होंने फिलिप्स को आउट किया. फिलिप्स ने 88 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्के लगाए और 106 रनों की पारी खेली. इसके बाद सिराज ने डैरेल मिचेल को आउट किया, जो 131 गेंदों में 15 चौके और तीन छक्कों के दम पर 137 रन बनाकर आउट हुए. इन दोनों सेट बल्लेबाजों के आउट होने के बाद लगा कि न्यूजीलैंड 350 के पास नहीं पहुंच पाएगी. लेकिन माइकल ब्रैसवेल ने 18 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार थी
भारत प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज
न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डैरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), ज़ाकरी फाउल्क्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनॉक्स
Here are the LIVE Updates of India vs New Zealand 3rd ODI 2026 Match Today Straight from Holkar Cricket Stadium, Indore
IND vs NZ Live Score: विराट कोहली का शतक हुआ बेकार, न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रनों से हराया, सीरीज पर 2-1 से जमाया कब्जा
10वें बल्लेबाज के रूप में कुलदीप यादव रन आउट हुए हैं. इसके साथ ही भारतीय टीम की हार भी भी सुनिश्चित हो गई है. तीसरे वनडे में भारतीय टीम को 41 रनों से शिकस्त मिली है. जिसके साथ ही मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है.
IND vs NZ Live Score: विराट कोहली आउट, भारत को लगा नौवां झटका, जीत अभी दूर
विराट कोहली आउट हो चुके हैं. आउट होने से पूर्व उन्होंने कुल 108 गेंदों का सामना किया. इस बीच 114.81 की स्ट्राइक रेट से 124 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के निकले.
IND vs NZ Live Score: विराट कोहली ने जड़ा वनडे का 54वां शतक, जीत के लिए संघर्ष जारी
भारतीय टीम लगातार दो विकेट गंवाकर एक बार फिर से जीत के लिए संघर्ष कर रही है. हालांकि, क्रीज पर विराट कोहली (124) उम्मीद की किरण बनकर अभी मौजूद हैं. टीम का स्कोर 45.1 ओवरों में 288/8 रन है.
IND vs NZ Live Score: सिराज ने भी छोड़ा साथ
मोहम्मद सिराज भी आउट हो चुके हैं. नौवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वह खाता भी नहीं खोल पाए. टीम का स्कोर 43.5 ओवरों में 8-277 रन है.
IND vs NZ Live Score: हर्षित राणा आउट
भारतीय टीम को सातवां झटका हर्षित राणा के रूप में लगा है. वह तीसरे वनडे में 43 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए हैं.
IND vs NZ Live Score: हर्षित राणा ने पूरा किया अर्धशतक
हर्षित राणा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक पूरा कर लिया है. खबर लिखे जाने तक वह 41 गेंद में 52 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs NZ Live Score: पहले अर्धशतक के करीब हर्षित राणा
हर्षित राणा अपने पहले वनडे अर्धशतक के करीब हैं. 39 गेंद में 40 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 42.4 ओवरों में 263/6 रन है.
IND vs NZ Live Score: भारत के 250 रन हुए पूरे
भारतीय टीम ने अपने 250 रन पूरे कर लिए हैं. कोहली 96 गेंद में 104 और राणा 38 गेंद में 39 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 42.1 ओवरों में 253/6 रन है.
IND vs NZ Live Score: विराट कोहली ने जड़ा वनडे का 54वां शतक, जीत के लिए संघर्ष जारी
इंदौर में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 54वां शतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 91 गेंद में 100 रन बनाकर नाबाद हैं. इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके और दो खूबसूरत छक्के निकले हैं.
IND vs NZ Live Score: शतक से पांच रन दूर विराट कोहली
मैच का रोमांच बढ़ गया है. विराट कोहली अपने 54वें शतक से केवल पांच रन दूर हैं. हर्षित राणा 16 रन बनाकर बखूबी उनका साथ निभा रहे हैं. टीम का स्कोर 38.1 ओवरों में 220/6 रन है.
IND vs NZ Live Score: विराट कोहली पर टिकी निगाहें, शतक की ओर बढ़ रहे हैं 'किंग', रोमांचक हुआ मुकाबला
सबकी निगाहें अब विराट कोहली पर टिकी हुई हैं. वह अपने 54वें शतक की तरफ से तेजी से बढ़ रहे हैं. फिलहाल वह 79 गेंद में 79 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 36 ओवर में 195/6 रन है.
IND vs NZ Live Score: जीत दूर जाती हुई आ रही है नजर
भारतीय टीम के हाथ से जीत दूर जाती हुए नजर आ रही है. 35 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है. 15 ओवरों का खेल शेष बचा हुआ है. भारतीय टीम को आखिरी के 90 गेंदों में 151 रनों की दरकार है और हाथ में केवल चार विकेट शेष हैं. टीम का स्कोर 187/6 रन है. कोहली 78 गेंद में 78 और हर्षित राणा 13 गेंद में 3 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs NZ Live Score: रवींद्र जडेजा भी लौटे पवेलियन
चलिए रवींद्र जडेजा को भी जाना होगा. बड़ा शॉर्ट खेलने का प्रयास था और लपके गए. विल यंग ने कैच लपका. सीधे डीप मिड विकेट पर लपके गए. कोहली अभी भी क्रीज पर हैं? क्या न्यूजीलैंड भारत में पहली वनडे सीरीज जीत पाएगा? भारत को जीत के लिए 17.5 ओवर में 160 रन बनाने हैं.
32.1 ओवर: भारत 178/6
IND vs NZ Live Score: 120 में चाहिए 168
भारत ने 30 ओवर में 170 बनाए हैं और आखिरी के 20 ओवर में इसे इतने ही रन बनाने हैं. उम्मीद की किरण यह है कि कोहली अर्द्धशतक जड़ चुके हैं. भारत यह मैच जीतेगा या हारेगा, यह सिर्फ और सिर्फ इस पर निर्भर करेगा कि कोहली क्रीज पर अंत कर रहते हैं या नहीं. अगर कोहली आखिरी तक क्रीज पर रहे तो भारत अंतिम के ओवरों में 10 की रन रेट से रन बटोर सकता है. हर ओवर के साथ भारत के लिए जरूरी रन रेट बढ़ता जा रहा है. अब मौजूदा रन रेट 5.66 का है और जरूरी रन रेट 8.40 का. आखिरी ओवर से 6 रन आए हैं. जडेजा को भी बाउंड्री बटोरने होगी.
30.0 ओवर: भारत 170/5
IND vs NZ Live Score: कोहली पर दवाब बढ़ता हुआ
विराट कोहली एक छोर पर हैं और दूसरे छोर से रवींद्र जडेजा. दोनों स्ट्राइक रोटेट कर रहे हैं. लेकिन जडेजा को यहां बाउंड्री बटोरने पर ध्यान देना होगा. क्योकि जरूरी रन रेट लगातार बढ़ता जा रहा है और इससे कोहली पर भी दवाब बढ़ रहा होगा. आखिरी ओवर से सिर्फ 4 रन आए. 21 ओवर में जीत के लिए अब 174 रन चाहिए.
29.0 ओवर: भारत 164/5
IND vs NZ Live Score: 22 ओवर में चाहिए 178
भारत के लिए जरूरी रन रेट लगातार बढ़ता जा रहा है. विराट कोहली एक छोर पर खड़े हैं. क्रीज पर नए बल्लेबाज रवींद्र जडेजा आए हैं. जरूरी रन रेट बढ़कर 8.09 के पार हुआ. मौजूदा रन रेट 5.71 का है. इस ओवर से 1 विकेट आया.
28.0 ओवर: भारत 160/5
IND vs NZ Live Score: रेड्डी अर्द्धशतक लगाकर लौटे
नितीश कुमार रेड्डी अर्द्धशतक लगाकर पवेलियन लौटे. क्रिस्टियन क्लार्क ने यह साझेदारी तोड़ी है. 88 रनों की साझेदारी से भारत रन चेज में बना हुआ था. एक बार फिर पुल शॉर्ट खेलने गए थे. लेकिन विल यंग ने मिड विकेट पर बाईं ओर एक शार्ट कैच लपका. नितीश खुश नहीं हैं. रेड्डी 57 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों के दम पर 53 रन बनाकर आउट हुए.
27.3 ओवर: भारत 159/5
IND vs NZ Live Score: कोहली-रेड्डी के बीच पनप रही साझेदारी
विराट कोहली और नितीश कुमार रेड्डी के बीच 76 रनों की साझेदारी हो चुकी है. बीते 10 ओवर में 65 रन आए हैं. कोहली अपना अर्द्धशतक लगा चुके हैं और रेड्डी धीरे-धीरे अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. भारत को 24 ओवर में जीत के लिए 191 रनों की जरूरत है. जीत के लिए जरूरी रन रेट 8 के करीब पहुंच चुका है.
26.0 ओवर: भारत 147/4
IND vs NZ Live Score: भारत की तरफ से आउट होने वाले खिलाड़ी
भारती की तरफ से आउट होने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा (11), कैप्टन शुभमन गिल (23), श्रेयस अय्यर (03) और केएल राहुल (01) हैं.
IND vs NZ Live Score: नीतीश कुमार रेड्डी का भी खुब चल रहा है बल्ला
विराट कोहली ही नहीं इंदौर में नीतीश कुमार रेड्डी का बल्ला भी खूब चल रहा है. वह छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंद में 34 रन बनाकर उनका बखूबी साथ दे रहे हैं. टीम का स्कोर 24.4 ओवरों में 133/4रन है.
IND vs NZ Live Score: विराट कोहली ने जड़ा वनडे करियर का 78वां अर्धशतक
इंदौर में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 78वां अर्धशतक पुरा कर लिया है. फिलहाल वह 53 गेंद में 52 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs NZ Live Score: 1 रन का ओवर
इस ओवर से सिर्फ 1 रन आया. विराट कोहली पर अधिक जिम्मेदारी है. नितीश कुमार रेड्डी भी आज सभी सवालों के जवाब देना चाहेंगे. भारत को जीत के लिए 34 ओवर में 255 रन चाहिए. टीम के लिए जरूरी रन रेट 7.50 का हो गया है, जबकि मौजूदा रन रेट 5.18 का है. भारत का स्कोर 100 के करीब.
16.0 ओवर: भारत 83/4
IND vs NZ Live Score: 7 रन का ओवर
इस ओवर से 7 रन आए हैं. नितीश रेड्डी और विराट कोहली पर अब पूरा जिम्मा है. अगर टीम इंडिया यह से मैच जीत जाती है तो असाधारण पारी होगी. भारत को जीत के लिए 36 ओवर में 260 रनों की जरूरत है. जरूरी रन रेट बढ़कर 7.22 का हो गया है और मौजूदा रन रेट 5.57 का है.
14.0 ओवर: भारत 78/4
IND vs NZ Live Score: चौथा झटका
भारत को लगा चौथा झटका, केएल राहुल भी लौटे. ग्लेन फिलिप्स ने कैच लपका. टीम इंडिया मुश्किल में. सन्नाटा पसर गया है मैदान पर. अब केवल विराट कोहली हैं, क्रीज पर. ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद. उसे चेक कर बैठे.
13 ओवर: भारत 71/4
IND vs NZ Live Score: तीसरा झटका
श्रेयस अय्यर आउट, भारत को लगा तीसरा झटका, टीम इंडिया मुश्किल में. यह विकेट आ रहा था. लगातार डॉट गेंद से दबाव बन रहा था. शॉर्ट गेंद आई. पुल का प्रयास किया. लेकिन एलिवेशन नहीं मिला. कनेक्शन नहीं हुआ. मिड ऑन पर लपके गए. अय्यर 10 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हुए.
11.2 ओवर: भारत 68/3
IND vs NZ Live Score: सस्ता ओवर
इस ओवर से सिर्फ दो रन आए हैं. श्रेयस अय्यर सेट होने के लिए अपना समय ले रहे हैं. हालांकि, कोहली और अय्यर को स्ट्राइक रोटेट करनी होगी, जिससे किसी एक पर दबाव नहीं आए. हर डॉट गेंद से दवाब बढ़ेगा.
11.0 ओवर: भारत 68/2
IND vs NZ Live Score: पहला पावरप्ले पूरा
पहला पावरप्ले पूरा हुआ. टीम इंडिया ने इस दौरान 66 रन बनाए हैं और 2 विकेट गंवाए हैं. आखिरी ओवर से 9 रन आए हैं. कोहली और अय्यर के बीच साझेदारी 22 रनों की हो चुकी है. आखिरी ओवर में कोहली ने तीसरी और चौथी गेंद पर बाउंड्री ठोकी है. भारत को 40 ओवर में जीत के लिए 272 रनों की जरूरत है. जरूरी रन रेट बढ़कर 7 के करीब है. जबकि मौजूदा रन रेट साढ़े छह के करीब है.
10.0 ओवर: भारत 66/2
IND vs NZ Live Score: साझेदारी की जरूरत
भारत को यहां पर एक साझेदारी की जरूरत है. शुभमन गिल और रोहित शर्मा के आउट होने के बाद अब नजरें विराट कोहली और श्रेयस अय्यर पर होंगी. भारत का स्कोर 50 पार हुआ. कोहली अच्छे टच में दिख रहे हैं.
8.0 ओवर: भारत 51/2
IND vs NZ Live Score: शुभमन गिल भी लौटे
शुभमन गिल बोल्ड हुए. क्या खराब शॉर्ट चयन. स्टंप्स उखड़ गया. हवा में लहराती गेंद. पड़ने के बाद अंदर आई. गिल गेंद डिफेंड करने गए लेकिन गेंद की लाइन को पढ़ने में पूरी तरह से चूक गए. पैड से लगकर गेंद स्टंप्स से टकराई. भारत को बड़ा झटका. दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौटे. गिल 18 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए.
6.4 ओवर: भारत 45/2
IND vs NZ Live Score: गिल का शानदार कट शॉर्ट
विराट कोहली के शानदार छक्के के बाद शुभमन गिल ने शानदार छक्का जड़ा है. ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद को कट किया. कवर के बीच से खेलकर चौका बटोरा.
6.3 ओवर: भारत 45/1
IND vs NZ Live Score: कोहली के बल्ले से आया बेहतरीन छक्का
विराट कोहली के बल्ले से आया बेहतरीन छक्का. शॉर्ट गेंद थी. कोहली अच्छी पोजिशन में आए और उन्होंने मिड विकेट की दिशा में शानदार छक्का जड़ा है. बेहतरीन शॉर्ट कोहली का. इस ओवर से 11 रन आए.
6.0 ओवर: भारत 40/1
IND vs NZ Live Score: 5 रन का ओवर
इस ओवर से सिर्फ 5 रन आए हैं. कोहली और गिल की नजरें यहां से साझेदारी की होगी. दोनों तेजी से रन बटोरना चाहेंगे. जीत के लिए जरूरी रन रेट बढ़कर 7 के करीब पहुंच गया है. भारत को 45 ओवर में जीत के लिए 309 रन चाहिए.
5.0 ओवर: भारत 29/1
IND vs NZ Live Score: भारत को पहला झटका
भारत को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हुए. ओवर की चौथी गेंद पर जीवनदान मिला था. लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए. सॉफ्ट डिसमिसल. गुल लेंथ गेंद थी, जिसे जल्दी खेल गए. मिड ऑन पर लपके गए. रोहित 13 गेंद में दो चौके लगाकर 11 रनों की पारी खेलकर आउट हुए.
4.0 ओवर: भारत 28/1
IND vs NZ Live Score: 9 रन का ओवर
इस ओवर से 9 रन आए हैं. शुभमन गिल ने ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर बाउंड्री लगाई है. फैंस चाहेंगे कि रोहित और गिल ऐसे ही खेलते रहें. अभी भारत के मैच जीतने की संभावना 45 प्रतिशत है.
3.0 ओवर: भारत 23/0
IND vs NZ Live Score: रोहित के बाद गिल का प्रहार
रोहित शर्मा ने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगाया था. इसके बाद शुभमन गिल ने दूसरे ओवर में चौका जड़ा है. आखिरी ओवर से 10 रन आए हैं. भारत का जीत के लिए जरूरी रन रेट 6.75 का है. टीम इंडिया को जीत के लिए 324 रन चाहिए.
2.0 ओवर: भारत 14/0
IND vs NZ Live Score: पहली ही गेंद पर आया चौका
पहली ही गेंद पर चौका आया है. रोहित शर्मा ने पहली गेंद को कवर ड्राइव खेला. इसके बाद ओवर की बाकी गेंदों पर कोई रन नहीं आए. पहले ओवर से चार रन आए.
1.0 ओवर: भारत 4/0
IND vs NZ Live Score: रोहित शर्मा-शुभमन गिल पर निगाहें
अब नजरें रोहित शर्मा और शुभमन गिल पर होंगी. भारत को जीत के लिए 338 रन बनाने हैं. बैटिंग पिच है और रोहित और गिल भारत को मजबूत और तेज शुरुआत दिलाना चाहेंगे. थोड़ी देर में रन चेज शुरू होगा.
IND vs NZ Live Score: जीत के लिए चाहिए 338
डैरेल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के शतकों के दम पर न्यूजीलैंड ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए रन 337 बनाए हैं और भारत को जीत के लिए 338 रनों का लक्ष्य दिया है. डैरेल मिचेल ने 131 गेंदों में 15 चौके और तीन छक्कों के दम पर 137 रन बनाए जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 88 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्के लगाए और 106 रनों की पारी खेली. भारत के लिए हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट झटके.
50.0 ओवर: न्यूजीलैंड 337/8
IND vs NZ Live Score: बोल्ड हुए क्रिस्टियन क्लार्क
हर्षित राणा का आखिरी ओवर काफी मंहगा रहा. उन्होंने इस ओवर से 15 रन दिए. आखिरी गेंद पर जरूर विकेट निकाला. क्लार्क को जाना होगा. आखिरी ओवर फेंकने सिराज आ सकते हैं. देखना होगा कि न्यूजीलैंड कितना स्कोर कर पाती है. शफल करने का प्रयास था. गेंद सीधे स्टंप्स पर थी. स्कूप शॉर्ट खेलने गए थे. 5 गेंदों में 11 रन बनाए.
49.0 ओवर: न्यूजीलैंड 327/8
IND vs NZ Live Score: भारत ने गंवाया रिव्यू
ओवर की तीसरी गेंद पर केएल राहुल और अर्शदीप ने जोरदार अपील की थी. भारत ने रिव्यू का फैसला लिया. ऑफ स्टंप के एंगल से यॉर्कर थी. अल्ट्राएज में दिखा कि जूते पर लगने से पहले गेंद बल्ले से लगी थी. इसकी अगली ही गेंद पर माइकल ब्रैसवेल ने छक्का जड़ा. इस ओवर से 8 रन आए. आखिरी के दो ओवर बचे हैं.
48.0 ओवर: न्यूजीलैंड 312/7
IND vs NZ Live Score: एक और विकेट
भारत को सातवीं सफलता मिली. अर्शदीप आए और विकेट लाए. ज़ाकरी फाउल्क्स को जाना होगा. कुलदीप ने कैच लपका. आखिरी के ओवरों में भारत की अच्छी वापसी कही जाएगी. स्कूप खेलने का प्रयास किया था और गेंद सीधे थर्ड मैन पर खड़े कुलदीप के पास गई. शॉर्ट में कोई एलिवेशन नहीं मिला था.
47.1 ओवर: न्यूजीलैंड 304/6
IND vs NZ Live Score: आखिरी के 4 ओवर
अब आखिरी के चार ओवर बचे हैं. आखिरी ओवर से 8 रन आए हैं. न्यूजीलैंड का स्कोर 300 के करीब है. क्रीज पर ज़ाकरी फाउल्क्स और माइकल ब्रैसवेल हैं. दोनों की नजरें आखिरी ओवर में तेजी से रन बटोरने पर होगी. हालांकि, डेरेल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स के जाने के बाद से रनों की गति जरूर कम हुई है.
46.0 ओवर: न्यूजीलैंड 293/6
IND vs NZ Live Score: भारत को छठी सफलता
भारत को मिली छठी सफलता. कुलदीप ने मिशेल हे का किया शिकार. मिशेल हे रिवर्स स्वीप के लिए गए थे. और गेंद उनके पैड पर लगी. मिशेल हे ने कप्तान से बात की और रिव्यू लिया. गुगली थी. अल्ट्राएज से कंफर्म हुआ कि कोई बैट नहीं लगा है. बॉल-ट्रैकिंग पर गए. तीन रेड और कीवी बल्लेबाज को जाना होगा.
45.2 ओवर: न्यूजीलैंड 286/6
IND vs NZ Live Score: सिराज ने किया शिकार
चलिए दोनों शतकवीर बल्लेबाज पवेलियन लौटे चुके हैं. कुलदीप यादव ने कैच आउट किया. स्लोअर बॉल थी. डेरेल मिशेल पुल के लिए गए. लेकिन टॉप एज लगा. कुलदीप डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा से भागे. नीचे रहे और एक अच्छा कैच लपका. भारत ने दोनों सेट बल्लेबाजों को आउट कर कुछ रन जरूर कम किए हैं. डेरेल मिशेल ने 131 गेंदों में 15 चौके और तीन छक्कों के दम पर 137 रनों की पारी खेली.
44.1 ओवर: न्यूजीलैंड 283/4
IND vs NZ Live Score: भारत को चौथी सफलता
आखिरकार साझेदारी टूटी. अर्शदीप ने विकेट निकाला. ग्लेन फिलिप्स को जाना होगा. ऑफ के बाहर फुल डिलवरी. फिलिप्स लेग साइड में ही खड़े रहे और इसे गैप में खेलना चाहा. फिलिप्स खतरनाक दिख रहे हैं. हालांकि, वह अपना नाम कर चुके हैं. उन्होंने 88 गेंदों में 9 चौके और तीन छक्कों के दम पर 106 रनों की पारी खेली है.
43.1 ओवर: न्यूजीलैंड 277/4
IND vs NZ Live Score: आखिरी के 7 ओवर
ग्लेन फिलिप्स और डेरेल मिशेल के बीच साझेदारी 185 गेंदों में 219 रनों की हो चुकी है. ऐसा लग रहा है कि बरसों से विकेट नहीं आया है. दोनों कीवी बल्लेबाज तेजी रन से रन बटोरे रहे हैं. अगर ऐसे ही चलता रहा है तो न्यूजीलैंड 350 से अधिक का स्कोर भी कर सकती है. आखिरी ओवर से 11 रन आए हैं.
43.0 ओवर: न्यूजीलैंड 277/3
IND vs NZ Live Score: शतक के बाद और विस्फोटक हुए मिचेल-फिलिप्स
शतक पूरा करने के बाद दोनों बल्लेबाज और ज्यादा आक्रामक नजर आ रहे हैं. मिचेल 127 गेंद में 132, जबकि फिलिप्स 87 गेंद में 106 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 43 ओवरों में 277/3 रन है.
IND vs NZ Live Score: फिलिप्स ने जड़ा वनडे करियर का दूसरा शतक
फिलिप्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का दूसरा शतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 83 गेंद में 100 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 42 ओवरों में 266/3 रन है.
IND vs NZ Live Score: मिचेल और फिलिप्स के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 200 रनों की साझेदारी
मिचेल और फिलिप्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है. दोनों खिलाड़ियों ने 176 गेंदों का सामना करते हुए ये रन बनाए हैं.
IND vs NZ Live Score: 250 रन हुए पूरे
न्यूजीलैंड के 250 रन पूरे हो गए हैं. टीम ने इस आंकड़े को 40वें ओवर में हासिल किया है. खबर लिखे जाने तक टीम का स्कोर 41 ओवरों में 257/3 रन है.
IND vs NZ Live Score: मिचेल का नहीं थम रहा तूफान
शतक पूरा करने बाद मिचेल और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. खबर लिखे जाने तक उन्होंने कुल 122 गेंदों का सामना किया है. इस बीच उनके बल्ले से 129 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और तीन छक्के निकले हैं
IND vs NZ Live Score: 40 ओवर का खेल हुआ समाप्त
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पारी के 40 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 40 ओवरों की समाप्ति के बाद 238/3 रन बनाए हैं. मिचेल 119 गेंद में 119 और ग्लेन फिलिप्स 76 गेंद में 82 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी डेवोन कॉनवे (05), हेनरी निकोल्स (00) और विल यंग (30) हैं.
IND vs NZ Live Score: मिचेल का बखूबी साथ निभा रहे हैं ग्लेन फिलिप्स
तीसरे वनडे में ग्लेन फिलिप्स, मिचेल का बखूबी साथ निभाते हुए नजर आ रहे हैं. टीम का स्कोर 38.2 ओवरों में 223/3 रन है. फिलिप्स 73 गेंद में 75 रन बनाकर खेल रहे हैं. इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और एक छक्का निकला है.
IND vs NZ Live Score: बड़े स्कोर की तरफ बढ़ती हुई नजर आ रही है न्यूजीलैंड
इंदौर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ती हुई नजर आ रही है. खबर लिखे जाने कीवी टीम का स्कोर 37.3 ओवरों में 218/3 रन है. मिचेल 111 गेंद में 110 और ग्लेन फिलिप्स 70 गेंद में 72 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs NZ Live Score: डेरेल मिशेल का शतक
डेरेल मिशेल का शतक आया. यह उनके वनडे करियर का 9वां शतक है. उन्होंने 106 गेंदों में शतक जड़ा है. इस शतक के दौरान उन्होंने 10 चौके और दो छक्के जड़े हैं. भारत के खिलाफ लगातार दूसरा शतक. राजकोट में भी शतक ठोका था. भारत में लगातार चौथा शतक जड़ा है. इस ओवर से 4 रन आए.
36.0 ओवर: न्यूजीलैंड 201/3
IND vs NZ Live Score: भारत ने चुनी गेंद
अब भारत को एक गेंद का चुनाव करना होगा और टीम इंडिया ने उस गेंद का चुनाव कर लिया है. साझेदारी अब 129 रनों की हो चुकी है. हर्षित राणा को वापस अटैक पर लाया गया है. भारत को चौथे विकेट की तलाश है. अगर न्यूजीलैंड इसी तरह खेलते रही तो वह 300 के आस-पास आसानी से पहुंच जाएगी. डेरेल मिशेल अपने शतक से 2 रन दूर हैं. न्यूजीलैंड का स्कोर 200 के करीब. आखिरी ओवर से 4 रन आए हैं.
34.0 ओवर: न्यूजीलैंड 187/3
IND vs NZ Live Score: ग्लेन फिलिप्स का अर्द्धशतक
ग्लेन फिलिप्स का अर्द्धशतक आया है. यह उनका वनडे करियर का छठा अर्द्धशतक है. बीते 10 पारियों में भारत के खिलाफ पहला. आखिरी ओवर से 6 रन आए. डेरेल मिशेल शतक से 5 रन दूर हैं.
33.0 ओवर: न्यूजीलैंड 183/3
IND vs NZ Live Score: बीते दो ओवर से आए 18 रन
बीते दो ओवर से आए हैं 18 रन. डेरेल मिशेल ने दोनों ओवर में चौके जड़े हैं. न्यूजीलैंड का रन रेट 5 से ऊपर का है. टीम की कोशिश होगी कि यहां से कम से कम 300 का स्कोर पार किया जाए. बाकी के 18 ओवर बचे हैं. देखना होगा कि भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड को कितने तक रोक पाते हैं. ग्लेन फिलिप्स अपने अर्द्धशतक से 2 रन दूर हैं जबकि डेरेल मिशेल शतक से 8 रन दूर.
32.0 ओवर: न्यूजीलैंड 177/3
IND vs NZ Live Score: ड्रिंक्स ब्रेक का टाइम हुआ
ड्रिंक्स ब्रेक का टाइम हुआ. नितीश रेड्डी के आखिरी ओवर से 11 रन आए थे. न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने 25वें ओवर के बाद ब्रेक ले लिया था, जिस पर अंपायर नाराज हुए थे. इसके बाद अगले 4 ओवर में 33 रन आए हैं. डेरेल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स के बीच साझेदारी 94 रनों की हो चुकी है. न्यूजीलैंड का स्कोर 150 पार हुआ. फिलिप्स अपने अर्द्धशतक के करीब हैं. भारत को चौथे विकेट की तलाश है.
29.0 ओवर: न्यूजीलैंड 152/3
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 150 के करीब
न्यूजीलैंड का स्कोर 150 के करीब है. ग्लेन फिलिप्स ने पिछले ओवर में चौका जड़ा है. उन्होंने अपने पहले चौके के लिए 37 गेंद ली हैं. अभी एक छोर से अर्शदीप हैं और दूसरे से सिराज. आखिरी ओवर से 6 रन आए हैं.
27.0 ओवर: न्यूजीलैंड 131/3
IND vs NZ Live Score: 6 रन आए इस ओवर से
इस ओवर से 6 रन आए हैं. डेरेल मिशेल 68 के स्कोर पर खेल रहे हैं. न्यूजीलैंड का रन रेट 5 के नीचे हैं. डेरेल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स के बीच साझेदारी 68 रनों की हो चुकी है.
26.0 ओवर: न्यूजीलैंड 125/3
IND vs NZ Live Score: 25 ओवर पूरे
25 रन पूरे हुए. इस ओवर से 2 रन आए. डेरेल मिशेल धीरे-धीरे अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं. भारत को यहां पर डेरेल मिशेल के विकेट की जरूरत है.
25.0 ओवर: न्यूजीलैंड 119/3
IND vs NZ Live Score: क्या यहां मौका था?
क्या यहां मौका था? हर्षित राणा ने गेंद से पीछे दौड़ते हुए पूरा प्रयास किया, लेकिन कैच नहीं लपक पाए. फिलिप्स पुल शॉर्ट के लिए गए थे. हर्षित के लिए गेंद काफी दूर थी. हर्षित ने प्रयास पूरा किया, लेकिन गेंद उनसे दूर रही. रेड्डी का महंगा ओवर. इस ओवर से 9 रन आए.
24.0 ओवर: न्यूजीलैंड 117/3
IND vs NZ Live Score: अर्द्धशतकीय साझेदारी हुई
अर्द्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई. मिशेल ने सिंगल लिया और इसके साथ ही डेरेल मिशेल और विल लंग के बीच साझेदारी 50 रनों की हुई. आखिरी ओवर से 2 रन आए.अभी एक छोर से सिराज हैं और दूसरे से रेड्डी.
23.0 ओवर: न्यूजीलैंड 108/3
IND vs NZ Live Score: आखिरी ओवर से आए 5 रन
आखिरी ओवर से 5 रन आए हैं. कुलदीप मैदान के बाहर गए हैं और गौतम गंभीर और उनकी बातचीत जारी है. डेरेल मिशेल एक बार फिर क्रीज पर जम चुके हैं. भारत को चौथे विकेट की तलाश है.
22.0 ओवर: न्यूजीलैंड 106/3
IND vs NZ Live Score: डेरेल मिशेल का अर्द्धशतक
डेरेल मिशेल ने अर्द्धशतक जड़ा है. 56 गेंदों में यह अर्द्धशतक आया है. चौके के साथ अर्द्धशतक पूरा किया. आखिरी ओवर से 6 रन आए हैं. एक बार फिर डेरेल मिशेल भारत के खिलाफ रन बनाते हुए. बीते 10 ओवर में 48 रन आए हैं. मिशेल और फिलिप्स की साझेदारी 43 रनों की हो चुकी है. भारत को चौथे विकेट की तलाश है.
21.0 ओवर: न्यूजीलैंड 101/3
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के करीब
न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के करीब है. अभी एक छोर से नितीश कुमार रेड्डी हैं और दूसरे छोर से कुलदीप यादव. बीते कुछ ओवरों से रनों की गति कम हुई है. न्यूजीलैंड का रन रेट हालांकि 5 के करीब है. भारत को डेरेल मिशेक के विकेट की तलाश है.
19.0 ओवर: न्यूजीलैंड 92/3
IND vs NZ Live Score: कुलदीप आए अटैक पर
कुलदीप आए हैं और उनका छक्के से स्वागत किया गया है. मिशेल ने छक्का जड़ा है. डेरेल मिशेल अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. डेरेल मिशेल अब ग्लेन फिलिप्स के साथ साझेदारी कर रहे हैं.
16.1 ओवर: न्यूजीलैंड 81/3
IND vs NZ Live Score: ड्रिंक्स लिया गया
ड्रिंक्स लिया गया. पहले 15 ओवर पूरे हुए. तीन विकेट गिरे हैं और रन रेट 5 के नीचे का है. आखिरी ओवर से 7 रन आए हैं. न्यूजीलैंड धीरे-धीरे 100 के करीब है. हर्षित के पिछले ओवर में तीसरी गेंद पर चौका आया है.
15.0 ओवर: न्यूजीलैंड 71/3
IND vs NZ Live Score: आखिरी ओवर से आए 3 रन
आखिरी ओवर से 3 रन आए हैं. डेरेल मिशेल अबी भी क्रीज पर हैं और भारतीय गेंदबाजों की नजरें उनके विकेट पर होंगी. न्यूजीलैंड का रन रेट 4.57 का है. अभी एक छोर से हर्षित हैं और दूसरे छोर से सिराज.
14.0 ओवर: न्यूजीलैंड 64/3
IND vs NZ Live Score: हर्षित ने तोड़ी साझेदारी
हर्षित राणा ने साझेदारी तोड़ी है. विल यंग को जाना होगा. रवींद्र जडेजा ने कैच लपका. बैकवर्ड प्वॉइंट पर शानदार कैच. बैक ऑफ लेंथ गेंद ऑफ के बाहर. विल क्रीज पर खड़े रहे और कट शॉर्ट खेला. लेकिन उसे नीचे नहीं रख पाए. जडेजा ने अपनी दाईं और छलांग लगाई और कैच लपका. सीधा कैच नहीं था. लेकिन हर्षित और भारत इस साझेदारी के टूटने से जरूर खुश होंगे. विल यंग 41 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए.
12.1 ओवर: 58/3
IND vs NZ Live Score: 48 की हुई साझेदारी
विल यंग और डेरेल मिशेल के बीच साझेदारी 48 रनों की हो चुकी है. हर्षित के आखिरी ओवर से 6 रन आए हैं. ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगा. न्यूजीलैंड का रन रेट 4 से अधिक का है. भारत को तीसरे विकेट की तलाश है.
11.0 ओवर: न्यूजीलैंड 53/2
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड के 50 रन पूरे
न्यूजीलैंड ने 50 रन पूरे हुए. डेरेल मिशेल ने कवर और मिडऑफ के बीच से खेलकर चार रन बटोरे.
10.1 ओवर: न्यूजीलैंड 51/2
IND vs NZ Live Score: पहला पावरप्ले पूरा
पहला पावरप्ले पूरा हुआ. इस ओवर से 5 रन आए. न्यूजीलैंड ने इस दौरान 47 रन बटोरे हैं जबकि उसने दो विकेट गंवाए हैं. आखिरी ओवर से सिर्फ 5 रन आए हैं. विल यंग 24 रन बनाकर खेल रहे हैं. जबकि डेरेल मिशेल ने 17 रन बनाए हैं.
10.0 ओवर: न्यूजीलैंड 47/2
IND vs NZ Live Score: अर्शदीप का महंगा ओवर
अर्शदीप के इस ओवर से दो चौके आए. ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका और ओवर की तीसरी गेंद पर चौका. विल यंग और डेरेल मिशेल की साझेदारी 35 से अधिक रनों की हो चुकी है.
9.0 ओवर: न्यूजीलैंड 42/2
IND vs NZ Live Score: सिराज आए अटैक पर
मोहम्मद सिराज अटैक पर आए हैं. उन्होंने इस ओवर से सिर्फ एक रन दिया है. भारत को यहां पर विकेट की जरूरत है.
8.0 ओवर: न्यूजीलैंड 33/2
IND vs NZ Live Score: पनप रही साझेदारी
विल यंग और डेरेल मिशेल के बीच साझेदारी पनप रही है. देखना होगा कि सिराज को कब अटैक पर लाया जाता है. शुरुआती दो विकटों के बाद, विल यंग और डेरेल मिशेल ने साझेदारी का प्रयास किया है.
7.0 ओवर: न्यूजीलैंड 32/2
IND vs NZ Live Score: अर्शदीप के ओवर से आए 5 रन
अर्शदीप के पिछले ओवर से 5 रन आए हैं. डेरेल मिशेल और विल यंग जोखिम नहीं ले रहे हैं, लेकिन खराब गेंद को देखते ही बाउंड्री बटोर रहे हैं. अर्शदीप के पिछले ओवर की पांचवीं गेंद पर मिड ऑफ की दिशा में चौका जड़ा है.
5.0 ओवर: न्यूजीलैंड 21/2
IND vs NZ Live Score: हर्षित का एक और अच्छा ओवर
मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाज के होते हुए अर्शदीप और हर्षित राणा शुरुआती ओवर फेंक रहे हैं और दोनों ने अभी तक शानदार गेंदबाजी की है. विल यंग ने हर्षित के पिछले ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जड़ा था. चार ओवर का खेल हो चुका है. देखना होगा कि भारत को तीसरे विकेट के लिए कितना इंतजार करना पड़ता है? मैदान पर फैंस कोहली-कोहली के नारे लगा रहे हैं.
4.0 ओवर: न्यूजीलैंड 16/2
IND vs NZ Live Score: अर्शदीप का मेडन ओवर
और देखते ही देखते अर्शदीप का मेडन ओवर पूरा हुआ. भारतीय गेंदबाजों की कोशिशि होगी कि पहले पावरप्ले के खत्म होने से पहले ही क्रीज पर मौजूद दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी जाए. वहीं अर्शदीप और हर्षत के भारत को शानदार शुरुआत दिलाई है और उसका वीडियो भी आ गया है.
IND vs NZ Live Score: 7 गेंद में गिरे दो विकेट
सात गेंद में दो विकेट गिर चुके हैं. क्रीज पर अभी विल यंग और डेरेल मिशेल की जोड़ी मौजूद है. राजकोट में हुए दूसरे वनडे में दोनों बल्लेबाजों ने भी न्यूजीलैंड की जीत का बेस तैयार किया था. भारतीय गेंदबाजों की नजरें इन दोनों को जल्द से जल्द पवेलियन भेजने पर होंगी. इस ओवर से 6 रन आए हैं. आखिरी ओवर पर रन आउट का मौका था. लेकिन कुलदीप से डायरेक्ट हिट नहीं लगी.
2.0 ओवर: न्यूजीलैंड 11/2
IND vs NZ Live Score:
डेवोन कॉनवे को हर्षित ने स्लिप में रोहित के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा है. न्यूजीलैंड के दो विकेट गिर चुके हैं. भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपा दिया है. कॉनवे 5 रन ही बना सके.
भारत 5/2 (1.1 ओवर)
IND vs NZ Live Score: हेनरी निकोल्स बोल्ड
पहले ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने हेनरी निकोल्स को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई है. हेनरी निकोल्स अपना खाता भी नहीं खोल पाए,
न्यूजीलैंडज 5/1 (0.5 ओवर)
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स क्रीज पर हैं. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी की शुरुआत की है.
IND vs NZ Live Score: प्रसिद्ध बाहर, अर्शदीप की वापसी
भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर बैठना पड़ा है. उनकी जगह अर्शदीप की वापसी हुई है. जबकि न्यूजीलैंड ने कोई बदलाव नहीं किया है.
IND vs NZ Live Score: भारत ने जीता टॉस
गिल ने सिक्का उछाला, न्यूजीलैंड के कप्तान ने हेड कहा. सिक्का गिल के पक्ष में गिरा है. भारतीय कप्तान ने गेंदबाजी का फैसला लिया.
IND vs NZ Live Score: टॉस टाइम
टॉस का समय हो गया है. दोनों देशों के कप्तान क्रीज पर हैं. गिल और रवि शास्त्री ने बीच हल्का -फुल्का मचाक.
IND vs NZ Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
मैच का टॉस थोड़ी देर में होगा. भारत की नजर सीरीज डिसाइडर को अपने नाम करने पर होगी.
India vs New Zealand 3rd ODI Live: कोहली छोड़ देंगे पोटिंग-सहवाग को पीछे
विराट कोहली अगर इंदौर में शतक लगाते हैं तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. रिकी पोंटिंग ने 51 मैचों में 6 शतक लगाए हैं. जबकि वीरेंद्र सहवाग ने 23 मैचों में 6 शतक लगाए हैं. कोहली ने 35 मैचों में 6 शतक लगाए हैं.
India vs New Zealand 3rd ODI Live: रोहित शर्मा की नजर अफरीदी के रिकॉर्ड पर
रोहित शर्मा अगर इंदौर में दो छक्के लगाते हैं तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. शाहिद अफरीदी ने 38 मैचों की 35 पारियों में 50 छक्के लगाए हैं. जबकि रोहित शर्मा ने 33 मैचों की 31 पारियों में 49 छक्के लगाए थे. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर क्रिस गेल हैं. क्रिस गेल ने 30 मैचों में 45 छक्के लगाए हैं.
India vs New Zealand 3rd ODI Live: कैसी रहेगी पिच
होकर स्टेडियम की पहचान हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच के रूप में रही है. छोटी बाउंड्री और सपाट विकेट बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका देते हैं. घरेलू टीम की उम्मीदें एक बार फिर से रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर्स से जुड़ी होंगी, जिन पर इस निर्णायक मैच में सबकी निगाहें रहेंगी.
IND vs NZ LIVE Score: न्यूजीलैंड की नजरें इतिहास रचने पर
इतिहास की बात करें तो न्यूज़ीलैंड के लिए भारत की सरजमीं हमेशा कठिन रही है. अब तक भारत में खेली गई सात द्विपक्षीय वनडे सीरीज में कीवी टीम एक भी नहीं जीत सकी है. कुल मिलाकर भारत में भारत के खिलाफ खेले गए 41 पूरे वनडे मुकाबलों में से न्यूजीलैंड सिर्फ नौ जीत सका है. ऐसे में यह मैच मेहमान टीम के लिए इतिहास बदलने का दुर्लभ अवसर है.
IND vs NZ LIVE Score: शुभमन गिल की नजरें रिकॉर्ड पर
शुभमन गिल एक बड़े व्यक्तिगत रिकॉर्ड के करीब हैं. शुभमन गिल को वनडे में अपने 3000 रन पूरे करने के लिए 70 रनों की जरूरत है. शुभमन गिल ने अभी तक 60 वनडे की इतनी ही पारियों में 2930 रन बनाए हैं. अगर वह इंदौर में 70 रनों की पारी खेलते हैं तो वह दुनिया के दूसरे सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.
IND vs NZ LIVE Score: क्या अर्शदीप को मिलेगा मौका
क्या अर्शदीप सिंह को मौका मिलेगा? क्या आयुष अपना डेब्यू कर पाएंगे? इन सवालों पर फैंस की नजरें होंगी. इसकी उम्मीद काफी कम है कि टीम मैनेजमेंट एक हार के बाद टीम संयोजन में कोई बदलाव करना चाहेगा.
IND vs NZ LIVE Score: इंदौर में करो या मरो वाला जंग
इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आखिरी वनडे मैच खेला जाएगा. यह मैच सीरीज का डिसाइडर है. इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लेगी. इंदौर में भारतीय टीम का वनडे में रिकॉर्ड शानदार रहा है. अबतक खेले 7 मैच में भारत ने सभी 7 मैच जीते हैं. आजके मैच में सबकी नजर एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा पर होगी. बता दें कि इसके बाद रोहित और विरा 6 महीने के बाद इंडियन जर्सी में दिखेंगे.













