22 days ago

IND vs NED Match Live Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला बुधवार (18 फरवरी) को भारत और नीदरलैंड्स के बीच अहमदाबाद में खेला गया. जहां भारतीय टीम लक्ष्य का बचाव करते हुए 17 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. अहमदाबाद में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 193 रन बनाए थे. जिसका पीछा करते हुए नीदरलैंड्स की 20 ओवरों में 176/7 रन तक ही पहुंच पाई. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए बास डे लीड ने सर्वाधिक 33 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए जैक लायन ने 12 गेंद में नाबाद 25 रन बनाए. मगर वह भी टीम को जीत नहीं दिला सके. (Scorecard)

वरुण चक्रवर्ती ने चटका सर्वाधिक तीन विकेट 

भारत की तरफ से लक्ष्य का बचाव करते हुए वरुण चक्रवर्ती सबसे सफल गेंदबाज रहे. टीम के लिए उन्होंने कुल तीन ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 4.66 की इकॉनमी से 14 रन खर्च करते हुए तीन विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके अलावा शिवम दुबे ने दो और जसप्रीत बुमराह एवं हार्दिक पंड्या ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. 

193 रन बनाने में कामयाब हुई थी भारत

इससे पहले अहमदाबाद में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में 193/6 रन बनाने में कामयाब हुई थी. शिवम दुबे सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 66 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंद में 34, जबकि हार्दिक पंड्या ने 21 गेंद में 30 रनों का योगदान दिया.

लोगन वैन बीक रहे सबसे सफल गेंदबाज 

विपक्षी टीम नीदरलैंड्स की तरफ से इस मुकाबले में लोगन वैन बीक ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा आर्यन दत्त ने दो, जबकि काइल क्लीन ने एक विकेट चटकाए.

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: 1 अभिषेक शर्मा, 2 इशान किशन (विकेटकीपर), 3 तिलक वर्मा, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 हार्दिक पंड्या, 6 रिंकू सिंह, 7 शिवम दुबे, 8 वॉशिंगटन सुंदर, 9 अर्शदीप सिंह, 10 जसप्रीत बुमराह और 11 वरुण चक्रवर्ती. 

नीदरलैंड्स: 1 मैक्स ओ'डाउड, 2 माइकल लेविट, 3 बास डी लीडे, 4 कॉलिन एकरमैन, 5 स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), 6 ज़ैक लायन-काचैट, 7 लोगान वान बीक, 8 आर्यन दत्त, 9 रुलॉफ़ वैन डर मर्व, 10 काइल क्लाइन, 11 नोआ क्रॉस.

ICC Men's T20 World Cup 2026: India vs Netherlands Straight from Narendra Modi Stadium Ahmedabad

Feb 18, 2026 22:38 (IST)

IND vs NED LIVE Score: बल्लेबाजी में शिवम दुबे का विस्फोट, गेंदबाजी में वरुण ने ढाया कहर, भारत को मिली शानदार जीत

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला बुधवार (18 फरवरी) को भारत और नीदरलैंड्स के बीच अहमदाबाद में खेला गया. जहां भारतीय टीम लक्ष्य का बचाव करते हुए 17 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही.

Feb 18, 2026 22:28 (IST)

IND vs NED LIVE Score: नीदरलैंड्स को जीत के लिए 12 गेंदों में 46 रनों की जरूरत

नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी पारी के 18 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 18 ओवरों की समाप्ति के बाद 148/6 रन बनाए हैं. टीम को आखिरी के दो ओवरों में जीत के लिए 46 रनों की जरूरत है, जो कि बेहद मुश्किल नजर आ रहा है.

Feb 18, 2026 22:22 (IST)

IND vs NED LIVE Score: बुमराह ने एडवर्ड्स को किया बोल्ड, जीत के करीब पहुंची टीम इंडिया

नीदरलैंड्स की टीम को छठवां झटका कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के रुप में लगा है. जिन्हें भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड करते हुए पवेलियान का रास्ता दिखाया है. टीम का स्कोर 15.5 ओवरों में 6-125 रन है. 

Feb 18, 2026 22:15 (IST)

IND vs NED LIVE Score: नीदरलैंड्स को आखिरी के 30 गेंदों में जीत के लिए 76 रनों की जरूरत

नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी पारी के 15 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 15 ओवरों की समाप्ति के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए हैं. टीम को आखिरी के 30 गेंदों में जीत के लिए 76 रनों की जरूरत है. 

Advertisement
Feb 18, 2026 22:11 (IST)

IND vs NED LIVE Score: शिवम दुबे के शिकार बने बास डे लीड, नीदरलैंड्स की आधी टीम लौटी पवेलियन

बास डे लीड (33) शिवम दुबे के शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच वरुण चक्रवर्ती ने पकड़ा है. लीड के आउट होते ही नीदरलैंड्स की आधी टीम पवेलियन भी लौट चुकी है. विपक्षी टीम को जीत के लिए आखिरी के 36 गेंदों में 82 रनों की जरूरत है. 

Feb 18, 2026 22:07 (IST)

IND vs NED LIVE Score: नीदरलैंड्स के 100 रन हुए पूरे

नीदरलैंड्स की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने शुरुआती 100 रन पूरा कर लिए हैं. टीम का स्कोर 13.5 ओवरों में 112/4 रन है.

Advertisement
Feb 18, 2026 22:05 (IST)

IND vs NED LIVE Score: वरुण चक्रवर्ती का डबल अटैक, ऐकरमैन के बाद आर्यन दत्त को किया बोल्ड

वरुण चक्रवर्ती ने कॉलिन एकरमैन (23) के बाद अगली ही गेंद पर आर्यन दत्त को भी बोल्ड कर दिया है. आर्यन भारत के खिलाफ खाता खोलने में भी नाकामयाब रहे. टीम का स्कोर 12.2 ओवरों में 94/4 रन है. 

Feb 18, 2026 22:03 (IST)

IND vs NED LIVE Score: वरुण चक्रवर्ती को मिली दूसरी सफलता, ऐकरमैन आउट, रिंकू ने पकड़ा शानदार कैच

वरुण चक्रवर्ती ने दूसरी सफलता कॉलिन एकरमैन (23) के रुप में प्राप्त की है. एकरमैन का शानगार कैच रिंकू सिंह ने पकड़ा. टीम का स्कोर 12.1 में 94/3 रन है. 

Feb 18, 2026 21:58 (IST)

IND vs NED LIVE Score: भारत ने नीदरलैंड्स के बल्लेबाजों पर बनाया दबदबा, जीत की आने लगी है महक

नीदरलैंड्स के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने रनों के लिए जुझते हुए नजर आ रहे हैं. टीम का स्कोर 12 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 94 रन है. टीम को आखिरी के आठ ओवरों में जीत के लिए 100 रनों की दरकार है. 

Feb 18, 2026 21:50 (IST)

IND vs NED LIVE Score: नीदरलैंड्स ने 10 ओवरों में बनाए 72 रन

नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी पारी के शुरुआती 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने शुरुआती ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाए हैं. बास डे लीड 12 गेंद में 15, जबकि कॉलिन ऐकरमैन सात गेंद में नौ रन बनाकर खेल रहे हैं.

Advertisement
Feb 18, 2026 21:41 (IST)

IND vs NED LIVE Score: हार्दिक पंड्या ने दिलाई दूसरी सफलता, माइकल लेविट आउट

भारतीय टीम को दूसरी सफलता हार्दिक पंड्या ने दिलाई है. पंड्या ने विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट (24) को सुंदर के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. टीम का स्कोर 7.5 ओवरों में 51 रन है.

Feb 18, 2026 21:33 (IST)

IND vs NED LIVE Score: नीदरलैंड्स ने पहले पावरप्ले में बनाए 36/1 रन

लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स की टीम ने पहले पावरप्ले में 36/1 रन बनाए हैं. माइकल लेविट 16 गेंद में 13 और बास डे लीड बिना खाता खोले मैदान में टिके हुए हैं. आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी मैक्स ओ'डाउड (20) हैं. डाउड को वरुण चक्रवर्ती ने बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है.

Advertisement
Feb 18, 2026 21:29 (IST)

IND vs NED LIVE Score: वरुण चक्रवर्ती ने मैक्स ओ'डाउड को किया बोल्ड

भारतीय टीम को पहली सफलता वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई है. चक्रवर्ती ने विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज मैक्स ओ'डाउड को बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. टीम का स्कोर 5.4 ओवरों में 35/1 रन है. 

Feb 18, 2026 21:24 (IST)

IND vs NED LIVE Score: वॉशिंगटन सुंदर ने संभाला गेंद

गेंदबाजी में बदलाव हुआ है. आक्रमण पर अब वॉशिंगटन सुंदर हैं. विपक्षी टीम का स्कोर चार ओवरों में 22 रन बनाए हैं.

Feb 18, 2026 21:22 (IST)

IND vs NED LIVE Score: नीदरलैंड्स ने 4 ओवरों में बनाए 22 रन

नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी पारी के चार ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने शुरुआती चार ओवरों में 22 रन बनाए हैं. माइकल लेविट 13 गेंद में 11 और मैक्स ओ'डाउड 12 गेंद में 10 बनाकर खेल रहे हैं. 

Feb 18, 2026 21:17 (IST)

IND vs NED LIVE Score: भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं चल पा रहा है नीदरलैंड्स के बल्लेबाजों का बल्ला

नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी पारी के तीन ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने शुरुआती तीन ओवरों में 17 रन बनाए हैं. जिसे अच्छी शुरुआत नहीं कहा जा सकता है. माइकल लेविट 11 गेंद में 11 और मैक्स ओ'डाउड सात गेंद में चार बनाकर खेल रहे हैं. 

Feb 18, 2026 21:12 (IST)

IND vs NED LIVE Score: बुमराह ने दूसरे ओवर में दिए महज 5 रन

पारी का दूसरा ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाला. जहां विपक्षी की बल्लेबाज केवल पांच रन बटोर पाए. टीम का स्कोर दो ओवरों में 11/0 रन है.

Feb 18, 2026 21:11 (IST)

IND vs NED LIVE Score: अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में खर्च किए महज 6 रन

भारत की तरफ से पारी का पहला ओवर अर्शदीप सिंह ने डाला. जहां विपक्षी टीम के बल्लेबाज केवल छह रन बटोर पाए. नीदरलैंड्स को जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य मिला है. 

Feb 18, 2026 21:07 (IST)

IND vs NED LIVE Score: नीदरलैंड्स ने लक्ष्य का पीछा किया शुरु, मैक्स ओ'डाउड और माइकल लेविट क्रीज पर

नीदरलैंड्स की टीम ने लक्ष्य का पीछा शुरु कर दिया है. मैक्स ओ'डाउड और माइकल लेविट पारी का आगाज कर रहे हैं. भारत की तरफ से नीदरलैंड्स को जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य मिला है.  

Feb 18, 2026 21:01 (IST)

IND vs NED LIVE Score: शिवम दुबे ने लगाए 6 छक्के और 4 औके

भारत की तरफ से आज के मुकाबले में शिवम दुबे का बल्ला खूब चला. उन्होंने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 6 छक्के और 4 औके की मदद से सर्वाधिक 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 212.90 का रहा. 

Feb 18, 2026 20:59 (IST)

IND vs NED LIVE Score: लोगन वैन बीक ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

नीदरलैंड्स की तरफ से भारत के खिलाफ आज के मुकाबले में लोगन वैन बीक ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा आर्यन दत्त के खाते में दो, जबकि काइल क्लीन ने एक विकेट चटकाए. 

Feb 18, 2026 20:55 (IST)

IND vs NED LIVE Score: शिवम दुबे का धमाका, भारत ने नीदरलैंड्स को जीत के लिए दिया 194 रनों का लक्ष्य

अहमदाबाद में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में 193 रन बनाने में कामयाब हुई है. विपक्षी टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए अब निर्धारित ओवरों में 194 रन बनाने होंगे. भारत की तरफ से आज के मुकाबले में शिवम दुबे सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 66 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंद में 34, जबकि हार्दिक पंड्या ने 21 गेंद में 30 रनों का योगदान दिया. विपक्षी टीम की तरफ से इस मुकाबले में लोगन वैन बीक ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा आर्यन दत्त ने दो, जबकि काइल क्लीन ने एक विकेट चटकाए. 

Feb 18, 2026 20:48 (IST)

IND vs NED LIVE Score: शिवम दुबे आउट, भारत को लगा पांचवां झटका

भारत को पांचवां झटका शिवम दुबे के रुप में लगा है, जो पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंद में 212.90 की स्ट्राइक रेट से 66 रन बनाकर वैन बीक का शिकार बने हैं. टीम का स्कोर 19.2 ओवरों में 186/5 रन है.

Feb 18, 2026 20:44 (IST)

IND vs NED LIVE Score: भारत ने 19वें ओवर में बटोरे 19 रन

नीदरलैंड्स की तरफ से पारी का 19वां ओवर काइल क्लीन ने डाला. जहां भारतीय बल्लेबाज एक चौका, एक सिंगल, दो छक्के और एक डबल की मदद से 19 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 19 ओवरों में 180/4 रन है.

Feb 18, 2026 20:36 (IST)

IND vs NED LIVE Score: आखिरी दो ओवरों का बचा खेल

आखिरी दो ओवरों का खेल बस रह गया है. शिवम दुबे (55) और हार्दिक पंड्या (16) क्रीज पर हैं. टीम का स्कोर 18 ओवरों में 160/4 रन है. 

Feb 18, 2026 20:32 (IST)

IND vs NED LIVE Score: शिवम दुबे गेंदबाजों की लगा रहे हैं 'क्लास', हार्दिक पांड्या ने भी बदला गियर

नीदरलैंड्स के खिलाफ शिवम दुबे का बल्ला खूब चल रहा है. उनके शानदार प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 25 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली है. टीम का स्कोर 17.4 ओवरों में 158/4 रन है. 

Feb 18, 2026 20:26 (IST)

IND vs NED LIVE Score: भारतीय बल्लेबाजों ने 16वें ओवर में बटोरे 15 रन

नीदरलैंड्स की तरफ से पारी का 16वां ओवर रुलॉफ़ वैन डर मर्व ने डाला. जहां भारतीय बल्लेबाज इस ओवर में तीन सिंगल और दो छक्के की मदद से कुल 15 रन बटोरने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 16 ओवरों में 133/4 रन है. 

Feb 18, 2026 20:21 (IST)

IND vs NED LIVE Score: भारत ने 15 ओवरों में बनाए 118 रन

भारतीय बल्लेबाजी पारी के 15 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 15 ओवरों की समाप्ति के बाद 118/4 रन बनाए हैं. शिवम दुबे 19 गेंद में 26, जबकि हार्दिक पंड्या छह गेंद में पांच रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (00), ईशान किशन (18), तिलक वर्मा (31) और सूर्यकुमार यादव (34) हैं. 

Feb 18, 2026 20:14 (IST)

IND vs NED LIVE Score: कैप्टन सूर्या आउट, भारत को लगा चौथा झटका, जानें टीम का स्कोर

भारतीय टीम को चौथा झटका कैप्टन सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा है, जो चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंद में 121.42 की स्ट्राइक रेट से 34 रन बनाकर आउट हुए हैं. टीम का स्कोर 13.3 ओवरों में 110/4 रन है.

Feb 18, 2026 20:09 (IST)

IND vs NED LIVE Score: कैप्टन सूर्या और शिवम दुबे ने बदला गियर, 100 के पार पहुंची भारती टीम

कैप्टन सूर्या और शिवम दुबे ने आक्रामक रूख अपना लिया है. दोनों बल्लेबाज अब तेजी से रन बटोर रहे हैं. टीम का स्कोर 13 ओवरों में 108/3 रन है. सूर्यकुमार यादव 25 गेंद में 32, जबकि शिवम दुबे 16 गेंद में 23 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Feb 18, 2026 20:04 (IST)

IND vs NED LIVE Score: रनों के लिए जूझ रहे हैं भारतीय बल्लेबाज

नीदरलैंड्स के गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज प्रत्येक रनों के लिए जूझते हुए नजर आ रहे हैं. मौजूदा समय में क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे काबिज हैं. कैप्टन सूर्या 24 गेंद में 31 और शिवम दुबे 11 गेंद में छह रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 12 ओवरों में 89/3 रन है. 

Feb 18, 2026 19:57 (IST)

IND vs NED LIVE Score: क्रीज पर जूझ रहे हैं शिवम दुबे

नीदरलैंड्स के गेंदबाजों के सामने शुरुआती ओवरों में शिवम दुबे जुझते हुए नजर आ रहे हैं. खबर लिखे जाने तक कुल सात गेंदबाजों का सामना किया है. इस बीच उनके बल्ले से केवल दो रन निकले हैं. 

Feb 18, 2026 19:54 (IST)

IND vs NED LIVE Score: भारत ने 10 ओवरों में बनाए 74 रन

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती 10 ओवरों में 74/3 रन बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव 20 गेंद में 22, जबकि शिवम दुबे तीन गेंद में दो रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (00), ईशान किशन (18) और तिलक वर्मा (31) हैं.

Feb 18, 2026 19:51 (IST)

IND vs NED LIVE Score: तिलक वर्मा आउट, 10 ओवर के अंदर टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका

भारतीय टीम को तीसरा झटका तिलक वर्मा के रुप में लगा है, जो तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंद में 114.81 की स्ट्र्राइक रेट से 31 रन बनाकर वैन बीक का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच वान डर मर्व ने पकड़ा. टीम का स्कोर नौ ओवरों में 3-69 रन है. 

Feb 18, 2026 19:47 (IST)

IND vs NED LIVE Score: सूर्यकुमार यादव का आसान कैच छूटा

सूर्यकुमार यादव को बड़ा जीवनदान मिला है. नीदरलैंड्स की तरफ से पारी का नौवां लेकर आए लोगान वान बीक की दूसरी गेंद पर भारतीय कप्तान ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया. मगर उसमें वह कुछ खास कामयाब नहीं रहे. सीमारेखा पर वह आउट होने से बॉल बॉल बच गए. 

Feb 18, 2026 19:43 (IST)

IND vs NED LIVE Score: सधे कदमों से आगे बढ़ रहे हैं तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव

शुरुआती दो विकेट जल्दी गिर जाने की वजह से तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव सधे हुए कदमों के साथ आगे बढ़ रहे हैं. टीम का स्कोर आठ ओवरों में 60/2 रन है. तिलक वर्मा 24 गेंद में 29, जबकि सूर्यकुमार यादव 14 गेंद में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (00) और ईशान किशन (18) हैं. 

Feb 18, 2026 19:33 (IST)

IND vs NED LIVE Score: भारतीय टीम ने पहले पावरप्ले में बनाए 51 रन

भारतीय बल्लेबाजी का पावरप्ले समाप्त हो चुका है. भारतीय टीम ने पहले पावरप्ले में दो विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाए हैं. तिलक वर्मा 20 गेंद में 26, जबकि सूर्यकुमार यादव छह गेंद में सात रन बनाकर खेल रहे हैं. 

Feb 18, 2026 19:27 (IST)

IND vs NED LIVE Score: ईशान किशन आउट, भारत को लगा दूसरा झटका

भारतीय टीम को दूसरा झटका ईशान किशन के रुप में लगा है. पारी का आगाज करते हुए किशन सात गेंद में 18 रन बनाकर आर्यन दत्त के दूसरे शिकार बने हैं. टीम का स्कोर 4.2 ओवरों में 39 रन है.

Feb 18, 2026 19:21 (IST)

IND vs NED LIVE Score: भारत ने 4 ओवरों में बनाए 35/1 रन

भारतीय पारी के चार ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने चार ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 35/1 रन बनाए हैं. ईशान किशन पांच गेंद में 14 और तिलक वर्मा 16 गेंद में 21 रन बनाकर खेल रहें हैं. 

Feb 18, 2026 19:21 (IST)

IND vs NED LIVE Score: भारत ने 4 ओवरों में बनाए 35/1 रन

भारतीय पारी के चार ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने चार ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 35/1 रन बनाए हैं. ईशान किशन पांच गेंद में 14 और तिलक वर्मा 16 गेंद में 21 रन बनाकर खेल रहें हैं. 

Feb 18, 2026 19:18 (IST)

IND vs NED LIVE Score: तीन मुकाबलों में शून्य पर आउट हुए अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा नाबीमिया के खिलाफ ही नहीं आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अन्य मुकाबलों में भी फ्लॉप हुए हैं. वह अबतक एक मुकाबले में भी खाता नहीं खोल पाए हैं. यानी उन्हें तीन बार मौका मिला है. वह तीनों पर शून्य पर आउट हुए हैं. 

Feb 18, 2026 19:15 (IST)

IND vs NED LIVE Score: किशन और तिलक ने संभाला मोर्चा

अभिषेक शर्मा का बल्ला जरूर आज कुछ खास नहीं चला है. मगर ईशान किशन (07) और तिलक वर्मा (16) अच्छे लय में नजर आ रहे हैं. टीम को स्कोर तीन ओवरों की समाप्ति के बाद 23/1 रन है. 

Feb 18, 2026 19:07 (IST)

IND vs NED LIVE Score: अभिषेक शर्मा आउट, भारत को लगा पहला झटका

भारत को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा है, जो आर्यन दत्त का शिकार बने हैं. मैच के दौरान पारी का आगाज करते हुए अभिषेक शर्मा ने कुल तीन गेंदों का सामना किया. इस बीच वह खाता भी नहीं खोल पाए. 

Feb 18, 2026 19:05 (IST)

IND vs NED LIVE Score: खेल शुरू

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन भारत की तरफ से पारी का आगाज कर रहे हैं. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पहला ओवर आर्यन दत्त डाल रहे हैं. भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं. अर्शदीप और वॉशिंगटन की वापसी हुई है और अक्षर एवं कुलदीप को आराम दिया गया है.

Feb 18, 2026 18:50 (IST)

IND vs NED LIVE Score: टॉस गंवाने के बाद नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स का बयान

वहीं भारत के खिलाफ टॉस गंवाने के बाद नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाजी करना ही चाहते थे. नीदरलैंड्स की टीम में एक बदलाव हुआ है. फ्रेड क्लासेन आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह पर क्रॉस को टीम में शामिल किया गया है. 

Feb 18, 2026 18:46 (IST)

IND vs NED LIVE Score: टॉस जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव का बयान

टॉस के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि भारतीय टीम को अगला मुकाबला इसी मैदान पर खेलना है. यही वजह है कि हम पहले बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों पर थोड़ा दबाव डालना चाहते हैं. यहां ओस गिरेगी. टीम में दो बदलाव हुए हैं. अर्शदीप और वॉशिंगटन की वापसी हुई है और अक्षर-कुलदीप को आराम दिया गया है. 

Feb 18, 2026 18:42 (IST)

IND vs NED LIVE Score: नीदरलैंड्स की प्लेइंग XI

नीदरलैंड्स : 1 मैक्स ओ'डाउड, 2 माइकल लेविट, 3 बास डी लीडे, 4 कॉलिन एकरमैन, 5 स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), 6 ज़ैक लायन-काचैट, 7 लोगान वान बीक, 8 आर्यन दत्त, 9 रुलॉफ़ वैन डर मर्व, 10 काइल क्लाइन, 11 नोआ क्रॉस

Feb 18, 2026 18:41 (IST)

IND vs NED LIVE Score: अर्शदीप और वॉशिंगटन की प्लेइंग XI में हुई वापसी

भारत: 1 अभिषेक शर्मा, 2 इशान किशन (विकेटकीपर), 3 तिलक वर्मा, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 हार्दिक पंड्या, 6 रिंकू सिंह, 7 शिवम दुबे, 8 वॉशिंगटन सुंदर, 9 अर्शदीप सिंह, 10 जसप्रीत बुमराह और 11 वरुण चक्रवर्ती. 

Feb 18, 2026 18:36 (IST)

IND vs NED LIVE Score: सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, भारत करेगी पहले बल्लेबाजी

अहमदाबाद में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं. अर्शदीप और वॉशिंगटन की वापसी हुई है और अक्षर और कुलदीप को आराम दिया गया है.

Feb 18, 2026 18:29 (IST)

IND vs NED LIVE Score: अबतक खाता नहीं खोल पाए हैं अभिषेक शर्मा

जारी टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा अबतक अपना खाता नहीं खोल पाए हैं. यही वजह है कि सबकी निगाहें उनके ऊपर टिकी हुई हैं.  

Feb 18, 2026 18:26 (IST)

IND vs NED LIVE Score: इतिहास के दहलीज पर हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या को एक फील्डर के तौर पर भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक कैच का रिकॉर्ड बराबर करने के लिए महज दो कैचों की जरूरत है. 

Feb 18, 2026 17:52 (IST)

IND vs NED LIVE Score: हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 फॉर्मेट में खबर लिखे जाने तक केवल एक मैच खेले गए हैं. जहां भारतीय टीम को जीत मिली है. 

Feb 18, 2026 17:49 (IST)

IND vs NED LIVE Score: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नीदरलैंड की टीम

नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, नोआ क्रूज़, बास डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, ज़ैक लायन, मैक्स ओ'डोव्ड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुगटेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, पॉल वैन मीकेरेन और साकिब जुल्फिकार.

Feb 18, 2026 17:49 (IST)

IND vs NED LIVE Score: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की टीम

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह.

Feb 18, 2026 17:48 (IST)

IND vs NED LIVE Score: नमस्कार!

भारत बनाम नीदरलैंड के रोमांचक मुकाबले में आपका स्वागत है. पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ. 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti Israel Attack On Israel | Mojtaba सच में घायल ? मौलाना का खुलासा | War News
Topics mentioned in this article