IND vs NZ, 1st Test, Day 2: दूसरे दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड मजबूत, बिना नुकसान के 129 रन

IND vs NZ, 1st Test, Day 2: दूसरे दिन के लगभग दो देशन में भारतीय गेंदबाजों की झोली खाली रही और वे कोई विकेट नहीं चटका सके

IND vs NZ, 1st Test, Day 2: दूसरे दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड मजबूत, बिना नुकसान के 129 रन

Ind vs nz 1st Test न्यूजीलैंड के ओपनरो ने न्यूजीलैंड को बहुत ही शानदार शुरुआत दी

India vs New Zealand, 1st Test, Day 2 Live cricket: वीरवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हुई दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को लंच के बाद मेहमान कीवियों ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में शानदार शुरुआत करते हुए बिना नुकसान के 129 रन बना लिए हैं. ओपनर विल यंग 75 और टॉम लैथम 50 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.  भारत की पहली पारी लंच के कुछ ही देर बाद 345 रन पर खत्म हो गयी. भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में श्रेयस अय्यर (105), शुबमन गिल (52), रवींद्र जडेजा (50) और निचले क्रम में आर . अश्विन (38) ने अहम भूमिका निभायी. न्यूजीलैंड के लिए टिम साऊदी ने 5, जैमिसन ने 3 और एजाज पटेल ने 2 विकेट लिए.

SCORE BOARD

पहले दिन वीरवार को भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. श्रेयस अय्यर इस टेस्ट से अपना करियर शुरू करने जा रहे हैं. और विराट और रोहित की अनुपस्थिति में अजिंक्य रहाणे लंबे समय बाद भारत की कमान फिर से संभाल रहे हैं. चलिए इस टेस्ट में खेल रहीं दोनों देशो की फाइनल इलेवन पर गौर फरमा लीजिए: 

भारत: 1. अजिंक्य रहाणे (कप्तान) 2. शुबमन गिल 3. मयंक अग्रवाल 4. चेतेश्वर पुजारा 5. श्रेयस अय्यर 6. ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर) 7. रवींद्र जडेजा 8. अक्षर पटेल 9. रविचंद्रन अश्विन 10. ईशांत शर्मा 11. उमेश यादव
 

न्यूजीलैंड: 1. केन विलियमसन (कप्तान) 2. टॉम लैथम 3. विल यंग 4. रॉस टेलर 5. हेनरी निकोलस 6. टॉम ब्लेंडल (विकेटकीपर) 7. रचिन रवींद्र 8. टिम साऊदी 9. एजाज पटेल 10. कायले जैमिसन 11. विलियम सोमरविले

Nov 26, 2021 16:28 (IST)
Ind vs Nz 1st Test, Day 2: दूसरे दिन का खेल खत्म
न्यूजीलैंड ने बिना नुकसान के 129 रन बना  लिए हैं...और बहुत हद तक फिलहाल तो कीवी ड्राइविंग सीट पर हैं..भारती गेंदबाज तरस कर रह गए लगभग दो सेशन के खेल में...टॉम लैथम क50 और विल यंग 75 रन बनाकर डटे हुए हैं...तीसरे दिन मुलाकात होगी आपसे..तब तक लिए अपना ध्यान रखिएगा ..गुड नाइट!
Nov 26, 2021 16:09 (IST)
Ind vs Nz 1st Test, Day 2: भारतीय बॉलरों को रुला डाला
51.6: अभी तक विल यंग और टॉम लैथम ने मिलकर पहले विकेट के लिए जोड़ दिए हैं 122 रन..यंग 72 पर हैं, तो लैथम 46 पर...ये भारतीय बॉलरों को क्या हुआ..??
Nov 26, 2021 15:26 (IST)
Ind vs Nz 1st Test, Day 2: न्यूजीलैंड ओपनरों की शतकीय साझेदारी
38.6: टॉम लैथम और विल यंग ने भारतीय बॉलरों को विकेट के लिए तरसा कर रख दिया है...भारत को अभी भी पहले विकेट की तलाश है...दोनों ने मिलकर नाबाद शतकीय साझेदारी कर दी है..
Nov 26, 2021 14:33 (IST)
Ind vs Nz 1st Test, Day 2: चायकाल के बाद खेल शुरू
कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन चायकाल के बाद का खेल शुरू हो गया है...न्यूजीलैंड का स्कोर बिना नुकसान के 72 रन है..और भारतीय बॉलरों को अभी भी पहले विकेट की तलाश है..
Nov 26, 2021 14:20 (IST)
Ind vs Nz 1st Test, Day 2: चाय हो गयी है जी!
15.6: कीवी ओपनरों लैथम और विल यंग ने मिलकर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी है..और चाय के समय न्यूजीलैंड का स्कोर बिना नुकसान के 72  रन है. लैथम 23 पर हैं और यंग 46 पर हैं...चलिए चाय के बाद मिलते हैं आपसे
Nov 26, 2021 14:10 (IST)
Ind vs Nz 1st Test, Day 2: कीवियों की शानदार शुरुआत
24.6: कीवी ओपनरों टॉम लैथम और विल यंग ने अपना काम कर दिया है. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए फिलहाल 47 रन जोड़ दिए हैं.
Nov 26, 2021 13:25 (IST)
Ind vs Nz 1st Test, Day 2: न्यूजीलैंड की सतर्क शुरुआत
10.6: दोनों ही ओपनरों का रवैया बहुत ही सावधानी भरा है...लैथम और विल यंग बहुत ही सावधानी बरत रहे हैं..यही वजह है कि शुरुआती 11 ओवरों के खेल के बाद स्कोर है बिना नुकसान के 23 रन
Nov 26, 2021 12:33 (IST)
Ind vs Nz 1st Test, Day 2: न्यूजलैंड की पहली पारी शुरू
दोनों कीवी ओपनर विल यंग और टॉम लैथम क्रीज पर हैं....देखते हैं कि कैसी शुरुआत देते हैं दोनों...ईशांत शर्मा पहला ओवर लेकर आए हैं...लेफ्टी लैथम के खिलाफ ओवर द विकेट...
Nov 26, 2021 12:25 (IST)
Ind vs Nz 1st Test, Day 2: खत्म हुयी भारत की पहली पारी
111.1: लंच के बाद शुरुआती दो ओवरों में ही भारत के बचे बाकी दो विकेट गिर गए..विकेट लिए एजाज पटले ने...ईशांत एलबीडब्ल्यू हो गए...रिव्यू लिया...लेकिन फायदा नहीं हुआ...भारत की पहली खत्म हो गयी 345 रन पर....
Nov 26, 2021 12:15 (IST)
Ind vs Nz 1st Test, Day 2: खेल शुरू..और अश्विन आउट
109.2: एजाज पटेल आए लंच के बाद पहला ओवर लेकर..दूसरी गेंद पर इनसाइड आउट शॉट खेलने की कोशिश..और अश्विन बोल्ड हो गए...ड्रिफ्ट ने दिया गच्चा...बनाए 38 रन
Nov 26, 2021 11:36 (IST)
Ind vs Nz 1st Test, Day 2: लंच हो गया है
..और भारत का स्कोर है 109 ओवर बाद 8 विकेट पर 339 रन...अश्विन एक छोर पर 38 रन बनाकर नाबाद हैं, तो उमेश यादव 4 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं..ब्रेक के बाद आपसे मुलाकात होती है..
Nov 26, 2021 10:53 (IST)
Ind vs Nz 1st Test, Day 2: साउदी का 5वां विकेट
98.6: टिम साउदी की मेहनत रंग लेकर आयी....दूसरे दिन सुबह से ही जलवा बिखेरा..और अब अक्षर पटेल को विकेटकीपर के हाथों लपकवाकर पांचवां विकेट लिया..क्या बात !
Nov 26, 2021 10:38 (IST)
Ind vs Nz 1st Test, Day 2: अय्यर लौट गए
96.1: साउदी की रणनीति अच्छी है..गेंद स्विंग हो रही है, तो भी स्टंप से थोड़ा दूर रख रहे हैं...गेंद स्विंग भी हो रही है...अय्यर ने थोड़ा दूर से शॉट खेला और गेंद हवा में उठ गयी...सीधा कवर के हाथ में चली गयी विल यंग के हाथों में..बनाए 105 रन..
Nov 26, 2021 10:14 (IST)
Ind vs Nz 1st Test, Day 2: साहा आउट हो गए
92.2: साउदी को सुबह-सुबह अच्छी स्विंग और सीम मिल रही है..यह साउदी ने गुड लेंथ पर रखी..और ऋद्धिमान साहा दूर से ड्राइव करने गए...बल्ले का अच्छा-खासा किनारा लिया..लगभग पहली स्लिप की ओर गयी गेंद...और ब्लेंडेल ने गोता लगाते हुए एक अच्छा कैच लपक लिया..साहा का 1 रन
Nov 26, 2021 10:08 (IST)
Ind vs Nz 1st Test, Day 2: अय्यर का डेब्यू टेस्ट में शतक
91.1 श्रेयस अय्यर ने जड़ा पहले ही टेस्ट में शतक, 16वें भारतीय बल्लेबाज बने. जैमिसन की गेंद को प्वाइंट की तरप खेलकर दो रन ले लिए...इसी के साथ ही पहले ही टेस्ट में शतक...अय्यर बन गए कारनामा करने वाले 16वें भारतीय बल्लेबाज
Nov 26, 2021 09:56 (IST)
Ind vs Nz 1st Test, Day 2: अय्यर पहुंच गए 96 पर
89.1: अय्यर के जैमिसन के खिलाफ लगातार दो चौके...पहले थर्डमैन से..तो दूसरा कवर ड्राइव..बेहतरीन....शानदार संतुलन...
Nov 26, 2021 09:50 (IST)
Ind vs Nz 1st Test, Day 2: अय्यर का चौका
87.6: अय्यर का तीसरा चौका रहा सुबह से..एकदम लय में दिख रहे हैं..विश्वास से भरपूरा...ऑफ स्टंप के बाहर पूरी तरह से कट नहीं किया अय्यर ने..बल्कि बल्ला खोलते हुए दिशा दे दी...चौका
Nov 26, 2021 09:46 (IST)
Ind vs Nz 1st Test, Day 2:
86.6: सुबह-सुबह जडेजा की मनोदशा ऐसी थी..न पूरी तरह फ्रंटफुट पर थे और न ही बैकफुट पर...और टिम साउदी की गेंद पर प्लेड-ऑन हो गए..मतलब अंदर आती गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा चूमा और फिर गिल्लियां बिखेर गयीं...कल के 50 रन में एक भी रन नहीं जोड़ सके...पांचवां विकेट गिर गया भारत का..अगले बल्लेबाज हैं ऋद्धिमान साहा
Nov 26, 2021 09:31 (IST)
Ind vs Nz 1st Test, Day 2: दूसरे दिन का खेल शुरू
कानपुर में दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है...टिम साऊदी गेंदबाजी कर रहे हैं..स्ट्राइक पर जडेजा हैं..दूसरे छोर पर श्रेयस अय्यर हैं, जिनके लिए दुआ हो रही हैं..फैंस क नजरें हैं..
Nov 26, 2021 09:29 (IST)
Ind vs Nz 1st Test, Day 2:
सभी की नजरें श्रेयस अय्यर उनके पहले टेस्ट में शतक पर लगी हैं..
Nov 26, 2021 09:23 (IST)
India vs New Zealand, 1st Test: Day 2
नमस्कार आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है हमारी Live coverage में...आप जुड़ जाइए हमसे...दूसरे दिन का खेल शुरू होने को है...श्रेयस अय्यर 75 और रवींद्र जडेजा 50 रन बनाकर पिच पर हैं...