IND vs BAN: बारिश ने फेरा भारत-बांग्लादेश मैच पर पानी, बेनतीजा छूटा मुकाबला

India vs Bangladesh, Women's World Cup 2025, IND-W vs BAN-W: मुंबई स्थित डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय वीमेंस टीम डकवर्थ लुईस नियम से मिले जीत के लिए 126 रन बनाने थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
टीम इंडिया पहले से ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी थी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीमों के बीच वनडे विश्व कप का 28वां ग्रुप स्टेज मुकाबला नवी मुंबई में होगा
  • भारतीय महिला टीम इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश करने की पूरी कोशिश करेगी
  • बांग्लादेशी महिला टीम इस मैच को जीतकर सम्मानजनक विदाई लेने का प्रयास करेगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

IND W vs BAN W Match 28th: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में ग्रुप स्टेज में रविवार को भारत और बांग्लादेश के बीच नवी मुंबई स्थित डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेले गए मुकाबले पर बारिश ने पानी फेर दिया. बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया. डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर जीत के लिए मिले 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय ओपनरों स्मृति मंधाना (34) और अमनोत कौर (15) ने तेज शुरुआत देकर सुनिश्चित कर दिया कि भारत जल्द ही आसानी से मैच जीत लेगा. लेकिन गाड़ी 8.4 ओवरों तक ही पहुंची थी कि इतनी तेज बारिश आई कि फिर इसने रुकने का नाम ही नहीं लिया. खासा इंतजार करने के बाद अंपायरों ने मैच रद्द करने का ऐलान कर दिया.

इससे पहले वर्षा प्रभावित मुकाबले में भारत से मिले पहले न्योते के बाद वर्षा प्रभावित मुकबाले में बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब सुमैया अख्तर (2) को जल्द ही रेणुका सिंह ने चलता कर दिया. यहां से दूसरे छोर पर कप्तान शर्मिन अख्तर (36) ने कुछ देर विकेट पर टिकने की हिम्मत दिखाई, लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे. बारिश के कारण ओवरों की संख्या 43 से 27 रही, तो शोभना (26) ने कुछ हाथ भांजे, लेकिन बाकी बल्लेबाज तेजी से रन बनाने की कोशि में आउट हो गईं. और बांग्लादेश टीम 27 ओवरों में 9 विकेट पर 119 रन ही बना सकी. राधा यादव ने 3 और श्री चरणी ने 2 विकेट लिए. बांग्लादेश ने 12.2 ओवरों के बाद मैच रुकने के समयने 2 विकेट पर 39 रन बनाए थे. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया था. (Cricket Score) 



Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Lebanon में बमबारी के बीच NDTV लाइव रिपोर्टिंग! बाल-बाल बचे Reporter | War News
Topics mentioned in this article