23 days ago

India vs England T20 World Cup 2026 Semi-Final Highlights: जसप्रीत बुमराह ने दवाब के पलों में जबरदस्त गेंदबाजी की, जिससे भारत ने सांसे थाम देने वाले मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया और लगातार दूसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई. भारतीय टीम का सामना अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से होगा. जैकब बेथेल की पारी के दम पर इंग्लैंड आखिरी पलों तक मैच में बनी हुई थी. इंग्लैंड को आखिरी 3 ओवर में जीत के लिए 45 रन चाहिए थे. लेकिन फिर इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने एक जबरदस्त ओवर फेंका, जिसने भारत की एज दिया. इसके बाद हार्दिक ने अपने आखिरी ओवर में 9 रन दिए और इन दो ओवरों ने भारत को फाइनल में पहुंचा दिया. (Live Scorecard)

जीत के लिए मिले 254 के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही. लेकिन उसके बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रहार किए और रन रेट को 14 को नीचे रखा. जैकब बेथेल ने इंग्लैंड के लिए एक छोर संभाला. उन्होंने 48 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों के दम पर 105 रनों की पारी खेली. उनके और विल जैक्स के बीच 5वें विकेट के लिए 39 गेंदों में 77 रनों की साझेदारी हुई. इस साझेदारी को अक्षर ने जबरदस्त कैच लपकर तोड़ा. इंग्लैंड आखिरी तक रन चेज में रही. लेकिन बुमराह और हार्दिक के ओवर टर्निंग प्वॉइंट रहे.

संजू सैमसन, शिवम दुबे की तूफानी पारी और फिर अंत में हार्दिक पांड्या के फिनिशंग टच के दम पर भारत ने जारी टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए हैं और इंग्लैंड को जीत के लिए 254 का लक्ष्य दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत खराब हुई थी. लेकिन फिर संजू सैमसन और ईशान किशन का तूफान आया. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 45 गेंद में 97 रनों की साझेदारी की. संजू ने 42 गेंद में 8 चौके और 7 छक्कों के दम पर 89 रन बनाकर आउट हुए. उनके अलावा शिवम दुबे ने 25 में 43, हार्दिक ने 12 में 27, तिलक ने 27 में 21 रन बनाए.

यह टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है. जबकि टी20 वर्ल्ड कप का चौथा सबसे बड़ा टोटल. इससे पहले, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. टीम इंडिया जहां किसी बदलाव के उतरी है तो इंग्लैंड ने एक बदलाव किया है. आज के मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में अहमदाबाद में न्यूजीलैंड का सामना करेगी.

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें

भारत प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

Mar 05, 2026 22:52 (IST)

भारत लगातार दूसरे टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में, रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराया

भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया और इसके साथ ही टीम इंडिया लगातार दूसरे टी20 वर्ल्ड कप के  फाइनल में पहुंच गई है. भारत-इंग्लैंड के बीच आज सिर्फ और सिर्फ एक अंतर रहा जसप्रीत बुमराह. दो अहम ओवर उन्होंने फेंके आखिरी ओवर में और भारत की जीत की नींव रखी. उसके बाद हार्दिक का भी जबरदस्त ओवर रहा. सांसे थाम देने वाले मुकाबले में भारत जीता. आखिरी ओवर में दुबे ने 22 रन दिए. दो सिंगल आए, जिससे गेम पलटा.  
20.0 ओवर: इंग्लैंड 246/7

Mar 05, 2026 22:48 (IST)

IND vs ENG Live Score: जैकब बेथेल रन आउट

मैच बन गया भारत के लिए. जैकब बेथेल रन आउट हुए. पहली गेंद को सामने की ओर खेला और सिंगल आसानी से ले लिया. फिर दूसरे रन पर रन आउट हुए. बेथेल ने 48 गेंद में 105 रन बनाकर आउट हुए. अब इंग्लैंड को 5 गेंद में 29 रन चाहिए.
19.1 ओवर: इंग्लैंड 225/7

Mar 05, 2026 22:46 (IST)

IND vs ENG Live Score: रोमांचक हुआ मैच, इंग्लैंड को 6 गेंद में चाहिए 30 रन

आखिरी ओवर फेंकने शिवम दुबे आएंगे. दिल की धड़कनें बढ़ रही हैं. भारत को ओवर रेट पेनल्टी लगी है एक फिल्डर अंदर रहेगा. यह अहम ओवर है. हार्दिक ने अपने पिछले ओवर में सिर्फ 9 रन दिए है.
19.0 ओवर: इंग्लैंड 224/6

Mar 05, 2026 22:43 (IST)

IND vs ENG Live Score: सैम करन आउट

सैम करन आउट हुए. हार्दिक का दवाब में दमदार ओवर. तिलक ने बाउंड्री लाइन पर कैच लपका. मिड विकेट बाउंड्री पर लपका. समस्या यह है कि बेथेल नहीं गए हैं. इंग्लैंड को छठा झटका. 
18.3 ओवर: इंग्लैंड 222/6

Advertisement
Mar 05, 2026 22:42 (IST)

IND vs ENG Live Score: 10 में चाहिए 32

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड को अब 10 में 32 चाहिए. ओवर की पहली ही गेंद पर बैथल ने छक्का जड़ा. बेथेल ने 45 गेंद में अपना शतक पूरा किया. दूसरी गेंद पर सिर्फ सिंगल आया.
18.2 ओवर: इंग्लैंड 222/5

Mar 05, 2026 22:39 (IST)

IND vs ENG Live Score: शानदार ओवर बुमराह का

जसप्रीत बुमराह का शानदार ओवर. इससे सिर्फ 6 रन आए हैं. अगला ओवर हार्दिक फेंकेंगे. जैकेब बेथल अपने शतक के करीब हैं. इंग्लैंड को अपने दम पर रेस में बनाए हुए हैं. वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में क्या  शानदार पारी. अब एक विकेट चाहिए. 
18.0 ओवर: इंग्लैंड 215/5

Advertisement
Mar 05, 2026 22:36 (IST)

IND vs ENG Live Score: बुमराह आए अटैक पर

बुमराह को गेंद थमाई है कप्तान सूर्या ने. इंग्लैंड को 14 में 41 चाहिए. इसके बाद कौन ओवर फेंकेगा. बुमराह सिर्फ और सिर्फ यॉर्कर फेंक रहे हैं. इंग्लैंड के हाथ में 5 विकेट हैं. किसने सोचा होगा आखिरी तक मैच जाएगा. किसने सोचा था कि 253 टांगने के बाद भी भारत को प्रेशर होगा. इस  ओवर से 4 रन दिए हैं. 4 गेंद में.
17.4 ओवर: इंग्लैंड 213/5

Mar 05, 2026 22:33 (IST)

IND vs ENG Live Score: जैकब बेथेल का विकेट चाहिए

दोस्तों दुआओं करो...जैकब बेथेल का विकेट चाहिए. वो शतक की ओर हैं. पिछले ओवर से 16 रन आए हैं. अगला ओवर कौन करेगा, यह बड़ा सवाल है. इंग्लैंड को 18 में 45 चाहिए. जैकब बेथेल अपने शतक से 6 रन दूर हैं. अरे ये क्या, कप्तान सूर्या का बड़ा फैसला है यह. बुमराह को दिया है ओवर. 
17.0 ओवर: इंग्लैंड  209/5

Mar 05, 2026 22:27 (IST)

IND vs ENG Live Score: बुमराह का जबरदस्त ओवर

जसप्रीत बुमराह का जबरदस्त ओवर रहा यह. इस ओवर से सिर्फ 8 रन आए हैं. ओवर की तीसरी गेंद पर चौका आया था. लेकिन वापसी शानदार हुई है. दिल थाम के  बैठिए दोस्तो. इंग्लैंड को 24 गेंद में 61 चाहिए और इसमें एक ओवर बुमराह का बचा हुआ है और एक अर्शदीप का. जबकि बाकी के दो ओवर कौन करेगा, यह देखना होगा? अक्षर का एक ओवर और बाकी है, क्या उन्हें दिया जाएगा, यह दुबे को लाएंगे. मैच का सबसे निर्णायक पल है यह. 
16.0 ओवर: इंग्लैंड 193/5

Mar 05, 2026 22:22 (IST)

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड को 30 गेंद में चाहिए 69

आखिरी के 5 ओवर बाकी हैं. सांसे थाम लीजिए क्योंकि रोमांच बढ़ने जा रहा है. इंग्लैंड का जरूरी रन रेट 14 के करीब है. जैकब बेथेल अभी क्रीज पर हैं. इंग्लैंड को 30 में 69 रन चाहिए. जसप्रीत बुमराह के ओवर काफी अहम होंगे. इंग्लैंड के 5 विकेट गिर चुके हैं. पिछले ओवर से 13 रन आए हैं. जसप्रीत बुमराह को मैच बचाना होगा. 
15.0 ओवर: भारत 185/5

Advertisement
Mar 05, 2026 22:19 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: अक्षर पटेल का बेहतरीन कैच

अक्षर पटेल का असंभव कैच. एक बार फिर कैच से मैच पलटा. विकेट को अर्शदीप के खाते में आएगा लेकिन पूरा श्रेय अक्षर पटेल को देना होगा. बापू क्या कमाल का कैच किया. विल जैक्स आउट हुए. 20 गेंद में 35 रन बनाकर लौटे. यह अक्षर का शानदार प्रयास. बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच लपका. कुशन का ध्यान रखा. लेकिन जब लड़खड़ा तो उससे पहले दुबे को गेंद थमाई. इस मैच का सबसे अहम पल. ऑफ के बाहर वाइड फुल टॉस, जैक गेंद तक पहुंचे. डीप प्वॉइंट के लेफ्ट में शॉर्ट खेला. दूबे के लिए आसान काम था, अक्षर से फ्लिक-बैक हासिल करना. 
14 ओवर: इंग्लैंड 172-5

Mar 05, 2026 22:12 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: अर्शदीप ने फेंकी लगातार 3 वाइड

अर्शदीप ने लगातार तीसरी वाइड फेंकी है. इस ओवर की पहली ही गेंद पर चौका आया था. उसके बाद लगातार तीन वाइड. ओवर से 11 रन आ चुके हैं. 

Advertisement
Mar 05, 2026 22:08 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: इंग्लैंड को 42 गेंद में चाहिए 94

अक्षर पटेल का महंगा ओवर रहा. इस ओवर से 15 रन आए हैं. भारत पर दवाब बढ़ता हुआ. जीत के लिए जरूरी रन रेट 14 के नीचे का है. इंग्लैंड को 42 गेंद में 94 रन चाहिए. भारत को पांचवें विकेट की तलाश है. भारत को यहां पर जैकेब बेथेल का विकेट चाहिए. यह साझेदारी तोड़नी होगी हल हाल में.
13.0 ओवर: इंग्लैंड 160/4

Mar 05, 2026 22:07 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: इंग्लैंड को 48 गेंद में चाहिए 109

इंग्लैंड को 48 गेंद में जीत के लिए 109 रन चाहिए. पिछले ओवर से 14 रन आए हैं. अभी एक छोर से विल जैक्स मार रहे हैं और दूसरे छोर से जैकब बेथेल हैं. याद रखिए जरूरी रन रेट 13.62 का है और मौजूदा रन रेट 12 का. यह असंभव नहीं है कि इंग्लैंड यह जीत नहीं सकता क्योंकि भारत का स्कोर भी इतना ही था. 
12.0 ओवर: इंग्लैंड 145/4

Mar 05, 2026 21:58 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: जैकब बेथेल ने ठोकी फिफ्टी

जैकब बेथेल ने 19 गेंद में फिफ्टी ठोकी है. बेथेल 3 चौके, 5 छक्के लगा चुके हैं और वो आज अकेले इंग्लैंड का स्कोरबोर्ड चलाए हुए हैं और उसे रन चेज में बनाए हुए हैं. पिछला ओवर फेंकने बुमराह आए थे और इससे 12 रन आए. इंग्लैंड को 54 गेंद में जीत के लिए 123 रन चाहिए. जरूरी रन रेट 13.67 का और मौजूदा रन रेट 11.91 का. 
11.0 ओवर: इंग्लैंड 131/4

Mar 05, 2026 21:54 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: 10 ओवर पूरे

10 ओवरों का खेल पूरा हुआ. पिछले ओवर से 6 रन आए हैं. इंग्लैंड को आखिरी के 10 ओवरों में जीत के लिए 135 रन चाहिए. जरूरी रन रेट 13.50 का और मौजूदा रन रेट 11.90 का. अक्षर के पिछले ओवर में बेथेल का रन आउट चांस मिस हुआ. भारत को नजरें अब पांचवें विकेट पर हैं. 
10.0 ओवर: इंग्लैंड 119/4

Mar 05, 2026 21:52 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: भारत को 5वें विकेट की तलाश

भारत को यहां पर बेथेल का विकेट चाहिए होगा. पिछले ओवर से 14 रन आए हैं. इंग्लैंड ने 8.1 ओवर में 100 का स्कोर पार कर लिया है, जबकि भारत ने 8.3 ओवर में ऐसा किया था. अंतर सिर्फ इतना है कि इंग्लैंड ने 3 विकेट अधिक गंवाए हैं. बेथेल अपने अर्द्धशतक से 2 रन दूर हैं. अगले कुछ ओवर काफी अहम हो सकते हैं.
9.0 ओवर: इंग्लैंड 113/4

Mar 05, 2026 21:45 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: इंग्लैंड का स्कोर 100 के करीब

पिछले ओवर से 16 रन आए हैं. इंग्लैंड का स्कोर 100 के करीब है. जरूरी रन रेट और मौजूदा रन रेट अब 12 का है. पिछले 5 ओवर से 80 रन आए हैं. जैकब बेथेल 39 रन बना चुके हैं.
8.0 ओवर: इंग्लैंड 99/4

Mar 05, 2026 21:41 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: भारत को चौथी सफलता

भारत को चौथी सफलता मिली. अक्षर पटेल ने टॉम बैंटन का बोल्ड किया. उनका अग्रेशन सब बता रहा है. टॉम बैंटन ने 5 गेंद में 17 रन बनाए हैं. उन्होंने एक चौका और दो छक्के जड़े हैं. 
7.3 ओवर: इंग्लैंड 95/4 

Mar 05, 2026 21:39 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: जैकब बेथेल का अटैक जारी

जैकब बेथेल जब से आए हैं, तभी से अटैक किए जा रहे हैं. उनका स्ट्राइक रेट 300 के करीब है. भारत को उनके विकेट की जरूरत है. उनकी पारी से इंग्लैंड का मौजूदा रन रेट 12 का है जबकि जरूरी रन रेट 13 का है. हार्दिक के पिछले ओवर में उन्होंने 15 रन बटोरे हैं. इंग्लैंड को जीत के लिए 78 गेंद में 171 रन चाहिए. भारतीय गेंदबाज इससे खुश नहीं हो सकते कि स्कोर 250+ है. सामने इंग्लैंड है, जिसके नाम इसी फॉर्मेट में 300 रनों का आंकड़ा पार करने का रिकॉर्ड है. 
7.0 ओवर: इंग्लैंड 83/3

Mar 05, 2026 21:34 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: वरुण ने बटलर को किया बोल्ड

वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर को बोल्ड किया. हालांकि, दूसरे छोर पर जैकब बेथेल हैं. जैकब बेथेल ने चक्रवर्ती को लगातार तीन छक्के लगाए हैं. इसके बाद गुगली ने काम किया. बटलर क्रॉस खेलने गए थे. लेकिन पूरी तरह से चूक गए. उन्हें पवेलियन जाना होगा. इंग्लैंड को यहां पर तीसरा झटका लगता हुआ. बटलर ने 17 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के के दम पर 25 रन बनाए. 
5.5 ओवर: इंग्लैंड 64/3

Mar 05, 2026 21:28 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: 7 रन आए ओवर से

पिछले ओवर से 7 रन आए हैं. 5 ओवर में इंग्लैंड के 45 रन हैं. भारत का स्कोर भी इतना ही था. अब पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. देखना होगा कि इंग्लैंड कितना स्कोर करती है. इंग्लैंड ने बस एक विकेट अधिक गंवाया है. 
5.0 ओवर: इंग्लैंड 45/2

Mar 05, 2026 21:24 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: बुमराह ने झटका विकेट

जसप्रीत बुमराह अटैक पर आए और आते ही शिकार किया. अक्षर पटेल ने जबरदस्त कैच लपका है. उलटा दौड़े हैं. आखिरी तक गेंद पर नजर रखी. अक्षर पटेल ने जबरदस्त कैच किया. अक्षर का यह कैच इस टूर्नामेंट का जबरदस्त कैच है. बुमराह की स्लो गेंद. हैरी ब्रूक बड़ा शॉर्ट खेलने गए थे. 24 मीटर दौड़े हैं अक्षर. 6 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए. 
4.1 ओवर: इंग्लैंड 38/2 

Mar 05, 2026 21:20 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: हार्दिक का महंगा ओवर

हार्दिक का महंगा ओवर रहा यह. इस ओवर से 13 रन आए हैं. अब बुमराह अगला ओवर फेंक सकते हैं. जरूरी रन रेट 13.5 का है. जबकी मौजूदा रन रेट 9 का है. भारत को यहां विकेट चाहिए. क्या बुमराह विकेट लाएंगे?

4.0 ओवर: इंग्लैंड 38/1

Mar 05, 2026 21:15 (IST)

\Ind vs Eng LIVE Score: जाते-जाते खाया चौका

अर्शदीप का अच्छा ओवर जा रहा था, लेकिन फिर आखिरी गेंद पर उन्हें चौका लगा. इंग्लैंड ने 3 ओवर में 25 रन बटोरे हैं. जरूरी रन रेट 14 के करीब है और मौजूदा रन रेट 8.33 का. क्रीज पर हैरी ब्रूक और जोस बटलर हैं और इस जोड़ी पर काफी कुछ निर्भर करेगा. पावरप्ले में काफी कुछ तय हो जाएगा. 
3.0 ओवर: इंग्लैंड 25/1

Mar 05, 2026 21:11 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: हार्दिक ने दिलाई पहली सफलता

हार्दिक पांड्या ने भारत को पहली सफलता दिलाई. बड़ा शॉर्ट मारने गए फिल सॉल्ट लपके गए. अक्षर पटेल ने कोई गलती नहीं की. अवेस्विंगर थी. फिल साल्ट 3 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हुई. 
1.1 ओवर: इंग्लैंड 13/1 

Mar 05, 2026 21:09 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: इंग्लैंड का रन चेज शुरू

Ind vs Eng LIVE Score: इंग्लैंड ने रन चेज शुरू किया. भारत की नजरें पावरप्ले में ही विकेट लेकर इंग्लैंड को शुरुआती झटके देने पर होगी. बटलर और सॉल्ट पूरे टूर्नामेंट में विफल रहे हैं. आज उनके पास मौका होगा. अर्शदीप गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.

Mar 05, 2026 20:51 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: इंग्लैंड को 254 का लक्ष्य

भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 254 रनों का लक्ष्य दिया है. आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या रन आउट हुए. वरुण चक्रवर्ती ने आखिरी गेंद खेली और 2 रन बटोरे. पारी के आखिरी ओवर से 20 रन आए. पिछले 5 ओवर में भारत ने 76 रन बटोरे हैं. टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत भले खराब रही, लेकिन फिर संजू सैमसन और ईशान किशन के तूफान में इंग्लैंड उड़ गया. इंग्लिश गेंदबाज रहम मांगते नजर आए. संजू एक छोर पर टिके रहे. लेकिन जब वो आउट हुए तो लगा कि भारत 250 का स्कोर पार नहीं कर पाएगा, लेकिन फिर शिवम दुबे आए और उन्होंने प्रहार किया. जब वह रन आउट हुए  तो हार्दिक पांड्या ने काम किया. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के नॉकआउट में किसी भी टीम ग्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है, जबकि टी20 वर्ल्ड कप का चौथा सबसे बड़ा स्कोर. 

20.0 ओवर: भारत 253/7

Mar 05, 2026 20:46 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: भारत का स्कोर 250

भारत ने 250 का स्कोर छुआ. हार्दिक ने ओवर में दो छक्के जड़े हैं. टीम इंडिया क्या अगली दो गेंद पर 12 रन बटोर पाएगी?
19.4 ओवर: भारत  250/6

Mar 05, 2026 20:43 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: तिलक वर्मा आउट

तिलक वर्मा को जाना होगा. जोफ्रा आर्चर ने आखिरकार अपना काम किया. इंग्लिश कैंप में कोई सेलिब्रेशन नहीं है. अब अक्षर पटेल आएंगे. शानदार यॉर्कर से बीट किया. 149 की रफ्तार थी. तिलक ड्राइव के लिए गए थे. लेकिन बोल्ड हुए. 

18.5 ओवर: भारत  236/6

Mar 05, 2026 20:39 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: जोफ्रा की पिटाई

तिलक वर्मा ने छक्के के साथ जोफ्रा आर्चर का स्वागत किया  और फिर ओवर की तीसरी गेंद पर फिर छक्का जड़ा और चौथी गेंद पर भी छक्का जड़ा. 6,0,6,6 अभी ओवर में 2 गेंद बाकी हैं. मिड विकेट, फिर डीप बैकवर्ड प्वाइंट और उसके बाद डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की  दिशा में छक्का जड़ा.
18.0 ओवर: भारत 235/5

Mar 05, 2026 20:36 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: अब दो ओवर बाकी

अब दो ओवर बाकी हैं. पिछले ओवर से 12 रन आए. भारत का रन रेट 12.06 का है. पिछले 5 ओवरों में 63 रन आए हैं. संजू के जाने के बाद से भारत का रन रेट गिरा है. क्रीज पर हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा हैं. टीम इंडिया 261 के आंकड़े को छू सकती है, क्या आज ऐसा होगा? 12 गेंद बाद पता चल जाएगा. अगर इंग्लैंड ने भारत को 230 के अंदर रोक दिया तो उनकी अच्छी वापसी कही जाएगी. 
18.0 ओवर: भारत 217-5

Mar 05, 2026 20:32 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: शिवम दुबे रन आउट

शिवम दुबे रन आउट हुए हैं. हार्दिक पांड्या के साथ मिक्सअप. और दुबे को जाना होगा. हार्दिक का कॉल था. उन्हें पता है कि उनकी गलती है और वो माफी मांग रहे हैं. शानदार यॉर्कर थी. मिडिल पर. हार्दिक ने इसे मिड विकेट की तरफ खेल दिया. वह दौड़े और उनके पार्टनर ने भी रन लेना चाहा. दुबे आधी पिच पर आ गए थे, तब हार्दिक ने उन्हें पीछे भेजा. ब्रूक ने शानदार थ्रो किया. दुबे 25 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्कों के साथ 43 रन बनाकर आउट हुए. 
17.3 ओवर: भारत 212/5

Mar 05, 2026 20:29 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: भारत का स्कोर 200 पार

भारत का स्कोर 200 पार हुआ. टीम इंडिया की नजरें वर्ल्ड रिकॉर्ड पर हैं. हार्दिक पांड्या ने पिछले ओवर में लगातार दो चौके जड़े हैं. भारतीय टीम को वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 261 रन बनाने हैं. पिछले ओवर से 15 रन आए हैं. क्या टीम इंडिया आज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना पाएगी?
17.0 ओवर: भारत 205/4

Mar 05, 2026 20:21 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: सूर्यकुमार यादव आउट

कप्तान सूर्यकुमार यादव क जाना होगा. क्रीज से काफी आगे निकले हुए थे. स्वीप खेलने का प्रयास किया था. राशिद ने गेंद को उनसे दूर रखा. लेकिन कनेक्शन ठीक नहीं हुआ और बटलर ने कोई गलती नहीं की. अंपायर ने भी उंगली उठाई. भारत को लगा चौथा झटका. 

15.4 ओवर: भारत 190/4

Mar 05, 2026 20:17 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: अब 5 ओवर बाकी

अब 5 ओवर बाकी हैं. पिछले ओवर में शिवम दुबे ने चौका जड़ा है. भारत का रन रेट 11.8 का है. टीम इंडिया इससे 230 रन बना सकती है. क्या टीम इंडिया इसमें और रन जोड़ पाएगी? अगर भारत का स्कोर 250 पार नहीं हुआ तो संजू का विकेट इंग्लैंड के लिए अच्छा होगा. अब निगाहें दुबे पर हैं. 
15.0 ओवर: भारत 177/3

Mar 05, 2026 20:15 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: पिछले ओवर से 7 रन आए

संजू सैमसन का विकेट लेने के बाद क्या इंग्लैंड ने वापसी की है? क्या टीम इंडिया को वो 250 के नीचे रोक पाएंगे? अब 6 ओवर बाकी हैं. क्रीज पर  शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव हैं. संजू के जाने के बाद कप्तान आए हैं. भारत का रन रेट अभी भी 11 के पार है. 
14.0 ओवर: भारत 167/3

Mar 05, 2026 20:05 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: शतक से चूके संजू सैमसन

संजू सैमसन शतक से चूक गए हैं. 42 गेंदों में 89 रन बनाकर आउट हुए हैं. 8 चौके, 7 छक्के जड़े हैं अपनी पारी में. विल जैक्स के खाते में विकेट आए हैं.  संजू शतक से चूक गए हैं, लेकिन उन्होंने अपना काम कर दिया है. डीप कवर पर लपके गए .एक बार  फिर बड़ा शॉर्ट खेलने का प्रयास किया था. 
13.1 ओवर: भारत 160/3

Mar 05, 2026 20:03 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: धमाकेदार शतक की ओर संजू सैमसन

संजू सैमसन धमाकेदार शतक की ओर हैं. उनका स्ट्राइक रेट 200 से अधिक का है. पिछले ओवर से 15 रन आए हैं. संजू अभी तक 8 चौके और 7 छक्के लगा चुके हैं. उन्होंने पिछले ओवर में भी दो छक्के जड़े हैं. अब 7 ओवर बाकी हैं और देखना दिलचस्प होगा कि भारत कितने रन बटोरती है. टीम इंडिया का रन रेट 12.31 का है. 
13.0 ओवर: भारत 160/2

Mar 05, 2026 20:00 (IST)

IND vs ENG Live Score: बीते दो ओवर में 26 रन

बीते दो ओवर में 26 रन आए हैं. पिछले ओवर से 15 रन आए हैं. भारत का स्कोर 150 के करीब है. इस मैदान पर 230 भी चेज हुए हैं. भारतीय टीम की नजरें 250 के स्कोर पर होंगी. संजू सैमसन अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं. दूसरे तरफ शिवम दुबे हैं. जिन्होंने ओवर की दूसरी और फिर पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा है. 
12.0 ओवर: भारत 145/2

Mar 05, 2026 19:52 (IST)

IND vs ENG Live Score: चौंकाने वाला फैसला

ईशान किशन के आउट होने के बाद चौंकाते हुए शिवम दुबे आए हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव नहीं. शायद राइट हैंड और लेफ्ट हैंड कॉम्बिनेशन पर फोक्स है. 10 ओवर हो चुके हैं और भारत का स्कोर 119 है. पिछले ओवर से सिर्फ 7  रन आए हैं. देखना होगा कि टीम इंडिया अगले 10 ओवर में कितने रन बटोरती है. भारत की नजर 250 के स्कोर पर होगी. 
10.0 ओवर: भारत 119/2

Mar 05, 2026 19:46 (IST)

IND vs ENG Live Score: भारत को दूसरा झटका

चलिए भारत को यहां पर दूसरा झटका लगा है. ईशान किशन को जाना होगा. इससे पहले वाली गेंद पर चौका लगा चुके थे. हालांकि, आदिल रशीद ने उन्हें जाल में फंसाया. विल जैक्स ने कैच लपका. एक बार फिर बड़ा शॉर्ट खेलने गए थे. इंग्लैंड के लिए बहुत ज़रूरी विकेट. ईशान किशन 18 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के लगाकर 39 रन बनाकर आउट हुए. 
9.3ओवर: भारत 117/2 

Mar 05, 2026 19:44 (IST)

IND vs ENG Live Score: भारत ने 8.3 ओवर में ठोके 100 रन

पिछले ओवर से 20 रन आए हैं. एक छोर से ईशान किशन तो दूसरे छोर से संजू सैमसन. दोनों ही इंग्लिश गेंदबाजों पर बिल्कुल भी रहम नहीं दिखा रहे हैं. संजू और ईशान के बीच साझेदारी 93 रनों की हो चुकी है. ईशान अपने अर्द्धशतक की ओर हैं. संजू और ईशान, दोनों का स्ट्राइक रेट 200 पार है. 
9.0 ओवर: भारत 112/1

Mar 05, 2026 19:38 (IST)

IND vs ENG Live Score: संजू सैमसन की फिफ्टी

संजू सैमसन ने 26 गेंदों में ठोकी फिफ्टी है. छक्के के साथ उन्होंने अपना अर्द्धशतक पूरा किया. लगातार दूसरा अर्द्धशतक. पिछले ओवर से 19 रन आए हैं. ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन ने छक्का जड़ा है. लग रहा है कि अगले ही ओवर में भारत 100 का आंकड़ा पार कर जाएगा. भारत का रन रेट 11.39 का है. 
8.0 ओवर: भारत 92/1

Mar 05, 2026 19:34 (IST)

IND vs ENG Live Score: संजू सैमसन फिफ्टी की ओर

संजू सैमसन फिफ्टी की ओर हैं. अगर दोनों ऐसे ही खेलते रहे तो भारत 10वें-11वें ओवर में 100 रन बटोर सकता है. पिछले ओवर से सिर्फ 6 रन आए हैं. बीते 5 ओवर में 53 रन आए हैं. देखना मजेदार होगा कि अब जब दोनों छोर से स्पिन होगी तो संजू और ईशान कैसे खेलते हैं? क्या प्रहार जारी रहता है. संजू सैमसन अपने अर्द्धशतक से 4 रन दूर हैं.
7.0 ओवर: भारत 73/1

Mar 05, 2026 19:27 (IST)

IND vs ENG Live Score: पावरप्ले पूरा

पावरप्ले पूरा हुआ. भारतीय टीम ने पावरप्ले में 67 रन कूटे हैं. संजू सैमसन अपने अर्द्धशतक की ओर हैं. अभिषेक के जाने का हल्का भी दवाब नहीं आया है. ईशान किशन भी जैसे डगआउट से ही सेट होकर आए हैं. संजू सैमसन और ईशान किशन के बीच साझेदारी 47 रनों की हो चुकी है.  भारत का रन रेट 11.17 का है.
6.0 ओवर: भारत 67/1

Mar 05, 2026 19:22 (IST)

IND vs ENG Live Score: भारत का स्कोर 50 पार

भारत का स्कोर 50 पार हुआ. इस पिच पर 200 रन भी डिफेंड करने मुश्किल लग रहे हैं. बैटिंग बहुत आसान है. गेंद पर बॉल बहुत अच्छे से आ रही है. पावरप्ले कैश कर चुकी है टीम इंडिया. अभी एक ओवर और बाकी है पावरप्ले का. 
5.0 ओवर: भारत 55/1

Mar 05, 2026 19:18 (IST)

IND vs ENG Live Score: भारत का रन रेट 11 का

संजू सैमसन का स्ट्राइक रेट 200 पार का है. 4 ओवर हुए हैं और भारत ने 45 रन बटोर लिए हैं. टीम इंडिया का रन रेट 11.25 का है.  विल जैक्स के पिछले ओवर में संजू ने ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जड़ा, जबकि ओवर की चौथी गेंद पर ईशान ने चौका जड़ा. देखना मजेजार होगा कि आखिरी के दो ओवरों में टीम इंडिया कितने रन बटोरती है. बीते दो ओवर में 25 रन बटोरे हैं भारत ने. 
4.0 ओवर: भारत 45/1

Mar 05, 2026 19:12 (IST)

IND vs ENG Live Score: संजू सैमसन को मिला जीवनदान

IND vs ENG Live Score: संजू सैमसन को जीवनदान मिला है. हैरी ब्रूक ने एक आसान कैच ड्रॉप किया है. लड्डू कैच था. जोफ्रा ने अपना काम कर दिया था. लेकिन कप्तान ने निराश किया. देखना मजेदार होगा कि संजू इस जीवनदान का कितना लाभ लेते हैं. हालांकि, संजू आज शुरुआत से ही मारने का मूड बनाकर आए हैं. संजू को 15 के स्कोर पर जीवनदान मिला.

2.2 ओवर: भारत 24/1

Mar 05, 2026 19:10 (IST)

IND vs ENG Live Score: भारत को पहला झटका

IND vs ENG Live Score: भारत को पहला झटका लगता हुआ. हैरी ब्रूक ने दूसरे ही ओवर में विल जैक्स को गेंद थमाई. अभिषेक शर्मा को काउंटर करने के लिए उन्हें लाया गया था. विल जैक्स को अभिषेक दो चौके जड़ चुके थे और एक बार फिर बड़ा शॉर्ट खेलने गए थे, लेकिन इस बार लपके गए. एक बार फिर ऑफ स्पिनर का शिकार बने अभिषेक. 
2.0 ओवर: भारत 20/1

Mar 05, 2026 19:06 (IST)

IND vs ENG Live Score: पहला ओवर पूरा

चलिए पहला ओवर पूरा हुआ और इससे 12 रन आए हैं. संजू ने जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में खत्म किया था, आज वहीं से शुरू किया है. भारतीय बल्लेबाज अग्रेसिव अप्रोच के साथ पावरप्ले में रन बटोरना चाहेंगे. टीम इंडिया पावरप्ले में अधिक से अधिक रन लेने की कोशिश करेगी. 
1.0 ओवर: भारत 12/0

Mar 05, 2026 19:05 (IST)

IND vs ENG Live Score: शुरू हुआ संजू का प्रहार

चलिए संजू सैमसन का प्रहार शुरू हुआ. पहले चौका और फिर छक्का. शॉर्ट गेंद को पुल खेला और फाइन की दिशा में खेलकर छह रन बटोरे. जबकि इससे पहले जोफ्रा ने लेंथ खिंची तो संजू ने उसे मिड-ऑन की तरफ चौका जड़ा.
0.4 ओवर: भारत 10/0

Mar 05, 2026 19:01 (IST)

IND vs ENG Live Score: भारत की बैटिंग शुरू

अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन को नजरें भारत को मजबूत शुरुआत दिलाने पर होगी. भारत की बैटिंग शुरु हुई. संजू स्ट्राइक लेंगे. जबकि जोफ्रा के हाथ में गेंद होगी.

Mar 05, 2026 18:55 (IST)

IND vs ENG Live Score: जोफ्रा vs अभिषेक-संजू

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन आज जोफ्रा आर्चर के खिलाफ किस तरह से शुरुआत करते हैं, यह देखना मजेदार होगा कि आर्चर किस तरह से उन्हें खेलते हैं. बीते कुछ मैचों में आर्चर ने आग उगली है और आज भी उन्हें कुछ मदद मिल सकती है.

Mar 05, 2026 18:53 (IST)

IND vs ENG Live Score: अब राष्ट्रगान का समय

अब राष्ट्रगान का समय है. दोनों देशों के खिलाड़ी मैदान पर है. वानखेड़े में नीला समंदर उमड़ा है. इंग्लैंड के कप्तान ने कहा है कि वो क्राउड को शांत कर देंगे. देखना मजेदार होगा कि आज अभिषेक और संजू किस तरह से शुरुआत करते हैं.

Mar 05, 2026 18:48 (IST)

India vs England Live Score: बटलर के नाम रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • 47 - रोहित शर्मा
  • 43- शाकिब अल हसन
  • 43 - जोस बटलर
  • 41 - डेविड वार्नर
  • 38 - आदिल रशीद
  • 37 - महमूदुल्लाह

Mar 05, 2026 18:47 (IST)

India vs England Live Score: प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होते ही बटलर के नाम रिकॉर्ड

जोस बटलर शायद अपना आखिरी टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं. आज के मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होते ही उनके नाम एक रिकॉर्ड हो गया है. टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में वह शाकिब अल हसन के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं. जबकि यह उनका 7वां आईसीसी नॉकआउट मुकाबला है और इस मामले में संगाकार, जयवर्धने के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं.

Mar 05, 2026 18:45 (IST)

India vs England Live Score: टॉस के दौरान क्या बोले भारतीय कप्तान

सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान कहा,"हम पहले बल्लेबाजी करना चाह रहे थे. सेमीफ़ाइनल, बड़ा खेल, और चारों ओर हवा भी है. ऐसा मत सोचो कि बहुत अधिक ओस होगी. पिच अच्छी लग रही है. सबसे अच्छा. सभी क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन को श्रेय. हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं."

Mar 05, 2026 18:43 (IST)

India vs England Live Score: क्या बोले हैरी ब्रूक

हैरी ब्रूक ने टॉस जीतने के बाद कहा,"हमारे गेंदबाजी करेंगे. ऐसा लग रहा है कि विकेट अच्छा है, उम्मीद है कि हम गेंद से अच्छी शुरुआत कर सकेंगे. जाहिर तौर पर उन्हें इस मैदान पर हमसे कहीं अधिक अनुभव है. टी20 क्रिकेट इतना अस्थिर खेल है कि आप कभी नहीं जानते कि क्या होने वाला है. उम्मीद है कि हम उन्हें (भीड़ को) शांत रख सकेंगे. रेहान की जगह ओवरटन आए हैं."

Mar 05, 2026 18:38 (IST)

India vs England Live Score: बिना बदलाव के उतरी टीम इंडिया

टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के उतरी है जबकि इंग्लैंड ने एक बदलाव किया है. 

भारत प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

Mar 05, 2026 18:34 (IST)

India vs England Live Score: इंग्लैंड ने जीता टॉस

टॉस टाइम. सिक्का उछालेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव. सिक्का उछला और गिरा इंग्लैंड के पक्ष में. उन्होंने गेंदबाजी का फैसला लिया है. टॉस के दौरान इंग्लैंड के कप्तान ने बताया कि जेमी ओवरटन की वापसी हुई है.

Mar 05, 2026 18:32 (IST)

भारत vs इंग्लैंड सेमीफाइनल लाइव स्कोर: टॉस के लिए आए दोनों कप्तान

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक टॉस के लिए आ चुके हैं. सुनील गावस्कर ने प्रसारणकर्ता से बात करते हुए कहा कि टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना चाहेगी. स्विंग मिल सकती है गेंदबाजों को शुरुआत में. बस कुछ पलों का और इंतजार फिर सिक्का उछलेगा. 

Mar 05, 2026 18:31 (IST)

भारत vs इंग्लैंड सेमीफाइनल लाइव: थोड़ी देर में टॉस

टॉस थोड़ी देर में होगा. हवा चल रही है. वहीं दूसरी तरफ जोस बटलर और फिर हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड के हर्डल को संबोधित करते हैं. ब्रेंडन मैकुलम सिर हिलाते हैं, फिर मुस्कुराते हैं. ब्रुक कहता है शुभकामनाएं. केवल ब्रुक जर्सी में है, बाकी सभी ट्रेनिंग जर्सी में. दोनों कप्तान टॉस के लिए आ चुके हैं.

Mar 05, 2026 18:29 (IST)

भारत vs इंग्लैंड सेमीफाइनल लाइव: पिच रिपोर्ट

नासिर हुसैन और इयान बिशप ने ब्रॉडकास्टर के लिए पिच रिपोर्ट पेश की है. उन्होंने कहा, "अद्भुत वानखेड़े स्टेडियम, इस दूसरे सेमीफाइनल का स्थान, और जब हम ग्रुप चरण के लिए यहां थे तो गर्मी अधिक नहीं थी. आज थोड़ी गर्मी है. यदि आप मौसम के पूर्वानुमान को देखें, तो 32 डिग्री अधिकतम है. यह 28 डिग्री तक नीचे जाने वाला है. हम पिच पर हैं 7, जो ठीक बीच में है." "उन्होंने इस मैदान पर ओस-विरोधी विकर्षक लगाया है, इसलिए उम्मीद है कि यह ओस को दूर रखेगा और शांत रखेगा." "पिच अधिक सख्त लग रही है. बॉल बल्ले पर अच्छी तरह आएगी."

Mar 05, 2026 18:24 (IST)

India vs England LIVE Score: टॉस निभाएगा बड़ी भूमिका?

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच हुए सेमीफ़ाइनल में, हमने देखा कि परिस्थितियां एक पारी से दूसरी पारी में बदलती रहती हैं. दूसरी पारी में बैटिंग करना मुश्किल था. उम्मीद है कि आज टॉस उतना प्रभावशाली नहीं होगा. कारण यह है कि वानखेड़े में बहुत अधिक ओस नहीं है. फिर भी, पीछा करना शायद पसंदीदा विकल्प होगा, भले ही इस स्थान पर परिणाम कुछ और ही कहें.

Mar 05, 2026 18:14 (IST)

India vs England LIVE Score: भारतीय गेंदबाजों से उम्मीद

भारत की गेंदबाजी शानदार है, जिसमें जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. हार्दिक पंड्या नई गेंद लेते हैं और बीच के ओवरों में गेंदबाजी भी कर सकते हैं. वरुण अगर चले तो उन्हें खेलना किसी के लिए भी असंभव हो जाता है. लेकिन उनके कुछ गेम खराब रहे हैं. वह मजबूती से वापसी की उम्मीद करेंगे. 

Mar 05, 2026 18:11 (IST)

India vs England Semifinal Live Score: जेमी ओवरटन की हो सकती है वापसी

जेमी ओवरटन, इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में आ सकते हैं. वह बेन डकेट से थ्रोडाउन ले रहे हैं. कुरेन और आर्चर इंग्लैंड की तरफ से रन-अप मापने वाले पहले गेंदबाज हैं. ओवरटन ने अपना रन-अप चिह्नित कर लिया है. वह रेहान की जगह ले सकते हैं.

Mar 05, 2026 18:10 (IST)

India vs England Semifinal Live Score:बटलर और सॉल्ट रहे हैं फ्लॉप

आज देखना दिलचस्प होगा कि बटलर और फिल साल्ट, जिनका जारी टूर्नामेंट बेहद खराब रहा है, वो आज क्या करते हैं. इंग्लैंड को उम्मीद है कि वे फॉर्म में आएंगे. अगर दोनों चले तो भारतीय गेंदबाजों को मुश्किल हो सकती है.

Mar 05, 2026 18:08 (IST)

India vs England Semifinal Live Score:वरुण चक्रवर्ती पर होंगी नजरें

मीडिल ओवरों में वरुण चक्रवर्ती पर नजरें होंगी. भारतीय मिस्ट्री स्पिनर का इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है. 5 मैचों में 7.7 की स्ट्राइक रेट (एसआर) और 7.66 की इकोनॉमी से 14 विकेट झटके हैं उन्होंने. विशेष रूप से, मध्य ओवरों (7-15 ओवर) चरण के दौरान 5.7 की स्ट्राइक रेट और 7.73 की इकोनॉमी से 9 विकेट. उनके खिलाफ रन बनाना कठिन साबित हुआ है. हैरी ब्रूक, जोस बटलर और जेमी ओवरटन के खिलाफ भी उनका मुकाबला शानदार है.

Mar 05, 2026 18:06 (IST)

India vs England Semifinal Live Score: हल्के रोलर का इस्तेमाल हुआ

ताजा अपडेट्स में दिखा कि क्यूरेटर ने टॉस से 35 मिनट पहले हल्के रोलर का उपयोग करने का फैसला लिया है. बुमराह अपने रन-अप को चिह्नित करने वाले पहले भारतीय है.

Mar 05, 2026 18:02 (IST)

India vs England Semifinal Live Score: जोफ्रा आर्चर बनाम भारतीय ओपनिंग जोड़ी

इंग्लैंड के किसी भी अन्य गेंदबाज ने इस विश्व कप में जोफ्रा आर्चर से अधिक विकेट नहीं लिए हैं. आर्चर ने 8 विकेट झटके हैं और आज भी उनसे ही भारतीय सलामी बल्लेबाजों को बचना होगा. उनका मुकाबला एक भारतीय सलामी जोड़ी से होगा, जिसका 7 पारियों के बाद औसत 15.86 है. बड़े खेलों में अच्छी शुरुआत महत्वपूर्ण होती है और यह मैच का रूख तय कर सकता है.

Mar 05, 2026 17:59 (IST)

India vs England Semifinal Live Score: वानखेड़े में कैसा है रिकॉर्ड

इंग्लैंड ने वानखेड़े में दो लीग मैच खेले हैं और उनका रिकॉर्ड 1-1 है. दूसरी ओर, भारत ने इस मैदान पर अपना एकमात्र मैच यूएसए के खिलाफ 29 रनों के अंतर से जीता था. 

Mar 05, 2026 17:41 (IST)

भारत-इंग्लैंड मैच लाइव: गावस्कर ने बताया इंग्लैंड को फेवरेट

भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल की शुरुआत में अब एक घंटे का समय नहीं बचा है, लेकिन उससे पहले भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए कहा है कि अभी एक भी गेंद नहीं फेंकी गई है, लेकिन मेरा मानना है कि इंग्लैंड फेवरेट है. उसके जीतने के चांस भारत से ज्यादा हैं.

Mar 05, 2026 17:30 (IST)

India vs England Live Score: कैसे रंग दिखाएगी वानखेड़े की पिच?

वानखेड़े स्टेडियम में, जैसा कि परंपरागत रूप से होता है, गेंदबाजों की तुलना में बल्लेबाजों को फायदा मिलने की उम्मीद है. हालांकि, कुछ चिंताएं बनी हुई हैं. वानखेड़े की पिच पर हल्की घास है. जिसे जानबूझकर सेमीफाइनल से पहले नमी बनाए रखने के लिए बनाए रखा गया है. इसका मुख्य कारण यह है कि यह लाल मिट्टी वाली पिच है, और घास नमी बनाए रखने में मदद करती है, जिससे सतह को जल्दी सूखने से बचाया जा सकता है.

Mar 05, 2026 17:27 (IST)

India vs England Live Score: वानखेड़े की पिच को लेकर चिंता

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने वानखेड़े की पिच और ओस को लेकर चिंता जाहिर की है. मोर्ने मोर्कल ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा,"मुझे लगता है कि ओस हमेशा एक बड़ी चिंता का विषय है. लेकिन यह एक ऐसी चीज है जिसे आप नियंत्रित नहीं कर सकते: टॉस. मुझे लगता है कि वानखेड़े में हमेशा अतिरिक्त उछाल होता है." उन्होंने बताया,"लोग उछाल पर भरोसा कर सकते हैं और लाइन के पार खेल सकते हैं, जो एक गेंदबाज के रूप में आपको खेल में ला सकता है. मुझे लगता है कि यहां मार्जिन बहुत छोटा है. यह काफी छोटा मैदान है."

Mar 05, 2026 17:26 (IST)

India vs England Live Score: दोनों देशों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड संभावित प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

Mar 05, 2026 16:45 (IST)

India vs England Live Score: सूर्यकुमार यादव पर होंगी सबकी निगाहें

इस मैच में सबकी निगाहें भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर होंगी. सूर्या ने 50 मैचों में टी20 अंतरराष्ट्रीय में टीम इंडिया की कप्तानी की है. 40 में टीम को जीत मिली है और 8 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. सूर्या का बतौर कप्तान जीत प्रतिशत 83 का है.

Mar 05, 2026 16:43 (IST)

India vs England Live Score: जानें कैसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत-इंग्लैंड के बीच अभी तक 29 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं और 17 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है जबकि 12 में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम तीसरी बार इंग्लैंड से भिड़ेगी. टीम इंडिया अभी 1 में जीत पाई है जबकि 1 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. जबकि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों देश 5 बार भिड़े हैं. भारत तीन बार जीता है जबकि इंग्लैंड दो बार.

Mar 05, 2026 16:14 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: स्पिन अटैक पर फोक्स

इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज लियाम डॉसन ने टूर्नामेंट में अब तक क्रमश: 11 और 10 विकेट लिए हैं. ऐसे में आज भारतीय बल्लेबाजों की स्पिन का टेस्ट जरूर होगा. जबकि वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल से इंग्लिश बल्लेबाज कैसे निपटते हैं, यह भी देखना मजेदार होने वाला है.

Mar 05, 2026 16:12 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: बेहतर रहेगा मौसम

AccuWeather के अनुसार, आज रात मुंबई में बारिश का कोई संभावना नहीं है. मैच के दौरान तापमान 29 से 31 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. मैच के लिए मौसम बेहद बेहतर रहने वालाा है.

Mar 05, 2026 16:10 (IST)

Ind vs Eng LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें

भारत टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर

इंग्लैंड टीम: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टोंग, जेमी ओवरटन

Mar 05, 2026 16:10 (IST)

India vs England Semifinal LIVE: आज महामुकाबला

नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स के लाइव ब्लॉग पर. मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे. दोनों की नजरें जीत के साथ फाइनल में जगह बनाने की होगी.

Featured Video Of The Day
Murshidabad में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हिंसा, Ground Report से समझें हालात | Bengal Elections
Topics mentioned in this article