IND vs ENG, Under 19 World Cup 2026 Final Highlights: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से रौंद दिया और अपना छठा अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. वैभव की तूफानी पारी से भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड 40.2 ओवर में 311 पर पर ऑल-आउट हुई. इंग्लैंड के लिए फाल्कनर ने शतक जड़ा और टीम के स्कोर को 300 पार पहुंचाया. भारत ने इससे पहले, भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018, 2022, 2026 में खिताब जीता था. (SCORECARD)
जीत के लिए 412 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. लेकिन फिर बेन डॉकिन्स और बेन मेयस ने टीम की पारी संभाली. एक बार जब यह जोड़ी टूटी तो इंग्लैंड की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. लेकिन एक बार जब यह साझेदारी टूटी को इंग्लैंड की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. इंग्लैंड ने एक समय 3 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिए थे. लेकिन फिर उसने 3 रन जोड़ने में 4 विकेट गंवा दिए. इसके बाद क्रीज पर आए फाल्कनर ने संघर्ष किया, लेकिन उनका यह संघर्ष बेकार गया. फाल्कनर इंग्लैंड को 300 पार लेकर गए. फाल्कनर ने 67 गेंदों में 115 रन बनाए और इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उनके अलावा बेन डॉकिन्स 66 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बेन मेयस ने 45 रनों की पारी खेली. भारत के लिए अंबरीश ने 3, दीपेश और कनिष्क ने 2-2 विकेट निकाले. भारत ने इससे पहले, भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018, 2022, 2026 में खिताब जीता था.
अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय कप्तान
- 2000 – मो. कैफ़
- 2008 – विराट कोहली
- 2012- उन्मुक्त चंद
- 2018 – पृथ्वी शॉ
- 2022 – यश धुल
- 2026- आयुष म्हात्रे
इससे पहले, वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड 175 रनों की पारी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 412 का लक्ष्य दिया है. वैभव ने सिर्फ 55 गेंदों नें शतक ठोका, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है. वैभव ने 80 गेंदों में 15 चौके और 15 छक्कों के दम पर 175 रनों की पारी खेली. उनका स्ट्राइक रेट 218 का रहा. वैभव के अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन बनाए. जबकि अभिज्ञान ने 40 रनों की पारी खेली.
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. लेकिन वैभव के तूफान में इंग्लैंड उड़ गई. जब वैभव क्रीज पर थे, तब भारत 10 रन प्रति ओवर के रन रेट से रन बना रहा था. भारत ने पहले 25 ओवर में 250 रन बटोर लिए थे और लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से 450 का स्कोर पार कर लेगी. लेकिन जब वैभव आउट हुए तो उसके बाद रनों की गति रुक गई.
भारत ने आखिरी के 25 ओवर में 161 रन बनाए और 7 विकेट गंवाए. भारत U19 वर्ल्ड कप प्लेऑफ़ मैच में 350 से ज़्यादा का टोटल बनाने वाली पहली टीम है. यह रिकॉर्ड पहले भी उन्हीं के नाम था. 2016 में फतुल्लाह में नामीबिया के खिलाफ भारत ने 349/6 रन बनाए थे. वहीं फाइनल में पिछला सबसे बड़ा स्कोर 2024 में ऑस्ट्रेलिया का भारत के खिलाफ 253/7 था.
इंग्लैंड U19 (प्लेइंग XI): बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रेव (w/c), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन
भारत U19 (प्लेइंग इलेवन): एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (डब्ल्यू), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन
Here are the Highlights of India vs England U19 World Cup 2026 Final, Straight from Harare Sports Club, Harare
IND vs ENG Final LIVE Score: क्या बोले कनिष्क चौहान
कनिष्क चौहान ने कहा,"मैं अच्छा करने की कोशिश करता रहूंगा और टीम के लिए जितना हो सके उतना योगदान देना चाहता हूं. सर (कनितकर) ने मुझसे बस शांत रहने और अपना रोल अच्छे से निभाने को कहा, स्कोर के बारे में न सोचने को कहा. हमें पता था कि वे हम पर ज़ोरदार हमला करेंगे, 700 रन बने थे. हम बस सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाज़ी करना चाहते थे."
IND vs ENG Final LIVE Score: कोच ऋषिकेश कानिटकर ने क्या कहा
ऋषिकेश कानिटकर,"बहुत अच्छा लग रहा है, मैं पहले भी यहां आ चुका हूं, लेकिन लड़कों के लिए यह खास है. इंग्लैंड टीम ने जिस तरह से मुकाबला किया, उसके बाद यह हमारे लिए एक अच्छी जीत थी. यह हमारे मुख्य लक्ष्यों में से एक है, हम BCCI एकेडमी में CoE में यही करते हैं. ट्रॉफियां अच्छी होती हैं, लेकिन डेवलपमेंट बहुत ज़रूरी है. बस डिनर करके सो जाएंगे."
IND vs ENG Final LIVE Score: जीत के बाद क्या बोले चैंपियन
अभिज्ञान कुंडू ने चैंपियन बनने के बाद कहा,"मुझे कभी-कभी प्रेशर महसूस हुआ, हमें बस इसे बनाए रखना था, अपने बॉलर्स और फील्डर्स को सपोर्ट करना था - हमारी लाइन और लेंथ अच्छी थी. हम सेलिब्रेट करेंगे, यह पिछले दो सालों की कड़ी मेहनत का अच्छा इनाम है. हम तब ऑस्ट्रेलिया से हार गए थे और यह एक तरह का बदला है. मुझे वैभव के खेलने का तरीका बहुत पसंद आया."
IND vs ENG Final LIVE Score: भारत वर्ल्ड चैंपियन
भारत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा. टीम इंडिया अपना छठा अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीतने में सफल हुई.
IND vs ENG Final LIVE Score: भारत छठी बार बना चैंपियन
भारतीय टीम छठी बार चैंपियन बनी है. शतकवीर कालेब फाल्कनर लौटे. कनिष्क चौहान ने यह विकेट निकाला. खिलान पटेल ने कैच आउट किया. फाल्कनर 67 गेंद में 115 रन आउट हुए. आखिरी गेंद पर कैच चेक किया जा रहा है. भारतीय टीम 100 रन से जीता. भारत चैंपियन बना.
IND vs ENG Final LIVE Score: कालेब फाल्कनर का शतक
कालेब फाल्कनर का शतक हुआ. अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शतक ठोका है. 63 गेंद में शतक. इस छक्के के साथ ही इंग्लैंड का स्कोर 300 हुआ. 8 चौके और 6 छक्के जड़ चुके हैं और संघर्ष कर रहे हैं. देखना होगा कि कितने देर और संघर्ष जारी रहता है. आखिरी ओवर में उन्होंने 19 रन बटोरे हैं. तीन छक्के जड़े. इंग्लैंड को 60 गेंद में जीत के लिए 105 रन चाहिए.
39.0 ओवर: इंग्लैंड 307/9
IND vs ENG Final LIVE Score: कालेब फाल्कनर का शतक होगा?
भारत के जीतने से पहले क्या कालेब फाल्कनर शतक लगा पाएंगे? टीम इंडिया जीत से सिर्फ एक कदम दूर है. अब इंग्लैंड कितनी देर और संघर्ष करेगी य सिर्फ और सिर्फ कालेब फाल्कनर पर निर्भर करेगा. उन्हें अपने शतक के लिए 8 रन चाहिए जबकि इंग्लैंड को 300 रन पूरा करने के लिए 12 रन. और अब सूर्यवंशी फील्ड पर वापस आ गए हैं.
39.0 ओवर: इंग्लैंड 288/9
IND vs ENG Final LIVE Score: भारत को 9वीं सफलता
भारत को 9वीं सफलता मिली है. मैनी लम्सडेन पुल शॉर्ट खेलने गए थे. लेकिन लपके गए. बैक फुट पर गए थे, लेकिन टाइम नहीं कर पाए. अंबरीश ने मैनी लम्सडेन को आउट किया, वेदांत त्रिवेदी ने कैच लिया. टाइमिंग सही नहीं थी और वेदांत डीप बैकवर्ड स्क्वायर-लेग से दौड़कर आए और दोनों हाथों से कैच ले लिया. ब भारत जीत से सिर्फ एक विकेट दूर है.
38.0 ओवर: इंग्लैंड 281/9
IND vs ENG Final LIVE Score: जीत से दो कदम दूर भारत
भारतीय टीम अपने छठे वर्ल्ड कप खिताब से दो कदम दूर है. आखिरी ओवर से 3 रन आए हैं. फाल्कनर क्रीज पर हैं और उनका संघर्ष जारी है. अगर इंग्लैंड ने मिडिल ओवर में विकेट नहीं गंवाए होते तो उसकी स्थिति अलग होती. फाल्कनर अपने शतक की ओर हैं और स्कोरबोर्ड चलाए हुए हैं. इंग्लैंड का स्कोर 300 के करीब है. जीत के लिए जरूरी रन रेट 10 के करीब पहुंच गया है. फाल्कनर शतक के करीब.
36.0 ओवर: इंग्लैंड 271/8
IND vs ENG Final LIVE Score: टूटी साझेदारी
भारत को 8वीं सफलता मिली. अंबरीश ने जेम्स मिंटो को आउट किया. साझेदारी टूट गई है. यह लेग-स्टंप के बाहर एक छोटी लेंथ की गेंद थी, जेम्स मिंटो ने पीछे हटते हुए पुल किया और गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे से लगकर हवा में उछली. बैकवर्ड पॉइंट पर फील्डर पीछे गया और एक आसान कैच ले लिया. जेम्स मिंटो 41 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए.
35.2 ओवर: इंग्लैंड 269/8
IND vs ENG Final LIVE Score: बड़ा मौका गंवाया
ओवर की चौथी गेंद पर रन आउट का बड़ा मौका था. यह साझेदारी टूट जाती लेकिन थ्रो गलत एंड पर आया. गलत एंड पर थ्रो और केलब फाल्कनर बच गए. उन्होंने यॉर्कर लेंथ की गेंद को डीप मिड-विकेट की तरफ फ्लिक किया, वह दो रन लेना चाहते थे, आधे रास्ते में थे जब उन्हें वापस भेजा गया, थ्रो अभिज्ञान कुंडू के पास गया जिन्होंने गेंद कनिष्क चौहान से काफी दूर फेंकी, इसी वजह से और फाल्कनर के डाइव लगाने से वह बच गए. डीप मिड-विकेट पर फील्डर अंबरीश थे अगर थ्रो बॉलर के पास जाता, तो यह आसान रन-आउट होता. आखिरी ओवर से 3 रन आए.
35.0 ओवर: इंग्लैंड 268/7
IND vs ENG Final LIVE Score: 96 गेंद में चाहिए 147
इंग्लैंड को जीत के लिए 96 गेंद में 147 रन चाहिए. क्रीज पर फ़ाकनर मौजूद हैं, जो धीरे-धीरे अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं. जबकि जे मिंटो अपने पचासे के करीब हैं. आखिरी ओवर से 10 रन आए हैं. मिंटो और फ़ाकनर के बीच साझेदारी 88 रनों की हो चुकी है. बीते 10 ओवर में इंग्लैंड ने 73 रन बटोरे हैं. अब ड्रिंक्स का समय है और भारत की कोशिश इसके बाद वापसी की होगी. भारत के पास बढ़त तो है. लेकिन अगर फ़ाकनर ऐसे ही खेलते रहे तो मैच रोमांचक होता जाएगा. भारत को यहां पर 8वें विकेट की तलाश है.
34.0 ओवर: इंग्लैंड 265/7
IND vs ENG Final LIVE Score: स्कोर 250 पार
इंग्लैंड का स्कोर 250 पार हो चुका है. कालेब फाल्कनर और जेम्स मिंटो स्कोरबोर्ड को चलाए हुए हैं. वैभव सूर्यवंशी अभी ग्राउंड पर नहीं है. भारत को 8वें विकेट की तलाश है. आखिरी ओवर से 7 रन आए हैं. इंग्लैंड को 18 ओवर में जीत के लिए 159 रनों की ज़रूरत
32.0 ओवर: इंग्लैंड 253/7
IND vs ENG Final LIVE Score: 5 रन आए आखिरी ओवर से
आखिरी ओवर से 5 रन आए हैं. 3 रन में 4 विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड की जबरदस्त वापसी. वह अभी भी रन चेज में है. इंग्लैंड को 19 ओवर में जीत के लिए 166 रन की ज़रूरत है. इंग्लैंड का मौजूदा रन रेट और जरूरी रन रेट में बहुत अधिक अंतर है नहीं. जे मिंटो और फ़ाकनर के बीच अहम साझेदारी हो रही है.
31.0 ओवर: इंग्लैंड 246/7
IND vs ENG Final LIVE Score: 250 के करीब इंग्लैंड
इंग्लैंड का स्कोर 250 के करीब है. आखिरी ओवर से सिर्फ 3 रन आए हैं. भारत को 8वें विकेट की तलाश है. कालेब फाल्कनर अपना अर्द्धशतक जड़ चुके हैं. कालेब फाल्कनर और जेम्स मिंटो के बीच साझेदारी 66 रनों की हो चुकी है. आखिरी 10 ओवर में 70 रन आए हैं. इंग्लैंड को 20 ओवर में 171 रन की ज़रूरत. इंग्लैंड का रन रेट और जीत के लिए जरूरी रन रेट 8 के करीब बना हुआ है.
30.0 ओवर: इंग्लैंड 241/7
IND vs ENG Final LIVE Score: कालेब फाल्कनर का अर्द्धशतक
कालेब फाल्कनर का अर्द्धशतक पूरा हुआ. छक्के के साथ उन्होंने अपना पचासा पूरा किया है. कालेब फाल्कनर को दूसरे छोर से जेम्स मिंटो का साथ मिला रहा है. आखिरी ओवर से 10 रन आए हैं. यह जोड़ी भारत को परेशान कर रही है. इंग्लैंड को 21 ओवर में जीत के लिए 174 रन की ज़रूरत है.
29.0 ओवर: इंग्लैंड 238/7
IND vs ENG Final LIVE Score: कालेब फाल्कनर अर्द्धशतक के करीब
कालेब फाल्कनर अपने अर्द्धशतक के करीब हैं. वो बल्ला चला रहे हैं, जिससे इंग्लैंड का स्कोर 250 के करीब है. अगर इंग्लैंड ने विकेट नहीं गंवाए होते तो वह रन चेज में थी, क्योंकि उसका और भारत की परिस्थिति में अधिक अंतर नहीं है. आखिरी ओवर से उन्होंने 8 रन बटोरे हैं. इंग्लैंड भारत को परेशान करती हुई.
28.0 ओवर: इंग्लैंड 228/7
IND vs ENG Final LIVE Score: भारत को 8वें विकेट की तलाश
भारत को यहां पर 8वें विकेट की तलाश है. कैलेब फाल्कनर और जेम्स मिंटो क्रीज पर हैं. बीते दो ओवर से 15 रन आए हैं. अभी एक छोर से दीपेश हैं और दूसरे छोर से कप्तान आयुष. इंग्लैंड का स्कोर 200 के करीब है. इंग्लैंड को जीत के लिए 26 ओवर में 220 रनों की ज़रूरत है. इंग्लैंड का जरूरी रन रेट और मौजूदा रन रेट 8 के करीब है.
24.0 ओवर: इंग्लैंड 192/7
IND vs ENG Final LIVE Score: भारत को सातवीं सफलता
भारत को सातवीं सफलता मिली है. दीपेश देवेंद्रन ने सेबेस्टियन मॉर्गन को आउट किया. एक और विकेट. गेंद फुल लेंथ की थी और ऑफ स्टंप पर अंदर की तरफ आ रही थी. सेबेस्टियन मॉर्गन ड्राइव करने के लिए आगे बढ़े लेकिन गेंद को नीचे नहीं रख पाए. दीपेश देवेंद्रन ने दोनों हाथों से शानदार कैच पकड़ा. गेंद लगभग हाथ से छूट ही गई थी, लेकिन उन्होंने अपने बाएं हाथ की कोहनी का इस्तेमाल करके गेंद को संभाला और कैच पूरा किया. भारत अपने छठे वर्ल्ड कप खिताब से तीन विकेट दूर है.
22.0 ओवर: इंग्लैंड 177/7
IND vs ENG Final LIVE Score: इंग्लैंड को छठा झटका
इंग्लैंड को छठा झटका लगा है. दीपेश देवेंद्रन की गेंद पर फरहान अहमद लपके गए. अभिज्ञान कुंडू ने कैच किया. इंग्लैंड की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई है. ऑफ स्टंप के बाहर एक पटकी हुई शॉर्ट लेंथ गेंद. फरहान अहमद ने खेलने का प्रयास किया और बाहरी किनारा लगा. विकेटकीपक के लिए आसान कैच.
21.4 ओवर: इंग्लैंड 177/6
IND vs ENG Final LIVE Score: इंग्लैंड को पांचवां झटका
कप्तान आयुष म्हात्रे ने तीन गेंद में दूसरा विकेट झटका. आयुष म्हात्रे ने राल्फी अल्बर्ट को आउट किया. राल्फी अल्बर्ट रन आउट हुए. कन्फ्यूजन और आउट. राल्फी अल्बर्ट ने ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ डिलीवरी को बैकवर्ड पॉइंट के दाईं ओर कट किया. रुकने को कहा फिर दौड़ पड़े, खिलन ने डाइव लगाकर गेंद को आधा रोका, कैलेब फाल्कनर ने उन्हें वापस भेजा और वह फंस गए, गेंद खिलन के पास थी जिन्होंने अभिज्ञान कुंडू को फेंका जिन्होंने बाकी काम पूरा किया. एक विकेट तोहफे में दे दिया.
21.0 ओवर: इंग्लैंड 174/5
IND vs ENG Final LIVE Score: इंग्लैंड को चौथा झटका
कप्तान आयुष म्हात्रे ने भारत को दिलाई चौथी सफलता दिलाई. बेन डॉकिन्स का शिकार किया. आयुष म्हात्रे ने अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया. गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फुल टॉस फेंकी गई, बेन डॉकिन्स पीछे हटकर शॉट मारा, लेकिन एक्स्ट्रा-कवर पर बाईं ओर एक शानदार कैच लिया गया.खिलन ने बेहतरीन कैच पकड़ा. एक और बल्लेबाज ने अच्छे शॉट के बावजूद फील्डर को गेंद थमा दी. बेन डॉकिन्स 66 रन बनाकर आउट हुए.
20.4 ओवर: इंग्लैंड 174/4
IND vs ENG Final LIVE Score: 20 ओवर पूरे
20 ओवर पूरे हुए. इंग्लैंड का मौजूदा रन रेट 8.55 का है और जरूरी रन रेट 8.03 का. इंग्लैंड इस स्टेज पर टीम इंडिया से भी आगे है. बेन डॉकिन्स मारकर खेल रहे हैं. अब कालेब फाल्कनर क्रीज पर आए हैं. आखिरी ओवर से 13 रन आए हैं. बेन डॉकिन्स अर्द्धशतक जड़ चुके हैं. इंग्लैंड अगर ऐसे ही खेलती रही तो वह रन चेज कर लेगी. इंग्लैंड ने 11-20 ओवक में 2 विकेट खोए हैं और 100 से अधिक रन बटोरे हैं. इंग्लैंड को 30 ओवर में जीत के लिए 241 रन की ज़रूरत.
20.0 ओवर: इंग्लैंड 171/3
IND vs ENG Final LIVE Score: भारत को तीसरी सफलता
भारत को तीसरी सफलता मिली. कनिष्क चौहान ने सफलता दिलाई. तेज शॉर्ट खेला था. आयुष म्हात्रे ने कैच लिया. इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रेव आउट हुए. भारतीय खेमे में जश्न. थॉमस रेव को यकीन नहीं हो रहा कि वह आउट हो गए हैं. वह पिच पर आगे बढ़े और गेंद को ज़ोर से मारा, लेकिन गेंद सीधे एक्स्ट्रा-कवर पर खड़े फील्डर के पास गई और म्हात्रे ने कोई गलती नहीं की. अगर गेंद थोड़ी भी इधर-उधर होती तो बाउंड्री के पार चली जाती. शानदार छोटी पारी, लेकिन अब खत्म हो गई. थॉमस रेव 18 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए.
18.0 ओवर: इंग्लैंड 142/3
IND vs ENG Final LIVE Score: बेन डॉकिन्स फिफ्टी की ओर
बेन डॉकिन्स अपने अर्द्धशतक की ओर हैं. भारत को तीसरे विकेट की तलाश है. इंग्लैंड का जरूरी रन रेट 8.54 का है और मौजूदा रन रेट 7.64 का है. आखिरी ओवर से 6 रन आए हैं.
17.0 ओवर: इंग्लैंड 130/2
IND vs ENG Final LIVE Score: बेन डॉकिन्स फिफ्टी की ओर
थॉमस रेव का विकेट टर्निंग पॉइंट होगा जिसकी तलाश भारत करेगा. सेमीफाइनल में इंग्लैंड के कप्तान ने मैच जिताऊ सेंचुरी ठोकी थी. वह ऐसे बल्लेबाज हैं जिसे इंग्लैंड चाहेगा कि वह लंबी पारी खेले. आखिरी ओवर से 6 रन आए हैं. वहीं दूसरे छोर पर खड़े बेन डॉकिन्स अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं.
15.0 ओवर: इंग्लैंड 114/2
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE Score: विकेट आ गया है
भारत को जिस विकेट की तलाश थी वो आ गया. खिलान ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई. बेन मेयस को जाना होगा. बेन 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे. लेकिन उन्होंने आउट होने से पहले वैभव से नंबर-1 का ताज छीन लिया है और वो अब अंडर-19 वर्ल्ड कप के मौजूदा संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने वैभव को पछाड़ दिया है. खिलान पटेल ने बेन मेयस को आउट किया. हेनिल पटेल ने कैच लिया. गेंद लेग-स्टंप के बाहर फुल लेंथ पर थी. उन्होंने रिवर्स-स्वीप का प्रयास किया. गेंद बल्ले के नीचे ज़्यादा लग गई, इसलिए गेंद हवा में चली गई, हेनिल स्वीपर कवर से आए और कैच ले लिया. खिलन पटेल बहुत खुश हैं और भारत इस विकेट की अहमियत जानता है. बेन मेयस 28 गेंदों में 45 रन बनारकर आउट हुए.
13.0 ओवर: इंग्लैंड 93/2
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE Score: बेन मेयस छोड़ेंगे वैभव को पीछे
बेन मेयस अंडर-19 वर्ल्ड कप के मौजूदा संस्करण में सबसे अधिक रनों के मामले में वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ने की कगार पर हैं. दूसरे विकेट के लिए इंग्लैंड ने 67 रनों की साझेदारी कर ली है. भारत की नजर दूसरे विकेट पर है. आखिरी ओवर से 8 रन आए हैं. बेन मेयस धीरे-धीरे अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं.
12.0 ओवर: इंग्लैंड 86/1
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE Score: 14 रन आए
आखिरी ओवर से 14 रन आए हैं. बेन डॉकिन्स और बेन मेयस के बीच साझेदारी 50 से अधिक रनों की हो चुकी है. दोनों ने भारतीय गेंदबाजों को प्रेशर में डाल दिया है. बीते कुछ ओवरों में तेजी से रन बटोरे हैं दोनों इंग्लिश बल्लेबाजों ने. इंग्लैंड को 39 ओवर में जीत के लिए 334 की ज़रूरत है.
11 ओवर: इंग्लैंड 78/1
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE Score: पहला पावरप्ले पूरा
पहला पावरप्ले पूरा हुआ. बेन डॉकिन्स के बाद बेन मेयस ने भी अपना गियर बदल लिया है. आखिरी ओवर से 13 रन आए हैं. बेन मेयस ने दो चौके जड़े हैं. इंग्लैंड का स्कोर 200 पार हुआ.
10 ओवर: इंग्लैंड 64/1
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE Score: एक और महंगा ओवर
शुरुआती ओवरों में जो दबाव बना था, वो निकलता हुआ. हेनिल के बाद अंबरीश को भी मार पड़ी. बेन डॉकिन्स ने इस ओवर में दो चौके जड़े. इंग्लैंड को 41 ओवर में 361 की ज़रूरत है. बेन डॉकिन्स ने हाथ खोले हैं.
9 ओवर: इंग्लैंड 51/1
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE Score: बेन डॉकिन्स ने गियर बदला
बेन डॉकिन्स ने गियर बदला लिया है. आखिरी ओवर से 16 रन आए हैं. ओवर में चार चौके लगाए. बाउंड्री से ओवर की शुरुआत हुई थी और चौके के साथ ही ओवर खत्म हुआ. हेनिल पटेल को मार पड़ी. इंग्लैंड की कोशिश पावरप्ले के आखिरी के ओवर में रन बटोरने की होगी. भारत को दूसरे विकेट की तलाश.
8 ओवर: इंग्लैंड 41/1
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE Score: चलिए लगातार डॉट गेंद से विकेट आया
लगातार डॉट गेंद से विकेट आया. पहले दो ओवर मेडन रहे, तीसरे ओवर से 2 रन आए. इससे दवाब बना और अंबरीश ने सफलता हासिल की. जोसेफ मूर्स को बोल्ड किया. गेंद पड़ने के बाद अंदर आई. कट करने के लिए जगह नहीं थी, ऑफ स्टंप पर छोटी लेंथ की टाइट गेंद थी. जोसेफ मूर्स ने कट किया और मोटे इनसाइड-एज से मिडिल और लेग स्टंप टूट गए.गेंद थोड़ी उछली और मूर्स को खेलने के लिए जगह नहीं मिली.
4.5 ओवर: इंग्लैंड 19/1
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE Score: तीन ओवर सिर्फ 2 रन
अंबरीश और हेनिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई है. पहले दो ओवर मेडन रहे हैं. भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती से ही दवाब बना रखा है. टीम इंडिया की कोशिश पहले पावरप्ले में 2-3 विकेट लेने की होगी. दूसरी तरफ इंग्लैंड को शुरुआत से ही मारकर खेलना होगा, ताकि रन रेट बाहर ना निकले. तीसरे ओवर से 2 रन आए हैं.
3.0 ओवर: इंग्लैंड 2/0
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE Score: इंग्लैंड से शुरू किया लक्ष्य का पीछा
इंग्लैंड ने भारत से मिले लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया है. बेन डॉकिन्स और जोसेफ मूरेस की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. भारतीय गेंदबाजों की नजरें शुरुआती विकेट पर हैं.
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE Score: इंग्लैंड जूनियर्स की बल्लेबाजी शुरू
इंंग्लैंड ने खिताबी जीत के लिए शुरू किया 412 रनों का पीछा
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE Score: भारत ने दिया 412 का लक्ष्य
भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 412 का लक्ष्य दिया है. आखिरी ओवर से 18 रन आए हैं. कनिष्क चौहान 37 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को 400 के पार पहुंचाने में सफल रहा. भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 350 से अधिक का स्कोर करने वाली पहली टीम बनी है. टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है और इसका श्रेय जाता है वैभव सूर्यवंशी को. इंग्लैंड को जीत के लिए 412 का लक्ष्य मिला है.
50.0 ओवर: भारत 411/9
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE Score: 400 पूरे हुए
भारत ने 400 रनों का आंकड़ा पार किया. कनिष्क चौहान ने चौका लगाकर भारत का स्कोर पार किया.
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE Score: हेनिल पटेल भी लौटे
सेबेस्टियन मॉर्गन की गेंद पर हेनिल पटेल रन आउट हुए. टॉप-एज लगा और गेंद डीप मिड-विकेट फील्डर के सामने गिरी. वे दूसरे रन के लिए वापस आए और हेनिल पटेल मुश्किल में पड़ सकते थे. यह बहुत करीब था, बस एक फ्रेम का अंतर था. लेकिन हेनिल निश्चित रूप से क्रीज से बाहर थे और आउट का फैसला दिया गया. ओवर की आखिरी गेंद थी और कनिष्क चौहान अगले ओवर के लिए स्ट्राइक चाहते थे. गेंद शॉर्ट फेंकी गई और हेनिल ने शॉट खेलने की कोशिश में टॉप-एज लगा दिया. फील्डर दौड़कर आया, गेंद को बाउंस पर पकड़ा और फिर थ्रो सटीक था, सीधे स्टंप्स पर और थॉमस रेव ने बाकी काम पूरा किया. हेनिल पटेल रन आउट हुए.
49.0 ओवर: भारत 393-9
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE Score: 12 गेंद बाकी
अब 12 गेंद बाकी हैं. क्या भारत 15 रन जड़ो पाएगा? अगर भारत 400 के अंदर रहता है तो यह इंग्लैंड का जबरदस्त कमबैक होगा. आखिरी ओवर से 9 रन आए हैं. कुणाल: इंग्लैंड ने इसी तरह की पिच पर स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले ही 404 रन बनाए थे. वह वह मैदान नहीं है, लेकिन पिच वैसी नहीं है. रन चेज देखना भी मजेदार होगा.
48.0 ओवर: भारत 385/8
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE Score: भारत को 8वां झटका
खिलन पटेल को आउट हुए. जोसेफ मूर्स ने कैच लिया. एक खराब शॉट, बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगा और डीप मिड-विकेट पर दूसरे प्रयास में कैच लिया गया. अच्छी लेंथ की गेंद थी और बाएं हाथ के बल्लेबाज की तरफ आ रही थी. खिलन ने बल्ले को घुमाया, लेकिन गेंद बल्ले के बीच में नहीं लगी. गेंद काफी ऊपर गई लेकिन ज़्यादा दूर नहीं गई. मूर्स ने डीप मिड-विकेट पर गेंद के नीचे आकर पहला कैच छोड़ा, लेकिन दूसरे प्रयास में कैच पूरा कर लिया. खिलान पटेल 3 रन बना पाए. भारत का 400 पार करना अब मुश्किल हो रहा है.
46.4 ओवर: भारत 375/8
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE Score: 4 ओवर बाकी
अब आखिरी के 4 ओवर बाकी हैं. इस ओवर से 5 रन आए हैं. क्रीज पर कनिष्क चौहान और खिलान पटेल हैं. खिलान कई मौकों पर कैम्यो कर चुके हैं? क्या आद भी वह ऐसा कर पाएंगे. भारत को 400 के स्कोर के लिए 28 रन चाहिए. यह हो सकता है. बस खिलान को बल्ला चलाना होगा. इंग्लैंड की कोशिश भारत को ऐसा करने से रोकने की होगी.
46.0 ओवर: भारत 372/7
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE Score: अंबरीश को जाना होगा
अब अंबरीश को भी जाना होगा. भारत को सातवां झटका लगा है. 400 का स्कोर अभी भी कार्ड में है. अंबरीश क्लीन बोल्ड हुए. अंबरीश ने कुछ बहुत शरारत करने की कोशिश, लेकिन अपना ऑफ-स्टंप गंवा दिया. लेंथ पर और ऑफ के आसपास गेंद, कट करने के लिए बहुत करीब था और लेंथ भी छोटी नहीं थी. अंबरीश थोड़ा पीछे हटे, इसे फाइन खेलने की कोशिश की. अंबरीश ने 24 गेंदों में 18 रन की पारी खेली.
45.1 ओवर: भारत 367/7
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE Score: कुंडु ने चलाया बल्ला
सेबेस्टियन मॉर्गन ने अभिज्ञान कुंडू को आउट किया. राल्फी अल्बर्ट ने कैच लिया. अभिज्ञान कुंडू ने 31 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली है. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 1 छक्का लगाया है. कुंडु टाइम नहीं कर पाए थे. फुल टॉस गेंद थी. स्कूप किया, लेकिन सीधे फील्डर के हाथ में. भारत को लगा छठा झटका.
44.2 ओवर: भारत 359/6
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE Score: कुंडु ने चलाया बल्ला
अभिज्ञान कुंडु ने बल्ला चलाया है. आखिरी ओवर में 19 रन आए हैं. उन्होंने पिछले ओवर में एक छक्का और तीन छक्के लगाए हैं. भारत को ऐसे ही कुछ ओवरों की जरूरत होगी. भारत के 350 रन पूरे हो चुके हैं. टीम इंडिया को ऐसे ही ओवरों की तलाश है. अब 6 ओवर बचे हैं, देखना होगा कि क्या 400 का स्कोर पार होता है या नहीं?
44.0 ओवर: भारत 355/5
IND U19 vs ENG U19 Final LIVE Score: आखिरी ओवर से आए 4 रन
आखिरी ओवर से 4 रन आए हैं. अभिज्ञान और अंबरीश की कोशिश सेट होने की है. वैभव के आउट होने के बाद से रन रेट लगातार गिर रहा है. भारतीय टीम लग नहीं रहा कि 400 का स्कोर पार कर पाएगी. दोनों ने अगल बल्ला चलाना शुरू किया तो टीम इंडिया 400 पार का स्कोर कर सकेगी.
41.0 ओवर: भारत 323/5
IND vs ENG Live Score: क्या भारत करेगा 450 का आंकड़ा पार?
आखिरी के 12 ओवर बचे हैं. टीम इंडिया का स्कोर 300 पार है. क्रीज पर अभी अंबरीश और अभिज्ञान मौजूद हैं. यह देखना होगा कि दोनों किस तरह से बल्लेबाजी करते हैं आखिरी के ओवरों में. वैभव की तूफानी पारी के दम पर भारतीय टीम 400 का स्कोर तो आसानी से कर सकती है, लेकिन देखना होगा कि क्या टीम इंडिया 450 के स्कोर को पार कर पाती है या नहीं.
38.0 ओवर: भारत 315/5
Ind vs Eng Final LIVE: भारत का स्कोर 313/5 (37.1 ओवर)
क्रीज पर इस समय अब आरएस अंबरीश और अभिज्ञान कुंडू मौजूद हैं. क्या भारतीय टीम 400 का स्कोर खड़ा कर पाएगी.
Ind vs Eng Final LIVE: वेदांत त्रिवेदी के रूप में गिरा पांचवां विकेट
वेदांत त्रिवेदी 32 रन की पारी खेलने के बाद आउट हुए हैं. भारत को पांचवां झटका लगा है. अब क्रीज पर अभिज्ञान कुंडू और आरएस अंबरीश मौजूद हैं.
भारत 308/5 (36. 4 ओवर)
ND vs ENG U19 Final LIVE: विहार आउट, भारत को चौथा झटका
विहान मल्होत्रा 30 रन बनाकर आउट हुए हैं. विहान ने 36 गेंद पर 30 रन की पारी खेली, विहान के रूप में भारत को चौथा झटका लगा है.
भारत 302/4 (34.2 ओवर)
IND vs ENG U19 Final LIVE: विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी क्रीज पर जमे
विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी के बीच चौथे विकेट के लिए अबतक 48 रन की साझेदारी हो गई है. भारत के 300 रन पूरे हो गए हैं.
भारत 300/3 (33.4 ओवर)
IND vs ENG U19 Final LIVE: विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी क्रीज पर
वैभव की आतिशी पारी के बाद विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी क्रीज पर है. दोनों अब संभल कर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं.
भारत 268/4 (28.1 ओवर)
IND vs ENG U19 Final LIVE: विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी क्रीज पर
वैभव के 175 रन की पारी के बाद अब क्रीज पर विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी मौजूद हैं.
भारत 265/3 (27.5 ओवर)
IND vs ENG U19 Final LIVE: 175 रन की पारी खेलकर वैभव आउट
175 रन की पारी खेलने के बाद वैभव आउट हुए. वैभव ने 80 गेंद का सामना किया. अपनी पारी में वैभव ने 15 चौके और 15 छक्के लगाए. वैभव ने 218.75 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाकर तहलका मचा दिया. वैभव को मैनी लम्सडेन ने विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा.
भारत 251/3 (26 ओवर)
IND vs ENG U19 Final LIVE: वैभव सूर्यवंशी दोहरा शतक के करीब
वैभव सूर्यवंशी ऐसी बल्लेबाजी कर रहे हैं जिसे देख दुनिया हैरान हैं. वैभव 175 रन पर पहुंच गए हैं. अपने दोहरा शतक से 25 रन दूरे हैं. वैभव सूर्यवंशी इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
भारत 250/2 (25 ओवर)
ND vs ENG U19 Final LIVE: वैभव का एक और चौका
वैभव सूर्यवंशी ने एक और चौका लगा दिया है. वैभव अब अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं
भारत 234/2 (24.3 ओवर)
IND vs ENG U19 Final LIVE: वैभव ने धागे खोल दिए
वैभव सूर्यवंशी ने 71 गेंद पर 151 रन पूरे कर लिए हैं. वैभव ने 13 चौके और 13 छक्के लगाए हैं. भारत का स्कोर 300 के करीब
भारत 229/2 (23.4 ओवर)
Ind vs Eng Final LIVE: वैभव 150 के करीब
वैभव सूर्यवंशी 150 रन के करीब हैं, वैभव ने 145 रन बना लिए हैं.
भारत 213/2 (22.1 ओवर)
Ind vs Eng Final LIVE: वैभव ने जमाया 10वां छक्का
वैभव सूर्यवंशी धमाका कर रहे हैं. अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 55 गेंद पर शतक लगाकर वैभव ने विश्व क्रिकेट को चौंका कर रख दिया है. वैभव अंडर 19 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
भारत 186/2 (21 ओवर)
Ind vs Eng Final LIVE: वैभव सूर्यवंशी का शतक
भारत के वैभव सूर्यवंशी ने 55 गेंद पर शतक जमाकर इतिहास रच दिया है. वैभव अंडर 19 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव ने अपनी पारी में 9 चौके और 8 छक्के लगाए हैं.
भारत 171/2 (20/1 ओवर)
Ind vs Eng Final LIVE: आयुष म्हात्रे ने 50 गेंद पर जमाया अर्धशतक, भारत के दूसरा झटका
वैभव के अलावा आयुष म्हात्रे भी धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. आयुष म्हात्रे ने 50 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. लेकिन इसके तुरंत बाद आयुष म्हात्रे 53 रन बनाकर कैच आउट हो गए हैं. भारत को दूसरा झटका लगा है. राहत की बात ये है कि वैभव 97 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
भारत 162/1 (18.5 ओवर)
Ind vs Eng Final LIVE: शतक के करीब
वैभव सूर्यवंशी शतक के करीब हैं. 51 गेंद पर 96 रन, अबतक ने 8 चौके और 8 छक्के लगा चुके हैं.
भारत 149/1 (17 ओवर)
Ind vs Eng Final LIVE: भारत 127/1
16 ओवर में भारत ने 127 रन बना लिए हैं. वैभव 74 और आयुष 41 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों बल्लेबाजों के बीच 107 रन की पार्टनरशिप हो गई है.
भारत 127/1 (16.2 ओवर)
Ind vs Eng Final LIVE: वैभव सूर्यवंशी का चौथा छक्का, 2 गेंद पर दो छक्के
वैभव सूर्यवंशी का चौका छक्का, वैभव अब अंडर 19 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक सेशन में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
भारत 119/1 (14.2 ओवर)
Ind vs Eng Final LIVE: भारत के 100 रन पूरे
U19 वर्ल्ड कप 2026 में वैभव सूर्यवंशी का यह चौथा अर्धशतक, आयुष म्हात्रे भी जमकर खेल रहे हैं. दोनों के बीच अबतक 83 रन की पार्टनरशिप हो गई है.
भारत 103/1 (14.0 ओवर)
Ind vs Eng Final LIVE: वैभव सूर्यवंशी का तूफान
फाइनल में वैभव का तूफान आ गया है. अंडर 19 वर्ल्ड कप में वैभव अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
Ind vs Eng Final LIVE: वैभव सूर्यवंशी की धुआंधार बल्लेबाजी
Ind vs Eng Final LIVE: 32 गेंद पर अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी ने 32 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. अपनी पारी में वैभव ने अबतक 6 चौके और 3 छक्के लगाए हैं.
भारत 89/1 (11 ओवर)
Ind vs Eng Final LIVE: भारत का स्कोर 80 रन
वैभव और आयुष म्हात्रे के बीच 39 गेंद पर 61 रन की पार्टनरशिप हो गई है. वैभव के बल्ले से यह तीसरा छक्का है. वैभव अब 49 पर हैं.
Ind vs Eng Final LIVE: आयुष म्हात्रे भी मचा रहे तहलका
वैभव के साथ मिलकर आयुष म्हात्रे भी धमाका कर रहे हैं. दोनों बल्लेबाज तेज अंदाज में रन बना रहे हैं.
भारत का स्रोर 79 रन पर पहुंच चुका है.आयुष म्हात्रे 19 गेंद पर 26 रन और वैभव 29 गेंद पर 42 रन बनाकर खेल रहे हैं.
Ind vs Eng Final LIVE: वैभव सूर्यवंशी ने बटोरे एक ओवर में 18 रन
जेम्स मिंटो के ओवर में वैभव ने 18 रन बटोरे हैं. तीन चौका और एक छक्का लगाकर वैभव ने धमाका कर दिया है.
भारत 71/1 (9.0 ओवर)
Ind vs Eng Final LIVE:: सूर्यवंशी का दूसरा छक्का
वैभव का एक ओर छक्का, फैन्स गदगद हैं. केवल 14 गेंद पर सूर्यवंशी 34 रन पर पहुंच गए हैं. भारत का स्रोर 50 के पार हो चुका है.
भारत 67/1 (8.5 ओवर)
India U19 vs England U19 LIVE: आयुष म्हात्रे का एक और चौका
कप्तान आयुष म्हात्रे का एक और चौका, इस बार कट शॉट खेलकर चौका लगाया, भारतीय टीम अर्धशतक की ओर बढ़ रही है
भारत 47/0 (7.5 ओवर)
India U19 vs England U19 LIVE: वैभव पर बाउंसर की बौछार
वैभव सूर्यवंशी पर इंग्लैंड बल्लेबाज बाउंस गेंद करने की रणनीति अपना रहे हैं. जिसके कारण भारतीय बल्लेबाज बीच-बीच में एक दो गेंद को खेलने से चूक भी जा रहे हैं. लेकिन वैभव ने अपने इरादे बता दिए हैं. खराब गेंद को बख्शेंगे नहीं.
भारत 39/1 (7.3 ओवर)
India U19 vs England U19 LIVE: आयुष म्हात्रे का पहला चौका
आयुष म्हात्रे का चौका, कप्तान को राहत मिली होगी.
भारत 38/1 (7 ओवर)
India U19 vs England U19 LIVE: वैभव सूर्यवंशी का तहलका
20 गेंद पर 23 रन, वैभव का बल्ला धमाका कर रहा है. इंग्लिश गेंदबाज अभी डरे हुए हैें. कप्तान आयुष म्हात्रे पर आज एक बड़ी जिम्मेदारी है.
भारत 34/1 (6.4 ओवर)
India vs England LIVE Updates: वैभव सूर्यवंशी का पहला छक्का
एक विकेट गिरने के बाद भी वैभव का तूफान नहीं थम रहा है. वैभव ने ग्रीन की गेंद पर अपनी पारी का पहला छक्का उड़ा दिया है. इंग्लिश खेमा डरा हुआ है.
भारत 32/1 (5.2 ओवर)
India vs England LIVE Updates: एरोन जॉर्ज आउट
भारत को पहला झटका लगा है. एरोन जॉर्ज 9 रन बनाकर ग्रीन की गेंद पर कैच कर लिए गए हैं. 20 रन पर भारत को पहला झटका. अब क्रीज पर वैभव सूर्यवंशी का साथ देने के लिए कप्तान आयुष म्हात्रे आए हैं.
भारत 20/1 (4 ओवर)
Ind Vs Eng LIVE: एरोन जॉर्ज भी दिखा रहे जलवे
वैभव के साथ क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे एरोन जॉर्ज भी दमदार श़ॉट मार रहे हैं. एरोन जॉर्ज भी अबतक अपने बल्ले से दो चौके लगा चुके हैं.
भारत 19/0 (3.4 ओवर)
Ind Vs Eng LIVE: वैभव का हमला
वैभव सूर्यवंशी ने अबतक दो चौंका लगा चुके हैं. वैभव धुआंधार अंदाज में बैटिंग करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, इंग्लैंड के गेंदबाज तूफानी बल्लेबाज को रोकने की भरपूर कोशिश में हैं. मैच का रोमांच चरम पर पहुंच रहा है.
भारत 14/0 (3 ओवर)
वैभव 12 गेंद पर 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं अबतक दो चौके लगा चुके हैं.
U19 World Cup Final LIVE Score: सूर्यवंशी का पहला चौका
एलेक्स ग्रीन की ऑफ स्टंप से बाहर वाली लाइन पर शानदार चौका लगाया है. कवर के बीच से यह शानदार चौका, वैभव सूर्यवंशी ने हमला करना शुरू कर दिया है.
भारत 10/0 (2.0 ओवर)
U19 World Cup Final LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी पर अटैक कर रहे इंग्लिश गेंदबाज
एलेक्स ग्रीन लगातार शार्ट गेंद फेंक रहे हैं, सूर्यवंशी पर बाउंसर की बौछार की रणनीति अपनाई जा रही है. वैभव सूर्यवंशी के लिए बाउंसर गेंद कमजोर कड़ी बन गई है क्योंकि U-19 वर्ल्ड कप में 4 बार सूर्यवंशी बाउंसर गेंद पर आउट हुए हैं.
India vs England LIVE: पहले ओवर में एरोन जॉर्ज का चौका
एरोन जॉर्ज ने पहले ओवर में शानदार चौका लगाया है. भारत का खाता खुल चुका है. अब वैभव सूर्यवंशी की बारी है.
भारत 4/0 (1.0 ओवर)
India vs England LIVE: सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज क्रीज पर
भारत की बैटिंग शुरू हो चुकी है. ओपनर वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज क्रीज पर मौजूद हैं. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजर है. सेबेस्टियन मॉर्गन ने ओवर की शुरुआत की है.
IND vs ENG U19 World Cup Final LIVE: वैभव सूर्यवंशी करेंगे रनों की बारिश
आज के मैच में वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका होगा.
Ind Vs Eng LIVE: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है
इंग्लैंड U19 (प्लेइंग XI): बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रेव (w/c), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन
भारत U19 (प्लेइंग इलेवन): एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (डब्ल्यू), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन
India U19 vs England U19 LIVE: भारत ने जीता टॉस
इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. यानी फैन्स को वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पहले देखने को मिलेगी.
India U19 vs England U19 LIVE: कुछ ही देर में होना वाला टॉस
कुछ ही देर में टॉस होने वाला है. कौन जीतेगा वर्ल्ड कप ट्रॉफी आज हो जाएगा फैसला.
India U19 vs England U19 LIVE: भारतीय टीम है सबसे सफल टीम
यह U19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम की 10वीं एंट्री है और 2016 से यह उनका लगातार छठा फाइनल है. भारतीय टीम U19 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे सफल टीम है, जिसने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में 5 बार यह खिताब जीता है. इंग्लैंड ने सिर्फ एक बार यह खिताब जीता है, जब उन्होंने 1998 में न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी जीती थी.
India vs England LIVE: भारत बनाम इंग्लैंड सुपरहिट मुकाबला
IND U19 बनाम ENG U19 LIVE: हेड-टू-हेड
कुल मैच: 54
इंडिया U19: 40
जीत प्रतिशत: 74.07
इंग्लैंड U19: 13
जीत प्रतिशत: 24.07
टाई: 1
कोई नतीजा नहीं: 0
India U19 vs England U19 LIVE: वैभव सूर्यवंशी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के करीब
आज वैभव सूर्यवंशी फाइनल में 4 छक्के लगाने में सफल रहे तो अंडर 19 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. वैभव ने 2026 अंडर 19 वर्ल्ड कप में कुल 15 छक्के लगाए हैं. वहीं, अंडर 19 वर्ल्ड कप के एक एडीशन में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस के नाम है. ब्रेविस ने कुल 18 छक्के 2020 के अंडर 19 वर्ल्ड कप में लगाए थे.
Ind Vs Eng LIVE: इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में आज वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू, आयुष म्हात्रे, बेन एंगस मेयस, थॉमस हेनरी सिडनी रेव और मैनी लुम्सडेन पर रहेगी.
India vs England LIVE Updates: ऋषभ पंत ने दी शुभकामनाएं
अंडर 19 टीम के लिए ऋषभ पंत का खास मैसेज
India vs England LIVE: दोनों टीमें इस प्रकार है
दोनों टीमें इस प्रकार है
भारत की अंडर-19 टीम: आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह
इंग्लैंड की अंडर-19 टीम: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरस, बेन मेयस, थॉमस रीव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, इसाक मोहम्मद, ल्यूक हैंड्स, विल बेनिसन, अली फारूक
India vs England LIVE Updates: वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर
इंग्लैंड के खिलाफ वैभव ने 5 वनेड और 2 टेस्ट मैच खेले हैं और कुल मिलाकर 445 रन ठोके हैं. इस दौरान वैभव ने 32 छक्के इंग्लिश गेंदबाजों के खिलाफ बरसाए हैं. वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ 355 रन वनडे में जमाए हैं तो, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है. इंग्लैंड के खिलाफ वैभव ने 29 छक्के लगाने का कमाल किया है. उम्मीद यही है कि एक बार फिर 14 साल का यह बल्लेबाजॉ इंग्लैंड के लिए खतरा साबित होंगे.
India vs England LIVE:भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल
नस्मकार दोस्तों, एक बार फिर आप लोगों का स्वागत है. अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में आज भारत और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने है. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 311 रन का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी. वहीं, इंग्लैंड की टीम गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से मात देकर फाइनल में पहुंची है.














