India vs New Zealand Final Live Streaming: जानें कब और कहां देखें मुकाबला, फ्री में कैसे देख पाएंगे लाइव

India vs New Zealand Final Free Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. टीम इंडिया की कोशिश जीत दर्ज कर इतिहास रचने की होगी, एक नया इतिहास लिखने की होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
India vs New Zealand Free Final Live Streaming

India vs New Zealand Final Free Live Streaming and Live Telecast Details: भारतीय क्रिकेट टीम इतिहास रचने के करीब है. पिछले सवा दो वर्षों में टीम इंडिया चार बार आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेली है। इसमें 2 बार विजयी रही है, जबकि 2 बार मायूस होना पड़ा है. भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब दक्षिण अफ्रीका और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब न्यूजीलैंड को हराकर जीता था. जून 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. दोनों बार विपक्षी टीम ऑस्ट्रेलिया थी. 

अहमदाबाद में रविवार को भारतीय टीम के पास न्यूजीलैंड को हराकर एक बार फिर से टी20 विश्व कप जीतने का मौका है. अगर भारतीय टीम जीतने में कामयाब रहती है, तो इतिहास रचते हुए तीन टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनेगी. भारत के सामने चुनौती आसान नहीं है. न्यूजीलैंड का बड़े टूर्नामेंटों में भारत के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है. न्यूजीलैंड ने अब तक जो 2 आईसीसी ट्रॉफी जीती है, वो दोनों भारत को हराकर ही जीती है. 2000 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर ही जीता था.

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर एक हार का हिसाब चुकता कर दिया था. अब सूर्यकुमार के पास टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर न्यूजीलैंड से एक और आईसीसी हार का बदला लेने का अवसर है.

रोहित शर्मा के संन्यास के बाद जब टी20 टीम की कमान सूर्यकुमार को सौंपी गई, तो कई लोगों को यह फैसला चौंकाने वाला लगा. उस समय कप्तानी के दावेदार हार्दिक पांड्या थे, लेकिन टीम प्रबंधन और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार पर भरोसा जताया था. सूर्यकुमार यादव ने प्रबंधन का भरोसा जीता और टीम को इस फॉर्मेट में लगभग अजेय रखा है. उनकी कप्तानी में भारत टी20 क्रिकेट में दुनिया की नंबर-1 टीम बना और लंबे समय तक शीर्ष पर बना रहा. टी20 विश्व कप 2026 का खिताब सूर्यकुमार यादव को भारत के सफलतम कप्तानों में शुमार कराएगा. हेड कोच गौतम गंभीर के पास भी बतौर खिलाड़ी टी20 विश्व कप जीतने के बाद हेड कोच के रूप में खिताब जीतने का मौका है.

Advertisement

जानें कब और कहां होगा मुकाबला?

भारत-न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच रविवार 8 मार्च को होगा. 

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

भारत-न्यूजीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत शाम 7 बजे से शुरू होगी. जबकि मैच का टॉस शाम 6:30 बजे निर्धारित है. शाम में क्लोजिंग सेरेमनी है, ऐसे में टॉस में थोड़ी देरी संभव है.

Advertisement

कहां देख पाएंगे लाइव?

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलिकास्ट होगा. जबकि जियो हॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. 

कहां फ्री में देख पाएंगे लाइव?

डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स पर मैच का लाइव टेलिकास्ट उपलब्ध होगा.

यह भी पढ़ें: IND vs NZ Final: फाइनल से पहले ही सरेंडर या माइंडगेम? ऑल-राउंडर ग्लेन फिलिप्स बोले- भारत के खिलाफ मैच ही बड़ी उपलब्धि

यह भी पढ़ें: IND vs  ENG Semifinal: इंग्लैंड हारा पर दिल जीत गए जैकब बेथेल, आखिरी तक लड़ी लड़ाई, शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Sangeet Som 'योगी के करीबी', इस सवाल पर सुनने वाला जवाब! | NDTV Exclusive | Chakravyuh
Topics mentioned in this article